1.केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने विश्व पर्यावरण दिवस पर टाइगर एक्सप्रेस गाड़ी का शुभारंभ किया
i.केंद्रीय
रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने आम बजट 2016-17 में की गई घोषणा के
अनुरूप दिल्ली सफदरजंग स्टेशन से बाघ खोज परिपथ रेल गाड़ी (टाइगर ट्रेल
सर्किट ट्रेन) के उद्घाटन को हरी झंडी दिखाई|
ii.विश्व पर्यावरण दिवस पर टाइगर एक्सप्रेस की शुरूआत हमारे जीवन में पर्यावरण के महत्व को रेखांकित करती है|
iii.इस
पर्यटक रेल गाड़ी का संचालन भारतीय रेल की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी
भारतीय रेल कैटरिंग एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) द्वारा किया जाएगा|
iv.टाइ्गर
एक्सप्रेस की पांच दिन/छह रात की यात्रा के कार्यक्रम में तीन बाघ सफारी
शामिल है और यह पर्यटकों को बाघों को उनके प्राकृतिक वातावरण में देखने और
वन्य जीवन का निरीक्षण करने का पर्याप्त अवसर प्रदान करता है|
2.हेरात में खुला भारत-अफगानिस्तान की 'दोस्ती का बांध'
i.पीएम
ने हेरात में 'सलमा डैम' का उद्घाटन किया| पीएम मोदी ने अफगानिस्तान के
राष्ट्रपति अशरफ गनी के साथ इस बांध का औपचारिक उद्घाटन किया|
ii.सलमा
डैम के उद्घाटन के मौके पर अशरफ गनी ने प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार
के प्रति आभार व्यक्त किया| अशरफ गनी ने डैम के उद्घाटन से पहले कहा, "आज
आपकी मदद से अफगानिस्तान के लोगों का 40 साल पुराना सपना पूरा होने जा रहा
है."|
iii.रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण
हेरात प्रांत में 1,700 करोड़ रपये की लागत से तैयार इस बांध से
युद्धग्रस्त इस देश में पुनर्निर्माण गतिविधियों को आगे बढ़ाने के प्रति
भारत की मजबूत प्रतिबद्धता का पता चलता है।
iv.भारत-अफगानिस्तान
मैत्री बांध नाम से जाना जाने वाला यह बांध पश्चिमी हेरात में
चिश्त-ए-शरीफ नदी पर बना है जो कि ईरान सीमा के नजदीक है। इस बांध से यहां
75,000 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी और करीब 42 मेगावाट बिजली का उत्पादन
किया जायेगा। पहले इसे सलमा बांध के नाम से जाना जाता था।
3.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अफगानिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित

ii.यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले वे पहले भारतीय और विश्व के विदेशी नेताओं में से एक हैं|
iii.अफगानिस्तान
के नागरिकों के साथ-साथ विदेशी नागरिकों को उनकी सेवाओं की प्रशंसा में
अफगान सरकार द्वारा दिया जाने वाला यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान है| पदक के
पीछे यह उल्लेख है - "निशान-ए दौलती गाजी अमीर अमानुल्लाह खान" अर्थात
"राज्य आदेश गाजी अमीर अमानुल्लाह खान"|
4.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम की शुरूआत की
i.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन का शुभारम्भ किया है|
ii.कानून
आवेदनों की गैर-अनुपालन में सख्त प्रावधान है| कानून के प्रावधानों का
पालन नहीं करने वाले अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया जायेगा या 500
रुपए से 5000 रुपए तक दंड लगाया जा सकता है|
iii.राज्य सरकार के सभी 42 विभागों को नए अधिनियम के तहत कवर किया जाएगा|
iv.जिन
शिकायतों का समाधान नहीं होगा, उससे संबंधित लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी
को लिखित देना होगा| यदि संबंधित व्यक्ति उस फैसले से संतुष्ट नहीं होगा तो
वह अपील में जायेगा|
5.वरिष्ठ अभिनेत्री सुलभा देशपांडे का निधन
i.प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं रंगमंच कलाकार सुलभा देशपांडे का मुंबई में निधन हो गया है| वे 79 वर्ष की थीं|

iii. हाल ही में उन्होंने - जी
ले ज़रा, एक पैकेट उम्मीद, अस्मिता नामक धारावाहिकों एवं इंग्लिश विंगलिश
नामक फिल्म में यादगार भूमिका निभाई|
6.सी आर शशिकुमार स्टेट बैंक ऑफ़ त्रावनकोर के प्रबंध निदेशक नियुक्त
i.सी आर शशिकुमार स्टेट बैंक ऑफ़ त्रावनकोर (एसबीटी) के प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किये गये हैं|
ii.यह भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का एक सहायक बैंक है|
iii.उन्होंने
वर्ष 1978 में अपने करियर का आरंभ एसबीआई से बतौर प्रोबेशनरी ऑफिसर किया
है| इसके बाद में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किये गये|
iv.इससे
पहले वे हैदराबाद में एसबीआई कॉरपोरेट सेंटर में उप प्रबंध निदेशक,
निरीक्षण एवं प्रबंधन लेखा परीक्षण के रूप में कार्यरत थे|
7.भारत के पहले मिस्टर यूनिवर्स मनोहर आइच का निधन

