
ii.स्टार्टअप
इंडिया पोर्टल के अनुसार स्टार्टअप एक इकाई है जो भारत में पांच साल से
अधिक से पंजीकृत नहीं है एवं जिसका वार्षिक कारोबार किसी भी वित्तीय वर्ष
में 25 करोड़ रुपये से अधिक नहीं है|
iii.यह
एक इकाई है जो प्रौद्योगिकी या बौद्धिक सम्पदा से प्रेरित नये उत्पादों या
सेवाओं के नवाचार, विकास, प्रविस्तारण या व्यवसायीकरण की दिशा में काम
करती है|
2.वियतनाम संसद की पहली महिला अध्यक्ष बनी नगान
i.गुरुवार
को वियतनाम की संसद ने अध्यक्ष के रूप में गुयेन थी किम नगान को चुन लिया
है। वह पहली महिला हैं जो कम्युनिस्ट बहुल विधायिका का नेतृत्व करेंगी।
नेशनल असेंबली की वेबसाइट के मुताबिक नगान (61) ने 95.5 प्रतिशत वोट हासिल
किये।
ii.नगान ने पद की शपथ लेते
हुये कहा कि वह पूरी तरह से देश, जनता और संविधान के प्रति वफादार रहेंगी।
नगान को पांच साल पहले उनके गृह प्रांत दक्षिणी मेकांग डेल्टा में बेन तरे
के वित्त विभाग के निदेशक से विधानसभा की उपाध्यक्ष बनाया गया था।
iii.शक्तिशाली पोलित ब्यूरो के लिए कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस में जनवरी
में फिर से निर्वाचित होने के बाद इस बात की व्यापक रूप से उम्मीद थी कि
उन्हें अध्यक्ष बनाया जायेगा। विधानसभा ने मतदान कर पूर्व अध्यक्ष नगुयेन
सिन हुंग को कार्यमुक्त कर दिया।
3.FICCI और AIBC के बीच एमओयू, ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच बढ़ेंगे बिजनेस

ii.एमओयू
पर 'इन्वेस्ट इन इंडिया राउंड टेबल कांफ्रेंस' में वित्त मंत्री अरुण
जेटली के उपस्थिति में साइन किया गया। एआईबीसी के नेशनल चेयरमैन दीपेन
रुघानी ने कहा कि यह एमओयू दोनों संस्थानों के लिए माइलस्टोन साबित होगा।
इसका बहुत ही सकारात्मक प्रभाव दोनों देशों के ट्रेड और इन्वेस्टमेंट
में देखने को मिलेगा।
iii.इस एमओयू
से दोनों संस्थानों के रिश्ते में नई ऊर्जा आएगी। इससे भारत और
ऑस्ट्रेलिया के बीच बिजनेस और इन्वेस्टमेंट बढ़ाने में मदद मिलेगी।
iv.भारत
और ऑस्ट्रेलिया के बीच बिजनेस की बड़ी संभावना को देखते हुए नेवतिया ने
ऑस्ट्रेलिया में फिक्की के नए ऑफिस का उदघाटन किया और रियो टिंटो को सीईओ
बनाने की|
4.भुगतान कंपनी फोनपीई का फ्लिपकार्ट ने किया अधिग्रहण

