Saturday, May 21, 2016

डेली जी के अपडेट 14-21 May

1.विचार कुंभ के समापन कार्यक्रम में पहुंचे पीएम मोदी
i.पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को मध्य प्रदेश की एक दिवसीय यात्रा पर हैं। वह उज्जैन में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय विचार कुंभ के समापन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए निनौरा पहुंच गए हैं। इस मौके पर श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेना सहित पांच देशों के प्रतिनिधि भी मौजूद हैं।
ii.मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में हवाईअड्डे पर पीएम मोदी का स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से इंदौर विमानतल से निनौरा (उज्जैन) पहुंचे।  
iii.प्रधानमंत्री दोपहर 1.05 बजे निनौरा (उज्जैन) से इंदौर के लिए रवाना होकर दोपहर 1.30 बजे इंदौर विमानतल आएंगे और वहां से दोपहर 1.35 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। उज्जैन के विचार महाकुंभ समापन मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद हैं। 

2.नेशनल स्टाक एक्सचेंज ने अशोक चावला को बनाया चेयरमैन
i.भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के पूर्व प्रमुख अशोक चावला नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) के चेयरमैन नियुक्त किये गये हैं। 
ii.एनएसई के प्रवक्ता ने कहा कि पूंजी बाजार नियामक सेबी ने चावला की नियुक्ति को मंजूरी दे दी और उनका कार्यकाल 27 मार्च 2019 होगा।
iii.प्रवक्ता ने कहा, ‘सेबी की मंजूरी के साथ एनएसई के निदेशक मंडल ने अशोक चावला को चेयरमैन नियुक्त किया है। नियुक्ति तीन मई से प्रभावी हो गयी है और उनका कार्यकाल 27 मार्च 2019 तक होगा।’ प्रतिस्पर्धा आयोग के चेयरमैन पद से चावला जनवरी में सेवानिवृत्त हुए। वह करीब पांच साल इस पद पर रहे। वह वित्त सचिव तथा नागर विमानन सचिव समेत अन्य पदों पर रह चुके हैं।

3.प्रदीप राव डिप्टी कैग नियुक्ति
i.ऑडिट सेवा के वरिष्ठ अधिकारी हिंदूपुर प्रदीप राव को शुक्रवार को उप नियंत्रक व महालेखा परीक्षक कैग नियुक्त किया गया है।
ii.राव भारतीय अंकेक्षण व लेखा सेवा के 1981 बैच के अधिकारी हैं। वे इस समय अतिरिक्त कैग के रूप में काम कर रहे हैं।
iii.कार्मिक व प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने राव को एक जुलाई 2016 से डिप्टी कैग नियुक्त करने को मंजूरी दी है। कैग देश का शीर्ष अंकेक्षण निकाय है।
एक अन्य आदेश में नियुक्ति समिति ने ए के मित्तल को रेलवे बोर्ड का सदस्य अभियांत्रिकी नियुक्त किया है। मित्तल इस समय महाप्रबंधक पूर्व मध्य रेलवे हैं।

4.भारत और यूएई के मध्य अक्षय ऊर्जा निगम पर सामान्य ढांचा समझौता हुआ
i.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट मंत्रिमंडल और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच हुए सामान्य ढांचा समझौते (जीएफए) को लागू कर दिया गया है| नई दिल्ली में 11 फरवरी को यूएई के क्राउन प्रिंस की यात्रा के दौरान जीएफए पर हस्ताक्षर किए गए थे|
ii.इस जीएफए का उद्देश्य इस फ्रेमवर्क के आधार पर बड़ी परियोजनाओं, निवेश, और व्यावसायिक प्रयासों, शोध एवं विकास में भागीदारी, अक्षय और स्वच्छ ऊर्जा में विकास और ज्ञान की साझेदारी से संबंधित मंचों को पारस्परिक फायदे और पारस्परिक लेनदेन के लिए लागू करना है|
iii.जीएफए का उद्देश्य भारत और यूएई के बीच नवीन और अक्षय ऊर्जा प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में भागीदारी करना है| 

5.इरान का ज़ाबोल विश्व का सबसे अधिक प्रदूषित क्षेत्र, दिल्ली 11वें स्थान पर
i.विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा जारी विश्व के सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में नई दिल्ली 11वें स्थान पर है|  इसके अतिरिक्त भारत के चार शहर विश्व के पांच सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में शामिल हैं|
ii.इस रिपोर्ट के अनुसार, नई दिल्ली में वायु की गुणवत्ता को पीएम 2.5 के आधार पर मापा गया जिसका वार्षिक औसत 122 है|
iii.सबसे अधिक प्रदूषित वायु ईरान स्थित ज़ाबोल में मापी गयी| यहां आने वाले धूल भरे तूफानों के कारण यहां पीएम स्तर 2.5 एवं वार्षिक औसत 217 है| इसके बाद ग्वालियर, इलाहाबाद, पटना एवं रायपुर सबसे प्रदूषित शहर पाए गये|

6.दुनियां की सबसे बुजुर्ग महिला सुसन्ना मुशत का निधन
i.दुनियां की सर्वाधिक उम्र वाली महिला सुसन्ना मुशत जोन्स (116 साल) की न्‍यूयार्क में निधन हो गया है| 
ii.टस्केजी इंस्टीट्यूट के शिक्षण पाठ्यक्रम में उनका चयन हुआ लेकिन जोन्‍स के परिवारवालों के पास इतने पैसे नहीं थे कि वो उन्‍हे ट्यूशन पढ़ा सकें| इसके बाद 1923 में वे न्‍यूयार्क आ गई थीं. जोन्‍स के परिवारवालों के मुताबिक उनकी लंबी उम्र का राज ज्‍यादा नींद और सीगरेट, शराब से दूर रहना है|
iii.उन्‍होंने बताया कि उन्‍हें बचपन से हरी सब्जियां और फल खाने खाती थी जिस कारण उनका स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहा|

7.फ़ीफ़ा में पहली बार महिला महासचिव
i.विश्व फ़ुटबॉल को संचालित करने वाली संस्था फ़ीफ़ा के इतिहास में पहली बार इसकी महासचिव के रूप में एक महिला को चुना गया है|
ii.सेनेगल की 54 वर्षीय फातिमा सांबा जूफ़ सैम्यूरा ने 21 वर्षों तक संयुक्त राष्ट्र में काम किया है और वो जून से फीफा के लिए काम करेंगी|
iii.सैम्यूरा, ज़ैरूम वाल्क का स्थान लेंगी जिन्हें पिछले साल भ्रष्टाचार के आरोपों में बर्खास्त कर दिया गया था|
8. 1 जून से शुरू होगी घरेलु काले धन को सफ़ेद करने की प्रक्रिया  
i.अगर आपके पास काला धन है और आपने उसे अब तक देश में ही छिपा रखा है| तो 1 जून से सरकार एक स्कीम शुरू करने जा रही है जिसके तहत लोग देश में जमा काले धन को सफेद कर सकेंगे|
ii.सरकर की तरफ से कोई कार्रवाई भी नहीं होगी| लेकिन इसके बदले आपको अपनी काली कमाई का 45 प्रतशत हिस्सा सरकार को देना होगा|
iii.काले धन का 45 प्रतिशत जुर्माना जमा कराते ही बाकी का बचा 55 प्रतीशत काला धन आपके खाते में बिलकुल ही सफेद बन कर आ जाएगा| 
iv.वित्तमंत्रालय की ओर से एक बयान में कहा गया है कि 1 जून से लेकर 30 सितंबर तक आय घोषणा योजना चलाई जाएगी| जिसके तहत घोषित किए जाने वाले आय का 45 प्रतीशत हिस्सा अधिभार व जुर्माने के तौर पर भरने की आखरी तारीख 30 नवंबर रखी गई है| इस योजना के तहत अपनी संपत्ती बताने वालों के खिलाफ किसी तरह की पड़ताल आयकर कानून या संपत्ती कानून के तहत नहीं की जाएगी| 

9.भारत ने स्वदेशी सुपरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल अश्विन का सफल परीक्षण किया
i.भारत ने स्वदेशी सुपरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल अश्विन का ओडिशा के भद्रक जिले में स्थित अब्दुल कलाम द्वीप के प्रक्षेपण परिसर से सफलतापूर्वक परीक्षण किया है|
ii.कम ऊंचाई वाली सुपरसोनिक बैलेस्टिक इंटरसेप्टर मिसाइल के उन्नत संस्करण द्वारा पृथ्वी मिसाइल के एक संशोधित संस्करण, अर्थात् बैलेस्टिक मिसाइल को लक्ष्य बनाया गया|
iii.इंटरसेप्टर 7.5 मीटर लंबा मजबूत रॉकेट है जो नौवहन प्रणाली, हाईटेक कंप्यूटर और इलेक्ट्रो-मैनिकल एक्टिवेटर की मदद से गाइडेड मिसाइल से संचालित होता है| अश्विन किसी भी बैलेस्टिक मिसाइल को लक्ष्य बना सकता है|
iv.इसे भारतीय रक्षा अनुसंधान संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित किया गया| इसका वजन 1.2 टन है तथा व्यास 0.5 मीटर से कम है|

10.जस्टिस मुकुल मुदगल फीफा संचालन समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त
i.अंतरराष्ट्रीय फुटबाल महासंघ (फीफा) ने आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग की जांच करने वाले जस्टिस मुकुल मुदगल को अपनी संचालन समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है|
ii.यूरोपीय कोर्ट ऑफ़ जस्टिस (ECJ) के अधिवक्ता जनरल लुइस मिगुएल मादुरो (पुर्तगाल) को फीफा संचालन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है| इसके अलावा जस्टिस मुदगल और लुइस मिगुएल मादुरो को फीफा के इंडिपेंडेंट रिव्यु समिति का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया|
iii.मुदगल पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायधीश है और आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग जांच समिति के अध्यक्ष रह चके है|जस्टिस मुदगल फिरोजशाह कोटला मैदान में अंतरराष्ट्रीय मैचों और आईपीएल के मैचों की देखरेख में शामिल थे|

