Tuesday, January 12, 2016

डेली जी के अपडेट

1.रघुराम राजन सेंट्रल बैंकर ऑफ़ द इयर पुरस्कार से सम्मानित
i.भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन को वर्ष 2016 के लिए सेंट्रल बैंकर ऑफ़ द इयर अवार्ड (ग्लोबल एंड एशिया पसिफ़िक) से सम्मानित किया गया है| यह पुरस्कार फाइनेंशियल टाइम्स ग्रुप के मासिक प्रकाशन द बैंकर द्वारा दिया गया है|

ii.सेंट्रल बैंकर ऑफ़ द इयर 2016 पुरस्कार उन अधिकारियों को दिया जाता है जिन्होंने देश की अर्थव्यवस्था में योगदान दिया हो|
iii.द बैंकर एक मासिक अन्तरराष्ट्रीय आर्थिक पत्रिका है जिसका प्रकाशन द फाइनेंशियल टाइम्स लिमिटेड द्वारा होता है| 
iv.बैंकर ऑफ़ द इयर एक वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह है जिसमें विश्व के प्रसिद्ध आर्थिक संगठनों को शामिल किया जाता है|

2.भारत एवं फ़्रांस के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास शक्ति-2016 आरंभ
i.भारत और फ़्रांस ने आठ दिवसीय आतंकवाद विरोधी संयुक्त सैन्य अभ्यास शक्ति-2016 राजस्थान में आरंभ किया है| इसका आयोजन राजस्थान के बीकानेर स्थित महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में किया जा रहा है|
ii.भारत-फ्रांस संयुक्त आतंकवाद निरोधक अभ्यास एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे दोनों देशों की सेनाओं को संयुक्त रूप से प्रशिक्षण और अति अहम ऑपरेशनल अनुभव प्राप्त होगा|
iii.भारतीय सैन्य दल में सप्त शक्ति कमांड के अधीन द्वितीय गढ़वाल राइफल्स को इस युद्धाभ्यास के लिए नियुक्त किया गया है|
iv.इस अभ्यास के लिए इस यूनिट ने कठिन प्रशिक्षण लिया है जिसमें फायरिंग, सामरिक आपरेशन व हैली-बोर्न संचालन आदि शामिल हैं|

3.यूपी के गढ़मुक्तेश्वर में गंगा ग्राम योजना का शुभारम्भ
i.यूपी के गढ़मुक्तेश्वर में केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री ने गंगा ग्राम योजना का शुभारम्भ किया है| गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए टास्क फ़ोर्स का भी गठन किया गया है| 
ii.योजना के पहले चरण में 200 गांवों को चुना गया है, जिसके तहत गढ़मुक्तेश्वर के इन दो सौ गांवों में साफ सफाई पर जोर दिया जाएगा और पौधरोपण किया जाएगा|
iii.इसके तहत मुख्य रूप से पूठ गांव को गंगा ग्राम घोषित किया गया है| 
iv.इसके लिए प्रत्येक गांव पर एक करोड़ रूपए खर्च का अनुमान है| गंगा सफाई के लिए ईको फ्रेंडली टास्क फोर्स गठित किया गया है|

4.शैलेष, देश के महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त नियुक्त
i.गृह मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव शैलेष, को भारत का महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त नियुक्त किया गया है|
ii.शैलेष, देश के पूर्व जनगणना आयुक्त सी चंद्रमौली का स्थान लेंगे| चंद्रमौली का कार्यकाल 8 जनवरी 2016 को पूरा हो गया है|
iii.शैलेष, अपने पद पर 28 जुलाई 2017 तक रहेंगे| शैलेष, गृह मंत्रालय से ज्वाइंट सेकेट्री के रूप में 1 अप्रैल 2014 को जुड़े थे और उन्हें 30 जुलाई 2015 को मंत्रालय का एडिशनल सेकेट्री नियुक्त किया गया था|
iv.शैलेष, असम- मेघालय कैडर के 1985 बैच के अधिकारी हैं|  