ii.समीर निगम और राहुल चारी द्वारा स्थापित फोनपीई भारत का पहला यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) आधारित उत्पाद बना रही है।
iii.यूपीआई
अप्रैल में शुरू होगा जिससे उपयोक्ता अपने विशिष्ट पहचान और मोबाइल फोन
नंबर या आभासी भुगतान के जरिए बैंक का कोई और ब्योरा दिए बिना धन हस्तांतरण
कर सकेंगे।
5.ब्रिटिश कॉमेडियन रॉनी कॉर्बेट का निधन
i.ब्रिटिश
अभिनेता एवं कॉमेडियन रॉनी कॉर्बेट का निधन हो गया है| वे 85 वर्ष के थे|
उन्हें बीबीसी द्वारा प्रसारित होने वाले हास्य कार्यक्रम द टू रॉनीज़ के
लिए विशेष रूप से जाना जाता है|
ii.कॉर्बेट
ने 1960 के दशक में डेविड फ्रॉस्ट के व्यंग्य कॉमेडी कार्यक्रम फ्रॉस्ट
रिपोर्ट में विशेष प्रसिद्धी हासिल की| इसके अतिरिक्त वे सिटकॉम ‘नो-दैट्स
मी ओवर हेयर!’ एवं ‘नाउ लुक हेयर एंड सॉरी!’ में भी प्रमुख किरदार निभाते
नज़र आये|
iii.कॉर्बेट के बीबीसी
टेलीविज़न कॉमेडी कार्यक्रम - रॉनी बार्कर, द टू रॉनीज़ का प्रसारण 1971 से
1987 तक हुआ| बार्कर एवं कॉर्बेट ने इसमें विभिन्न किरदारों को निभाया एवं
विभिन्न गीत प्रस्तुत किये|
iv.कॉर्बेट
को वर्ष 2012 में उनके मनोरंजन एवं समाजसेवा में योगदान के कारण कमांडर ऑफ़
द ऑर्डर ऑफ़ द ब्रिटिश एम्पायर (सीबीई) से सम्मानित किया गया|
6.कक्षा तीन में पढ़ाई छोड़ने वाले कवि हलधर नाग पदम् श्री से सम्मानित

ii.उन्हें साहित्य एवं शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए देश का तीसरा सबसे बड़ा सम्मान दिया गया|
iii.ओड़िसा
में उन्हें लोक कबी रतन के नाम से जाना जाता है, उन्होंने 20 महाकाव्य एवं
कई कविताएं लिखी हैं| उन्हें अपने द्वारा लिखी सभी रचनाएं कंठस्थ हैं एवं
वे किसी भी गद्य को सुना सकते हैं|
iv.उन्होंने
वर्ष 1990 में अपनी पहली कविता ‘धोडो बारगछ’ (बरगद का पुराना वृक्ष) लिखी
जो एक स्थानीय पत्रिका में प्रकाशित हुई| इस दौरान में स्कूली बच्चों के
लिए स्टेशनरी एवं खाने-पीने की वस्तुएं बेचा करते थे|
7.भारतीय रिजर्व बैंक ने सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका के साथ विशेष करेंसी स्वैप समझौते पर हस्ताक्षर किए

ii.व्यवस्था
के तहत, सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका अधिकतम तीन महीने की अवधि के लिए 700
मिलियन अमरीकी डॉलर ले सकता है| यह व्यवस्था मौजूदा सार्क (SAARC) देशो के
बीच मुद्रा विनिमय व्यवस्था फ्रेमवर्क के अतिरिक्त है|
iii.यह
विशेष व्यवस्था सार्क सदस्य देशों के लिए मुद्रा विनिमय व्यवस्था पर
मौजूदा ढांचे पर हुआ है| श्रीलंका सेंट्रल बैंक को 700 मिलियन डॉलर की
अतिरिक्त करेंसी स्वैप व्यवस्था, केंद्र सरकार के मार्च 2016 के अल्पकालिक
तरलता प्रबंधन के निर्णय के अनुरूप है, जिसका मकसद भारत-श्रीलंका
द्विपक्षीय तथा आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाना है|
8.गूगल ने असीमित डोमेस्टिक कॉल के साथ फाइबर फोन के शुरुआत की घोषणा की