11.भारत और बांग्लादेश ने परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर किए
i.भारत सरकार ने बांग्लादेश के साथ परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं, बांग्लादेश के साथ इस समझौते के साथ ही अब दक्षिण एशिया क्षेत्र में भारत की कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है। सीनियर ऑफिसर का कहना है कि पड़ोसी देशों के साथ अच्छे रिश्ते बना कर ही हम विश्व स्तर पर दक्षिण एशिया की नुमांइदगी कर सकते हैं।
ii.पिछले कई महीनों से जारी बातचीत के बाद दोनों देशों ने परमाणु समझौते को एक पैकेज का शक्ल दिया। पालताना से बांग्लादेश के लिए 100 मेगावाट ट्रांसमिशन लाइन का उद्घाटन किया गया है। जिसे अपग्रेड कर 500 मेगावाट किए जाना है। भारत ने बांग्लादेश को वेस्ट बंगाल से डीजल उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है।
iii.बांग्लादेश में पावर प्लांट स्थापित करने के लिए भारतीय कंपनियों भेल, रिलायंस, शपूर जी पलोन जी और अडानी ने बिड में भाग लिया। जो बांग्लादेश में रूस की मदद से लगने वाले पहले न्यूक्लियर पावर प्लांट के भारत सरकार तकनीकि मदद मुहैया कराएगी। 

12.प्रो. राव को आईएएफ हॉल ऑफ़ फेम पुरुस्कार 
i.जाने माने अंतरिक्ष वैज्ञानिक और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष प्रो. यू.आर. राव को आईएएफ हॉल ऑफ़ फेम पुरुस्कार से नवाजा जाएगा|
ii.इंटरनेशनल एस्ट्रोनोटिक्स फेडरेशन ने एस्ट्रोनोटिक्स के विकास में विशेष योगदान के लिए राव को इस सम्मान के लिए चुना है| 
iii.सितम्बर 26 और 30 के बीच मेक्सिको में होने वाले इंटरनेशनल एस्ट्रोनोटिक्स कांग्रेस के 67वें संस्करण के समापन में राव को पुरुस्कार दिया जाएगा|  

13.भारतीय डाक का हो रहा है आधुनिकरण, 1.5 लाख डाकघर जुड़े भुवन से
i.ई-मेल और SMS के इस दौर में डाक विभाग भी अब डाकघरों को उपग्रह आधारित स्वदेशी स्थान निर्धारण प्रणाली से जोड़कर और मोबाइएल एप के जरिये डाक पेटियों से चिट्ठियों की समयबद्ध निगरानी के माध्यम से हाई-टेक हो रहा है। 
ii.अंतरिक्ष विभाग के साथ गठजोड़ कर डाक विभाग ने 1.5 लाख डाकघरों को इसरो द्वारा विकसित स्थान निर्धारण प्रणाली भुवन से जोड़ा है। इसका मकसद लोगों को समीप के डाकघरों को खोजने और सेवाओं एवं समय के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने में मदद करना है।
iii.भारतीय डाक के 1.55 लाख डाकघर हैं जिसमें से 1.39 लाख ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि जल्दी ही शेष डाकघरों को भी स्थान निर्धारण प्रणाली भुवन से जोड़ा जाएगा। 
iv.यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विभिन्न सरकारी विभागों अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के उपयोग के अभियान से जुड़ी है।

14.भारतीय महिलाओं को मिला रजत, एशियाई स्क्वाश फाइनल में मलेशिया से हारीं
i.भारतीय महिला स्क्वाश टीम ने एशियाई टीम स्क्वाश चैम्पियनशिप में अपना सफल अभियान रजत पदक से समाप्त किया, उसे रविवार (15 मई) को यहां फाइनल में मलेशिया से 0-2 के अंतर से हार मिली। 
ii.भारतीय टीम ने चैम्पियनशिप के पिछले चरण में कांस्य पदक की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया। लीग चरण की तरह भारत फाइनल में मलेशिया से हार गया। सचिका पहले मैच में सिवासांगारी सुब्रमण्यम से सीधे सेटों में 7-11, 6-11, 10-12 से हार गई। 
iii.भारत की शीर्ष खिलाड़ी जोशना चिनप्पा ने डेलिया अर्नोल्ड को कड़ी चुनौती दी, लेकिन 11-9, 11-13, 8-11, 9-11 से पराजित हो गयीं। वह इससे पहले भी दोनों टीमों की भिड़ंत में डेलिया अर्नोल्ड से पराजित हुई थीं। 

15.एंडी मुरे ने नोवाक जोकोविच को हराकर पहली बार इटालियन ओपन ख़िताब जीता
i.एंडी मुरे ने अपना पहला इटालियन ओपन पुरुष एकल टेनिस ख़िताब जीता है| रोम में खेले गये फाइनल मुकाबले में तीसरी वरीयता प्राप्त मुरे ने शीर्ष वरीयता प्राप्त जोकोविच को 6-3,6-3 से हराया|
ii.यह मुरे द्वारा रोम में जीता गया पहला ख़िताब है, उन्होंने यह ख़िताब 22 मई 2016 को आरंभ हो रहे फ्रेंच ओपन से एक सप्ताह पहले जीता| इससे पहले केवल जॉर्ज पैट्रिक ह्यूग्स इकलौते ब्रिटिश व्यक्ति थे जिन्होंने 1931 में यह ख़िताब जीता|
iii.इसके अतिरिक्त, सेरेना विलियम्स ने विश्व की 24 नम्बर खिलाड़ी मेडिसन कीज़ को 7-6, 6-3 हराकर महिला एकल इटालियन ओपन ख़िताब जीता| वहीँ, सानिया मिर्ज़ा एवं उनकी स्विस पार्टनर मार्टिना हिंगिस ने महिला युगल ख़िताब जीता|

16.नीदरलैंड के मैक्स वर्सटैपन सबसे कम उम्र के फॉर्मूला वन चैंपियन बनें
i.नीदरलैंड के मैक्स वर्सटैपन स्पैनिश ग्रां प्री जीतकर सबसे कम उम्र के फॉर्मूला वन चैंपियन बन गए| वो महज़ 18 वर्ष 228 दिन के हैं| मैक्स ने रेड बुल की तरफ से हिस्सा लिया था|
ii.स्पैनिश ग्रां प्री के खिताबी मुकाबले में राइकोनेन दूसरे, वेट्टल तीसरे और रिकयार्डो चौथे नबंर पर रहे| हैमिल्टन और रोसबर्ग पहले ही मुकाबले से बाहर हो गए थे जब दोनों की गाड़ियां आपस में भिड़ गईं. इसके साथ ही सहारा फोर्स इंडिया के सर्जियो पेरेज भी स्पेनिश ग्रां प्री में सातवें स्थान पर रहे जिससे उनकी टीम को छह अंक मिले
iii.उन्होंने चार बार के चैंपियन सेबेस्टियन वेटेल का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2008 में 21 साल 74 दिन की उम्र में रेड बुल के ड्राइवर के रूप में खिताब जीता था|
 
17.सरकारी कार्यालयों के लिए ‘स्वच्छ कार्यालय ड्राइव’ की शुरूआत
i.स्वच्छ भारत मिशन के तहत देशभर के सभी सरकारी दफ्तरों में सोमवार को ‘स्वच्छ कार्यालय ड्राइव’ की शुरूआत की गई। शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने 15 दिनों तक चलने वाले स्वच्छ कार्यालय ड्राइव का शुभारंभ किया। इस मौके पर वेंकैया नायडू ने निर्माण भवन में साफ-सफाई का निरीक्षण किया और नीम का पौधा लगाया।
ii.स्वच्छ कार्यालय ड्राइव की शुरूआत करते हुए नायडू ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के चलते साफ़ सफाई की स्थिति में सुधार हुआ है और इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने मंत्रालय और सीपीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर नियमित रूप से कार्यालयों का निरीक्षण कर संपूर्ण स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
iii.उन्होंने केंद्रीय मंत्रालयों एवं राज्य सरकारों के लिए स्वच्छ कार्यालय नियम पुस्तिका भी जारी की। इसमें प्रति दिन प्रति व्यक्ति 45 लीटर पानी उपलब्ध कराने, 25 व्यक्तियों के लिए एक शौचालय, एक सप्ताह में बिजली फिटिंग की दो बार जांच करना, शौचालयों की साफ-सफाई करना आदि शामिल हैं।

18.विश्व हाइपरटेंशन डे : हर पांचवा व्यक्ति उच्च रक्त चाप से ग्रस्त 
i.आज यानि 17 मई को विश्व हाइपरटेंशन डे हैं। लगातार बदल रही लाइफस्टाइल और तनाव की वजह से हर पांचवा व्यक्ति उच्च रक्त चाप से ग्रस्त है। डॉक्टरों की माने तो ओपीडी में आने वाले 50 फीसदी मरीजों को पता ही नहीं होता है कि उन्हें हाइब्लड प्रेशर की शिकायत है। 
ii.वहीं करीब 30 प्रतिशत मरीज बीमारी का पता होने के बावजूद भी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। इस वजह से ब्रेन स्ट्रोक का खतरा भी दोगुना बढ़ गया है। डॉक्टरों का कहना है लाइफ स्टाइल में थोड़ा सा बदलाव करके बहुत हद तक इस बीमारी से बचा जा सकता है।  
iii.वरिष्ठ न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया कि हाइपरटेंशन की वजह से ब्रेन स्ट्रोक होने का खतरा दोगुना हो जाता है। एक अनुमान के अनुसार हर पांचवा व्यक्ति रक्त चाप से ग्रस्त है। ऊपर का ब्लड प्रेशर हर 10 एमएम हीमोग्राम बढ़ने से इस्कीमिक स्ट्रोक ( नस ब्लड का थक्का जमना ) का खतरा करीब 28 प्रतिशत तथा हैमेरेजिक स्ट्रोक ( नस फटना) का खतरा करीब 38 प्रतिशत बढ़ता है।

