Sunday, January 17, 2016

UPPCS 2016

UPPCS 2016

For Notification in Hindi                                                      Click Here
For Notification in English                                                 Click Here
Apply Online                                                                                 Click Here 
Pay Exam Fee Online                                                              Click Here
Pay Exam Fee Offline (Download Challan)             Click Here 
Final Submit Form                                                                   Click Here
 

 

Wednesday, January 13, 2016

73वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड

73वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड
 
1. Best Motion Picture — Drama
The Revenant

2. Best Supporting Performance in a Motion Picture — Drama, Musical or Comedy Actress
Kate Winslet, Steve Jobs

3. Best Foreign Language Film
The Son Of Saul

4. Best Performance in a Motion Picture — Musical or Comedy Actor
Matt Damon, The Martian

5. Best Supporting Performance in a Motion Picture — Drama, Musical or Comedy Actor
Sylvester Stallone, Creed

6. Best Score in a Motion Picture
The Hateful Eight

7. Best Screenplay
Aaron Sorkin, Steve Jobs

8. Best Animated Feature Film
Inside Out

9. Best Original Song
Sam Smith, “Writing’s On The Wall”, Spectre

10. Best Performance in a Motion Picture — Musical or Comedy Actress
Jennifer Lawrence, Joy

11. Best Performance in a Motion Picture — Drama Actress
Brie Larson, Room

12. Best Motion Picture — Comedy
The Martian

13. Best Performance in a Motion Picture — Drama Actor
Leonardo DiCaprio, The Revenant

WINNERS IN TELEVISION
14. Best Series — Comedy
Mozart In The Jungle
15. Best Miniseries or Television Film
Wolf Hall
16. Best Supporting Performance in a Series, Miniseries, or Television Film — Actress
Maura Tierney, The Affair
17. Best Performance in a Television Series — Musical or Comedy Actress
Rachel Bloom, Crazy Ex-Girlfriend
18. Best Supporting Performance in a Series, Miniseries, or Television Film — Actor
Christian Slater, Mr. Robot
19. Best Performance in a Miniseries or Television Film — Actor
Oscar Isaac, Show Me A Hero
20. Best Performance in a Television Series — Drama Actor
Jon Hamm, Mad Men
21. Best Series — Drama
Mr. Robot

डेली जी के अपडेट


1.उर्जित पटेल तीन साल के लिए पुन: भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर नियुक्त
i.केंद्र सरकार ने उर्जित पटेल को तीन साल की अवधि के लिये पुन: रिजर्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है| यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा| इससे पहले किसी भी डिप्टी गवर्नर को दूसरा कार्यकाल नहीं मिला है|

ii.पटेल ने 11 जनवरी 2013 को आरबीआई में में सेवा भार ग्रहण किया| उर्जित पटेल की अध्यक्षता में गठित समिति ने ही मौद्रिक नीति समिति का मार्ग प्रशस्त किया|
iii.उनकी नियुक्ति 11 जनवरी 2016 को पदभार संभालने के बाद तीन साल के लिये या अगले आदेश तक के लिये की गयी है|
iv.केंद्रीय बैंक के गवर्नर रघुराम राजन और पटेल पूर्व में वॉशिंगटन में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के लिये साथ साथ काम कर चुके हैं|

2.राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन के 88वें वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन किया
i.राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रांची (झारखंड) में निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन के 88वें वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन किया है| यह सम्मलेन तीन दिनों तक चलेगा|
ii.निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन के 88वें वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन के अवसर पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि बंगाली साहित्य, भाषा और संस्कृति की महान परंपराओं की उत्पत्ति 'चार्यापदा' काल की है| 
iii.यह एक बंगाली संकलन है, जिसे विख्यात विद्वान हाराप्रसाद शास्त्री द्वारा 1907 में नेपाल में खोजा गया था|

3.पहली महिला फार्मूला वन चालक मारिया टेरेसा डी फिलिप्स का निधन
i.विश्व की पहली महिला फार्मूला वन चालक मारिया टेरेसा डी फिलिप्स का इटली में निधन हो गया है| वह 89 वर्ष की थी|
ii.फिलिप्स ने पांच विश्व चैम्पियनशिप ग्रां प्री में भाग लिया, परन्तु वह किसी भी चैम्पियनशिप में विजेता नहीं बन सकीं|
iii.खेल के रूप में उनका कैरियर ज्यादा सफल नहीं रहा परन्तु पुरुष प्रधान इस खेल में उन्हें एक मार्गदर्शक के रूप में जाना जाता है|

