Sunday, September 27, 2015

डेली जी.के अपडेट

1.अमेरिका में बसे भारतीयों ने मिशन 2022 का शुभारंभ किया
i.अमेरिका में रहने वाले 30 लाख भारतीयों ने मिशन 2022 का शुभारंभ किया है| इसे अमेरिका– भारत साझेदारी को 21वीं सदी का निर्णायक साझेदारी बनाने के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के साथ मिलकर शुरु किया गया है|  

ii.मिशन 2022 के तहत आगामी सात वर्षों में प्रवासी भारतीयों के साथ वार्ता की जाएगी| ये वार्ताएं प्रत्येक छह माह में एक बार आयोजित की जाएंगी|
iii.मिशन का शुभारंभ सीआईआई और भारतीय प्रवासियों द्वारा आयोजित स्वागत समारोह के दौरान किया गया है|

2.रियर एडमिरल संजय महिंद्रू ने फ्लैग ऑफिसर पनडुब्बी का पदभार संभाला
i.रियर एडमिरल संजय महिंद्रू एनएम ने रियर एडमिरल एस वी बोखारे से फ्लैग ऑफिसर पनडुब्बी का पदभार ग्रहण किया है|
ii.रियर एडमिरल महिंद्रू को 01 जनवरी 1985 को कमीशन मिला था और वे पनडुब्बी विंग में 27 वर्ष सेवा कर चुके हैं|
iii.वे नौसेना के परमाणु पनडुब्बी केंद्र की कमान भी संभाल चुके हैं तथा नौसेना मुख्यालय में निदेशक भी रह चुके हैं|

3.मैथियास मुलर फॉक्सवैगन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त
i.मैथियास मुलर जर्मन कार कंपनी फॉक्सवैगन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किए गए हैं|
ii.मैथियास मुलर ने फॉक्सवैगन उत्सर्जन घोटाले में फॉक्सवैगन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद से इस्तीफा देने वाले मार्टिन विंटरकोर्न का स्थान ग्रहण किया है| मैथियास मुलर वर्तमान में पोर्शे यूनिट के अध्यक्ष और फॉक्सवैगन एजी के बोर्ड के सदस्य है|
iii.मुलर ने वर्ष 1978 में फॉक्सवैगन समूह की सदस्य कंपनी ऑडी एजी साथ अपना पेशेवर कैरियर शुरू किया और वर्ष 1984 में उन्हें सिस्टम विश्लेषण प्रभाग का प्रमुख बनाया गया| वर्ष 1995 में उन्होंने ऑडी एजी, सीट और लेम्बोर्गिनी में उत्पाद प्रबंधन की जिम्मेदारी ग्रहण की|

4.भारतीय फिल्म 'एंग्री इंडियन गॉडेसेस' टोरंटो फिल्म महोत्सव में प्रथम उपविजेता चयनित
i.पाल नलिन द्वारा निर्देशित भारतीय फिल्म 'एंग्री इंडियन गॉडेसेस' को संपन्न हुए 40वें टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (टीआईएफएफ) में ग्रॉलस्क पीपल्स च्वॉइस अवॉर्ड में प्रथम उपविजेता चुना गया है|
ii.लेनी अब्राहमसन के निर्देशन में बनीं अंग्रजी फिल्म रुम ने पीपल्स च्वॉइस अवॉर्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया| दूसरी ओर द्वितीय उपविजेता के रूप में टॉम मैककैर्थी की 'स्पॉ‍टलाइट' चुनी गई|
iii.'एंग्री इंडियन गॉडेसेस' में समकालीन भारतीय समाज में महिलाओं की क्षमता और सशक्तिकरण का एक शक्तिशाली चित्रण किया गया है| इस फिल्म में संध्या मृदुल, तनिष्ठा चटर्जी, सराह जेन डियास, अनुष्का मनचंदा, अमृत मघीरा, राजश्री देशपांडे और पवलीन गुजराल ने मुख्यग भूमिकाएं निभाईं है|

5.सानिया-मार्टिना की जोड़ी ने एक और जीता खिताब
i.सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त महिला युगल जोड़ी भारत की सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस ने शिलिन शू और शियाओडी यू की चीनी जोड़ी को हराकर क्वांगचो ओपन खिताब जीत लिया है।
ii.सानिया-मार्टिना को चीनी जोड़ी के खिलाफ फाइनल मुकाबला जीतने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। उन्होंने सीधे सेटों में शिलिन-शियाओडी की जोड़ी को 6-3, 6-1 से हराया।
iii.सानिया का मौजूदा सत्र में यह सातवां खिताब है। हिंगिस से साथ इस सत्र में अब तक वह विंबलडन और अमेरिकी ओपन सहित छह खिताब जीत चुकी थीं।

No comments:

Post a Comment