iii.एशियन गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले आइच का सिद्धांत, ‘व्यायाम करो और खुश रहो’ का था|
8.भारत और कतर के बीच 7 अहम समझौते पर हस्ताक्षर

ii. इसमें भारत
और कतर के बीच वित्तीय खुफिया जानकारी के आदान प्रदान, ब्लैीक मनी रोकने और
आतंकवाद के वित्तपोषण को रोकने तथा गैस संपन्न खाड़ी देश से बुनियादी
ढांचे में विदेशी निवेश आकर्षित करने सहित समझौते शामिल हैं|
iii.राष्ट्रीय
निवेश और बुनियादी ढांचा कोष में निवेश को लेकर कतर निवेश प्राधिकरण और
विदेश मंत्रालय के बीच एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुआ। यह गैस
बहुल खाड़ी देश से विदेशी निवेश को बढ़ावा देगा|
9.झारखंड में सड़कों के विकास के लिए एडीबी से हुआ समझौता

ii.इस
बैठक में झारखंड की मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, पथ निर्माण सचिव मस्तराम
मीणा, एडीबी की ओर से टेरेसा खो व भारत सरकार के आर्थिक मामलों के संयुक्त
सचिव राजकुमार शामिल हुए. बैठक के बाद राज्य की मुख्य सचिव राजबाला वर्मा
ने कहा कि राज्य में सड़कों के विकास के िलए एडीबी के साथ हुई बैठक काफी
सकारात्मक रही| इन सड़कों का निर्माण निजी कंपनियां कर रही है|
10.पूर्व केंद्रीय मंत्री वी नारायणसामी ने पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

ii.शपथ ग्रहण समारोह का
आयोजन पुड्डुचेरी के बीच रोड के नजदीक ही गांधी स्मारक राजनिवास के
प्रांगण में किया गया| मुख्यमंत्री पद की रेस में कांग्रेस में नमसिवायम और
वैतिलिंगम भी थे लेकिन अंतत: ताजपोशी वी. नारायणसामी की हुई| इस पद के
पहले भी नारायणसामी कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं जिनमें
प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री समेत कई अहम पद हैं|
iii.हाल
में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को एकमात्र
पुड्डुचेरी में जीत मिली थी| सामी पूर्व में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव
रहे हैं| सामी यूपीए - 2 सरकार में संसदीय कार्य राज्य मंत्री थे| केंद्र
शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में कांग्रेस-डीएमके गठबंधन ने 30 सदस्यीय
विधानसभा में 17 सीटें जीत कर बहुमत हासिल किया है| कांग्रेस ने 15 सीटे
जीतीं है|
11.सुदर्शन पटनायक ने पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड जीता
i.रेत
पर कलाकृतियां उकेरने वाले अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कलाकार सुदर्शन
पटनायक ने बुल्गारिया के रूस शहर में आयोजित रेत कलाकृति विश्व चैम्पियनशिप
2016 में पीपुल्स च्वाइस का स्वर्ण पदक जीता है। ii.सुदर्शन को यह अवॉर्ड
शुक्रवार को उनकी रेत कलाकृति 'ड्रग्स किल्स स्पोर्ट्स' के लिए मिला। इससे
संबंधित एक बयान में कहा गया है कि सुदर्शन को सर्वाधिक सैलानियों के वोट
मिले।

सुदर्शन ने कहा, "मेरी रेत पर उकेरी गई कलाकृति 'ड्रग्स किल स्पोर्ट्स' जागरूकता फैलाने वाली कलाकृति है।
12.वन्यजीवन के अवैध व्यापार पर शून्य सहनशीलता विषय के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