19.विश्व बैंक की भारत के सौर कार्यक्रम के लिए 62.5 करोड़ डॉलर की ऋण सहायता
i.विश्वबैंक ने स्वच्छ उर्जा उत्पादन के लिए भारत के छतों पर लगने वाले ग्रिड से जुड़े सौर परियोजना कार्यक्रम को सहायता देने के लिये 62.5 करोड़ डॉलर के ऋण को मंजूरी दी है। 
ii.विश्व बैंक बोर्ड ने इसके साथ ही रियायती शर्त पर 12 करोड़ डॉलर के ऋण की भी मंजूरी दी। साथ ही जलवायु निवेश कोष के स्वच्छ प्रौद्योगिकी कोष से 50 लाख डॉलर के अनुदान को भी मंजूरी दी है।
iii.विश्वबैंक ने एक बयान में कहा कि परियोजना के तहत कम-से-कम 400 मेगावाट क्षमता की ग्रिड कनेक्टेड रूफटॉप सौर फोटोवोल्टोइक के लिए वित्त पोषण उपलब्ध कराया जाएगा। इससे स्वच्छ अक्षय उर्जा उपलब्ध होगी तथा कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। यह परियोजना प्रमुख संस्थानों की क्षमता भी बढ़ाएगी और कुल मिलाकर सौर फोटोवोल्टोइक बाजार के विकास को सहायता उपलब्ध कराएगा। इसे भारतीय स्टेट बैंक के जरिए क्रियान्वित किया जाएगा।

20.प्रोफेसर राकेश जैन को नेशनल मेडल ऑफ साइंस से सम्मानित करेंगे बराक ओबामा
i.अमेरिका में भारतीय मूल के 65 वर्षीय अमेरिकी वैज्ञानिक प्रोफेसर राकेश के. जैन को अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ‘नेशनल मेडल ऑफ साइसं’ से सम्मानित करने वाले हैं। 
ii.19 मई को मिलने वाले इस पुरस्कार में 16 और लोग भी शामिल हैं। इनमें से कुछ को नेशनल मेडल ऑफ साइंस और कुछ को नेशनल मेडल ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन मिलेगा। 
iii.मेडल ऑ साइंस का यह सालाना पुरस्कार विज्ञान, इंजीनियरिंग और गणित के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है। वहीं, नेशनल मेडल ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन अमेरिका की प्रतिस्पर्धी एवं गुणवत्तापूर्ण जीवनशैली में योगदान देने वालों और देश की तकनीकी कार्यक्षमता को मजबूती प्रदान करने वालों को सम्मानित करता है। 

21.प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना तीन राज्यों गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान के लिए आरंभ की गयी
i.प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) दाहोद में तीन राज्यों गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान के लिए आरंभ की गई|
ii.इस अवसर पर गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मौजूद रहीं|
iii.योजना के प्रारंभ में तीन राज्यों में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले 15 परिवारों की महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन सौंपे गये| यह योजना तीन राज्यों में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली महिलाओं के जीवन को बड़े पैमाने पर प्रभावित करेगा| 
iv.आगामी तीन महीनों में 5 करोड़ बीपीएल महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन दिये जायेंगे| प्रशासनिक लागत वाले प्रति कनेक्शन की लागत 1600 रुपये होगी, इसमें सरकार की ओर से सिलेंडर, दबाव नियंत्रक, पुस्तिका और सुरक्षा नली आदि शामिल होंगी|

22.लघु फिल्म ‘बेटी’ को सिएटल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आमंत्रित किया गया
i.लघु फिल्म ‘बेटी’ को वाशिंगटन डीसी में 30 मई 2016 को होने वाले 42वें सिएटल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में विशेष स्क्रीनिंग के लिए आमंत्रित किया गया है|
ii.यह एक शानदार उपलब्धि है क्योंकि 85 देशों की 421 फिल्मों में शामिल होने वाली यह भारत की एकमात्र शॉर्ट फिल्म है| चंडीगढ़ के युवा छात्रों द्वारा इस फिल्म को बनाया गया है|
iii.बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय को लेकर यह लघु फिल्म तैयार की गयी है| यह एक कहानी पर आधारित है, जिसमें सेंट कबीर स्कूल के छात्रों ने छोटी-सी उम्र में ही अपनी कला का परिचय दिया है|
iv.यह फिल्म शिवानी अरोड़ा द्वारा निर्देशित है|

23.दक्षिण कोरिया की लेखिका हान कांग, उपन्यास ‘द वेजीटेरियन’ के लिए मैन बुकर प्राइज़ से सम्मानित
i.दक्षिण कोरिया की लेखिका हान कांग को वर्ष 2016 के लिए अंतरराष्ट्रीय मैन बुकर प्राइज़ से सम्मानित किया गया है| उन्हें उनके उपन्यास ‘द वेजीटेरियन’ के लिए यह सम्मान दिया गया है|
ii.पुरस्कार वितरण समारोह लंदन स्थित विक्टोरिया एंड अल्बर्ट म्यूजियम में आयोजित किया गया| लेखक एवं उनके ब्रिटिश अनुवादक द्वारा 72000 डॉलर की इनामी राशि को साझा किया जायेगा| इसे डेबोराह स्मिथ द्वारा अनुवादित किया गया|
iii.यह उपन्यास एक पत्नी के इर्द-गिर्द घूमती है जो शाकाहारी बनने का निर्णय करती है| इससे उसके पिता एवं पति उसके साथ बदसलूकी करने लगते हैं| उसे अपने बहन के पति से इस विषय में जिज्ञासा को बल मिलता है, येओंग-हाय एक वृक्ष बनने का सपना देखने लगती हैं|

24.जस्टिस नवीन सिन्हा ने राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली
i.जस्टिस नवीन सिन्हा ने राजभवन में राजस्थान हाईकोर्ट के 34वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है| उनका कार्यकाल अगस्त 2018 तक रहेगा|
ii.राजभवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल कल्याण सिंह ने जस्टिस सिन्हा को मुख्य न्यायाधीश की शपथ दिलाई| जस्टिस नवीन सिन्हा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से तबादला होकर राजस्थान आए हैं|
iii.सिविल संवैधानिक, श्रम सेवा, वाणिज्य मामलों में उनकी विशेषता रही है| जस्टिस सिन्हा 9 जुलाई 2014 से लेकर 10 मई 2015 तक छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहे|

25.दीपक शोधन, भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर का निधन
i.भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर दीपक शोधन का 87 वर्ष की उम्र में अहमदाबाद में उनके घर पर निधन हो गया है|
ii.शोधन ने भारत के लिए 1952 और 1953 में तीन टेस्ट मैच खेले और 60.33 के औसत से 181 रन बनाए. इसमें एक शतक भी शामिल है|
iii.वह अपने करियर के पहले टेस्ट की पहली पारी में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज थे| उन्होंने 43 प्रथम श्रेणी मैचों में 1802 रन बनाये थे, जिसमें चार शतक और सात अर्धशतक थे|

26.महिला तीरंदाज़ दीपिका, बोम्बाल्या, लक्ष्मीरानी रियो ओलंपिक्स 2016 हेतु चयनित
i.तीन सदसीय भारतीय महिला तीरंदाज़ी टीम दीपिका कुमारी, बोम्बाल्या देवी एवं लक्ष्मी रानी माझी को रियो ओलंपिक्स के लिए चयनित किया गया है|
ii.यह महिला टीम अगस्त 2016 को हो रहे रियो ओलंपिक खेलों में एकल स्पर्धाओं एवं टीम स्पर्धाओं में भाग लेंगी|
iii.भारतीय महिला खिलाड़ियों ने कोपेनहेगन में 2015 में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में तीन बर्थ स्थान हासिल किये|
iv.इसके अतिरिक्त एएआई ने पुरुष वर्ग में तीन सदसीय टीम – जयंता तालुदकर, अतानु दास, मंगल सिंह चंपिया को रियो ओलंपिक के लिए चयनित किया|

27.दुनिया का सबसे बड़ा रूफ टॉप सोलर पावर प्लान्ट पंजाब में शुरू
i.दुनिया का सबसे बड़ा रूफ टॉप सोलर पावर प्लान्ट मंगलवार को शुरू हो गया है| इसे 139 करोड़ की लागत से ब्यास के डेरा बाबा जैमल सिंह में पंजाब एनर्जी एजेंसी और डेरा ब्यास ने बनाया है। इससे तैयार बिजली पावरकॉम को बेची जाएगी। 
ii.82 एकड़ में बने 8 शेड्स की छतों पर 78102 मॉड्यूल लगाकर इसे तैयार किया गया है। इससे हर साल 27 लाख यूनिट बिजली पैदा होगी। 
iii.सोलर प्लान्ट से अगले 25 साल में चार लाख टन कार्बन डाई ऑक्साइड कम पैदा होगी। केंद्र सरकार की ओर से 2022 तक 40 हजार मेगावाट सौर ऊर्जा का प्रोडक्शन करने का टारगेट बनाया गया है।

28.ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं ने विश्व का पहला स्कैनिंग हीलियम माइक्रोस्कोप निर्मित किया
i.ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं ने विश्व का पहला स्कैनिंग हीलियम माइक्रो स्कोप (एसएचइएम) निर्मित किया है| 
ii.इस संबंध में यूनिवर्सिटी ऑफ़ न्यूकैसल के वैज्ञानिकों ने मई 2016 के तीसरे सप्ताह में घोषणा की है|
iii.इससे वैज्ञानिक मानव, पशु एवं पौधों पर शोध करने में सक्षम होंगे| इसके अतिरिक्त फर्मास्यूटिकल दवाओं एवं कम्प्यूटर उपकरणों पर भी बेहतर शोध हो सकेगी| इससे मिक्रोस्कोपिक स्तर पर शोध के अवसर प्राप्त होंगे|
iii.इससे सौर उर्जा, रक्षा, विस्फोटक एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी लाभ प्राप्त होगा| इससे वातावरण को नुकसान पहुंचाए बिना टॉक्सिक एवं रेडियोएक्टिव किरणों को भी रोका जा सकेगा|

