1.2018 में जी-20 शिखर सम्मलेन आयोजित करेगा भारत
i.भारत की राजधानी दिल्ली 2018 के जी-20 शिखर सम्मलेन आयोजित करेगी|
ii.जी-20
के सदस्यी राष्ट्र हैं भारत, ब्राज़ील, रूस, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी,
अर्जेटीना, कनाडा, फ़्रांस, इंडोनेशिया, इटली, मेक्सिको, जापान, सऊदी अरब,
तुर्की, दक्षिण कोरिया, यू.के, अमेरिका और यूरोपियन यूनियन|
iii.इस वर्ष जी-20 की मेजबानी टर्की कर रहा है अगले साल चीन, 2017 में जर्मनी और फिर भारत करेगा|
2.वी षणमुगनाथन बने मणिपुर के राज्यपाल
ii.मेघालय के राज्यपाल षणमुगनाथन मणिपुर के राज्यपाल सैयद अहमद के निधन के कारण वहां का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे|
iii.मणिपुर
हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश लक्ष्मीकांत महापात्रा ने यहां राजभवन में
एक कार्यक्रम में षणमुगनाथन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी है|
3.यूएन में फलस्तीनी झंडा फहराया गया

ii.संयुक्त राष्ट्र महासभा
को संबोधित करते हुए महमूद अब्बास ने कहा कि फलस्तीन अधिकृत क्षेत्र को
देश का दर्ज़ा देने का मुद्दा अभी तक हल नहीं हुआ है, ये बात नितांत अनुचित
है|
4.अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस

ii.उन
संघों का मानना है कि वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान के साथ जीने का अधिकार
है| वरिष्ठ नागरिकों के पास योग्यता व अनुभव का खजाना होता है| जिससे देश
और समाज को दिशा मिलती है|
5.अंबेडकर पर जारी हुआ डाक टिकट

ii.केंद्रीय
संचार व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक समारोह में डाक
टिकट जारी किया। उन्होंने हालांकि एक सवाल भी किया कि डॉ. अंबेडकर को भारत
रत्न इतनी देर (1990 में) से क्यों दिया गया?
iii.सरकार
इस वर्ष विख्यात समाज सुधारक डॉ. अंबेडकर की 125वीं जयंती मना रही है। इस
संबंध में वित्त मंत्रालय से पहले ही मंजूरी ली जा चुकी है।
6.भारतीय मूल के कार्तिक चंद्रन मैक आर्थर ‘जीनियस ग्रांट’ फेलोशिप के लिए चयनित
i.भारतीय
मूल के अमेरिकी पर्यावरण इंजीनियर कार्तिक चंद्रन को वर्ष 2015 मैक आर्थर
‘जीनियस ग्रांट’ की फेलोशिप के लिए चयनित किया गया है| इसकी घोषणा सितंबर
2015 में की गई|
ii.चंद्रन को
‘जीनियस ग्रांट’ फेलोशिप के तहत 6.25 लाख डॉलर (करीब 4.09 करोड़ रुपये) का
मानदेय दिया जाएगा| यह फेलोशिप दुनिया में भोजन, स्वच्छ जल और ऊर्जा की
जरूरत के क्षेत्र में आदर्श समाधान की दिशा में काम करने वालों को दी जाती
है|
iii.चंद्रन को यह फेलोशिप अपशिष्ट जल को उर्वरक, ऊर्जा और स्वच्छ जल में तब्दील करने की दिशा में काम करने के लिए मिली है|
7.राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल आरंभ
i.केंद्रीय
संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण (एनएमए) के लिए
एनओसी ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल एंड प्रोसेसिंग सिस्टम (एनओएपीएस) का नई
दिल्ली में शुभारम्भ किया है|
ii.राष्ट्रीय
स्मारक प्राधिकरण की पहल एनओएपीएस द्वारा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के
अधीन देश के विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद विनियमित अथवा प्रतिबंधित
संरक्षित स्मारकों में निर्माण संबंधित मंजूरी की प्रक्रिया को और प्रभावी
बनाया जा सकता है|
iii.एनओएपीएस को
राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र द्वारा तैयार किया गया है| इसे अत्याधुनिक
तकनीक की सहायता से चलाया जाता है तथा इसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
(इसरो) द्वारा सहायता प्राप्त है| इसके द्वारा देश में मौजूद 3886
स्मारकों की मैपिंग की जा रही है|
8.एशियन चैंपियनशिप में हिना, श्वेता ने जीता गोल्ड और सिल्वर
i.एशियन
एयर गन चैंपियनशिप में हिना सिद्धू ने गोल्ड और श्वेता सिंह ने सिल्वर
मेडल जीता है| नै दिल्ली में चल रही प्रतियोगिता के 10 मीटर एयर पिस्टल
इवेंट में दोनों भारतीय महिला शूटरों ने यह कारनामा किया है|
ii.हिना ने 197.8 पॉइंट लेकर गोल्ड मेडल पर कब्ज़ा जमाया और श्वेता सिंह ने 197 पॉइंट से सिल्वर जीता|
No comments:
Post a Comment