5.टाटा स्टील ने आठवीं बार प्रधानमंत्री ट्रॉफी जीती
i.टाटा स्टील लिमिटेड को वर्ष 2013-14 के लिए प्रधानमंत्री ट्रॉफी का विजेता घोषित किया गया है| टाटा स्टील को यह ट्रॉफी देशभर की इस्पात कंपनियों में बेस्ट परफॉर्मिंग इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट के लिए दी गई है| ii.टाटा स्टील ने यह ट्रॉफी आठवीं बार जीती है| इसकी घोषणा जनवरी 2016 में की गई है|
iii.विशिष्ट जजों के पैनल ने टाटा स्टील को इस ट्रॉफी के लिए चयन किया है| इसमें टाटा स्टील के क्षमता उपयोग, संचालनों की दक्षता, वित्तीय प्रदर्शन, उत्पाद स्तर, पर्यावरण प्रबंधन, कॉरपोरेट एवं सामाजिक दायित्व, सुरक्षा, अनुसंधान एवं विकास पर जोर, ग्राहक संतुष्टि, क्षमताजनक मापदंड, कर्मचारी संतुष्टि सूचकांक के आधार कंपनी को यह ट्रॉफी दी गई है|

6.केंद्र सरकार ने विदेश मंत्रालय के साथ प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्रालय का विलय किया
i.केंद्र सरकार ने न्यूनतम सरकार, अधिकतम गवर्नेंस के लक्ष्य को प्राप्त करने के क्रम में विदेश मंत्रालय के साथ प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्रालय का विलय किया है|
ii.इस विलय के साथ प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्रालय का एक प्रमुख कार्यक्रम प्रवासी भारतीय दिवस अब 9 जनवरी को विदेश मंत्रालय द्वारा मनाया जाएगा|
iii.इस मंत्रालय का मुख्य कार्य भारतीय मूल के लोगों को अपनी मातृभूमि से जोड़ना है|

7.क्विकर ने किया कॉमनफ्लोर का अधिग्रहण
i.ऑनलाइन क्‍लासीफाइड कंपनी क्विकर ने प्रॉपर्टी पोर्टल कॉमनफ्लोर डॉट कॉम का अधिग्रहण कर लिया है। कंपनी जल्द ही इसका अपनी रियल एस्‍टेट इकाई क्विकरहोम्‍स में विलय करेगी।
ii.अब इन दानों ब्रांडों को क्विकर ही ऑपरेट करेगी। यह मर्जर अगले दो से तीन महीने में पूरा होगा।
iii.क्विकर-कॉमनफ्लोर के बीच यह डील 665-800 करोड़ रुपए के बीच हुई है। 

8.गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे फ्रांसीसी सैनिक
i.गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर पहली बार फ्रांस के सैनिक भी भारतीय जवानों के साथ कदमताल मिलाएंगे, जहां मुख्य अतिथि के रूप में फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलांद शिरकत करेंगे।
ii.पहली बार किसी दूसरे देश की सेना गणतंत्र दिवस समारोहों में राजपथ पर भारतीय सैनिकों के साथ मार्च करेगी।
iii.फ्रांस की सेवंथ आर्मर्ड ब्रिगेड की 35वीं इन्फेंट्री रेजीमेंट के 56 जवानों की एक टुकड़ी पहले से ही भारत में है जो राजस्थान में शुरू हुए संयुक्त अभ्यास में भाग ले रही है। 
iv.सूत्रों ने कहा कि कुछ सैनिक फ्रांस से भी आएंगे और एक विशिष्ट मार्चिंग टुकड़ी तैयार होगी।

9.गंगटोक में कृषि सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे मोदी 
i.सतत कृषि एवं किसान कल्याण विषय पर 17 से 19 जनवरी तक सिक्किम के गंगटोक में एक राष्ट्रीय सम्मेलन आयेजित किया जायेगा।
ii.कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , राज्यों के कृषि मंत्री तथा कृषि विशेषज्ञ इसमें हिस्सा लेंगे|
iii.श्री सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी इस महीने के 18 तारीख से दो दिवसीय यात्रा पर सिक्‍किम जाएंगे और अपनी यात्रा के दौरान हुए वे सिक्‍किम में तीन दिवसीय- ‘सिक्‍किम जैविक महोत्‍सव’ तथा ‘वहनीय कृषि और किसान कल्‍याण’ पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय सम्‍मेलन में शामिल होंगे।