29.चीन ने दूरसंवेदी उपग्रह याओगान-30 का प्रक्षेपण किया
i.चीन ने दूरसंवेदी उपग्रह याओगान-30 का प्रक्षेपण किया है| इसे सूर्य-समकालिक कक्षा (एसएसओ) में लांग मार्च 2-डी रॉकेट द्वारा स्थापित किया गया है|
ii.इसे गोबी मरूस्थल के जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से सुबह पूर्वाह्न 10.43 बजे प्रक्षेपित किया गया|
iii.इस उपग्रह का उपयोग परीक्षणों, भूमि सर्वेक्षणों, फसल की पैदावार के अनुमानों और आपदा राहत कार्यो में किया जाएगा|
iii.इसमें उच्च क्षमता वाले ऑप्टिकल सेंसर लगाए गये हैं जिनकी रेजोल्यूशन एक से तीन मीटर तक है|
iv.इसमें बैटरी के अतिरिक्त दो सोलर पैनल भी लगाये गये हैं| यह सीएएसटी-2000 प्लेटफार्म का उपयोग करता है|

30.सिंगापुर और हांगकांग के शब्दों को ऑक्सफोर्ड शब्दकोश में शामिल किया गया
i.वाह, शियोक और यम चाह (wah, shiok, yum cha) समेत सिंगापुर और हांगकांग के कई अंग्रेजी शब्दों को अब आधिकारिक रूप से स्वीकार्य अंग्रेजी के रूप में पहचाना जाएगा|
ii.ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी (ओईडी) ने मार्च के तिमाही अपडेट में सिंगापुर के 19 शब्दों और हांगकांग के 13 शब्दों को शामिल किया है| 
iii.डिक्शनरी ने अंग्रेजी के उन शब्दों को शामिल किया है जो सिंगापुर या हांगकांग में ज्यादातर इस्तेमाल किए जाते हैं| ओईडी अंग्रेजी भाषा के अर्थ और विकास को रिकॉर्ड करता है|

31.भारतीय मूल के अमेरिकी सीमांतक पायरा ने इंटेल का युवा वैज्ञानिक पुरस्कार जीता
i.भारतीय मूल के 15-वर्षीय अमेरिकी सीमांतक पायरा ने इंटेल फाउंडेशन का युवा वैज्ञानिक पुरस्कार जीता है| उन्हें पुरस्कार के रूप में 50000 डॉलर मिले|
ii.उन्हें यह पुरस्कार कम लागत वाले इलेक्ट्रानिक नी-ब्रेस (घुटनों पर पहनी जाने वाली पट्टी) विकसित करने के लिए मिला है, इस तकनीक की मदद से कमजोर पैर वाले लोग ज्यादा स्वाभाविकता से चल सकेंगे|
iii.टेक्सास में रहने वाले सीमांतक पायरा ने यह पुरस्कार 17-वर्षीय कैथी लियू के साथ शेयर किया|

32.पांच भारतीय मरणोपरांत संयुक्त राष्ट्र के डैग ह्मर्सकोल्ड पदक हेतु चयनित
i.संयुक्त राष्ट्र ने मई 2016 के तीसरे सप्ताह में भारतीय शांतिदूतों एवं नागरिकों सहित 124 लोगों को प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र पदक के लिए चयनित किया है|
ii.हेड कांस्टेबल शुभकरण यादव, राइफलमैन मनीष मलिक, हवलदार अमल डेका, नायक राकेश कुमार एवं गगन पंजाबी को मरणोपरांत डैग ह्मर्सकोल्ड पदक से सम्मानित किया गया|   
iii.इन 124 लोगों को अंतरराष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांतिदूत दिवस पर सम्मानित किया जायेगा| यह दिवस प्रत्येक वर्ष 29 मई को मनाया जाता है लेकिन इस वर्ष इसे 19 मई को मनाया जायेगा|

33.रोहित फिलिप बने इंडिगो एयरलाइन्‍स के नए CFO
i.इंडिगो एयरलांइस ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि फार्मर यूनाइटेड एयरलाइन्‍स के एग्‍जीक्‍यूटिव रोहित फिलिप 18 जुलाई 2016 से इंडिगो एयरलाइंस में चीफ फाइनेंसियल ऑफीसर का पद संभालेगे।
ii.रोहित पंकज माधवन की जगह पर आ रहे हैं। पंकज माधवन जो कि इंडिगो को निजी कारणों से छोड़ रहे हैं। 
iii.इंडिगो के प्रेसीडेंट अदित्‍या घोष ने कहा कि एयरलाइन इंडस्‍ट्री में उनका एक्‍सपीरिएंस और समझ हमारी टीम के लिए अच्‍छी साबित होगी। जिससे हम अपनी एयरलाइन को वर्ल्‍ड क्‍लास नेशनल एयर ट्रांसपोटेशन नेटवर्क में तब्‍दील कर पाएंगे। 

34.मंजिल सैनी बनीं लखनऊ की पहली महिला एसएसपी
i.मंजिल सैनी लखनऊ की पहली महिला एसएसपी होंगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर जानकारी दी।
ii.उनकी नियुक्ति को लेकर प्रशासनिक ऊहापोह रही। लखनऊ में उनकी तैनाती की घोषणा के तीन घंटे बाद ही इसे निरस्त कर दिया गया।
iii.मंजिल 2005 की आईपीएस अधिकारी हैं और लखनऊ ट्रांसफर से पहले वह इटावा में तैनात थीं।
iv.इसके बाद मंजिल को राजधानी की पहली महिला एसएसपी नियुक्त होने की बधाइयां मिलने लगीं लेकिन रात पौने 11 बजे शासन स्तर से मंजिल का तबादला रोक दिया गया लेकिन अब नियुक्ति के बाद मंजिल लखनऊ के इतिहास की पहली महिला एसएसपी बनीं।

35.भारतीय सेना ने ओडिशा में किया पृथ्वी-2 का सफल परीक्षण
i.भारत ने स्वदेशी मिसाइल ‘पृथ्वी-2’ का सफल परीक्षण किया है। इस मिसाइल का परीक्षण सेना द्वारा ओडिशा के चांदीपुर टेस्ट रेंज में किया गया। 
ii.बता दें कि यह मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में भी सक्षम है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जमीन से जमीन पर मार करने वाली पृथ्वी मिसाइल का टेस्ट सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) में किया गया। 
iii.सूत्रों के मुताबिक दो टेस्ट किए जाने थे जिनमें पहला टेस्ट कामयाब रहा और दूसरा टेस्ट किसी तकनीकी खामी के चलते नहीं किय गया। 

36.जो रूट ने हासिल किए इंग्लैंड के तीन पुरस्कार
i.जो रूट को इंग्लैंड के सालाना पुरस्कार समारोह में 'टेस्ट प्लेयर आॅफ इ ईयर', 'लिमिटेड ओवर्स प्लेयर आॅफ द ईयर' और 'प्लेयर आॅफ द ईयर' चुना गया।
ii.यार्कशर के इस 25 वर्षीय बल्लेबाज ने पिछले साल इंग्लैंड की एशेज जीत के दौरान दो शतक और चार एक दिवसीय शतक जमाए थे। वह हाल में भारत में हुई विश्व ट्वेंटी-20 चैम्पियनशिप के दौरान अपनी टीम के सर्वाधिक रन जुटाने वाले खिलाड़ी रहे थे। 
iii.उन्होंने स्टुअर्ट ब्राड और बेन स्टोक्स की चुनौती से पार पाते टेस्ट पुरस्कार हासिल किया जबकि सीमित ओवरों के वर्ग में उन्होंने जोस बटलर और डेविड विली को पछाड़ा। 

37.रियो ओलम्पिक : डोपिंग के आरोपी 31 खिलाड़ियों पर प्रतिबंध संभव
i.अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने बताया कि 2008 में बीजिंग ओलम्पिक में शामिल हुए खिलड़ियों के नमूनों की दोबारा जांच कराने पर छह खेलों के 31 खिलाड़ी डोपिंग के दोषी पाए गए हैं। ii.आईओसी ने कहा है कि इन खिलाड़ियों पर रियो में होने वाले ओलम्पिक में हिस्सा लेने पर प्रतिबंध लग सकता है।
iii.आईओसी ने बीजिंग ओलम्पिक में शामिल खिलाड़ियों के 454 नमूनों की दोबारा जांच कराई थी। यह जांच विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) और अंतर्राष्ट्रीय महासंघ के कहने के बाद की गई।
iv.आईओसी की कार्यकारी समिति ने तत्काल प्रभाव से इस काम की शुरुआत की। जो भी खिलाड़ी डोपिंग नियमों के उल्लंघन के दोषी पाए जाएंगे, उन्हें 2016 रियो ओलम्पिक से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
 
38.एप्पल इंक. ने बेंगलुरू में ऐप डिजाइन एवं डेवलपमेंट सेंटर खोलेने की घोषणा की
i.टेक्नोलॉजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एप्पल इंक. ने  बेंगलुरू, कर्नाटक में ऐप डिजाइन एवं डेवलपमेंट सेंटर खोलने की घोषणा की है| 
ii.यह घोषणा 18 मई 2016 को एप्पल प्रमुख टिम कुक ने भारत यात्रा के दौरान की| इस सेंटर की मदद से एप्पल आईओएस (iOS) के लिए मोबाइल ऐप तैयार करने के लिए भारत में डेवलपरों को मदद करेगी|
iii.इस सेंटर की 2017 शुरआत में खुलने की उम्मीद है| एप्पल की टीम बेहतरीन प्रौद्योगिकी के संबंध में डेवलपरों के साथ काम करेगी और इससे उन्हें अपना कौशल बढ़ाने और आईओएस से जुड़े अपने ऐप के डिजाइन, गुणवत्ता और प्रदर्शन में बदलाव लाने में मदद मिलेगी|
iv.इस केंद्र की स्थापना से एप्पल को वैश्विक स्तर पर ग्राहकों के लिए नवोन्मेषी ऐप बनाने में भी मदद मिलेगी|