4.प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार रवींद्र कालिया का निधन
i.वरिष्ठ हिंदी साहित्यकार रवींद्र कालिया का निधन हो गया है| वे 78 वर्ष के थे|
ii.रवींद्र कालिया ज्ञानपीठ के निदेशक रहे थे| रवींद्र कालिया का हस्तक्षेप साहित्य के कई क्षेत्रों में रहा है| 
iii.उन्होंने कहानी, उपन्यास, संस्मरण, व्यंग्य और संपादकीय जैसी कई विधाओं में अपने काम से शानदार मिसालें पेश कीं|

5.नेपाल, यूनिसेफ के कार्यकारी बोर्ड का सदस्य चुना गया
i.नेपाल को यूनिसेफ के कार्यकारी बोर्ड का सदस्य चुना गया है और इस सदस्यता के तहत वह एशिया-प्रशांत देशों के समूह का प्रतिनिधित्व करेगा|
ii.इस बोर्ड में नेपाल का कार्यकाल वर्ष 2016 से 2018 तक का होगा|
iii.संयुक्त राष्ट्र में नेपाल के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि दुर्गा प्रसाद भट्टारई को भी सर्वसम्मति के साथ कल कार्यकारी बोर्ड के ब्यूरो का उपाध्यक्ष चुना गया है|
iv.संयुक्त राष्ट्र बाल कोष में अपने चयन के साथ ही नेपाल को संयुक्तराष्ट्र के कामकाज में योगदान करने का एक और अवसर मिल गया है| इस बार उसे विशेष तौर पर बच्चों के लिए काम करने वाली इसकी एजेंसी को रणनीतिक निर्देशन उपलब्ध करवाने का अवसर मिला है|

6.प्रधानमंत्री ने 'मारू भारत सारु भारत' किताब का विमोचन किया 
i.पीएम मोदी ने जैन मुनि आचार्य रत्नासुंदरसुरिश्वर जी की 300वीं किताब मारू भारत सारु भारत का विमोचन किया है|
ii.वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरीय पीएम मोदी ने कहा कि ये सिर्फ एक साहित्यक किताब नहीं है बल्कि आचार्य जी की दिव्य वाणी है|
iii.पीएम मोदी ने कहा कि महाराज जी हमेशा कहते हैं कि सभी धर्मों से ऊपर राष्ट्र धर्म होता है| 

7.अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव का अहमदाबाद में शुभारम्भ
i.गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर राज्यपाल ओ.पी. कोहली की मौजूदगी में 'अंतरराष्ट्रीय पतंगोत्सव-2016' का उद्घाटन किया है|
ii.गुजरात पर्यटन निगम की ओर से आयोजित पतंगोत्सव (काइट फेस्टिवल) में दुनिया के 31 देशों के अलावा देश के 27 राज्यों के पतंगबाज भाग लेंगे| यह उत्सव 14 जनवरी तक चलेगा|
iii.मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि राज्य में महिला शक्ति की भागीदारी वाले पतंग निर्माण के इस गृह उद्योग का आर्थिक कारोबार अब 750 करोड़ रुपए तक जा पहुंच गया है|
iv.अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव एक साथ सूरत, वडोदरा, राजकोट, पोरबंदर, मांडवी, बोटाड, सुरेंद्रनगर, और मोधेरा सहित राज्य के अन्य शहरों में आयोजित किया जाता है|

8.11वां विश्व हिंदी दिवस मनाया गया
i.11वां विश्व हिंदी दिवस मनाया गया है| इस अवसर पर विदेश मंत्रालय ने अपने विभागों में राजभाषा के महत्व को प्रदर्शित करने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया है|
ii.यह पहली बार 10 जनवरी 2006 को मनाया गया था| यह 14 सितम्बर को मनाये जाने वाले राष्ट्रीय हिंदी दिवस का ही एक भाग है|
iii.राष्ट्रीय हिंदी दिवस 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा द्वारा हिंदी को राजभाषा के तौर पर अपनाये जाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है|
iv.विश्व हिंदी दिवस में अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं जबकि राष्ट्रीय हिंदी दिवस में राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं|

9.कवि बालकृष्ण गर्ग वर्ष 2015 के हरिकृष्णा देवासरे बालसाहित्य सम्मान से सम्मानित
i.कवि बालकृष्ण गर्ग को वर्ष 2015 के हरिकृष्णा देवासरे बालसाहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया है|
ii.उन्हें यह पुरस्कार उनके ‘बल गीत’ नामक कविता संग्रह के लिए दिया गया है यह कविता संग्रह बच्चों को समर्पित है|
iii.यह इस पुरस्कार का दूसरा संस्करण था| बालकृष्ण गर्ग को यह पुरस्कार साहित्य अकादमी अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद तिवारी और नेशनल बुक ट्रस्ट के अध्यक्ष बलदेव भाई शर्मा द्वारा प्रदान किया गया|