10.दिल्ली में शुरू, मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने किया उद्घाटन
i.आज प्रगति मैदान पर पुस्तक मेले का उद्घाटन मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने किया है। यह पुस्तक मेला 17 जनवरी तक चलेगा। 
ii.नौ दिन तक चलने वाले मेले में आयोजकों को पंद्रह लाख से ज्यादा लोगों के शिरकत करने की उम्मीद है। एशिया के सबसे बड़े पुस्तक मेले के रूप में प्रतिष्ठित दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में इस बार खासी धूम-धाम रहेगी। 
iii.मेले में बच्चों के लिए कई कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जाएगा। इस बार पुस्तक मेले की थीम 'भारत की सांस्कृतिक' धरोहर रखा गया है। 
iv.इस साल का थीम 'द कल्चरल हेरिटेज ऑफ इंडिया' रखा गया है और 250 पब्लिशर्स के साथ चीन मुख्य अतिथि देश है। 

11.पेट्रोलियम मंत्रालय की एलपीजी ग्राहक सेवा सुधार के लिए ईं-पहल
i.पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने देश भर में एलपीजी उपभोक्ताओं से सुझाव मांगने के लिए ऑनलाइन पहल शुरू की है ताकि दक्ष और अनुकूल सेवा प्रदान करने में मदद मिले। 
ii.एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि दो आनलाइन चर्चा मंच -देश में नागरिकों के अनुकूल सेवा और एलपीजी का दायरा बढ़ाने के लिए शुरू किए गए हैं और ये मायगव डाट इन और मायएलपीजी डाट इन पर उपलब्ध हैं। 
iii.यह पहल 2016 को 'एलपीजी उपभोक्ता वर्ष' के तौर पर मनाने के लिये उठाये गये कदमों का हिस्सा है। 

12.शत्रु संपत्ति अध्यादेश को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी 
i.राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 47 पुराने शत्रु संपत्ति कानून में संशोधन के अध्यादेश को मंजूरी दे दी है|
ii.इस संशोधन से ऐसे संपत्तियों के संरक्षक को उस संपत्ति का अधिकार मिल जायेगा| 
iii.संशोधन के अध्यादेश के प्रावधानों में सभी शाग्त्रू की संपत्ति से जुड़ें संरक्षकों को मृत्युपरांत या फिर शत्रु के खात्में तक उस संपत्ति पर कब्ज़ा या कानूनी हक़ हासिल हो जायेगा| 

13.श्रीलंका में नए संविधान का प्रस्ताव पेश
i.श्रीलंका सरकार ने नए संविधान का प्रस्ताव पेश किया है, जिसके तहत अल्पसंख्यक तमिल समुदाय को ज्यादा अधिकार देकर उनके पुनर्वास के लिए कदम उठाया जाएगा ताकि कई वर्षों तक चले जातीय तनाव की स्थिति फिर से उत्पन्न ना हो।
ii.संसद में पेश किये गए प्रस्ताव के मुताबिक, नये संविधान में मौलिक अधिकारों और स्वतंत्रता की गारंटी देने के साथ जिम्मेदार और जवाबदेह सरकार के गठन की बात कही गयी है।
iii.हालांकि कुछ विपक्षी दलो ने आरोप लगया कि सरकार पश्चिमी देशो के दबाव में बौद्ध धर्म को कमजोर करने के लिए यह कदम उठा रही है लेकिन सरकार ने विपक्ष के इस दलील को खारिज कर दिया।
iv.नया संविधान 1978 से लागू मौजूदा संविधान की जगह लेगा।

