Provide General Knowledge in Short form or with many tricks.Try to give best knowledge of Current Affairs with quiz.
Monday, November 9, 2015
Saturday, November 7, 2015
डेली जी.के अपडेट
1.डिस्कॉम्स के लिए मोदी सरकार का राहत पैकेज, ‘उदय’ से होगा बिजली में सुधार
i.कैबिनेट
ने भारी घाटे में चल रही पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों (डिस्कॉम्स) के
लिए राहत पैकेज की घोषणा की है। इस पैकेज स्कीम को उज्जवल डिस्कॉम
एश्योरेंस योजना (उदय) नाम दिया गया है।
ii.कैबिनेट
ने निर्णय लिया है कि सभी राज्यों की डिस्कॉम्स का लॉस वर्ष 2019 तक
जीरो पर लाया जाएगा, जो 3.8 लाख करोड़ रुपए है, जबकि डिस्कॉम्स पर पर 4.3
लाख करोड़ रुपए का कर्ज है।
iii.यह कर्ज राज्य सरकारें टेकओवर करेंगी और सिक्योरिटी लिंक्ड बांड जारी करेंगी|
iv.डिस्कॉम्स
का लोन टेकओवर करने वाले राज्य नॉन-एसएलआर (जिसमें एसडीएल बांड भी शामिल
होंगे) बांड मार्केट में या सीधे बैंकों और एफआई को जारी करेंगे। इन बांड
पर ब्याज दर बैंक के बैस रेट से 0.1 फीसदी से अधिक नहीं होगी।
2.तंज़ानिया की पहली महिला उपराष्ट्रपति सामिया सुलुहू ने शपथ ग्रहण की
i.तंज़ानिया
में पहली महिला उपराष्ट्रपति के रूप में सामिया सुलुहू हसन ने शपथ ग्रहण
की है| उन्होंने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जॉन पोम्बे मागुफुली के साथ देश की
आर्थिक राजधानी दार एस सलाम में आयोजित समारोह में शपथ ग्रहण की|
ii.चामा
चा मपिन्दुज़ी (सीसीएम) पार्टी के उम्मीदवार मागुफुली 29 अक्टूबर 2015 को
तंज़ानिया में हुए राष्ट्रपति चुनावों में विजेता घोषित किये गये|
iii.25
अक्टूबर 2015 को हुए चुनावों में मागुफुली की पार्टी चामा चा मपिन्दुज़ी
(सीसीएम) को 58 प्रतिशत मत प्राप्त हुए| राष्ट्रीय चुनाव आयोग ने मागुफुली
को 58.46 प्रतिशत मतों से विजयी घोषित किया|
3.ऊर्जा क्षेत्र में भारत और बेल्जियम के बीच समझौते पत्र को मंजूरी
i.प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में भारत
और बेल्जियम के बीच संघीय और क्षेत्रीय स्तर पर ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग पर
समझौते पत्र को मंजूरी दे दी गई है| समझौते पत्र पर भारत और बल्जियम सरकार
के अधिकारियों की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए हैं|
ii.समझौते
पत्र का उद्देश्य दोनों देशों के बीच नई और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में
सहयोग के लिए परस्पर सहयोग के आधार पर सांस्थानिक संबंध का आधार तैयार
करना है| इससे दोनों के बीच इस क्षेत्र में तकनीकी सहयोग का भी आधार तैयार
हो सकेगा|
iii.इस समझौते के तहत पवन
ऊर्जा, सौर ऊर्जा (ताप और फोटो वोल्टिक), स्मार्ट ग्रिड, जैव ताप ऊर्जा,
समुद्री ऊर्जा में नई और नवीकरणीय ऊर्जा के विकास पर पूरा जोर होगा|
iv.इस एमओयू से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने में मदद मिलेगी|
4.नवतेज सिंह सरना ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त नियुक्त
i.वर्तमान
में विदेश मंत्रालय (एमईए) में सचिव (पश्चिम) श्री नवतेज सरना को यूनाइटेड
किंगडम में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है|
ii.विदेश
मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 1980 बैच के भारतीय विदेश
सेवा (आईएफएस) के अधिकारी श्री सरना शीघ्र ही अपना कार्यभार ग्रहण कर
लेंगे|
iii.जाने-माने लेखक और
स्तंभकार श्री सरना विदेश मंत्रालय में आधिकारिक प्रवक्ता और संयुक्त सचिव
(विदेश प्रचार) के महत्वपूर्ण पद पर अक्टूबर 2002 से सितंबर 2008 तक सेवारत
रहे| इससे पूर्व वे इसराइल में भारत के राजदूत थे|
iv.उन्होंने भारतीय मिशन के लिए वारसॉ, थिम्पू, जिनेवा, तेहरान और वाशिंगटन मास्को में भी कार्य किया है|
5.निर्भया कोष के तहत प्रस्तावित योजनाओं को मंजूरी हेतु उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन
i.केंद्र
सरकार ने निर्भया कोष के तहत प्रस्तावित योजनाओं को मंजूरी के लिए एक
उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन किया है| इस समिति में महिला एवं बाल
विकास, गृह मंत्रालय, सड़क परिवहन और रेलवे सहित विभिन्न मंत्रालयों के
अधिकारी शामिल हैं|
ii.महिला एवं बाल
विकास मंत्रालय के सचिव समिति के अध्यक्ष होंगे| अधिकार प्राप्त समिति के
सदस्य अधिकार प्राप्त समिति के प्रतिनिधि के रूप में अधिकारी, जो संयुक्त
सचिव के रैंक से नीचे का अधिकारी न हो, को नामित कर सकते हैं.