10.आईसीसी द्वारा मनीग्राम इंटरनेश्नल को इवेंट पार्टनर बनाने की घोषणा
i.धन हस्तांतरण और भुगतान सेवा प्रदाता अंतरराष्ट्रीय कम्पनी मनीग्राम इंटरनेश्नल को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा इवेंट पार्टनर नियुक्त किया है|
ii.आईसीसी और मनीग्राम के मध्य यह समझौता आठ वर्षों (2016 से 2023) के लिए किया गया है|
iii.आईसीसी और मनीग्राम ने वर्ष 2015 में अपनी पांच वर्ष पुरानी साझेदारी पूरी की है| इन पाँच वर्षों में आईसीसी विश्व ट्वेंटी-20 वेस्ट इंडीज 2010, आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2015 का आयोजन किया गया|
iv.आठ वर्षों की इस साझेदारी में दो आईसीसी विश्व ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और दो आईसीसी क्रिकेट विश्व कप आयोजित किए जाएंगे| इस दौरान कुल 17 टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे|

11.स्टानिस्लास वावरिंका ने लगातार तीसरी बार चेन्नई ओपन ख़िताब जीता
i.स्टानिस्लास वावरिंका ने चेन्नई ओपन ख़िताब जीता है| चेन्नई के एसडीटी टेनिस स्टेडियम में आयोजित मैच में उन्होंने बोरना कोरिच को 6-3, 7-5 से हराया है|
ii.वावरिंका ने चेन्नई ओपन चौथी बार जीता लेकिन यह उनकी लगातार तीसरी जीत है| उन्होंने पहली बार वर्ष 2011 में यह ख़िताब हासिल किया था|
iii.वावरिंका ने इससे पहले यहां 2011, 2014 और 2015 में खिताबी जीत हासिल की थी|
 
15.रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने उत्तर रेलवे में ट्रैक इनवेंट्री मैनेजमेंट सिस्टम के कार्यान्वयन का उद्घाटन किया
i.रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल भवन (नई दिल्ली) में भारतीय रेलवे में ई-सक्षम ट्रैक मैनेजमेंट सिस्टम (टीएमएस) और टीएमएस पर मोबाइल एप्लीकेशन तथा उत्तर रेलवे ट्रैक इनवेंट्री मैनेजमेंट सिस्टम के कार्यान्वयन का उद्घाटन कियान है|
ii. रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने इस प्रणाली को विकसित किया है|
iii.ई-सक्षम ट्रैक मैनेजमेंट सिस्टम (टीएमएस) से संबंधित मुख्य तथ्य:
ई-सक्षम ट्रैक मैनेजमेंट सिस्टम (टीएमएस) भारतीय रेलवे के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में ई-वर्किंग को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है| 
iv.इसे भारतीय रेलवे के 68 डिवीजनों में लागू किया जा रहा है| इससे ट्रैक निरीक्षण रखरखाव और निगरानी की गतिविधियां आईटी मंच पर आ जाएंगी| 

16.विशाखापत्तनम-चेन्नई गलियारे को एडीबी से मिलेगा 62.5 करोड़ डॉलर
i.एशियाई विकास बैंक (एडीबी) से विशाखापत्तनम-चेन्नई औद्योगिक गलियारे (वीसीआईसी) के लिए 62.5 करोड़ डॉलर ऋण मिलेगा। 
ii.यह घोषणा सोमवार को एडीबी इंडिया की निदेशक टेरेसा खो ने की है।
iii.सीआईआई साझेदारी सम्मेलन को यहां संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गलियारे के हिस्से के तौर पर अवसंरचना नोड का विकास करने के लिए एडीबी राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करेगा।
iv.उन्होंने कहा कि वीसीआईसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक्ट ईस्ट नीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि इस गलियारे से अगले 30 साल में 1.1 करोड़ नौकरी पैदा हो सकती है।

17.कुल्लू का नाटी लोक नृत्य गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल
i.हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के नाटी लोक नृत्य को वर्ष 2016 के जनवरी माह में गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान दिया गया है|
ii.कुल्लू दशहरा महोत्सव के दौरान 26 अक्तूबर 2015 को प्राइड ऑफ कुल्लू के अंतर्गत बेटी बचाओ थीम पर एक साथ 9892 महिलाओं ने भाग लिया था|
iii.इस आधार पर इस लोक नृत्य को सबसे बड़े लोक नृत्य के रूप में गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह दी गई है| यहाँ बड़े लोक नृत्य का तात्पर्य नृत्य में शामिल हुए लोगों से है|