ii.यह एक
घरेलू टेलिफोन सेवा है जो उपयोगकर्ताओं को असीमित स्थानीय और पूरे अमेरिका
में फोन करने की सुविधा देगा| अंतरराष्ट्रीय फोन कॉल के लिए, गूगल वॉयल
सर्विस की दरें ही लागू होंगी|
iii.फाइबर
फोन की लागत प्रति माह 10 अमेरिकी डॉलर होगी| फाइबर फोन उपयोगकर्ता के घर
पर नहीं होने पर भी घर से फोन करने की सुविधा देगा|
iv.
उपयोगकर्ता का फाइबर फोन नंबर गोपनीय रखा जाएगा और वह इसका इस्तेमाल किसी
भी फोन, टैबलेट या लैपटॉप में या कहीं से भी कर सकता है| फाइबर फोन वॉयसमेल
का प्रयोग आसान कर सकता है|
9.जानीमानी आर्किटेक्ट ज़हा हदीद नहीं रहीं
i.अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त इराकी-ब्रिटिश आर्किटेक्ट ज़हा हदीद का आज निधन हो गया। वह 65 वर्ष की थीं।
ii.इराकी सरकारी टेलीविजन की खबर के मुताबिक, ज़हा को दिल का दौरा पड़ा था।
10.राजीव गौबा बने केंद्रीय सचिव
i.झारखण्ड
के मुख्य सचिव राजीव गौबा भारत सरकार में नगर विकास सचिव बनाए गए है।
राजीव गौबा हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी मधुसूदन प्रसाद का स्थान लेंगे,
जो 31 मार्च को शहरी विकास मंत्रालय के सचिव पद से रिटायर हो रहे हैं।
राजीव गौबा एक अप्रैल से पद संभालेंगे, परम्परा के अनुसार राजीव गौबा 31
मार्च को विकास आयुक्त को अपना प्रभार सौपेंगे।

iii.देर
शाम राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर से रांची लौटने के बाद मुख्य
सचिव राजीव गौबा, अपर मुख्य सचिव यूपी सिंह, कार्मिक सचिव रतन कुमार सहित
कई अधिकारियों के साथ मंत्रणा की है। इस बैठक में नए मुख्य सचिव, कार्मिक
सचिव के अलावा कुछ अन्य सचिवों के चयन पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
11.तेलंगाना सरकार ने आयोजित किया एम वॉलेट मोबाइल एप
i.देश
में पहली बार किसी राज्य द्वारा ऐसा मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है जिसके
जरिये वाहन चालकों को अब वाहन के पंजीकरण दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस साथ
लेकर नहीं चलने पड़ेंगे| तेलंगाना सरकार द्वारा जारी एक मोबाइल ऐप के जरिए
यह सुविधा दी गई है|

iii.एम
वॉलेट अपनी तरह का पहला ऐसा ऐप है जिसे भारत के किसी राज्य में लॉन्च किया
गया| इस ऐप के जरिये यूजर्स ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
जैसे दस्तावेजों की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर सकेंगे और पुलिस या परिवहन
विभाग अधिकारियों द्वारा मांगें जाने पर दिखा सकेंगे|
iv.एक
बार डाउनलोड होने पर यह भविष्य में इस्तेमाल के लिए संजोए जा सकेंगे| इसके
जरिये केवल तेलंगाना में जारी डीएल या रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की डिजिटल
कॉपी केवल कुछ जरूरी जानकारी डालने पर ही मिल जाएगी|
12.4 अप्रैल वर्ल्ड आटिज्म डे
ii.अंतरिक्ष
विभाग की सेवाएं हवाई अड्डों के निर्माण में तकनीकी सहायता के लिए उपलब्ध
होंगी। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने यह
जानकारी दी।
i.दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने हरित दिल्ली के पहले चरण का आईटीओ चौक पर पौधारोपण करके शुभारम्भ किया है|
i.केंद्रीय
मंत्री वेंकैया नायडू और जितेंद्र सिंह पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती के
शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे जो जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री के रूप
में शपथ लेंगी।
ii.एसबीआई,
एचडीएफसी बैंक व एक्सिस बैंक के बाद आईसीआईसीआई, बैंक ऑफ इंडिया व
आईडीबीआई ने भी शुक्रवार को कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर प्रणाली
अपनाने की घोषणा की है।
i.परमाणु
रिएक्टर विशेषज्ञ कल्लोल रॉय को भारतीय नाभिकीय विद्युत निगम लिमिटेड
(भाविनि) का नया अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
i.पूरे विश्व में हर साल 2 अप्रैल को विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस मनाया जाता है।
ii.डॉक्टर
के अनुसार एक हजार बच्चों में से दो बच्चे ऑटिज्म का शिकार होते हैं। बहुत
ही कम लोग इस बिमारी के बारे में जानते हैं कि ये बिमारी बच्चों में माता
-पिता के जीन से होती है।
iii.इसी वजह से लोगों को जागरूक करने के लिए ये दिवस मनाया जाता है।
13.सुरक्षित हवाई यात्राओं के लिए इसरो उपलब्ध कराएगा सेटेलाइट सेवा
i.सुरक्षित
हवाई यात्राओं के लिए इसरो सेटेलाइट सेवा उपलब्ध कराएगा। इस बाबत अंतरिक्ष
विभाग और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच जल्द एमओयू हुआ है।