iii.अधिकारियों
की उच्चाधिकार समिति महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रस्ताव
प्राप्त होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर निर्भया कोष से
योजनाओं/परियोजनाओं की मंजूरी पर निर्णय लेंगे|
iv.इससे
पहले अप्रैल 2015 में केंद्र सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के स्थान पर
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को निर्भया फंड के लिए नोडल एजेंसी बना दिया
है|
6.रविचंद्रन अश्विन भारत के सबसे तेज़ 150 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने
i.ऑफ
स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भारत के सबसे तेज़ 150 विकेट लेने वाले गेंदबाज
बनने का कीर्तिमान स्थापित किया है| अश्विन ने अपने करियर के 29वें मैच
में यह कीर्तिमान स्थापित किया|
ii.मोहाली
स्थित पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच
के दूसरे दिन 51 रन देकर पांच विकेट लेने पर अश्विन ने घरेलू मैदान में 100
तथा अपने करियर में 150 विकेट पूरे किये|
iii.अश्विन
से पहले भारत में यह रिकॉर्ड इरापल्ली प्रसन्ना और अनिल कुम्बले के नाम था
जिन्होंने 34-34 मैचों में 150 विकेटों का आंकड़ा छुआ था|
Friday, November 6, 2015
डेली जी.के अपडेट
1.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वर्ण योजनाओं का शुभारंभ किया
i.प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने स्वर्ण योजनाओं का शुभारंभ किया है| इसके तहत
प्रधानमंत्री ने गोल्ड मोनेटाइजेशन, गोल्ड सोवरीन बॉन्ड, गोल्ड कॉइन और
गोल्ड बुलियन योजनाएं लॉन्च की है|
ii.गोल्ड
मोनेटाइजेशन योजना के तहत जमा की जाने वाली राशि की न्यूनतम कीमत 995
शुद्धता वाले 30 सोने के मूल्य के बराबर होगी, जबकि डिपोजिट की अधिकतम सीमा
निर्धारित नहीं की गई है| बैंकों द्वारा जमा किए गए सोने के लिए 995
शुद्धता के आधार पर सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा| निर्धारित बैंक न्यूनतम एक
से तीन वर्ष की अवधि के लिए सोना जमा करेंगे|
iii.गोल्ड
मोनेटाइजेशन योजना मौजूदा गोल्ड डिपोजिट योजना की जगह लागू की जाएगी|
हालांकि गोल्ड डिपोजिट योजना के तहत जमा राशि अवधि पूरी होने तक या
जमाकर्ता द्वारा अपनी पूरी जमा राशि निकाल लेने तक जारी रहेगी|
iv.न्यूनतम
अवधि के लिए बैंक अपनी जिम्मेदारी पर सोना जमा करेंगे, लेकिन मध्यावधि और
दीर्घावधि के लिए सरकार की जिम्मेदारी पर सोना जमा होगा| योजना के तहत जमा
किए गए सोने को बीच में ही निकाला जा सकता है, लेकिन उसके लिए न्यूनतम
लॉक-इन अवधि निर्धारित रहेगी और बीच में ही सोना निकाले जाने पर बैंक निजी
स्तर पर हर्जाना लगाएंगे|
v.सोवरीन
गोल्ड बॉन्ड योजना के तहत भारतीय रिजर्व बैंक केंद्र सरकार की ओर से बॉन्ड
जारी करेगा| आरबीआई ने बॉन्ड की पहली सीरीज के लिए सोवरीन गोल्ड बॉन्ड की
कीमत 2,684 रुपये प्रति ग्राम निर्धारित की है|
2.मालदीव ने 30 दिनों के लिए आपातकाल घोषित किया
i.मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने देश की सुरक्षा को खतरा बताते हुए 30 दिनों के लिए आपातकाल की घोषणा की है|
ii.मालदीव
के संविधान के अनुच्छेद 253 में दिए गये अधिकार के तहत राष्ट्रपति देश में
आपातकाल घोषित कर सकता है तथा इससे राष्ट्रपति कुछ नागरिक अधिकार भी रद्द
कर सकता है|
iii.राष्ट्रपति की ओर