39.आगरा में ताजमहल के बाद थीम पार्क बनेगा पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र
i.उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि आगरा थीम पार्क परियोजना से प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस थीम पार्क के माध्यम से भारत की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को जीवन्त रूप प्रदान करने का काम किया जाएगा| 
ii.इसके जरिए पूरी दुनिया को विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी भी मिलेगी। 
iii.थीम पार्क को देश की एक अभिनव परियोजना बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। iv.यादव की मौजूदगी में यहां आगरा थीम पार्क परियोजना के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश लघु उद्योग विकास निगम एवं किंगडम कम्पनी के बीच एक समझौते हुआ। 

40.आईआईटी छात्र नंदिनी भंडारु ने यूरोपियन सामग्री विज्ञान अनुसंधान के क्षेत्र में युवा वैज्ञानिक पुरस्कार जीता
i.आईआईटी-खड़गपुर की शोधार्थी नंदिनी भंडारु ने स्प्रिंग मीटिंग लिले फ्रांस में यूरोपियन मेटेरियल रिसर्च सोसायटी (ईएमआरएस) 2016 यंग साइंटिस्ट अवार्ड जीता है|  
ii.मेटेरियल विज्ञान और नैनो प्रौद्योगिकी में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया| विशेष रूप से सॉफ्ट फिल्मों और उनकी सतहों की नैनो पैटर्निंग हेतु उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया| 
iii.वह आईआईटी खड़गपुर की प्रयोगशाला में अस्थिरता और सॉफ्ट पैटर्निंग पर शोध कर रही हैं| डॉक्टरेट अनुसंधान के क्षेत्र में उनका कार्य क्षेत्र सॉफ्ट लिथोग्राफी के साथ नैनो फेब्रिकेशन, पतली फिल्म, बहुलक मिश्रण (पोलिमर ब्लेंड) फिल्मों और सेल्फ असेम्ब्लिंग है|

41.भारतीय कलाकार अंजलि चंद्रशेखर ने संयुक्त राष्ट्र पोस्टर पुरस्कार जीता
i.संयुक्त राष्ट्र निशस्त्रीकरण कार्यालय (ओडीए) ने न्यूयार्क आधारित डिजाइनर एवं ‘आर्टिविस्ट’ अंजलि चंद्रशेखर को ‘शांति के लिए संयुक्त राष्ट्र पोस्टर’ प्रतियोगिता में तीसरे पुरस्कार से नवाजा गया है|
ii.परमाणु निशस्त्रीकरण पर जागृति फैलाने के लिए आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में संयुक्त राष्ट्र ने अंजलि समेत तीन कलाकारों को पुरस्कृत किया| 
iii.पहला पुरस्कार: आइवान सिरो पलोमिनो हुआमानी (पेरू) को उनके पोस्टर ‘स्पिन्निंग पीस’ के लिए पहला पुरस्कार मिला| दूसरा पुरस्कार: मिशेल ली को उनके पोस्टर ‘पीस इन आवर हैंड्स’ के लिए,
अंजलि चन्द्रसेखर को उनके पोस्टर ‘शांति से अवरोधों को काटना’ के लिए तीसरा पुरस्क्कर मिला है| 

42.भारतीय महिला रिले टीम ने आईएएएफ वर्ल्ड चैलेंज मीट में 18 साल पुराना राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ा
i.दुती चंद की अगुवाई में 100 मीटर की राष्ट्रीय रिकार्डधारी भारत की चार गुणा 100 मीटर महिला रिले टीम ने पेईचिंग में आयोजित आईएएएफ वर्ल्ड चैलेंज मीट में 18 साल पुराना राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ा है| 
ii.भारत को आईएएएफ विश्व चैलेंज में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है| चार गुणा 100 मीटर रिले टीम में दुती चंद, स्रबानी नंदा, एच एम ज्योति और मर्लिन जोसेफ शामिल हैं| उन्होंने 44.03 सेकंड में दौड़ पूरी की|
iii.18 वर्ष पहले सरस्वती डे, रचिता मिस्त्री, ईबी शायला और पीटी ऊषा ने 22 जुलाई 1998 को 44.43 सेकेंड का समय निकालकर जापान के फुकुओका में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था|

43.सुधा सिंह ने 3000 मीटर स्टीपलचेज में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा
i.रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी सुधा सिंह ने प्रतिष्ठित डाइमंड लीग के दूसरे चरण में महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज में राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ा और आठवें स्थान पर रही|
ii.इसके साथ ही सुधा ने नौ मिनट 26.55 सेकेंड के समय के साथ नौ मिनट 27.09 सेकेंड का राष्ट्रीय रिकार्ड को तोडा|
iii.ये रिकॉर्ड अब तक उनकी ट्रेनिंग साथी और ओलंपिक के क्वालीफाई कर चुकी ललिता बाबर के नाम था| ललिता ने वर्ष 2015 में फेडरेशन कप में स्वर्ण पदक जीत कर राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया था|

44.लीवरपूल को हराकर सेविल ने जीता तीसरा यूरोपा लीग खिताब
i.स्पेन के फुटबॉल क्लब सेविल ने यूरोपा लीग के फाइनल में लीवरपूल को 3-1 से हराकर लगातार तीसरा और कुल पांचवां खिताब अपने नाम किया।
ii.बुधवार को हुए मैच में लीवरपूल की टीम शुरू में पीछे रही। उसने सेविल को आगे जाने के मौके दिए ताकि पलटवार की संभावना बन सके।
iii.मैच में पहला गोल लीवरपूल ने किया। स्टरिज ने 35वें मिनट में गोल कर लीवरपूल को एक गोल से आगे कर दिया। पहले हाफ में एक ही गोल हो सका, लेकिन दूसरे हाफ में सेविल ने मैच का नक्शा बदल दिया। 
iv.दूसरे हाफ के 18वें सेकेंड में ही गमेइरो ने सेविल के लिए गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद कोके ने 64वें और 70वें मिनट में दो और गोल कर टीम को जीत दिलाई।
45.पांच राज्य विधानसभा चुनाव परिणाम 
i.पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम आ चुके हैं| पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने अपने किले को और मजबूत कर लिया है तो तमिलनाडु में भी अम्मा का जादू बरकरार है| इस बीच बीजेपी को पहली बार पूर्वोतर राज्यों में बड़ी कामयाबी मिली है|
ii.असम की जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर बीजेपी को पहली बार मौका दिया है| केरल में भी कांग्रेस के हाथ से सत्ता खिसकर सीपीआई (M) के पास पहुंच गई| हालांकि एक मात्र राज्य पुड्डुचेरी में कांग्रेस को कामयाबी मिली है|
iii.पश्चिम बंगाल के 294 सीटों में से टीएमसी के खाते में 211 सीटें गईं, जबकि लेफ्ट और कांग्रेस गठबंधन ने 76 सीटों पर परचम लहराया| वहीं 6 सीटों पर बीजेपी ने अपना कब्जा कर लिया है| 
iv.तमिलनाडु के 232 सीटों में से एआईएडीएमके ने 134 सीटें समेट ली. जबकि कांग्रेस-डीएमके गठबंधन 96 सीटें जीत चुका है और 2 पर आगे है|

46.राष्ट्रपति भवन में इंटेलिजेंट ऑपरेशन सेंटर का आयोजन 
i.राष्ट्रपति भवन में इंटेलिजेंट ऑपरेशन सेंटर (आईओसी) का उद्घाटन करेंगे और राष्ट्रपति संपदा को स्मार्ट टाउनशिप में बदलने के लिए मोबाइल ऐप लांच करेंगे। 
ii.आईओसी सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन है। इसे आईबीएम ने डिजाइन किया है। यह संपदा के अंदर एकीकृत डाटा विज्यूलाइजेशन, रियल टाइम कोलैबोरेशन और विश्लेषण प्रदान करने में मदद देगा। इससे सेवाओं से संबंधित एजेंसियों को समस्यों को दूर करने, आपस मे तालमेल करने और कार्य क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। 
iii.“मोनिटर” मोबाइल ऐप्लीकेशन इंटेलिजेंट ऑपरेशन सेंटर का एक टूल है, जो निवासियों को तथा ऊर्जा, जल, बागवानी, कचरा और सुरक्षा संबंधी कर्मियों को तालमेल से काम करने में मदद देगा। इससे निवासी टूटी स्ट्रीट लाईट, बिजली गुल होने, जल की बर्बादी जैसी समस्यों का रिपोर्ट कर सकेंगे। इस ऐप्लीकेशन के जरिए निवासी रियल टाईम आधार पर अपने मोबाइल से इन विषयों की रिपोर्ट कर सकते है। इससे स्थानीय तालमेल और संबद्ध विभागों द्वारा समस्यों का निराकरण किया जा सकेगा। 

47.साई इंग वेन ताइवान की पहली महिला राष्ट्रपति बनी
i.ताइवान में डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (डीपीपी) की नेता साई इंग वेन ने मई 2016 में देश की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है|
ii.साई ने इस साल जनवरी में हुये चुनाव में उन्होंने डीपीपी पार्टी को बड़ी जीत दिलाई थी| उन्हें अंतमुर्खी लेकिन, दृढ़ इच्छाशक्ति वाला नेता माना जाता है|
iii.ताइवान में पिछले 70 साल में डीपीपी मात्र दूसरी बार सत्ता में आई है| कौमिंतांग दल का ही इस दौरान अधिकतर सत्ता पर कब्जा रहा है|