ii.वर्ष
2016 का मेजबान देश अंगोला था| गौरतलब है कि अंगोला में हाथियों के झुंडों
के संरक्षण पर कदम उठाये जा रहे हैं एवं अफ्रीका के जैव-विविधता की
सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा रही है|
iii.इस
वर्ष के स्लोगन “गो वाइल्ड फॉर लाइफ” का उद्देश्य लोगों का वन्य जीवों पर
हो रहे अत्याचारों एवं उसके नुकसान की ओर ध्यान दिलाना है|
13.RBI मौद्रिक नीति समीक्षा, ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं
i.मुख्यमंत्री
वीरभद्र सिंह ने शिमला के मैहली में राज्य डाटा केंद्र और सूचना एवं
प्रौद्योगिकी विभाग के नए भवन का लोकार्पण किया है। उन्होंने माना कि यह
देश का पहला हरित डाटा केंद्र बन गया है। इससे कागजों का इस्तेमाल नाममात्र
का होगा। ऊर्जा की खपत भी कम होगी। उन्होंने लोकमित्र केंद्रों के माध्यम
से 101 ई-गवर्नेंस सेवाएं शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
i.पूर्वोत्तर
के सब से बड़े राज्य असम की राजधानी गुवाहाटी आज से ‘शहर जीव’ यानी ” सिटी
एनिमल ” वाला देश का पहला शहर बन गया हैI कामरूप मेट्रोपोलिटन जिला प्रशासन
ने ब्रहमपुत्र और उस के सहायक नदियों में पाए जाने वाले ” गंगीय रिवर
डॉल्फिन ” को गुवाहाटी शहर का प्रतीक घोषित किया है।
ii.जिला प्रशासन ने शहर का प्रतीक जीव तय करने के लिए तीन संरक्षित जीवों के वास्ते ऑनलाइन और ऑफलाइन वोटिंग कराया था। इस वोटिंग प्रतियोगिता में 60 हज़ार लोगों ने भाग लिया थाI यह घोषणा उस वोटिंग के नतीजे के आधार पर की गयी है| इस तरह गुवाहाटी देश का ऐसा पहला शहर बन गया है जहां किसी जानवर को शहर का जानवर घोषित किया गया है I
i.अमेरिकी सेना की लॉजिस्टिक कमांडर और आईटी एनालिस्ट डेशॉना बार्बर ने वर्ष 2016 का मिस यूएसए ख़िताब जीता है|
ii.गणपति
को मनीष प्रकाश के स्थान पर नियुक्त किया गया है| वे भारती एयरटेल के
मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक गोपाल विट्टल (भारत एवं दक्षिण
एशिया) को रिपोर्ट करेंगे|
i.मुख्यमंत्री
वसुन्धरा राजे ने विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश के तीन
शहरों, जयपुर, जोधपुर एवं उदयपुर की हवा में प्रदूषण के स्तर की जानकारी
एवं चेतावनी देने के लिए मोबाइल एप ‘‘राजवायु‘‘ को लाँच किया है।
i.सोशल
नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने अपने भारतीय परिचालन के लिए उमंग बेदी को
प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। बेदी इससे पहले एडोबी में प्रमुख कार्यकारी
रह चुके हैं।
i.पवित्र
गंगा नदी के किनारे बसे गांवों को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) बनाने के
लिए सरकार ने तीन केंद्रीय मंत्रालयों के सहयोग से 'स्वच्छ युग' अभियान
शुरू किया है।
i.बॉलीवुड
अभिनेत्री दीया मिर्जा को ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के युवा आधारित ‘स्वच्छ
साथी’ छात्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का ऐम्बेसेडर नामित किया गया है|
i.एडोब
ने कुलमीत बावा को कम्पनी के दक्षिण एशिया क्षेत्र का प्रबंध निदेशक
(एमडी) नियुक्त किया है| वे 24 जून 2016 से कार्यभार संभालेंगे|
26.विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय महासागर दिवस मनाया गया
i.विश्व
भर में अंतरराष्ट्रीय महासागर दिवस मनाया गया जिसका विषय था - स्वस्थ
महासागर, स्वस्थ ग्रह| महासागरों में गिरने वाले प्लास्टिक प्रदूषण के कारण
महासागर धीरे-धीरे अपशिष्ट होते जा रहे हैं| इससे समुद्री जीवों के
स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है|
i.केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राजस्थान में महाराणा प्रताप के नाम पर नई इंडिया रिजर्व बटालियन स्थापित करने की घोषणा की है।
ii.राजनाथ सिंह ने उदयपुर जिले के गोगुंदा में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनवारण करने के बाद आयोजित समारोह में यह घोषणा की।
i.रेल
मंत्री सुरेश प्रभु ने 151 करोड़ की लागत से तैयार हुए 155 किलोमीटर लंबे
गाजियाबाद-मेरठ-सहारनपुर विद्युतीकरण रेल सेक्शन का लोकार्पण किया है| मेरठ
सिटी स्टेशन पर 2.52 करोड़ रुपए में लगने वाले दो एस्केलेटर और लिफ्ट का
शिलान्यास किया|
i.संचार प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ शाहिद रसूल ने एशिया राष्ट्रमंडल शैक्षिक मीडिया सेंटर के निदेशक का पद ग्रहण किया है|
i.शतरंज के प्रसिद्ध खिलाड़ी विक्टर कोर्चनोई का स्विट्ज़रलैंड स्थित वोह्लेन में निधन हो गया है| वे 85 वर्ष के थे|
i.केंद्रीय
ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने छत पर सौर ऊर्जा विकसित करने के लिए आयोजित
कार्यशाला के दौरान "सूर्यमित्र" मोबाइल एप का लोकार्पण किया है| इसे नवीन
और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली स्वायत संस्था राष्ट्रीय
सौर ऊर्जा संस्थान (एनआईएसई) ने विकसित किया है|
i.टिंटू
लुका ने चेक गणराज्य के प्राग में जोसफ ओडलोजिल मेमोरियल एथलेटिक्स मीट
में 800 मीटर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता है|
i.टेस्ट
क्रिकेट प्रारूप को और लोकप्रिय बनाने के लिए गुलाबी गेंद से दिन-रात्रि
टेस्ट का पहला मैच देश में कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्ड्ंस मैदान पर
आयोजित किया जाएगा।
i.आरबीआई
गवर्नर रघुराम राजन ने मुद्रास्फीति बढने के जोखिम का उल्लेख करते हुए
अपनी मुख्य नीतिगत दरें अपरिवर्तित रखीं हैं लेकिन कहा कि केंद्रीय बैंक
उदार मौद्रिक नीति का अपना रुख बरकरार रखेगा बशर्ते आंकड़े अनुकूल हों।
रिजर्व बैंक ने अपनी द्वैमासिक नीतिगत समीक्षा में आज अपने अल्पकालिक ऋण पर
ब्याज (रेपो) को 6.5 प्रतिशत और बैंकों पर लागू आरक्षित-नकदी भंडार की
अनिवार्यता चार प्रतिशत पर फिलहाल बरकरार रखा है।
ii.राजन
ने समीक्षा में कहा है, मुद्रास्फीति के अप्रैल के आंकड़े अप्रत्याशित
'रूप से उंचे' रहने से मुद्रास्फीति की भावी दिशा कुछ और अधिक अनिश्चत हो
गयी है। उन्होंने कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और सातवें वेतन आयोग की
सिफारिशों के कार्यान्वयन को इस मामले में बड़ा जोखिम बताया है।
iii.राजन
ने ब्याज कम न करने के औचित्य के बारे में कहा, अप्रैल की मौद्रिक नीति की
घोषणा के बाद आये आंकड़ों में मुद्रस्फीतिक का दबाव उम्मीद से अधिक तेजी
से बढा है। ऐसा कई खाद्य उत्पादों और जिंसों के मूल्यों के बढने से प्रेरित
हुआ है जिसका मौसमी उतार चढाव से संबंध नहीं है।
14.शिमला में बना देश का पहला हरित डाटा केंद्र