से जारी बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति ने बुधवार दोपहर 12 बजे से अगले 30
दिनों के लिए आपातकाल की घोषणा की है|
iv.आपातकाल
की घोषणा इसलिए की गई कि मालदीव राष्ट्रीय सुरक्षा बल और मालदीव की पुलिस
को मालदीव में दो अलग-अलग स्थानों पर भारी संख्या में हथियारों का पता लगा
है| राष्ट्रपति आवास के नजदीक हथियार और विस्फोटक बरामद होने के बाद
आपातकाल लागू किया गया|
3.वी. शिवरामकृष्णन आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस इंडिया के नये प्रबंध निदेशक नियुक्त
i.वी. शिवरामकृष्णन को आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस इंडिया का नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है|
ii.उनके
पास बांग्लादेश, श्रीलंका व नेपाल की क्षेत्रीय जिम्मेदारियां भी होंगी|
शिवरामकृष्णन, रंजन कौल का स्थान लेंगे जो कि इसी माह सेवानिवृत्त हो रहे
हैं|
iii.शिवरामकृष्णन निजी तौर पर
उच्च शिक्षा और प्रशिक्षण के क्षेत्रों के लिए सेवा प्रदान करने वाली
कम्पनी मणिपाल ग्लोबल एज्यूकेशन सर्विसेज से आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस
में आ रहे हैं| शिक्षा के क्षेत्र में आने से पहले वह एक ऐसी टीम का
नेतृत्व करते थे जो एक सफल ऑनलाइन समाचार, शॉपिंग, और गेमिंग पोर्टल को
चलाती थी| उन्होंने लगभग दस वर्ष तक अपनी सेवा मोटर निर्माता कम्पनी फोर्ड
को भी दी है|
4.‘इंप्रिंट इंडिया’ योजना का शुभारम्भ
i.देश
के उच्च शिक्षण संस्थानों में शोध एवं अनुसंधान कार्यों का रोड मैप तैयार
करने और इसे जनता से जोड़ने के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंप्रिंट इंडिया योजना का शुभारम्भ किया है|
ii.राष्ट्रपति
भवन में शुरू हुई तीन दिवसीय कुलाध्योक्ष सम्मेलन में राष्ट्रपति प्रणव
मुखर्जी ने इस महत्वाकांक्षी योजना को शुरू किया, जिसकी बुनियाद
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुझाव पर रखी गयी|
iii.इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इम्प्रिंट इंडिया की विवरणिका का विमोचन किया और पहली प्रति राष्ट्रपति को भेजी|
iv.‘इम्प्रिंट
इंडिया’ भारत के लिए प्रासंगिक दस तकनीकी क्षेत्र की प्रमुख इंजीनियरिंग
एवं प्रौद्योगिकी चुनौतियों से निपटने के लिए अनुसंधान का खाका विकसित करने
हेतु आईआईटी और आईआईएससी की संयुक्त पहल है|
5.RBI ने धनलक्ष्मी बैंक पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया
i.रिजर्व
बैंक ने अपने ग्राहक को जानो (केवाईसी) तथा मनी लांड्रिंग निरोधक नियमों
(एएमएल) के उल्लंघन को लेकर धनलक्ष्मी बैंक पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना
लगाया है।
ii.केंद्रीय बैंक ने
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की चालू खाते की जांच के संदंर्भ में
केवाईसी और एएमएल दिशानिर्देंशों का अनुपालन नहीं करने को लेकर धनलक्ष्मी
बैंक को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
iii.शीर्ष
बैंक ने एक बयान में कहा, ‘रिजर्व बैंक ने केवाईसी नियमों तथा एएमएल
मानकों के उल्लंघन को लेकर धनलक्ष्मी बैंक पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना
लगाया है।’ बैंक के जवाब और दस्तावेज पर विचार करने के बाद रिजर्व बैंक यह
निष्कर्ष पर पहुंचा कि बैंक ने केवाईसी और एएमएल दिशानिर्देंशों का अनुपालन