iii.डॉ. सिंह ने कहा कि
इसरो के सेवाओं से एयरपोर्ट अथॉरिटी को यह तय करने में आसानी होगी कि किसी
एयरपोर्ट के चारों ओर कितनी खाली जगह छोड़नी है। अब तक यह अनुमान के आधार
पर होता था।
iv.इसरो की सेवाओं के
बाद यह डाटा आधारित होगा। इससे भूमि का सही उपयोग हो सकेगा। वर्तमान में
हैदराबाद और पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट पर इसरो की सेवाएं पायलट प्रोजेक्ट के
रूप में शुरू की गई हैं।
14.राजबाला वर्मा झारखंड की मुख्य सचिव बनीं
ii.झारखंड
के मुख्य सचिव के रूप में राजबाला वर्मा ने राज्य के निवर्तमान मुख्य सचिव
राजीव गौबा का स्थान लिया, जो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर शहरी विकास
मंत्रलय के सचिव नियुक्त किये गए|
iii.राजबाला वर्मा इससे पहले झारखंड पथ निर्माण विभाग की अपर मुख्य सचिव थीं| राजबाला वर्मा झारखंड की 18वीं मुख्य सचिव हैं|
iii.राजबाला वर्मा इससे पहले झारखंड पथ निर्माण विभाग की अपर मुख्य सचिव थीं| राजबाला वर्मा झारखंड की 18वीं मुख्य सचिव हैं|
15.जितेंदर जगोता आईडीएसए के अध्यक्ष नियुक्त
i.इंडियन
डायरेक्ट सेलिंग एसोसिएशन (आईडीएसए) ने को जितेंदर जगोता (एवोन सौंदर्य
उत्पाद कम्पनी में कानूनी और सरकारी मामलों के निदेशक) को अध्यक्ष नियुक्त
किया है|
ii.जगोता एमवे इंडिया के राष्ट्रीय कॉरपोरेट अध्यक्ष रजत बनर्जी का स्थान लेंगे|
iii.जगोता का चयन नई दिल्ली में एसोसिएशन की जनरल बॉडी मीटिंग के दौरान किया गया|
iv.इस नई एग्जीक्यूटिव कमिटी में विवेक कटोच (उपाध्यक्ष), रजत बनर्जी (कोषाध्यक्ष) एवं रिनी सान्याल (सचिव) शामिल हैं|
16.दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने हरित दिल्ली के पहले चरण का शुभारंभ किया

ii.पहल
का शुभारंभ विस्तृत कार्य योजना (डीएपी) सहित किया गया जिसे दिल्ली सरकार
द्वारा दिसंबर 2015 में सुप्रीम कोर्ट को सौंपा गया था|
iii.डीएपी में दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने एवं वायु के स्तर को सुधारने के तौर-तरीकों पर प्रकाश डाला गया है|
17.लीगो ऑब्जर्वेटरी की स्थापना के लिए भारत और अमेरिका ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये
i.भारत
में ‘लेजर इंटरफेरोमीटर ग्रेविटेशनल वेब आब्जर्वेटरी’ (लीगो) स्थापित करने
के लिए भारत और अमेरिका ने 1 अप्रैल 2016 को एक सहमति पत्र (एमओयू) पर
हस्ताक्षर किये हैं|
ii.इस समझौते पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लीगो वैज्ञानिकों की मौजूदगी में परमाणु
ऊर्जा विभाग के सचिव शेखर बसु और अमेरिका के नेशनल साइंस फाउंडेशन (एनएसएफ)
निदेशक फ्रांस काडरेवा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये|
iii.अमेरिका
में दो लीगो वेधशालाएं हैं जो हैनफोर्ड, वाशिंगटन और लिविंग्सटन, लूसियाना
में हैं. इनकी स्थापना अमेरिकी नेशनल साइंस फाउंडेशन ने की है. इसकी
कल्पना, निर्माण एवं संचालन कैल्टेक एवं एमआईटी द्वारा किया जाता है|
18.महबूबा मुफ्ती 4 अप्रैल को बनेंगी जम्मू कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री