ii.हिमाचल
ऑनलाइन भू-अभिलेख उपलब्ध करवाने वाला भी देश का पहला राज्य बन जाएगा।
मुख्यमंत्री ने शिमला शहर के लिए मोबाइल पार्किंग ऐप का शुभारंभ किया। इसे
शीघ्र अन्य शहरों में भी शुरू किया जाएगा। डाटा केंद्र के निर्माण पर 58
करोड़ और विभाग के नए भवन के निर्माण पर 8.66 करोड़ की लागत आई है।
iii.मुख्यमंत्री
ने ई-जिला परियोजना में राजस्व और कल्याण सेवाओं की प्रस्तुति भी देखी।
इसमें विभिन्न विभागों का डाटा बेस संकलित किया गया है। सीएम ने कहा कि
प्रदेश का अपना डाटा केंद्र होना गौरव की बात है। ऊर्जा उपयोग क्षमता को
बढ़ाकर यह ऊर्जा खपत को कम करता है।
15.गुवाहाटी बना देश का पहला “सिटी एनिमल ” वाला शहर

ii.जिला प्रशासन ने शहर का प्रतीक जीव तय करने के लिए तीन संरक्षित जीवों के वास्ते ऑनलाइन और ऑफलाइन वोटिंग कराया था। इस वोटिंग प्रतियोगिता में 60 हज़ार लोगों ने भाग लिया थाI यह घोषणा उस वोटिंग के नतीजे के आधार पर की गयी है| इस तरह गुवाहाटी देश का ऐसा पहला शहर बन गया है जहां किसी जानवर को शहर का जानवर घोषित किया गया है I
iii.ये तीनों ही
जीवन विलुप्त होने की कगार पर हैं। इस प्रतिस्पर्धा में ” गंगीय रिवर
डॉल्फिन ” के अलावा काला सॉफ्टशेल टर्टल (बोर कासो) कछुआ और ग्रेटर
एडजुटैंड स्टोर्क (हरगिला) थे। ग्रेटर एडजुटैंड स्टोर्क एक विशेष प्रकार का
सारस है।
16.इंटरनेशनल एयरोस्पेस प्रदर्शनी में विश्व का पहला थ्री-डी प्रिंटेड विमान थॉर प्रदर्शित
i.एयरबस
द्वारा बर्लिन में आयोजित इंटरनेशनल एयरोस्पेस प्रदर्शनी में विश्व का
पहला थ्री-डी प्रिंटेड विमान थॉर प्रस्तुत किया गया है|
ii.थॉर
नामक यह ड्रोन हाई-टेक वस्तुओं को असल जीवन में उपयोग किये जाने के प्रयोग
का एक हिस्सा है| यह किसी सफेद विमान जैसा दिखता है|
iii.यह
केवल तीन भागों द्वारा तैयार विश्व का पहला थ्री-डी प्रिंटेड विमान है|
इसमें कोई खिड़की नहीं है, इसका वजन 21 किलोग्राम (46 पाउंड) एवं इसकी
लम्बाई चार मीटर (13 फीट) से कम है| यह हल्का, तीव्र एवं सस्ता विकल्प है|
इसकी प्रारंभिक उड़ान नवम्बर 2015 को जर्मनी के शहर हैम्बर्ग में की गयी थी|
17.डेशॉना बार्बर ने मिस यूएसए का ख़िताब जीता