नहीं किया है।
6.नेपाल में भारत के पूर्व राजदूत बिमल प्रसाद का निधन
i.नेपाल में भारत के पूर्व राजदूत बिमल प्रसाद का निधन हो गया है| वे 92 वर्ष के थे|
ii.बिमल
प्रसाद, जय प्रकाश नारायण के नजदीकी सहयोगी में से थे| वह पटना
विश्वविद्यालय में शिक्षक रह चुके थे| उसके बाद वह साउथ एशियन स्टडीज और
स्कूल आफ इंटरनेशनल स्टडीज, जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय के डीन भी रहे|
जयप्रकाश नारायण के नजदीकी सहयोगी रहे प्रसाद ने जेपी के दर्शन एवं जीवन पर
कई पुस्तकें भी लिखी| जिनमें- सोशलिज्म, सर्वोदय एंड डेमोक्रेसी, गांधी,
नेहरू एंड जप, स्टडीज इन लीडरशिप एंड अ रेवोलुशनरीस क्वेस्ट शामिल है|
7.कनाडा में भारतीय मूल के चार व्यक्तियों ने मंत्री पद की शपथ ली
i.कनाडा
में भारतीय मूल के तीन व्यक्तियों ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की है|
इन्हें कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडेव की 30 सदस्यीय कैबिनेट को एक
कार्यक्रम में शपथ दिलाई गई है|
ii.43 वर्षीय जस्टिन ट्रूडेव की कैबिनेट में 42 वर्षीय भारतीय मूल के कनाडाई नागरिक हरजीत सज्जन को रक्षा मंत्री का पद दिया गया है|
iii.हरजीत
सज्जन को कनाडाई सशस्त्र बलों के लेफ्टिनेंट कर्नल का मानद पद दिया गया
है| इसके अतिरिक्त उनकी अफगानिस्तान स्थित कंधार में तीन बार तैनाती हो
चुकी है|
iv.38 वर्षीय नवदीप बैंस को
विज्ञान एवं आर्थिक विकास मंत्री बनाया गया है तथा अमरजीत सोही ने
इन्फ्रास्ट्रक्चर मंत्री की शपथ ली| इनके अतिरिक्त 34 वर्षीय बंदिश छग्गड़
ने लघु व्यापार और पर्यटन मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की|
8.फोर्ब्स द्वारा जारी दुनिया की सबसे ताकतवर हस्तियों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9वें स्थान पर
i.भारतीय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोर्ब्स पत्रिका की वर्ष 2015 की ताकतवर
हस्तियों की सूची में नौवें स्थान पर रखा गया है| इस सूची में रूस के
राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतीन पहले स्थान पर हैं|
ii.फोर्ब्स
द्वारा जारी दुनिया की सबसे ताकतवर हस्तियों की उपरोक्त सूची में जर्मनी
की चांसलर एजेंला मर्केल को सूची में दूसरा स्थान दिया गया है|
iii.अमेरिका
के राष्ट्रपति बराक ओबामा को तीसरे, और पोप फ्रांसिस को चौथे और चीन के
राष्ट्रपति शी चिनफिंग को पांचवें स्थान पर रखा गया हैं|
iv.इस
सूची में शीर्ष दस में माइक्रोसाफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स छठे, अमेरिकी
फेडरल रिजर्व की चेयरपर्सन जैनेट येलेन सातवें, व ब्रिटेन के प्रधानमंत्री
डेविड कैमरन आठवें और गूगल के लैरी पेज को दसवें स्थान पर रखा गया हैं|
9.मिशेल पेन मेलबोर्न कप जीतने वाली पहली महिला जॉकी
ii.पेन
ने प्रिंस ऑफ पेनजेंस (थोरोगब्रेड) घोड़े पर सवार होकर ऑस्ट्रेलिया की
सबसे प्रतिष्ठित घुड़दौड़ मेलबोर्न कप में जीत प्राप्त की है|
iii.पेन
ने अपनी पहली रेस बेलारेट में जीती थी| पेन ने 10 अक्टूबर 2009 को एलीज
वोंडे घोड़ी (Allez Wonde) पर सवार होकर कॉलफील्ड रेस कोर्स में अपनी पहली
ग्रुप वन रेस, तुरक हैंडीकैप (Toorak Handicap) जीती|
iv.इसके
बाद वह कॉलफील्ड कप में सवारी करने वाली तीसरी महिला जॉकी बनीं| वर्ष 2010
में पेन ने योसि (Yosei) पर सवार होकर कॉलफील्ड रेस कोर्स में आयोजित