18.लैंगिक शिक्षा को स्नातक स्तर में अनिवार्य करने वाला पहला राज्य बना तेलंगाना
i.वर्ष 2016 के जनवरी माह में तेलंगाना देश का पहला ऐसा राज्य बन गया जिसने स्नातक स्तर पर लैंगिक शिक्षा को अनिवार्य कर दिया है|
ii.इस संबंध में राज्य सरकार ने ‘टूवार्डस अ वर्ल्ड्स ऑफ़ इक्वल्स” नामक एक द्विभाषी पाठ्यपुस्तक जारी की है| इस पुस्तक को वर्तमान में जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (जेएनटीयू) ,हैदराबाद से मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रायोगिक आधार पर शुरू किया गया है|
iii.पुस्तक में महिला केंद्रित इतिहास और स्त्री-पुरुष संबंधों जैसे जटिल विषयों पर भी ध्यान केन्द्रित किया गया है|
iv.पुस्तक प्रति सप्ताह दो बार एक सेमेस्टर(14 सप्ताह) में पढाई जाएगी, इसके अंक को छात्र के जीपीए में शामिल किया जाएगा|

19.आशीष सर्राफ एयरबस ग्रुप के उपाध्यक्ष नियुक्त
i.विश्व की प्रमुख एरनॉटिक्स और स्पेस संबंधी सेवाएं देने वाली कंपनी एयरबस ग्रुप ने भारतीय मूल के आशीष सर्राफ को एयरबस ग्रुप का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है| 
ii.वे मुख्य रूप से भारत सरकार की मेक इन इंडिया संबंधी एयरबस ग्रुप के कार्यों को देखेंगे तथा कंपनी के भारतीय कारोबार को नई दिशा देंगे|
iii.एयरबस ग्रुप ने मेक इन इंडिया मिशन के लिए आशीष सर्राफ को उद्योग विकास, रणनीतिक साझेदारी और ऑफसेट सेक्शन का वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है| 
iv.आशीष सर्राफ इससे पहले टाटा सिकोर्स्की के साथ काम कर रहे थे|  

20.बिन्नी बंसल फ्लिपकार्ट के सीईओ नियुक्त
i.भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने बिन्नी बंसल को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है| इसके साथ ही पूर्व सीईओ और को फाउंडर सचिन बंसल को कंपनी के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन का पद सौंपा गया|
ii.कंपनी के अनुसार, 'फ्लिपकार्ट के एक्जिक्यूटिव चेयरमैन का पद संभाल कर सचिन बंसल कंपनी को स्ट्रैटिजिक डायरेक्शन दिखाएंगे और नए इन्वेस्टमेंट से जुड़े मामले देखेंगे| 
iii.इसके अवाला वह कंपनी को भारतीय ई-कॉमर्स में ज्यादा प्रभावी बनाने में अहम भुमिका निभाएंगे और वो बोर्ड के चेयरमैन के पद पर भी बने रहेंगे|  
iv.ई-कॉमर्स, ईकार्ट और मिंत्रा समेत कंपनी के सभी डिपार्टमेंट सीधे बिन्नी बंसल को रिपोर्ट करेंगे|

21.डीआरडीओ द्वारा टैंक भेदी अर्जुन एमबीटी आयुध का सफल परीक्षण
i.रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने अर्जुन टैंक के लिए विशेष रूप से तैयार टैंक गोला-बारूद, पेनेट्रेशन कम ब्लास्ट (पीसीबी) और थर्मोबेरिक (टीबी) का ओडिशा स्थित चांदीपुर में सफल परीक्षण किया है| 
ii.इसका उद्देश्य विभिन्न स्थानों और उन्नत इमेजिंग प्रणाली पर झटके, विस्फोट का दवाब तथा तापमान मापने के उपकरण से लैस टैंक पर गोला-बारुद के प्रभाव को प्रदर्शित करना था|
iii.यह परीक्षण अति प्रभावशाली रहा| लक्षित टैंक को नष्ट करने के लिए चलाया गया गोला-बारुद काफी विध्वंसक था, जिससे टैंक का बुर्ज, बैरल, पटरियां, गोला-बारुद बिन, विभिन्न स्थान, एंटीना आदि को काफी क्षति पहुंची|

22.प्रसिद्ध कलाकार डेविड बोवी का निधन
i.अपने समय के प्रसिद्ध रिकॉर्डिंग कलाकार डेविड बोवी का गले के कैंसर के कारण निधन हो गया| वे 69 वर्ष के थे|
ii.बोवी एक प्रसिद्ध गायक, लेखक एवं प्रोड्यूसर थे जिन्होंने ग्लैम रॉक, आर्ट रॉक, सोल, हार्ड रॉक, डांस पॉप एवं इलेक्ट्रिक संगीत पर पिछले 40 वर्षों में बेहतरीन कार्य किया|