48.ओबामा ने भारतीय और पाकिस्तानी मूल के दो अमेरिकियों को सम्मानित किया
i.अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक और पाकिस्तानी मूल के एक अमेरिकी डॉक्टर को क्रमश: विज्ञान और तकनीक एवं नवाचार के क्षेत्र में दिए जाने वाले देश के सर्वोच्च पुरस्कारों से सम्मानित किया है|
ii.यह पुरस्कार संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा कंपनियों या अमेरिका की आर्थिक, पर्यावरण और सामाजिक भलाई हेतु उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रति वर्ष प्रदान किया जाता है|
iii.प्रौद्योगिकी और नवाचार के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है| 

49.ओला ने सफाई कर्मचारियों के लाभ हेतु केंद्र सरकार से एमओयू पर हस्ताक्षर किये
i.मोबाइल एप्प द्वारा संचालित टैक्सी ओला ने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास संगठन (एनएसकेएफडीसी) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं|  
ii.इसका उद्देश्य सफाई कर्मचारी एवं मैला ढोने वालों के लिए उद्यमिता, कौशल विकास, प्रशिक्षण और आत्मरक्षा पाठ्यक्रम का समर्थन करके स्थायी ढांचे का निर्माण करना है|
iii.ओला-एनएसकेएफडीसी गठजोड़ से भविष्य में ड्राईवर उद्यामियता को बढ़ावा मिलेगा एवं रोज़गार के अधिक अवसर पैदा होंगे| ओला इन ड्राइवरों को इन्फ्रास्ट्रक्चर, फाइनेंसिंग एवं लाभ के लिए प्रशिक्षण प्रदान करेगा|
iv.सफाई कर्मचारियों के सामाजिक-आर्थिक विकास हेतु महिला कर्मचारियों की पहचान कर उनके लिए जीवनयापन के अवसर पैदा किया जायेंगे| ओला प्रशिक्षित महिला ड्राइवरों को नयी गाड़ी खरीदने एवं वित्तीय सहायता प्रदान करने में भी सहायता करेगा|

50.भारत और अमेरिका ने पहली समुद्री सुरक्षा वार्ता आयोजित की
i. भारत और अमेरिका ने हाल में गठित समुद्री सुरक्षा वार्ता के तहत पहले दौर की चर्चा का आयोजन किया है| यह चर्चा रक्षा एवं विदेश मामलों के मंत्रियों और उनके अमेरिकी समकक्षों के बीच हुई|
ii.भारत का प्रतिनिधित्व योजना और अंतरराष्ट्रीय सहयोग (पीआईसी) के प्रभारी संयुक्त सचिव शंभू कुमारन और विदेश मामलों के संयुक्त सचिव, मुनु महावर ने किया| 
iii.जबकि डेविड शीर, एशिया एवं प्रशांत सुरक्षा मामलों के रक्षा सहायक सचिव, मनप्रीत आनंद, दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों के उप सहायक सचिव और वाइस एडमिरल ऑक्वाइन, कमांडर, यूएस सेवेंथ फ्लीट, अमेरिका की ओर से थे|

51.भारतीय अमेरिकी डीन रूपा अय्यर को अमेरिका में उत्कृष्ट शिक्षण के लिए सम्मानित किया गया
i.भारतीय अमेरिकी जैवप्रौद्योगिकीविद को शिक्षा में उनके लगातार एवं महत्वपूर्ण योगदान के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन के शिक्षण संबंधी सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया है|
ii.यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन के कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी में रिसर्च एंड ग्रेजुएट स्टडीज की भारतीय अमेरिकी एसोसिएट डीन रूपा अय्यर को ‘‘डिस्टिंगग्विश्ड लीडरशिप इन टीचिंग एक्सीलेंस अवार्ड’’ से सम्मानित किया गया है|
iii.यह पुरस्कार ऐसे व्यक्ति को दिया जाता है जिसे 10 वर्ष या इससे अधिक समय तक पढ़ाने का अनुभव हो और जिसने शिक्षा के क्षेत्र में लगातार एवं महत्वपूर्ण योगदान दिया हो.

52.उबेर कप में भारतीय महिला बैडमिंटन टीम ने जीता कांस्‍य पदक 
i.भारतीय महिला टीम को उबेर कप बैडमिंटन टूर्नामेंट में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। चीन की मजबूत टीम ने भारत को 3-0 से हरा दिया। 
ii.पिछले वर्ष नई दिल्ली में हुए उबेर कप में महिला टीम ने कांस्य जीतकर इतिहास कायम किया था। पहले एकल मैच में विश्व की नंबर आठ साइना नेहवाल और विश्व की नंबर तीन ली झुरूई के बीच कड़ा संघर्ष हुआ। 
iii.साइना ने दूसरा गेम जरूर अपने नाम किया लेकिन मैच आखिरकार 15-21, 21-12, 17-21 से हार गईं। दोनों के बीच 12 मैचों में साइना की यह 10वीं हार है।

Saturday, May 14, 2016

डेली जी के अपडेट

.अब पंचवर्षीय योजना नहीं, पंद्रह वर्षीय योजना बनाई जाएगी
i.सत्ताधारी मोदी सरकार एक और योजना में बदलाव करने की तैयारी में है। आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु द्वारा शुरु किए गए पंचवर्षीय योजना की जगह मोदी सरकार पंद्रह वर्षीय योजना लाने की तैयारी में है। मौजूदा पंचवर्षीय योजना अगले साल मार्च में खत्म हो रही है।
ii.मोदी सरकार पहले ही योजना आयोग को बदलकर नीति आयोग कर चुकी है, ऐसे में विपक्ष इसके जरिए भी निशाना साधने से पीछे नहीं हटेगी। इस एजेंडे को वास्तविकता के सांचे में ढालने के लिए मोदी सरकार नेशनल डेवलपमेंट एजेंडा (एनडीए) के तहत सात साल की रणनीति तय करेगी।
iii.पंचवर्षीय योजनाओं के क्षेत्र में इजाफा करते हुए इसके एजेंडे में सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों के अलावा रक्षा और आंतरिक सुरक्षा जैसे मुद्दे भी शामिल होंगे। प्रत्येक तीन वर्षो में एनडीए की समीक्षा की जाएगी और इसका टर्म अप्रेजल 2019-20 में होगा।

2.केंद्रीय कैबिनेट ने देश की पहली IPR नीति पेश की
i.सरकार ने राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) नीति को मंजूरी दे दी है| इस नीति के जरिये देश में रचनात्मकता, नवोन्मेष और उद्यमशीलता को बढावा दिया जा सकेगा|  वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि इस नीति का लक्ष्य समाज के हर तबके में आईपीओ के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक फायदों के बारे में जागरुकता पैदा करना है|
ii.मंत्री ने यह भी कहा कि 2017 तक ट्रेडमार्क पंजीकरण की अवधि कम होकर एक महीने रह जायेगी| उन्होंने कहा, ‘‘इस नीति का लक्ष्य है बौद्धिक संपदा के हर स्वरुप, इससे जुडे नियम और एजेंसियों के बीच तालमेल बिठाना और इसका उपयोग करना.' जेटली के मुताबिक नीति के सात उद्देश्य हैं|
iii.इनमें आईपीआर के बारे में जागरुकता, आईपीआर के लिए प्रोत्साहन, सख्त एवं प्रभावी कानून की जरुरत और प्रवर्तन तथा न्याय प्रणाली को मजबूत किया जाना शामिल है ताकि नीतियों के उल्लंघन का मुकाबला किया जा सके| नीति में स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा और पर्यावरण सुरक्षा तक पहुंच के लिए प्रोत्साहन दिया गया है|

3.दिल्ली-मेरठ के बीच हाईवे के लिए 1983 करोड़ को मंजूरी
i.विधानसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी की सरकार ने यूपी को बड़ा तोहफा दिया है| गुरुवार को केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली से मेरठ के बीच हाईवे के लिए 1983 करोड़ के पैकेज को मंजूरी दी है| इसके तहत दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के यूपी गेट से डासना मार्ग के चौड़ीकरण का काम होगा|
ii.समझा जा रहा है कि इससे राष्ट्रीय राजधानी में यातायात जाम की समस्या से निजात मिलेगी| बैठक के बाद सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीईए) ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के पैकेज दो के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-24 के उत्तर प्रदेश बॉर्डर से डासना खंड के 8/6 लेन के विकास को मंजूरी दे दी है|
iii.परियोजना की लागत 1,983.51 करोड़ रुपये अनुमानित है| पैकेज में जमीन अधिग्रहण, पुनर्स्थापना और पुनर्वास के साथ निर्माण पूर्व गतिविधियां शामिल हैं. सड़क की कुल लंबाई करीब 19 किलोमीटर होगी| यह कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना (एनएचडीपी) के चौथे चरण के तहत होगा. यह मंजूरी हाइब्रिड एन्यूटी मोड के रूप में है|

4.भारतीय अमेरिकी मंजीत सिंह को राष्ट्रपति की सलाहकार परिषद का सदस्य नियुक्त किया गया
i.अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतीय-अमेरिकी इंजिनियर मंजीत सिंह को राष्ट्रपति की सलाहकार परिषद का सदस्य नियुक्त किया है| उनकी यह नियुक्ति आस्था आधारित और पड़ोस-भागीदारी नीति के तहत की गयी|
ii.इस घोषणा से पहले राष्ट्रपति ने अन्य विभिन्न पदों पर भी नियुक्तियों की घोषणा की है| वे सिख अमेरिकन लीगल डिफेंस एंड एजुकेशन फण्ड के सहायक संस्थापक भी हैं. यह संस्था अमेरिका में सिखों की शिक्षा, रोजगार आदि मुद्दों को सरकार के सम्मुख रखती है|
iii. उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह फाउंडेशन में भी बोर्ड मेम्बर के रूप में कार्य किया एवं द बोर्ड ऑफ़ इंटरफेथ कांफ्रेंस ऑफ़ मेट्रोपोलिटन के मेम्बर-एट-लार्ज भी रहे|