ii.लास
वेगास में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने मिस हवाई चेलसिया हार्डिन और
मिस जॉर्जिया इमानी जोवन डेविस को पीछे छोड़कर यह ख़िताब जीता है|
iii.26
वर्षीय बार्बर अब मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में अमेरिका का प्रतिनिधित्व
करेंगी| उन्होंने इस अवसर पर कहा कि यदि मौका मिले तो इराक में जाकर युद्ध
में भाग लेना चाहेंगी|
18.अशोक गणपति एयरटेल बिज़नेस के निदेशक नियुक्त
i.अशोक गणपति को भारती एयरटेल लिमिटेड का निदेशक नियुक्त किया गया है| वे 1 जुलाई 2016 से यह पद ग्रहण करेंगे|

iii.इस
दौरान अशोक एयरटेल के बी2बी पोर्टफोलियो का विकास करेंगे| यह पोर्टफोलियो
विभिन्न कम्पनियों, सरकारी संस्थाओं एवं कॉरपोरेट इकाईयों के साथ काम करता
है|
19.मुख्यमंत्री ने हवा में प्रदूषण की चेतावनी के लिए, मोबाइल एप लॉन्च किया

ii.यह
एप राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा यूनिसेफ राजस्थान तथा
केन्द्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सहयोग से तैयार किया गया है।
iii.राजे
ने इस अवसर पर औद्योगिक क्षेत्रों में प्रदूषण की मॉनीटरिंग के लिए
राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा राजकॉम्प द्वारा तैयार मोबाइल एप
‘दृष्टि‘ की भी शुरूआत की। राजवायु एप प्रदूषण मापक यंत्रों और मौसम संवेदी
उपकरणों पर आधारित है।
iv.इन
मशीनों द्वारा संकलित डाटा के माध्यम से यह एप आमजन को हवा में मौजूद
प्रदूषक तत्वों के स्तर की जानकारी देगा। साथ ही यह शहर के तापमान, नमी की
मात्रा, हवा की गति, मौसम संबंधी चेतावनी और एडवाइजरी भी जारी करेगा।
20.उमंग बेदी भारत में फेसबुक के प्रबंध निदेशक नियुक्त

ii.फेसबुक ने एक बयान
में कहा कि उमंग कतिगा रेडडी का स्थान लेंगे। कतिगा कंपनी के अमेरिका स्थित
मुख्यालय में नई जिम्मेदारी संभालेंगी।
iii.उमंग बेदी जुलाई में अपना पदभार ग्रहण करेंगे।
21.स्वच्छ गंगा के लिए 5 राज्यों में ‘स्वच्छ युग’ अभियान

ii.गंगा नदी के किनारे
पांच राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के
52 जिलों की 1,651 पंचायतों में कुल 5,169 गांव हैं।
iii.एक
आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय, युवा मामलों
के मंत्रालय एवं जल संसाधन मंत्रालय सहयोगात्मक तरीके से इस अभियान पर काम
कर रहे हैं।
iv.इस अभियान के तहत
नेहरू युवा केन्द्र संगठन के समन्वय के तहत युवा मामलों का मंत्रालय, भारत
स्काउट और गाइड, नेहरू युवा केन्द्र और राष्ट्रीय सेवा योजना जैसी युवा
एजेंसियों की सहायता को सूचीबद्ध कर रहा है।
22.दीया मिर्जा ‘स्वच्छ साथी’ अभियान के ब्रांड एंबेसडर बनी

ii.स्वच्छ
साथी कार्यक्रम एक स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण के प्रति जागरूक युवा और
देश के सपने का साकार करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा होगा|
iii.दीया
एक युवा आइकॉन है और स्वच्छ भारत की सक्रिय प्रचारक रहीं हैं और ये ज्यादा
से ज्यादा युवाओं तक पहुंचने में मदद करने के लिए यह सर्वश्रेष्ठ शख्स
होंगी|
23.कुलमीत बावा एडोब दक्षिण एशिया के एमडी नियुक्त