14.भानुमूर्ति बीएम विप्रो के नए सीओओ नियुक्त
i.देश की तीसरी सबसे बड़ी साफ्टवेयर सेवा फर्म विप्रो ने भानुमूर्ति बीएम को विप्रो के नए अध्यक्ष व सीओओ के रूप में नियुक्त किया है|
ii.कंपनी ने एक नयी इकाई- मार्केटिंग, इन्नोवेशन एंड टेक्नोलाजी(एमआईटी) भी बनाई है जिसकी अध्यक्षता विप्रो के ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज(जीआईएस) के प्रमुख जी.के. प्रसन्न करेंगे|
iii.ये दोनों नियुक्तियां एक फरवरी से प्रभावी होंगी| भानु और जीके प्रसन्न दोनों ही अबिदाली जेड नीमचवाला को रिपोर्ट करेंगे जो एक फरवरी से मुख्य कार्यकारी अधिकारी व बोर्ड सदस्य का प्रभार संभाल रहे हैं|

15.कैलाश सत्यार्थी की पुस्तक ‘आजाद बचपन की ओर’ का लोकार्पण
i.नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी की पुस्तक ‘आजाद बचपन की ओर का लोकार्पण नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में हुआ है| इस पुस्तक का लोकार्पण सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्र द्वारा किया गया है|
ii.प्रभात प्रकाशन से प्रकाशित यह पुस्तक सत्यार्थी के चुंनिंदा लेखों का संग्रह है|
iii.अस्सी के दशक के बाद से पिछले कुछ वर्षों तक लिखे गए सत्यार्थी के इन लेखों ने बाल मजदूरी, बाल दुर्व्यापार, बाल दास्तां, यौन उत्पीड़न, अशिक्षा आदि विषयों को सैद्धांतिक और व्यावहारिक आधार दिया| ये बच्चों के अधिकारों से संबंधित विषयों पर लिखे गए सबसे शुरुआती लेख हैं|

16.पूर्व आईएएस अधिकारी डीके सीकरी सीसीआई प्रमुख नियुक्त
i.गुजरात के पूर्व आईएएस अधिकारी डीके सीकरी सीसीआई प्रमुख नियुक्त किए गए हैं| 65 वर्ष की आयु तक उनका कार्यकाल ढाई साल का होगा|
ii.देवेंद्र कुमार सीकरी, गुजरात कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी हैं|
iii.अशोक चावला का कार्यकाल 07 जनवरी 2016 को चार साल बाद खत्म हो गया है|

17.पीएसपीबी ने जीते पुरुष एवं महिला राष्ट्रीय टेबल टेनिस खिताब
i.पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) ने हैदराबाद के कोटला विजय भास्कर रेड्डी इंडोर स्टेडियम में आयोजित 77वीं सीनियर नेशनल एंड इंटरनेशनल टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में पुरुष एवं महिला वर्ग का खिताब जीता है|
ii.पीएसपीबी की पुरुष टीम ने हरियाणा को 3-1 से पराजित कर 18वीं बार बारना बलाक कप पर कब्जा किया जबकि उसकी महिला टीम ने पश्चिम बंगाल को 3-0 से हराकर ओवरऑल 14वीं बार जयलक्ष्मी कप अपने नाम किया है|
iii.77वीं सीनियर नेशनल एंड इंटरनेशनल टेबल टेनिस चैम्पियनशिप का आयोजन 5 जनवरी 2016 को हैदराबाद में किया गया था|

18.सानिया मिर्जा-मार्टिना हिंगिस ने जीता ब्रिसबेन इंटरनेशनल का डबल्स खिताब
i.महिला डबल्स में दुनिया की नंबर 1 जोड़ी सानिया मिर्ज़ा और मार्टिना हिंगिस ने साल 2016 की शानदार शुरुआत की है। उन्होंने ब्रिसबेन इंटरनेशनल ख़िताब अपने नाम कर लिया है। 

ii.खिताबी मुकाबले में सानिया और हिंगिस ने एंजेलिक केरबर और आंद्रिया पेटकोविच की जोड़ी को 7-5, 6-1 से हराया।
iii.इस जीत के साथ विश्व नंबर 1 इस जोड़ी ने इसी महीने होने वाले साल के पहले ग्रैंड स्लैम ख़िताब ऑस्ट्रेलियन ओपन की दावेदारी पेश कर दी है। इस जोड़ी की ये लगातार 26वीं जीत है। 




No comments:

Post a Comment