23.14वां प्रवासी भारतीय दिवस नई दिल्ली में संपन्न
i.सातवीं बार प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन नई दिल्ली में किया गया| इससे पूर्व वर्ष 2003, 2004, 2007, 2008, 2010, 2011 तथा 2014 में इसका आयोजन किया गया था|
ii.इसके साथ ही अभी तक प्रवासी भारतीय दिवस का सर्वाधिक आयोजन नई दिल्ली में हुआ| 
iii.इसके पूर्व के 13वें प्रवासी भारतीय दिवस समागम का आयोजन 7-9 जनवरी, 2015 के मध्य गांधीनगर, गुजरात में किया गया था| 

24.जार्डन स्पीथ ने जीता यूएस पीजीए टूर खिताब
i.अमेरिका के गोल्फर जार्डन स्पीथ ने कपालुआ, हवाई में आयोजित हुंडई टूर्नामेंट ऑफ़ चैम्पियंस में अपना सातवां यूएसपीजीए टूर खिताब जीत लिया है|
ii.इसी के साथ 23 वर्ष की उम्र से पहले अपने करियर में सर्वाधिक मैच जीतने के मामले में उन्होंने गोल्फ के लीजेंड टाइगर वुड्स की भी बराबरी कर ली है|
iii.टेक्सास के रहने वाले 22 वर्षीय स्पीथ ने 59 लाख डालर की ईनामी राशि वाले टूर्नामेंट आफ चैंपियंस में छह अंडर 67 का कार्ड खेला ओर आठ स्ट्रोक्स से जीत दर्ज की|

25.लियोनेल मेसी ने फीफा बेलोन डिओर पुरस्कार जीता
i.अर्जेंटीना और बार्सिलोना क्लब के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने ज्यूरिख में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रिकॉर्ड पांचवी बार फीफा बेलोन डिओर पुरस्कार जीता है|
ii.उन्होंने तीन बार इस पुरस्कार के विजेता रह चुके रियल मेड्रिड के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और ब्राजील के नेमार को पछाड़ कर हासिल किया है|




 


Tuesday, January 12, 2016

डेली जी के अपडेट

1.रघुराम राजन सेंट्रल बैंकर ऑफ़ द इयर पुरस्कार से सम्मानित
i.भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन को वर्ष 2016 के लिए सेंट्रल बैंकर ऑफ़ द इयर अवार्ड (ग्लोबल एंड एशिया पसिफ़िक) से सम्मानित किया गया है| यह पुरस्कार फाइनेंशियल टाइम्स ग्रुप के मासिक प्रकाशन द बैंकर द्वारा दिया गया है|

ii.सेंट्रल बैंकर ऑफ़ द इयर 2016 पुरस्कार उन अधिकारियों को दिया जाता है जिन्होंने देश की अर्थव्यवस्था में योगदान दिया हो|
iii.द बैंकर एक मासिक अन्तरराष्ट्रीय आर्थिक पत्रिका है जिसका प्रकाशन द फाइनेंशियल टाइम्स लिमिटेड द्वारा होता है| 
iv.बैंकर ऑफ़ द इयर एक वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह है जिसमें विश्व के प्रसिद्ध आर्थिक संगठनों को शामिल किया जाता है|

2.भारत एवं फ़्रांस के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास शक्ति-2016 आरंभ
i.भारत और फ़्रांस ने आठ दिवसीय आतंकवाद विरोधी संयुक्त सैन्य अभ्यास शक्ति-2016 राजस्थान में आरंभ किया है| इसका आयोजन राजस्थान के बीकानेर स्थित महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में किया जा रहा है|
ii.भारत-फ्रांस संयुक्त आतंकवाद निरोधक अभ्यास एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे दोनों देशों की सेनाओं को संयुक्त रूप से प्रशिक्षण और अति अहम ऑपरेशनल अनुभव प्राप्त होगा|
iii.भारतीय सैन्य दल में सप्त शक्ति कमांड के अधीन द्वितीय गढ़वाल राइफल्स को इस युद्धाभ्यास के लिए नियुक्त किया गया है|
iv.इस अभ्यास के लिए इस यूनिट ने कठिन प्रशिक्षण लिया है जिसमें फायरिंग, सामरिक आपरेशन व हैली-बोर्न संचालन आदि शामिल हैं|

3.यूपी के गढ़मुक्तेश्वर में गंगा ग्राम योजना का शुभारम्भ
i.यूपी के गढ़मुक्तेश्वर में केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री ने गंगा ग्राम योजना का शुभारम्भ किया है| गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए टास्क फ़ोर्स का भी गठन किया गया है| 
ii.योजना के पहले चरण में 200 गांवों को चुना गया है, जिसके तहत गढ़मुक्तेश्वर के इन दो सौ गांवों में साफ सफाई पर जोर दिया जाएगा और पौधरोपण किया जाएगा|
iii.इसके तहत मुख्य रूप से पूठ गांव को गंगा ग्राम घोषित किया गया है| 
iv.इसके लिए प्रत्येक गांव पर एक करोड़ रूपए खर्च का अनुमान है| गंगा सफाई के लिए ईको फ्रेंडली टास्क फोर्स गठित किया गया है|