ii.बावा,
उमंग बेदी का स्थान लेंगे, बेदी पांच वर्ष तक कम्पनी में कार्यरत रहे|
बावा एडोब के एशिया पसिफ़िक के अध्यक्ष पॉल रोब्सन को रिपोर्ट करेंगे| वे
एडोब के उपभोक्ता से प्रत्यक्ष बिजनेस स्थापित करने वाले विभाग का नेतृत्व
करेंगे|
iii.वर्तमान में बावा भारत में एडोब के सेल्स प्रमुख हैं|
24.गरबाइन मुगुरूजा ने फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट का महिला एकल ख़िताब जीता
i.स्पेन
की गरबाइन मुगुरुज़ा ने विश्व की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को
फ्रेंच ओपन के फ़ाइनल में हराकर महिला एकल ख़िताब जीत लिया है|
ii.22
साल की मुगुरूजा 1998 में अरांत्जा सांचेज विसारियो के बाद पेरिस में
महिला चैंपियन बनने वाली स्पेन की पहली खिलाड़ी हैं| इससे पहले फ्लाविया
पेनेटा ने वर्ष 2015 में अमेरिकी ओपन जबकि एंजेलिक कर्बर ने वर्ष 2016 में
आस्ट्रेलिया ओपन में यह कारनामा किया था|
iii.गरबाइन मुगुरुजा ने फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल फाइनल में सेरेना विलियम्स को 7-5, 6-4 से हराया|
25.शारापोवा को पछाड़ दुनिया की सबसे अमीर महिला खिलाड़ी बनी सेरेना
i.फ्रेंच
ओपन फाइनल में गार्बाइन मुगुरूजा से हारने से दो दिन बाद ही अमेरिकी टेनिस
स्टार सेरेना विलियम्स फोब्र्स मैगजीन के अनुसार मारिया शारापोवा को
पछाड़कर दुनिया की सबसे अमीर महिला खिलाड़ी बन गई। सेरेना ने पिछले 12
महीने में 29.9 मिलियन डालर कमाये।
ii.रूसी
टेनिस स्टार शारापोवा पिछले 11 साल से इस सूची में शीर्ष पर थी। अब तक 21
ग्रैंडस्लैम जीत चुकी सेरेना स्टेफी ग्राफ के ओपन युग के 22 ग्रैंडस्लैम के
रिकार्ड से एक खिताब दूर है।
iii.उसके
कैरियर की ईनामी राशि 77.6 मिलियन डालर हो गई। शारापोवा की कमाई पिछले साल
21.9 मिलियन डालर रही। अमेरिकी मिश्रित मार्शल आर्ट स्टार रोंडा राउसी
तीसरे नंबर पर है।
26.विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय महासागर दिवस मनाया गया

ii.वे
गलती से प्लास्टिक को अपना आहार समझ लेते हैं जिससे उन्हें अपनी जान से
हाथ धोना पड़ता है| वैज्ञानिक इससे मनुष्यों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर
को लेकर चिंतित हैं|
iii.संयुक्त राष्ट्र ने इस अवसर पर एक फोटो प्रतियोगिता का आयोजन किया था जिसके विजेताओं को इसके मुख्यालय में पुरस्कृत किया गया|
27.राजस्थान में महाराणा प्रताप के नाम पर स्थापित होगी नई इंडिया रिजर्व बटालियन : राजनाथ सिंह

ii.राजनाथ सिंह ने उदयपुर जिले के गोगुंदा में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनवारण करने के बाद आयोजित समारोह में यह घोषणा की।
iii.अपने
संबोधन में उन्होंने जोधपुर के सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय में ग्लोबल
सेन्टर फॉर काउंटर टेरेरिज्म की स्थापना तथा पुलिस आधुनिकीकरण के कार्य को
गति देने की घोषणा भी की।
iv.केंद्रीय
गृहमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप ने त्याग और बलिदान के साथ अपने शासन
और सम्मान को सुरक्षित रखा और कभी भी मुगलों के आगे नहीं झुके। उन्होंने
आश्वस्त किया कि भारत सरकार महाराणा प्रताप के योगदान को इतिहास में कभी भी
कम नहीं होने देगी। उन्होंने कहा, 'हमारा प्रयास रहेगा कि लोगों की जुबां
और स्मृति से महाराणा प्रताप के शौर्य, पराक्रम और स्वाभिमान की गाथा कभी
नहीं मिट सके।'
28.रेल मंत्री ने गाजियाबाद-मेरठ-सहारनपुर लाइन के विद्युतीकरण रेल सेक्शन का लोकार्पण किया

