Tuesday, September 1, 2015

भारतीय राजव्यवस्था


1. जिला न्यायालय एवं अधीनस्थ न्यायालयों पर कौन नियंत्रण रखता है? – उच्च न्यायालय
2. सर्वप्रथम किस राज्य में लोक अदालत आयोजित की गई थी? – गुजरात में
3. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की संख्या में वृद्धि करने की शक्ति किसके पास है? – संसद के पास
4. किस उच्च न्यायालय के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत केन्द्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ है? – पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय के
5. उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद पर नियुक्त होने वाली प्रथम महिला कौन थी? – अन्ना चांडी
6. किस वायसराय द्वारा सिविल सेवाओं का भारतीयकरण किया गया? – लॉर्ड लिटन द्वारा
7. राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अपना त्यागपत्र किसे देता है? – राज्यपाल को
8. योजना आयोग के प्रथम उपाध्यक्ष कौन थे? – गुजजारी लाल नंदा
9. संविधान के किस अनुच्छेद के तहत वित्त आयोग का गठन किया गया है? – अनुच्छेद 280 के तहत
10. वित्त आयोग का गठन कैसे होता है? – संविधान के प्रावधानों के अंतर्गत
11. भारतीय संघ की आधिकारिक भाषा के रूप में संविधान द्वारा किसे मान्यता प्राप्त हुई है? – हिन्दी को
12. किस भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं किया गया है, जबकि वह एक राज्य की राजकीय भाषा है? – अंग्रेजी
13. राज्यपाल के लिए न्यूनतम उम्र अर्हता क्या है? – 35 वर्ष
14. किस दौरान राज्यपाल की गिरफ्तारी नहीं की हो सकती है? – पदावधि के दौरान
15. किस अनुच्छेद के तहत राज्यपाल राष्ट्रपति के परामर्श से अध्यादेश जारी कर सकता है? – अनुच्छेद 213 के तहत

No comments:

Post a Comment