थाउजेंड गिनीज में जीत हासिल की|
10.एशियन निशानेबाजी में जीतू राय ने जीता रजत पदक
i.भारतीय निशानेबाज जीतू राय ने 13वीं एशियन निशानेबाजी चैंपियनशिप में रजत जीता है। भारत की ओर से सीनियर वर्ग में यह पहला पदक है।
ii.50
मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में जीतू ने 189.5 का स्कोर किया और दूसरे
स्थान पर रहे। वहीं, कोरिया के पार्क डेहन ने 199.2 का स्कोर किया और पहला
स्थान हासिल किया। इससे पहले 555 का स्कोर कर जीतू ने फाइनल में जगह बनाई
थी।
Thursday, November 5, 2015
डेली जी.के अपडेट
1.मोदी के मेक इन इंडिया के लिए ट्विटर ने बनाया ईमोजी
i.सोशल
नेटवर्किंग साइट 'ट्विटर' ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला
सीतारमण की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी 'मेक
इन इंडिया' कार्यक्रम के लिए एक विशेष 'ईमोजी'(संकेतक) जारी किया है।
ii.सीतारमण अमेरिका की यात्रा पर है और सेन फ्रांसिस्को में ट्विटर के मुख्यालय के दौरे के समय यह ईमोजी जारी किया गया।
iii.अर्थव्यवस्था
को गति देने और विनिर्माण उद्योग को बढाने के लिए मेक इन इंडिया कार्यक्रम
मोदी सरकार का महत्वपूर्ण अभियान है। इसका उद्देश्य विश्व में भारत को
विनिर्माण केंद्र रूप में स्थापित करना है।
iv.सोशल
नेटवर्किंग साइट पर विशिष्ठ भावनाओं को प्रकट करने के लिए संकेतों का
इस्तेमाल होता है जिन्हें ईमोजी का जाता है। ट्विटर ने मेक इन इंडिया के
लिए ईमोजी की घोषणा एक ट्वीट के जरिए की।
2.महाराष्ट्र द्वारा गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए एपीजे अब्दुल कलाम अमरुत योजना को मंजूरी
i.महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के जनजातीय क्षेत्रों में गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए एपीजे अब्दुल कलाम अमरुत योजना को मंजूरी प्रदान की है|
ii.इस योजना का उद्देश्य गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को कम से कम एक समय पूर्ण पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है|
iii.भोजन
निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा| यह भोजन छह माह तक उपलब्ध कराया जायेगा,
इसकी शुरुआत गर्भावस्था के छह महीने बाद की जाएगी तथा डिलीवरी के तीन महीने
बाद तक प्रदान किया जायेगा|
iv.प्रथम वर्ष में 1.9 लाख महिलाओं को इस योजना से लाभ प्राप्त होगा|
3.भारत और इंडोनेशिया के बीच ऊर्जा और संस्कृति के क्षेत्र में दो समझौतों पर हस्ताक्षर
i.भारत
ने ऊर्जा और संस्कृति विनिमय क्षेत्र में संबंधों को मजबूत करने के लिए
इंडोनेशिया के साथ दो समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं|
ii.इन सहमति पत्रों पर जकार्ता में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और उनके समकक्ष जुसूफ कला की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए हैं|
iii.नवीन
और अक्षय उर्जा के क्षेत्र में सहयोग हेतु इंडोनेशिया के जल संसाधन एवं
खनिज मंत्री और इंडोनेशिया में भारतीय राजदूत गुरजीत सिंह के बीच समझौता
ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए|
iv.यह
समझौता ज्ञापन वर्ष 2030 तक भारत में 35 प्रतिशत और इंडोनेशिया में 29
प्रतिशत तक कार्बन उत्सर्जन को कम करने में दोनों देशों की मदद करेगा|