ii.इससे पहले
गाजियाबाद – मेरठ सिटी के बीच भी इलेक्ट्रिफिकेशन का पूरा किया जा चूका है|
दोनों को मिलाकर करीब 161 किलोमीटर रूट के विद्युतीकरण का काम किया गया
है| पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट रेल मंत्री सुरेश प्रभु के अनुसार विकास को
गति देने के लिए हर राज्य में संयुक्त उपक्रम कंपनी बनाकर रेल लाइन का
निर्माण होगा|
iii.पहले प्रति दिन
चार किलोमीटर रेल लाइन बिछती थी, अब यह लक्ष्य 19 किलोमीटर प्रतिदिन रेल
लाइन बिछाने का है| रेलवे ने यूपी को प्राथमिकता दो साल में उप्र को 4500
करोड़ रुपए दिए हैं|
iv.पश्चिमी यूपी
में जरूरत के मुताबिक नई ट्रेन हाईस्पीड और सेमी स्पीड ट्रेनें चलायी
जाएंगी| टेंडर प्रक्रिया आसान करके इसका अधिकार जीएम और डीआरएम को दे दिया
है|
29.भारत और एशियाई विकास बैंक के बीच 120 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर
i.भारत
सरकार और एशियाई विकास बैंक ने 120 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर जून 2016
में हस्ताक्षर किए हैं| यह समझौता ओडिशा में सिंचाई के आधुनिकीकरण और जल
प्रबंधन सुधार के लिए किया गया|
ii.उपरोक्त
ऋण समझौते पर भारत सरकार की ओर से संयुक्त सचिव (बहुपक्षीय संस्थान),
आर्थिक मामलों के विभाग श्री राजकुमार तथा एशिया विकास बैंक की भारत
रेजिडेंट मिशन की कंट्री डायरेक्टर सुश्री एम. टेरेसा खो ने हस्ताक्षर किए
हैं|
iii.यह ऋण ओडिशा एकीकृत सिंचाई
कृषि तथा जल प्रबंधन निवेश कार्यक्रम के अंतर्गत 157.5 मिलियन डॉलर की
वित्तीय सुविधा का दूसरा भाग है| इस राशि का इस्तेमाल सात सिंचाई
उप-परियोजनाओं को आधुनिक बनाने के लिए किय़ा जाएगा| निवेश के लिए चयनित
क्षेत्र हैं वेतरणी, ब्राहम्णी, बुढ़ाबालंगा, सुबर्णरेखा नदी बेसिन तथा
महानदी डेल्टा|
30.सॉवरिन गोल्ड बॉन्ड योजना को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हेतु रिजर्व बैंक ने मंजूरी दी
i.एशिया
के सबसे पुराने एक्सचेंज बंबई शेयर बाजार को सॉवरिन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी)
योजना हेतु ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बोली लगाने की मंजूरी मिल गई है| यह
घोषणा बंबई शेयर बाजार ने 04 जून 2016 को एक सर्कुलर के माध्यम से की|
ii.यह
बॉन्ड सरकार की तरफ से रिजर्व बैंक जारी करता है और रिजर्व बैंक द्वारा
बताए गए दाम पर निवेशक इनके लिए आवेदन कर सकते हैं| एक्सचेंज की एसजीबी
निर्गम के लिए अपने सदस्यों और उनके ग्राहकों से बोली लेने के लिए ऑनलाइन
बोली मंच उपलब्ध कराने की योजना है|
31.शाहिद रसूल एशिया के राष्ट्रमंडल शैक्षिक मीडिया सेंटर के निदेशक नियुक्त

ii.रसूल सीईएमसीए को दूरस्थ शिक्षा के लिए शैक्षिक संसाधनों का उचित उपयोग करने हेतु गाइड करेंगे|
iii.इससे
पहले वे कश्मीर यूनिवर्सिटी में शैक्षिक मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर के
निदेशक थे| उन्होंने सायराक्यूज यूनिवर्सिटी से संचार प्रौद्योगिकी में
एमएस डिग्री प्राप्त की| इसके अतिरिक्त उन्होंने मास कम्युनिकेशन में
डॉक्टरेट भी की|
i.नेपाल के वरिष्ठ संगीतकार अम्बर गुरुंग का निधन हो गया है| वे 78 वर्ष के थे| गुरुंग नेपाली राष्ट्रगान के संगीतकार थे|
ii.उनका
अंतिम संस्कार काठमांडू में पूरे राजकीय सम्मान सहित किया गया, इस दौरान
उप-प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री भीम रावल भी मौजूद थे| नेपाली सेना ने
उन्हें अंतिम सलामी दी|
iii.गुरुंग ने वर्ष 2007 में नेपाल के राष्ट्रीय गान “सायु थुंगा फूलका हामी” गीत गाया. इसकी रचना ब्याकुल मैला ने की|
33.शतरंज ग्रैंडमास्टर विक्टर कोर्चनोई का निधन