5.राष्ट्रपति ने 35 नर्सों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटन्गेल पुरस्कार प्रदान किए
i.राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर नर्सिंग कर्मियों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटन्गेल पुरस्कार प्रदान किये हैं| 
ii.ये पुरस्कार भारत में नर्सों और नर्सिंग पेशेवरों को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए प्रदान किया जाता है| चयनितों को पुरस्कार स्वरुप स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा दिया गया|
iii.प्रति वर्ष 12 मई को दुनिया भर में फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्म दिन मनाने और सार्वजनिक स्वास्थ्य के प्रति नर्सों के योगदान को चिह्नित करने के लिए यह दिन जाना जाता है|

6.श्रीलंका के राष्ट्रपति दो दिन के भारतीय दौरे पर 
i.श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरीसेना भारत की दो दिन की यात्रा पर आज दोपहर यहां पहुंचे। 
ii.रक्षा राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने श्री सिरीसेना की इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अगवानी की। 
iii.श्री सिरीसेना कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मध्यप्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वैचारिक महाकुंभ के समापन समारोह में शामिल होंगे।

7.हैदराबाद एयरपोर्ट पर उतरा दुनिया का सबसे बड़ा विमान
i.हैदराबाद में राजीव गांधी एयरपोर्ट पर एक बहुत ही विशाल प्लेन की लैंडिंग हुई है। 32 टायरों के लैंडिग वाले इस प्लेन का नाम कार्गो है। 
ii.दरअसल दुनिया का सबसे बड़ा कार्गो प्लेन अपनी पहली कमर्शियल फ्लाइट के तहत भारत पहुंचा है। ये प्लेन बुधवार को कीव से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुआ था। 
iii.अपनी इस यात्रा के दौरान ये प्लेन गुरुवार की रात को हैदराबाद में राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट शमसाबाद पर उतरा। यह प्लेन 15 मई को पर्थ पहुंचेगा।
iv.दुनिया का सबसे बड़े कार्गो प्लेन 'एंटोनोवएन-225 मिरिया’ यूक्रेन में बना है। इसमें करीब 117 टन वजनी ‘इलेक्ट्रिक जेनरेटर’ हैं, जो ऑस्ट्रेलिया की एक माइनिंग कंपनी को डिलीवर करने हैं। 

8.निरंकारी मिशन के प्रमुख बाबा हरदेव का निधन
i.संत निरंकारी बाबा श्री हरदेव सिंह का निधन हो गया है। उनका निधन कनाडा के मॉन्ट्रियल में एक सड़क हादसे में हुआ। बाबा हरदेव 25 अप्रैल को दिल्ली से रवाना हुए थे। 
ii.न्यूयार्क के बाद वह कनाडा पहुंचे और आज भारतीय समयनुसार कनाडा में सुबह पांच बजे कार एक्सीडेंट में उनका देहांत हो गया।
iii.निरंकारी मिशन ने श्रद्धालुओ से दुःख की घड़ी में धैर्य की अपील की है और श्रद्धालु सीधे निरंकारी मिशन दिल्ली की तरफ फिलहाल कूच न करें, उच्च कानूनी प्रक्रियाओं के बाद आगामी रूपरेखा तय होगी।

9.ICC क्रिकेट समिति के प्रमुख बने रहेंगे कुंबले
i.भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले को दूसरी बार तीन साल के लिए आईसीसी क्रिकेट समिति का फिर अध्यक्ष चुन लिया गया जबकि उनके साथी खिलाड़ी रहे महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को सदस्य बनाया गया है| 
ii.भारत के लिए सर्वाधिक विकेट ले चुके कुंबले को 2012 में पहली बार अध्यक्ष चुना गया था और अब वह 2018 तक अध्यक्ष बने रहेंगे| इस बीच भारत के पूर्व कप्तान द्रविड़ और श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को आईसीसी क्रिकेट समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है| 
iii.द्रविड और जयवर्धने 1996 से 2015 के बीच कुल 1161 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं| उन्हें तीन साल के लिए सदस्य बनाया गया है| आईसीसी ने एक बयान में कहा कि वे लार्ड्स पर 31 मई और एक जून को इसकी पहली बैठक में भाग लेंगे| 

10.शशांक मनोहर सर्वसम्मति से आईसीसी अध्यक्ष निर्वाचित
i.शशांक मनोहर सर्वसम्मति से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं| 
ii.शशांक मनोहर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद शासी निकाय के प्रथम निर्वाचित स्वतंत्र अध्यक्ष है| मनोहर के निर्विरोध चुने जाने के बाद तत्काल प्रभाव से उन्होंने पदभार संभाल लिया| वह दो साल की अवधि तक इस पद पर अपनी सेवाएँ बोर्ड को देंगे|
iii.उन्होंने 10 मई 2016 को भारत क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया| चुनाव से पूर्व आईसीसी ने संवैघानिक संशोधनों के बाद प्रेसीडेंट का पद समाप्‍त कर दिया था और नई स्थिति को समायोजित करने हेतु संवैधानिक संशोधनों को मंजूरी प्रदान कर दी| 2016 में एडिनबर्ग में आईसीसी के वार्षिक सम्मेलन में किए गए संशोधन भी अध्यक्ष पद की प्रक्रिया में शामिल थे|.

Saturday, May 7, 2016

डेली जी के अपडेट 04-07 May

1.राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 63वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड हेतु पुरस्कार प्रदान किए
i.राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नई दिल्ली में आयोजित समारोह में वर्ष 2015 हेतु 63वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड "राष्ट्रीय फिल्म  पुरस्कार" प्रदान किये हैं|
ii.गैर-कथा फिल्म् श्रेणी में 21 और कथा फिल्मों के वर्ग में 51 पुरस्कार दिये गये| सिनेमा पर सर्वोत्तम लेखन हेतु तीन पुरस्कार प्रदान किए गए|
iii.मनोज कुमार को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया| अमिताभ बच्चन को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, कंगना रनोट को बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया|
iv.दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा के विकास में उत्कृष्ट योगदान देनेवालों को भारत सरकार द्वारा दिया जाता है. इसके तहत एक स्वर्ण कमल, एक शॉल और 10 लाख रुपये प्रदान किए जाते हैं|

2.केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय ने एक्जिम एनालाइटिक्स डैशबोर्ड लांच किया
i.वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) निर्मला सीतारमण ने निर्यात-आयात डेटा के लिए एक्जिम एनालाइटिक्स डैशबोर्ड लांच किया है|
ii.यह एक पोर्टल है जो बेहद आसानी से उपयोग में लाये जाने वाले इस डैशबोर्ड से आम जनता को भारत में व्यापार प्रदर्शन से जुड़े तथ्यों के बारे में सटीक जानकारी हासिल करने में मदद मिलेगी|
iii.उच्च प्राथमिकता के मद्देनजर निर्यात-आयात पर डैशबोर्ड से छोटे एवं नये कारोबारियों को सीधे सरकारी स्रोतों से प्राप्त होने वाली विश्वसनीय सूचनाओं के आधार पर वैश्विक व्यापार में कदम रखने में मदद मिलेगी|

3.15 साल के प्रोजोरिया के मरीज निहाल बिटला का निधन 
i.भारत में प्रोजेरिया बीमारी के कैंपेन का चेहरा बने निहाल बिटला की बीते दिन तेलंगाना में मौत हो गई। निहाल मात्र 15 साल के थे। 
ii.निहाल अपने बाबा-दादी के घर करीमनगर में थे जब उनके माता पिता ने उन्हें गर्मी के कारण डीहायड्रेशन होने की शिकायत की। निहाल को तुंरत अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन कुछ घंटों के अंदर ही उनकी मौत हो गई।
iii.निहाल को प्रोजेरिया की बीमारी थी जिसमें बच्चा अपनी उम्र से आठ गुना तेजी से बूढ़ा हो जाता है।
iv.निहाल कैंपेन के जरिए अपने परिवार के साथ इस बीमारी के बारे में जागरुकता फैलाते थे। बीती जनवरी में ही निहाल के पिता ने कहा था कि वो दूसरे ऐसे माता-पिताओं की मदद करते रहेंगे जिनके बच्चे इस बीमारी से ग्रेसित हैं।

4.मेडिकल काउंसिल ऑफ़ इंडिया में सुधार हेतु सुप्रीम कोर्ट ने आर एम लोढ़ा समिति का गठन किया
i.सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश आर एम लोढ़ा की अध्यक्षता में मेडिकल काउंसिल ऑफ़ इंडिया (एमसीआई) के कामकाज में देखरेख हेतु तीन सदसीय समिति का गठन किया है| यह भारत के चिकित्सा क्षेत्र में नियामक संस्था है|
ii.इस समिति में पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) विनोद राय एवं डॉ एस के सरीन भी शामिल हैं| पांच जजों की बेंच ने संविधान के अनुच्छेद-142 के तहत सुप्रीम कोर्ट को दिए गए अधिकार का प्रयोग करते हुए इस समिति कमेटी का गठन किया|
iii.अदालत ने संसदीय स्थायी समिति की रिपोर्ट एवं विभिन्न सरकारी पैनलों की रिपोर्ट के अनुसार एमसीआई को गलत कार्यों में लिप्त पाया गया| कोर्ट के अनुसार एमसीआई का गठन देश में मेडिकल सेवाओं की बेहतरी के लिए किया गया एवं वह अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रहा है| 