4.एके झा ने महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला
i.अनिल
कुमार झा ने कोल इंडिया की प्रमुख सहायक कम्पनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड
(एमसीएल) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का कार्यभार संभाल लिया
है|
ii.एमसीएल में कार्यभार संभालने से पहले झा मॉयल लिमिटेड में निदेशक (उत्पादन एवं योजना) के रूप में कार्यरत थे|
iii.32
साल के लंबे करियर में झा माइन प्लानिंग, उत्पादन प्रबंधन पर्यवेक्षण,
निर्देशन और नियंत्रण के क्षेत्र में अच्छे अनुभवी माने जाते हैं| उन्हें
ओपन कास्ट कोयला खदानों के साथ-साथ भूमिगत कोयला खदानों में भी कार्य करने
का अनुभव हैं|
5.अभिनेता और ऑस्कर विजेता ब्रिटिश लेखक कॉलिन वेलेंड का निधन
i.ऑस्कर
विजेता ब्रिटिश लेखक और अभिनेता कॉलिन वेलेंड का 81 वर्ष की उम्र में निधन
हो गया है| वेलेंड ने चेरियोट्स ऑफ फॉयर लिए वर्ष 1982 में सर्वश्रेष्ठ
मूल पटकथा के लिए अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर) जीता था|
ii.अभिनेता
के रूप में वेलेंड (अंग्रेजी) के एक स्कूल शिक्षक के रूप में बीबीसी
टेलीविजन श्रृंखला जेड कार, कीस (1969) में दिखाई दिए|
iii.उनकी
पटकथा में जॉन श्लेसिंगर द्वारा निर्देशित फिल्म यंक्स और ट्वाइस इन ए
लाइफटाइम (1985) फिल्में शामिल हैं| एक अभिनेता के रूप में, कॉलिन वेलेंड
ने केन लोच कीस (Ken Loach’s Kes) में अंग्रेजी शिक्षक फारथिंग की भूमिका
के लिए वर्ष 1969 में बाफ्टा पुरस्कार जीता है|
6.कैप्टन कृष्णा स्वामीनाथन ने आईएनएस विक्रमादित्य की कमान संभाली
i.कैप्टन
कृष्णा स्वामीनाथन ने भारतीय नौसेना के नये एवं अत्याधुनिक विमानवाही पोत
आईएनएस विक्रमादित्य के सेकेंड कमांडिंग ऑफिसर के रूप में कारवाड़ में
पदभार ग्रहण किया है|
ii.आईएनएस
विक्रमादित्य का 16 नवंबर 2013 को रूस के सेवेरोविंस्का में जलावतरण किया
गया| यह पोत मिग 29 के, केयूबी लड़ाकू जहाज़, समुद्री निगरानी वाले कमोव
31, कमोव 28, समुद्री किंग, अत्याधुनिक हल्के हेलिकॉप्टर और चेतक
हेलिकॉप्टरों के सहारे संचालित किये जाने योग्य है|
iii.कैप्टन
कृष्णा स्वामीनाथन ने अपनी स्कूली शिक्षा बेंगलुरु स्थित बिशप कॉटन्स
ब्वायज स्कूल और बीजापुर के सैनिक स्कूल में ग्रहण की है| उनके निदेशन में
आईएनएस विद्युत एंव विनाश प्रक्षेपास्त्र, आईएनएस कुलीश तथा नियंत्रित
प्रक्षेपास्त्र विनाशक, आईएनएस मैसूर का निर्माण पूर्व में किया जा चुका
है|
7.केंद्रीय युवा मामलों एवं खेल मंत्रालय ने ‘टार्गेट ओलंपिक पॉडियम’ (टीओपी) योजना शुरू की
i.केंद्रीय
युवा मामलों एवं खेल मंत्रालय ने ‘टार्गेट ओलंपिक पॉडियम’ (टीओपी) योजना
शुरू की है| इसका उद्देश्य वर्ष 2016 और वर्ष 2020 के ओलंपिकों में संभावित
पदक विजेताओं को सहायता प्रदान करना है|
ii.यह
सहायता मंत्रालय द्वारा खिलाड़ियों को दी जाने वाली सहायता के अतिरिक्त
होगी| टीओपी योजना के अंतर्गत सहायता धनराशि राष्ट्रीय खेल विकास निधि
(एनएसडीएफ) से दी जाएगी|
iii.टीओपी
योजना के तहत सहायता के लिए कुल 106 एथलीटों को चुना गया है| एनएसडीएफ ने
अभिनव बिंद्रा के लिए 10.73 लाख रुपये जारी किए हैं, जो उन्हें टीओपी योजना
के तहत जर्मनी में प्रशिक्षण के लिए दिए जायेंगे|
8.शोएब मलिक द्वारा टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा
i.पूर्व