ii.कोर्चनोई तीन विश्व चैंपियनशिप मैचों में खेले लेकिन वे हर मैच में एनाटोली कारपोव से हार गये| वे कभी विश्व विजेता नहीं बन पाए|
iii.वे
चार बार यूएसएसआर चैंपियन रहे तथा पांच बार यूरोपियन चैंपियनशिप जीतने
वाली सोवियत टीम का हिस्सा भी रहे हैं. वे छह बार शतरंज ओलंपियाड जीतने
वाली टीम में भी शामिल रहे| उन्होंने सितम्बर 2006 में विश्व सीनियर शतरंज
चैंपियनशिप जीती|
34.युद्धाभ्यास डेज़र्ट ईगल-II का समापन
i.भारतीय
वायु सेना (आईएएफ) एवं संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के मध्य द्विपक्षीय
सैन्य युद्धाभ्यास का समापन हुआ है| दोनों सेनाओं के बीच यह दूसरा
युद्धाभ्यास था|
ii.दस दिवसीय इस अभ्यास में दोनों देशों की सेनाओं ने आबु धाबी के अल-धारा एयर बेस ने 22 मई 2016 को भाग लेना आरंभ किया था|
iii.इसमें
भारतीय वायु सेना की ओर से एसयू 30 एमकेआई, मिराज 2000-09 एवं यूएई की ओर
से एफ-16 ब्लॉक 60 ने भाग लिया| विपरीत परिस्थितियां एवं 40 डिग्री से अधिक
तापमान के बावजूद भारतीय वायुसेना ने उच्च गुणवत्ता का प्रदर्शन किया|
35.केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा "सूर्यमित्र" मोबाइल एप का लोकार्पण

ii."सूर्यमित्र" मोबाइल एप अभी गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है जहां से इसे डाउनलोड कर पूरे भारत में इस्तेमाल किया सकेगा|
iii.यह
एप एक उच्च प्रौद्योगिकी मंच पर है जिसमें कई हजार कॉल को एक साथ संभालने
की क्षमता है| इस एप के माध्यम से न सिर्फ लोगों को जानकारी मिलेगी बल्कि
युवाओं को इसके माध्यम से रोजगार के अवसर भी मिलेंगे| इस मोबाइल एप को
चलाने के लिए कुशल कामगारों की आवश्यकता होगी जिससे भी रोजगार के नए अवसर
पैदा होंगे|
36.टिंटू लुका ने एथलेटिक्स मीट में 800 मीटर दौड में रजत पदक जीता

ii.एशियाई
चैम्पियन 2013 विश्व युवा चैम्पियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता आइसलैंड की
अनिता एच से पीछे रही जिसने दो मिनट 00.54 सेकंड का समय लिया है| टिंटू ने
2:00.61 सेकंड का समय लिया|
iii.टिंटू
अभी सत्र के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों की सूची में 30वें स्थान पर
है| पूर्व विश्व चैम्पियन और लंदन ओलंपिक की रजत पदक विजेता दक्षिण अफ्रीका
की कास्टर सेमेन्या 1:56.64 सेकंड के साथ शीर्ष पर है| लुका का राष्ट्रीय
रिकार्ड 1:59.17 सेकंड है|
37.ईडन गार्ड्ंस में होगा पहला गुलाबी गेंद डे-नाइट टेस्ट

ii.पश्चिम बंगाल
के घरेलू टूर्नामेंट सुपर लीग का फाइनल 17 से 20 जून तक फ्लड लाइट में खेला
जाएगा। बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के प्रमुख और पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ
गांगुली ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि यह प्रयास
सफल होगा और भविष्य में यह भारत को दिन-रात्रि टेस्ट की मेजबानी में मदद
करेगा।
iii.गांगुली ने कहा कि टेस्ट
क्रिकेट की लोकप्रियता लगातार कम हो रही है और इसे बचाने के लिए कदम उठाए
जाने चाहिये। गत वर्ष ऑस्ट्रेलिया में हुए दिन-रात्रि टेस्ट को लोगों का
काफी समर्थन मिला था। सुपर लीग का फाइनल दूधिया रौशनी में कराया जाना एक
परीक्षण ही है।
38.जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप-2016 की मेजबानी लखनऊ करेगा
i.अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने घोषणा की है कि जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी लखनऊ करेगा|
ii.जूनियर
हाकी विश्व कप का आयोजन लखनऊ में 8 से 18 दिसंबर 2016 तक होगा| पहली बार
लखनऊ में किसी अंतरराष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का आयोजन होगा| जूनियर हाकी
विश्व कप जूनियर वर्ग की विश्व की सबसे प्रतिष्ठित हाकी प्रतियोगिता है|
iii.इस
टूर्नामेंट में दुनिया की सबसे अच्छी 16 जूनियर पुरुष हाकी टीमें हिस्सा
लेंगी| प्रतियोगिता का भारत सहित दुनिया के 100 से भी ज्यादा देशों में
सीधा प्रसारण किया जाएगा| महिला जूनियर विश्व कप 24 नवंबर से 4 दिसंबर 2016
तक चिली के सेंटियागो में खेला जाएगा.
Good
ReplyDeleteThanks
Delete