4.शैलेष, देश के महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त नियुक्त
i.गृह मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव शैलेष, को भारत का महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त नियुक्त किया गया है|
ii.शैलेष, देश के पूर्व जनगणना आयुक्त सी चंद्रमौली का स्थान लेंगे| चंद्रमौली का कार्यकाल 8 जनवरी 2016 को पूरा हो गया है|
iii.शैलेष, अपने पद पर 28 जुलाई 2017 तक रहेंगे| शैलेष, गृह मंत्रालय से ज्वाइंट सेकेट्री के रूप में 1 अप्रैल 2014 को जुड़े थे और उन्हें 30 जुलाई 2015 को मंत्रालय का एडिशनल सेकेट्री नियुक्त किया गया था|
iv.शैलेष, असम- मेघालय कैडर के 1985 बैच के अधिकारी हैं|  

5.टाटा स्टील ने आठवीं बार प्रधानमंत्री ट्रॉफी जीती
i.टाटा स्टील लिमिटेड को वर्ष 2013-14 के लिए प्रधानमंत्री ट्रॉफी का विजेता घोषित किया गया है| टाटा स्टील को यह ट्रॉफी देशभर की इस्पात कंपनियों में बेस्ट परफॉर्मिंग इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट के लिए दी गई है| ii.टाटा स्टील ने यह ट्रॉफी आठवीं बार जीती है| इसकी घोषणा जनवरी 2016 में की गई है|
iii.विशिष्ट जजों के पैनल ने टाटा स्टील को इस ट्रॉफी के लिए चयन किया है| इसमें टाटा स्टील के क्षमता उपयोग, संचालनों की दक्षता, वित्तीय प्रदर्शन, उत्पाद स्तर, पर्यावरण प्रबंधन, कॉरपोरेट एवं सामाजिक दायित्व, सुरक्षा, अनुसंधान एवं विकास पर जोर, ग्राहक संतुष्टि, क्षमताजनक मापदंड, कर्मचारी संतुष्टि सूचकांक के आधार कंपनी को यह ट्रॉफी दी गई है|

6.केंद्र सरकार ने विदेश मंत्रालय के साथ प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्रालय का विलय किया
i.केंद्र सरकार ने न्यूनतम सरकार, अधिकतम गवर्नेंस के लक्ष्य को प्राप्त करने के क्रम में विदेश मंत्रालय के साथ प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्रालय का विलय किया है|
ii.इस विलय के साथ प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्रालय का एक प्रमुख कार्यक्रम प्रवासी भारतीय दिवस अब 9 जनवरी को विदेश मंत्रालय द्वारा मनाया जाएगा|
iii.इस मंत्रालय का मुख्य कार्य भारतीय मूल के लोगों को अपनी मातृभूमि से जोड़ना है|

7.क्विकर ने किया कॉमनफ्लोर का अधिग्रहण
i.ऑनलाइन क्‍लासीफाइड कंपनी क्विकर ने प्रॉपर्टी पोर्टल कॉमनफ्लोर डॉट कॉम का अधिग्रहण कर लिया है। कंपनी जल्द ही इसका अपनी रियल एस्‍टेट इकाई क्विकरहोम्‍स में विलय करेगी।
ii.अब इन दानों ब्रांडों को क्विकर ही ऑपरेट करेगी। यह मर्जर अगले दो से तीन महीने में पूरा होगा।
iii.क्विकर-कॉमनफ्लोर के बीच यह डील 665-800 करोड़ रुपए के बीच हुई है। 

8.गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे फ्रांसीसी सैनिक
i.गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर पहली बार फ्रांस के सैनिक भी भारतीय जवानों के साथ कदमताल मिलाएंगे, जहां मुख्य अतिथि के रूप में फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलांद शिरकत करेंगे।
ii.पहली बार किसी दूसरे देश की सेना गणतंत्र दिवस समारोहों में राजपथ पर भारतीय सैनिकों के साथ मार्च करेगी।
iii.फ्रांस की सेवंथ आर्मर्ड ब्रिगेड की 35वीं इन्फेंट्री रेजीमेंट के 56 जवानों की एक टुकड़ी पहले से ही भारत में है जो राजस्थान में शुरू हुए संयुक्त अभ्यास में भाग ले रही है। 
iv.सूत्रों ने कहा कि कुछ सैनिक फ्रांस से भी आएंगे और एक विशिष्ट मार्चिंग टुकड़ी तैयार होगी।