पाकिस्तानी क्रिकेट कप्तान शोएब मलिक ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की
घोषणा की है| वे संयुक्त अरब अमीरात स्थित शारजाह में खेले जाने वाले तीसरे
टेस्ट मैच के बाद संन्यास लेंगे|
ii.33
वर्षीय इस खिलाड़ी ने पांच वर्ष के लम्बे अन्तराल के बाद क्रिकेट में वापसी
की थी| आबू धाबी में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गये पहले टेस्ट मैच में
उन्होंने अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 245 रन बनाये थे| इसके बाद खेली गयी
पांच पारियों में उन्होंने 0,2,7,38 तथा 0 रन बनाये|
9.वॉलिनी के ब्रांड एंबेसडर बने सानिया और छेत्री
i.विश्व
की नंबर वन महिला युगल टेनिस खिलाड़ी भारतीय स्टार सानिया मिर्जा और
भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री वॉलिनी कंपनी के ब्रांड एंबेसडर
बन गए हैं और वह इस दर्द निवारक स्प्रे को प्रमोट करते नजर आएंगे।
ii.भारतीय
फुटबॉल कप्तान छेत्री ने कहा, ''इस कंपनी से जुड़कर मैं बहुत खुश हूं।
फुटबॉल दिन-ब-दिन और अधिक रोमांचक खेल बनता जा रहा है और ऐसे में एक
स्ट्राइकर के नाते मैं इस स्प्रे की ताकत को मानता हूं।'' वॉलिनी एक दर्द
निवारक स्प्रे है।Tuesday, November 3, 2015
डेली जी.के अपडेट
1.ब्रम्होस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल का आईएनएस कोच्चि से सफल परीक्षण
i.भारत ने ब्रम्होस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल का पश्चिमी तट के सुदूर क्षेत्र में आईएनएस कोच्चि से सफल परीक्षण किया है|
ii.ब्रम्होस
ने अपने 49वें परीक्षण में सफलतापूर्वक 290 किलोमीटर (अधिकतम मारक क्षमता)
दूर खड़े अल्लेप्पी जहाज पर सटीक निशाना साधा है|
iii.इस
परीक्षण का उद्देश्य ब्रह्मोस एवं आईएनएस कोच्चि की क्षमताओं को परखना था|
आईएनएस कोच्चि देश का नवीनतम युद्धपोत है जिसे 30 सितंबर 2015 को भारतीय
नौसेना में शामिल किया गया था|
iv.आईएनएस
कोच्चि एक समय में 8-सेल उर्ध्वाधर लॉन्च सिस्टम द्वारा 16 ब्रह्मोस
मिसाइलें तथा अन्य युद्धक सामग्री ले जा सकता है| यह सेना द्वारा प्रयोग
में लायी जाने वाली पहली सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है जिसकी क्षमता 300
किलोग्राम परमाणु हथियार ले जाने की है|
2.'हीरो' मोतोकोर्प के बृज मोहन लाल मुंजाल का निधन
i.हीरो ग्रुप को तराशकर बुलंदियों पर पहुंचाने वाले असली हीरो बृज मोहन लाल मुंजाल का निधन हो गया है।
ii.पद्मभूषण
से सम्मानित बृज मोहल लाल मुंजाल हीरो मोटरकार्प लिमिटेड के चेयरमैन थे।
उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के लोधी रोड स्थित शमशान घाट में सोमवार शाम चार
बजे किया जाएगा।
iii.हीरो साइकिल्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायेक्टर एसके राय ने इसकी पुष्टि की है। उनके निधन से उद्योग जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
3.रिलायंस कम्यूनिकेशंस के साथ हुआ एमटीएस का विलय
i.अरबपति
कारोबारी अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस कम्यूनिकेशंस ने कहा कि वह
रूस के दूरसंचार समूह सिस्तेमा के एमटीएस ब्रांड के तहत परिचालन करने वाले
भारतीय मोबाइल टेलीफोनी उद्यम का अधिग्रहण करेगी|
ii.वित्तीय
ब्योरे का खुलासा किए बगैर आरकॉम ने कहा कि इस सौदे के फलस्वरूप सिस्तेमा
श्याम टेलीसर्विसेज (एसएसटीएल) के पास आरकॉम में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी
होगी|
iii.इसके अलावा आरकॉम एसएसटीएल
स्पेक्ट्रम के लिए सरकार को चुकाई जाने वाली किस्तों के भुगतान की भी
जिम्मेदारी लेगी जो अगले 10 साल में 392 करोड़ रुपए होगी|
4.पंजाब सरकार ने बायोएथनोल रिफाइनरी स्थापित करने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये
i.पंजाब
सरकार ने बीटा नवीकरणीय, नोवोजाय्म्स एवं सीवीसी इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर
प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं|
ii.इसका उद्देश्य राज्य में 950 करोड़ रुपये की लागत से बायोएथेनॉल रिफाइनरी स्थापित करना है|
iii.यह
समझौता दो दिवसीय पंजाब निवेशक सम्मेलन-2015 के अंतिम दिन किया गया| इस
रिफाइनरी का निर्माण दो वर्ष में किया जायेगा जिससे पंजाब बायो रिफाइनरी
क्षेत्र में अग्रणी स्थान प्राप्त कर लेगा|
5.ओलंपिक खिलाड़ी फुटबॉलर स्व.रामबहादुर क्षेत्री को देवभूमि खेल रत्न पुरुस्कार
i.पूर्व
अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर स्वर्गीय रामबहादुर क्षेत्री को देवभूमि खेल रत्न,
एथलेटिक्स प्रशिक्षक रेनू कोहली को देवभूमि द्रोणाचार्य व वेटलिफ्टिंग कोच
हंसा मनराल शर्मा को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा|
यह घोषणा खेल विभाग ने की है|
ii.तीसरे
साल खेल रत्न के लिए 49 लोगों के आवेदन विभाग को मिले थे| शनिवार रात को
खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने आवेदनों का
परीक्षण कर अंतिम नामों पर मुहर लगाई|
iii.रामबहादुर
क्षेत्री फुटबाल के ओलंपिक खिलाड़ी रहे हैं, जिन्हे मरणोपरांत यह पुरस्कार
दिया जाएगा| जबकि रेनू कोहली साई की एथलेटिक्स प्रशिक्षक है और वर्तमान
में दिल्ली में अपनी सेवाएं दी रही है| हंसा मनराल शर्मा भी साई की
प्रशिक्षक है और वर्तमान में सहारनपुर में तैनात हैं|
6.रोसबर्ग ने मैक्सिको ग्रां प्री जीती
i.निको
रोसबर्ग ने मर्सीडीज के अपने साथी ड्राइवर और हाल ही में विश्व चैम्पियन
बने लुईस हैमिल्टन को पछाड़कर फार्मूला वन मैक्सिको ग्रां प्री जीत ली है।
ii.मैक्सिको
में 23 साल में पहली फार्मूला वन रेस में जर्मनी के 30 वर्षीय ड्राइवर ने
बाजी मारी जो इस सत्र की उसकी चौथी और करियर की 12वीं जीत थी।
iii.हैमिल्टन
दूसरे स्थान पर रहे। रोसबर्ग अब चैम्पियनशिप रेस में चार बार के चैम्पियन
फेरारी के सेबेस्टियन वेट्टल को पछाड़कर दूसरे स्थान पर आ गए हैं।
iv.फोर्स
इंडिया के निको हुल्केनबर्ग सातवें, उनके साथी ड्राइवर सर्जियो पेरेज
आठवें, टोरो रोस्सो के मैक्स वर्स्टाप्पेन नौवें और लोटस के रोमेन
ग्रोसज्यां दसवें स्थान पर रहे।
7.सानिया मिर्ज़ा एवं मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने सिंगापुर ओपन ख़िताब जीता
i.सानिया
मिर्ज़ा एवं मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने सिंगापुर बीएनपी परिबास डब्ल्यूटीए
फाइनल का युगल ख़िताब जीता है| शीर्ष वरीयता प्राप्त इंडो-स्विस जोड़ी ने
आठवीं वरीयता प्राप्त गर्बिने मुगुरुजा एवं कार्ला सुआरेज की जोड़ी को 6-0,
6-3 से हराया|
ii.सानिया मिर्ज़ा एवं
हिंगिस की इस जोड़ी ने इस सत्र में यह नौंवी ट्रॉफी जीती है| उनके अन्य आठ
टाइटल हैं, वेल्स, मियामी, चार्ल्सटन, विंबलडन, यूएस ओपन, गुआंगज़ो, वुहान
एवं चाइना ओपन|
Subscribe to:
Posts (Atom)