ii.आधिकारिक सूत्रों
ने यहां बताया कि महबूबा, उप मुख्यमंत्री मनोनीत डॉ. निर्मल सिंह और अन्य
मंत्री सोमवार को राजभवन में पूर्वाह्न 11 बजे शपथ ग्रहण करेंगे।
iii.महबूबा
शपथग्रहण करने से एक दिन पहले कल जम्मू पहुंचेंगी तथा मंत्रालय के गठन और
पदों के बंटवारे पर पार्टी नेताओं और भाजपा विधायक दल के नेता डॉ. निर्मल
सिंह से चर्चा करेंगी।
iii.वह नयी
सरकार के गठन के मद्देनजर पीडीपी के पुनर्गठन के लिए पार्टी नेतृत्व के साथ
भी बैठक करेंगी। इस संबंध में पीडीपी और भाजपा ने एक संयुक्त संदेश
राज्यपाल एनएन वोहरा को भेजा।
19.बैंकों ने ब्याज दर का नया फार्मूला अपनाया
i.बैंकों ने ब्याज दर तय करने के लिए नया फार्मूला अपना लिया है जिससे उपभोक्ता ऋण सस्ते होंगे।

iii.आईसीआईसीआई
बैंक ने एक बयान में कहा कि तीन माह के कर्ज के लिए उसने 9.10 प्रतिशत की
ब्याज दर तय की है। छह माह के लिए 9.15 प्रतिशत और एक साल के लिनए 9.20
प्रतिशत ब्याज दर तय की है। बैंक की आधार दर यानी कज की न्यूनतम ब्याज दर
9.35 प्रतिशत है।
iv.कोटक महिंद्रा बैंक, यस बैंक तथा ओबीसी ने भी ब्याज दर गणना का नया फार्मूला अपनाने की घोषणा की है।
20.कल्लोल रॉय परमाणु रिएक्टर कंपनी के सीएमडी नियुक्त

ii.यह कंपनी चेन्नई के पास कलपक्कम में 500 मेगावॉट का संयंत्र निर्मित कर रही है।
iii.रॉय
ने पी. चेल्लापंडी की सेवानिवृत्ति के बाद अपना पदभार संभाला। भाविनि ने
एक बयान में कहा कि रॉय को रिएक्टरों के रखरखाव के प्रबंधन में दक्षता
प्राप्त है।
iv.इस पद के अलावा रॉय
मुंबई के भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के रिसर्च रिएक्टर मेंटनेस डिविजन के
प्रमुख के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
21.रणवीर सिंह होंगे 'महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर' से सम्मानित
i.‘बैंड
बाजा बारात’, ‘लुटेरा’ और ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ जैसी फिल्मों में
काम कर चुके अभिनेता रणवीर सिंह को ‘महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर’ अवार्ड से
नवाजा जाएगा|
ii.रणवीर
को यह पुरस्कार यहां दिन में आयोजित होने वाले एक समारोह में महाराष्ट्र
के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों मिलेगा| यह पुरस्कार ‘लोकमत’ की
ओर से दिया जा रहा है|
iii.‘लोकमत
महाराष्ट्रिय ऑफ द ईयर’ पुरस्कार भीड़ से कुछ अलग करने वालों व राज्य पर
सकारात्मक प्रभाव डालने और ब्रांड महाराष्ट्र को भारत व विश्व में चमकाने
वाले व्यक्ति को सम्मान स्वरूप दिया जाता है|
iv.पूर्व में महानायक अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार को इस सम्मान से अलंकृत किया जा चुका है|
No comments:
Post a Comment