Wednesday, October 7, 2015

डेली जी.के अपडेट

1.फिजिक्‍स के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा
i.भौतिकी क्षेत्र में दो वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से 2015 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|
ii.रॉयल अकादमी ऑफ साइंसेज ने स्टॉकहोम में कहा कि जापान के ताकाकी कजीता और कनाडा के आर्थर बी.मैकडॉनल्ड को ये नोबेल संयुक्त रूप से दिया गया है|
iii.दोनों साइंटिस्ट को न्यूट्रीनो के कंपन की डिस्कवरी करने के लिए यह प्राइज दिया गया है| इस डिस्कवरी से न्यूट्रीनो की संख्या का पता चलता है| काजिता जापान के काशिवा स्थित यूनवर्सिटी ऑफ टोक्यो में और मैकडोनाल्ड कनाडा में किंग्सटन स्थित क्वीन्स यूनिवर्सिटी में काम करते हैं| 

2.मिशन इन्द्रधनुष का दूसरा चरण आरंभ
i.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा द्वारा मिशन इन्द्रधनुष का दूसरा चरण आरंभ किया गया है| मिशन इन्द्रधनुष के अंतर्गत बच्चों, गर्भवती महिलाओं और माताओं में विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया जायेगा|
ii.दूसरे चरण में, 352 जिले शामिल किये गये हैं जिसमें 279 जिले मध्यम प्राथमिकता पर होंगे| 33 जिले उत्तर-पूर्वी राज्यों तथा 40 जिले पहले चरण के क्षेत्रों से शामिल होंगे जहां बड़ी संख्या में बच्चे टीकाकरण से वंचित हैं|
iii.इसके चार चरणों में संपूर्ण टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जायेगा| पहले चरण का टीकाकरण 7 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा| उसके बाद दूसरे चरण में 7 से 17 नवंबर, तीसरे चरण में 7 से 17 दिसंबर और चौथे चरण में 7 से 17 जनवरी 2016 तक टीकाकरण होगा|

3.दुनिया के प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में 13वें
i.ब्लूमबर्ग ने दुनिया के 50 ऐसे प्रभावशाली व्यक्तियों की लिस्ट जारी की है जिन्होंने बाजार को प्रभावित किया है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस लिस्ट में 13वें पायदान पर हैं| वहीं इस लिस्ट में सबसे ज्यादा प्रभावशाली व्यक्ति यूएस फेडरल रिजर्व के चेयरपर्सन जेनेट एलेन हैं जिन्हें पहला स्थान मिला है|
ii.अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को इस लिस्ट में छठा स्थान मिला हैं| वहीं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग लिस्ट को दूसरा स्थान मिला है इसके साथ ही वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आगे हैं|
iii.इसके अलावा एप्पल के सीईओ टिम कुक तीसरे स्थान पर और जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल लिस्ट में 9वें पायदान पर हैं|

4.जैक डोरसे बने ट्विटर के नए सीईओ 
i.सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने अपना नया सीईओ चुन लिया है। चार महीने तक अंतरिम सीईएम रहने के बाद जैक डोरसे को ट्वीटर का नया सीईओ नियुक्त कर दिया गया है। वे ट्विटर के ई-कॉमर्स कंपनी स्कावयर के सीइओ भी होंगे।  
ii.डोरसे ट्विटर के शुरुआती दिनों से जुड़े हुए हैं। वे ट्विटर के को-फाउंडर भी हैं। इसके अलावा ट्विटर कंपनी में और भी कई बड़े बदलाव किए गए हैं। 
iii.एडम ब्रेन को सीओओ बनाया गया है। बेन कंपनी के रेवेन्यू और पार्टनरशिप की जिम्मेदारी संभालेंगे।

5.वर्ल्ड हैबिटैट डे
i.वर्ल्ड हैबिटैट डे 5 अक्टूबर को प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है| वर्ल्ड हैबिटैट डे का उद्देश्य समाज के हर कोने में बसे नागरिकों को घर लेने के हक़ से अवगत करवाना है|
ii.साथ ही विद्यार्थियों को इस बात से अबगत करवाना है कि हमारे पास जिम्मेदारी एवं ताकत है कि हम भविष्य में अपने शहर, राज्य एवं देश का बेहतर विकास कर सकें|

No comments:

Post a Comment