9.गंगटोक में कृषि सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे मोदी 
i.सतत कृषि एवं किसान कल्याण विषय पर 17 से 19 जनवरी तक सिक्किम के गंगटोक में एक राष्ट्रीय सम्मेलन आयेजित किया जायेगा।
ii.कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , राज्यों के कृषि मंत्री तथा कृषि विशेषज्ञ इसमें हिस्सा लेंगे|
iii.श्री सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी इस महीने के 18 तारीख से दो दिवसीय यात्रा पर सिक्‍किम जाएंगे और अपनी यात्रा के दौरान हुए वे सिक्‍किम में तीन दिवसीय- ‘सिक्‍किम जैविक महोत्‍सव’ तथा ‘वहनीय कृषि और किसान कल्‍याण’ पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय सम्‍मेलन में शामिल होंगे।

10.दिल्ली में शुरू, मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने किया उद्घाटन
i.आज प्रगति मैदान पर पुस्तक मेले का उद्घाटन मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने किया है। यह पुस्तक मेला 17 जनवरी तक चलेगा। 
ii.नौ दिन तक चलने वाले मेले में आयोजकों को पंद्रह लाख से ज्यादा लोगों के शिरकत करने की उम्मीद है। एशिया के सबसे बड़े पुस्तक मेले के रूप में प्रतिष्ठित दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में इस बार खासी धूम-धाम रहेगी। 
iii.मेले में बच्चों के लिए कई कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जाएगा। इस बार पुस्तक मेले की थीम 'भारत की सांस्कृतिक' धरोहर रखा गया है। 
iv.इस साल का थीम 'द कल्चरल हेरिटेज ऑफ इंडिया' रखा गया है और 250 पब्लिशर्स के साथ चीन मुख्य अतिथि देश है। 

11.पेट्रोलियम मंत्रालय की एलपीजी ग्राहक सेवा सुधार के लिए ईं-पहल
i.पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने देश भर में एलपीजी उपभोक्ताओं से सुझाव मांगने के लिए ऑनलाइन पहल शुरू की है ताकि दक्ष और अनुकूल सेवा प्रदान करने में मदद मिले। 
ii.एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि दो आनलाइन चर्चा मंच -देश में नागरिकों के अनुकूल सेवा और एलपीजी का दायरा बढ़ाने के लिए शुरू किए गए हैं और ये मायगव डाट इन और मायएलपीजी डाट इन पर उपलब्ध हैं। 
iii.यह पहल 2016 को 'एलपीजी उपभोक्ता वर्ष' के तौर पर मनाने के लिये उठाये गये कदमों का हिस्सा है। 

12.शत्रु संपत्ति अध्यादेश को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी 
i.राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 47 पुराने शत्रु संपत्ति कानून में संशोधन के अध्यादेश को मंजूरी दे दी है|
ii.इस संशोधन से ऐसे संपत्तियों के संरक्षक को उस संपत्ति का अधिकार मिल जायेगा| 
iii.संशोधन के अध्यादेश के प्रावधानों में सभी शाग्त्रू की संपत्ति से जुड़ें संरक्षकों को मृत्युपरांत या फिर शत्रु के खात्में तक उस संपत्ति पर कब्ज़ा या कानूनी हक़ हासिल हो जायेगा| 

13.श्रीलंका में नए संविधान का प्रस्ताव पेश
i.श्रीलंका सरकार ने नए संविधान का प्रस्ताव पेश किया है, जिसके तहत अल्पसंख्यक तमिल समुदाय को ज्यादा अधिकार देकर उनके पुनर्वास के लिए कदम उठाया जाएगा ताकि कई वर्षों तक चले जातीय तनाव की स्थिति फिर से उत्पन्न ना हो।
ii.संसद में पेश किये गए प्रस्ताव के मुताबिक, नये संविधान में मौलिक अधिकारों और स्वतंत्रता की गारंटी देने के साथ जिम्मेदार और जवाबदेह सरकार के गठन की बात कही गयी है।
iii.हालांकि कुछ विपक्षी दलो ने आरोप लगया कि सरकार पश्चिमी देशो के दबाव में बौद्ध धर्म को कमजोर करने के लिए यह कदम उठा रही है लेकिन सरकार ने विपक्ष के इस दलील को खारिज कर दिया।
iv.नया संविधान 1978 से लागू मौजूदा संविधान की जगह लेगा।

14.भानुमूर्ति बीएम विप्रो के नए सीओओ नियुक्त
i.देश की तीसरी सबसे बड़ी साफ्टवेयर सेवा फर्म विप्रो ने भानुमूर्ति बीएम को विप्रो के नए अध्यक्ष व सीओओ के रूप में नियुक्त किया है|
ii.कंपनी ने एक नयी इकाई- मार्केटिंग, इन्नोवेशन एंड टेक्नोलाजी(एमआईटी) भी बनाई है जिसकी अध्यक्षता विप्रो के ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज(जीआईएस) के प्रमुख जी.के. प्रसन्न करेंगे|
iii.ये दोनों नियुक्तियां एक फरवरी से प्रभावी होंगी| भानु और जीके प्रसन्न दोनों ही अबिदाली जेड नीमचवाला को रिपोर्ट करेंगे जो एक फरवरी से मुख्य कार्यकारी अधिकारी व बोर्ड सदस्य का प्रभार संभाल रहे हैं|

15.कैलाश सत्यार्थी की पुस्तक ‘आजाद बचपन की ओर’ का लोकार्पण
i.नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी की पुस्तक ‘आजाद बचपन की ओर का लोकार्पण नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में हुआ है| इस पुस्तक का लोकार्पण सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्र द्वारा किया गया है|
ii.प्रभात प्रकाशन से प्रकाशित यह पुस्तक सत्यार्थी के चुंनिंदा लेखों का संग्रह है|
iii.अस्सी के दशक के बाद से पिछले कुछ वर्षों तक लिखे गए सत्यार्थी के इन लेखों ने बाल मजदूरी, बाल दुर्व्यापार, बाल दास्तां, यौन उत्पीड़न, अशिक्षा आदि विषयों को सैद्धांतिक और व्यावहारिक आधार दिया| ये बच्चों के अधिकारों से संबंधित विषयों पर लिखे गए सबसे शुरुआती लेख हैं|

16.पूर्व आईएएस अधिकारी डीके सीकरी सीसीआई प्रमुख नियुक्त
i.गुजरात के पूर्व आईएएस अधिकारी डीके सीकरी सीसीआई प्रमुख नियुक्त किए गए हैं| 65 वर्ष की आयु तक उनका कार्यकाल ढाई साल का होगा|
ii.देवेंद्र कुमार सीकरी, गुजरात कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी हैं|
iii.अशोक चावला का कार्यकाल 07 जनवरी 2016 को चार साल बाद खत्म हो गया है|

17.पीएसपीबी ने जीते पुरुष एवं महिला राष्ट्रीय टेबल टेनिस खिताब
i.पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) ने हैदराबाद के कोटला विजय भास्कर रेड्डी इंडोर स्टेडियम में आयोजित 77वीं सीनियर नेशनल एंड इंटरनेशनल टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में पुरुष एवं महिला वर्ग का खिताब जीता है|
ii.पीएसपीबी की पुरुष टीम ने हरियाणा को 3-1 से पराजित कर 18वीं बार बारना बलाक कप पर कब्जा किया जबकि उसकी महिला टीम ने पश्चिम बंगाल को 3-0 से हराकर ओवरऑल 14वीं बार जयलक्ष्मी कप अपने नाम किया है|
iii.77वीं सीनियर नेशनल एंड इंटरनेशनल टेबल टेनिस चैम्पियनशिप का आयोजन 5 जनवरी 2016 को हैदराबाद में किया गया था|

18.सानिया मिर्जा-मार्टिना हिंगिस ने जीता ब्रिसबेन इंटरनेशनल का डबल्स खिताब
i.महिला डबल्स में दुनिया की नंबर 1 जोड़ी सानिया मिर्ज़ा और मार्टिना हिंगिस ने साल 2016 की शानदार शुरुआत की है। उन्होंने ब्रिसबेन इंटरनेशनल ख़िताब अपने नाम कर लिया है। 

ii.खिताबी मुकाबले में सानिया और हिंगिस ने एंजेलिक केरबर और आंद्रिया पेटकोविच की जोड़ी को 7-5, 6-1 से हराया।
iii.इस जीत के साथ विश्व नंबर 1 इस जोड़ी ने इसी महीने होने वाले साल के पहले ग्रैंड स्लैम ख़िताब ऑस्ट्रेलियन ओपन की दावेदारी पेश कर दी है। इस जोड़ी की ये लगातार 26वीं जीत है। 




युवा दिवस

  बडे-बडे दिग्गज बह जायेंगे। छोटे-मोटे की तो बात ही क्या है! तुम लोग कमर कसकर कार्य में जुट जाओ, हुंकार मात्र से हम दुनिया को पलट देंगे। अभी तो केवल मात्र प्रारम्भ ही है। किसी के साथ विवाद न कर हिल-मिलकर अग्रसर हो -- यह दुनिया भयानक है, किसी पर विश्वास नहीं है। डरने का कोई कारण नहीं है, माँ मेरे साथ हैं -- इस बार ऐसे कार्य होंगे कि तुम चकित हो जाओगे। भय किस बात का? किसका भय? वज्र जैसा हृदय बनाकर कार्य में जुट जाओ।

(विवेकानन्द साहित्य खण्ड-४पन्ना-३१५) (४/३१५)

-स्वामी विवेकानन्द

 स्वामी विवेकानंद जी को सत सत नमन