5.समीर चड्ढा केपीएमजी इंडिया के सीईओ एवं पार्टनर नियुक्त
i.समीर चड्ढा केपीएमजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है|
ii.चड्ढा ने बार्क्ले शेयर्ड सर्विसेज़ के बाद केपीएमजी ग्लोबल सर्विसेज़ (केजीएस) ज्वाइन किया| वे बार्क्ले में मुख्य कार्यकारी अधिकारी थे|
iii.बार्क्ले से पहले उन्होंने बैंक ऑफ़ अमेरिका, फर्स्ट सोर्स सोल्यूशन्स एवं लेहमन ब्रदर्स में काम किया|

6.शोधकर्ताओं ने विकसित किया दुनिया का सबसे छोटा इंजन
i.शोधकर्ताओं ने दुनिया का सबसे छोटा इंजन विकसित करने में कामयाबी हासिल कर ली है, जो प्रकाश के इस्तेमाल से चलता है। यह आकार में एक मीटर के मात्र कुछ अरबवें हिस्सें के बराबर है।
ii.इस शोध की अगुआई करने वाले कैवेंडिश प्रयोगशाला के प्रोफेसर जेरेमी बोमबर्ग ने इस उपकरण का नाम ऐंट रखा है।
iii.कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा विकसित यह नैनो इंजन भविष्य के नैनो मशीनों का आधार बन सकता है, जो पानी में भी चल सकती है तथा पर्यावरण को भांपने के साथ ही जीवित कोशिकाओं में प्रवेश करके बीमारी से लड़ सकती हैं।
iv.यह प्रोटोटाइप उपकरण सोने के आवेशित कणों से बना है और इसे तापमान अनुकूलित पोलिमर को जोड़कर एक जेल के रूप में गठित किया है। इस नैनो इंजन को जब लेजर से एक निश्चित तापमान तक गर्म किया जाता है तो इसमें कुछ सेकंड के घर्षण से ही बड़ी मात्रा में प्रत्यस्थ (एलास्टिक) ऊर्जा एकत्र हो जाती है क्योंकि पोलिमर की परत जेल से पूरे पानी को निकालकर बिखर जाती है। 

7.ठेका कर्मियों के लिए आज शुरू होगा भुगतान पोर्टल
i.कोयला एवं बिजली मंत्री पीयूष गोयल कोल इंडिया लिमिटेड के पोर्टल अनुबंध कर्मी भुगतान प्रबंधन प्रणाली का अनावरण करेंगे। इसके जरिए ठेके पर रखे कर्मियों को किए जाने वाले भुगतान और अन्य लाभ अनुपालन पर नजर रखी जा सकेगी। 
ii.कोयला मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कोयला मंत्री इसके साथ ही पिछले दो साल के दौरान विशिष्ट योगदान करने वाले और देश का नाम रौशन करने वाले कर्मचारियों को सम्मनित भी करेंगे। 
iii.यह कोल इंडिया की सभी अनुषंगियों के लिए एकीकृत ढांचा होगा। इस पोर्टल की देख-रेख कोल इंडिया की परामर्श इकाई 'दि सेंट्रल माइन प्लानिंग एवं डेवलपमेंट इंस्टीच्यूट' करेगा।

8.भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा 'हबलोट वॉच' के ब्रांड एंबेसडर बने
i.भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा विश्व की मशहूर घड़ी कंपनी हबलोट के ब्रांड एंबेसडर नामित किये गए| 
ii.वह आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क के बाद इस ब्रांड से जुड़ने वाले दूसरे क्रिकेटर हैं|
iii.द हबलोट कंपनी की स्थापना 1980 मे हुई| द हबलोट की कीमत करीब 31 करोड़ रुपये है| इस वॉच में करीब 1200 डायमंड्स लगे हुए होते हैं| ये डायमंड्स 140 कैरेट के होते हैं|

9.मार्क सेल्बी ने विश्व स्नूकर चैंपियनशिप प्रतियोगिता जीती
i.इंग्लैंड के विश्व नंबर 1 खिलाड़ी मार्क सेल्बी ने विश्व स्नूकर चैंपियनशिप प्रतियोगिता जीती है| शेफील्ड में खेले गये फाइनल मुकाबले में सेल्बी ने चीन के डिंग जुन्हुई को 18-14 से हराकर यह ख़िताब जीता|
ii.इस जीत से सेल्बी ने डिंग के इस ख़िताब को जीतकर एशिया के पहले खिलाड़ी होने के सपने को भी तोड़ दिया| यह सेल्बी द्वारा जीती गयी इस वर्ष की दूसरी ट्रॉफी है, इससे पहले उन्होंने गदिनिया ओपन में ख़िताब जीता था|
iii.यह सेल्बी का दूसरा विश्व स्नूकर ख़िताब है, उन्होंने वर्ष 2014 में रॉनी ओ सुलिवन को हराकर पहला ख़िताब जीता था| इस जीत के साथ वह स्टीव डेविस, हेन्द्री, जॉन हिग्गिंस, मार्क विलियम्स एवं रॉनी ओ सुलिवन की सूची में शामिल हो गये जिन्होंने वर्ष 1977 से शेफील्ड में आरंभ हुई इस प्रतियोगिता में दो-दो ख़िताब जीते हैं|
10.नौसेना के 21वें प्रमुख होंगे सुनील लांबा
i.वाइस एडमिरल सुनील लांबा को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया है और वह 31 मई को प्रभार संभालेंगे। फिलहाल वह पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (FOCNC) हैं। 
ii.नौवहन एवं निर्देशन में विशेषज्ञ 58 वर्षीय लांबा का नौसेना प्रमुख पद पर कार्यकाल तीन साल का होगा। वह एडमिरल आर के धवन का स्थान लेंगे जो सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
iii.डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज के छात्र रह चुके लांबा नौसेना प्रमुख बनने वाले 21 वें भारतीय होंगे। प्रथम दो नौसेना प्रमुख ब्रिटिश थे। वह 31 मई को एडमिरल धवन से पदभार लेंगे और वह 31 मई 2019 तक इस पर रहेंगे। 
iv.रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि सरकार ने वाइस एडमिरल सुनील लांबा को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 31 मई की दोपहर से प्रभावी होगी।

11.राष्ट्रपति ने दिये निर्यात श्री और निर्यात बंधु पुरस्कार
i.राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने निर्यातकों को प्रोत्साहित करने के लिए यहाँ 43 कंपनियों को निर्यात श्री और तीन बैंकों को निर्यात बंधु पुरस्कार प्रदान किये हैं।
ii.भारतीय निर्यातक महासंघ की स्वर्ण जयंती पर आयोजित एक समारोह में पिछले 50 वर्ष में सबसे अधिक विदेशी मुद्रा अर्जित करने वाली कंपनी का पुरस्कार रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को दिया गया। 
iii.कंपनी को एक प्रशस्ति पत्र और एक ट्रॉफी प्रदान की गई।

12.नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत 2446 करोड़ रूपये की परियोजनाओं को मंजूरी
i.नमामि गंगे कार्यक्रम को महत्‍वपूर्ण गति प्रदान करते हुए राष्ट्रीय गंगा नदी घाटी प्राधिकरण की अधिकार प्राप्‍त संचालन समिति ने उत्‍तराखंड में हरिद्वार से उत्‍तराखंड की सीमा तक, उत्‍तर प्रदेश में गढ़मुक्‍तेश्‍वर, बिहार में बक्‍सर, हाजीपुर और सोनपुर, झारखंड में साहेबगंज, राजमहल और कन्‍हैया घाट में गंगा के तट पर तथा दिल्‍ली में यमुना पर घाटों और श्मशान स्‍थलों के विकास की परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। 
ii.इन परियोजनाओं पर 2446 करोड़ रूपये खर्च होंगे। इन स्‍थानों पर घाटों और श्‍मशान स्‍थलों के विकास से गंगा और यमुना में प्रदूषण में कमी आयेगी। इन सभी परियोजनाओं को केंद्र सरकार की नमामि गंगे योजना के तहत कार्यान्वित किया जाएगा और इनका पूरा खर्चा केंद्र सरकार उठायेगी। 
iii.संचालन समिति ने गंगा के किनारे वन लगाए जाने के बारे में विस्‍तृत परियोजना रिपोर्ट की भी समीक्षा की। इस रिपोर्ट में गंगा के किनारे बड़ी मात्रा में वनों का निर्माण करके नदी में जल प्रवाह को बढ़ाने और प्रदूषण को कम करने के सुझाव दिए गए हैं। 

13.वित्तमंत्री जेटली एडीबी सम्मेलन के लिए फ्रैंकफर्ट पहुंचे
i.केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली एक दिवसीय यात्रा पर एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के बोर्ड ऑफ गवर्नर की सालाना बैठक में हिस्सा लेने के लिए जर्मनी के शहर फ्रैंकफर्ट पहुँचे हैं। यह एडीबी के बोर्ड ऑफ गवर्नर की 49वीं सालाना बैठक है। मंत्रालय के बयान में कहा गया है, मंत्री वैश्विक सुस्ती में भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन की चर्चा करेंगे। 
ii.वह विकास के लिए एडीबी के साथ सहयोग पर भी बात करेंगे। इस दौरान जेटली जर्मनी के आर्थिक सहयोग और विकास मंत्रालय के हैंस जाचिम फचेल और सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कारपोरेशन के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ताकेशी कुनिबे से भी मिलेंगे। 
iii.वह गुरुवार को भारत लौटने से पहले एशियाई आर्थिक परिदृश्य-2016 विषय पर सीएनबीसी की चर्चा में भी हिस्सा लेंगे, जिसमें इंडोनेशिया और पाकिस्तान के वित्त मंत्री तथा एडीबी के अध्यक्ष ताकेहिको नाकाओ भी शामिल होंगे। परिदृश्य में एशिया की विकास दर का अनुमान गत वर्ष घोषित 5.9 फीसदी से घटाकर 5.7 फीसदी कर दिया गया है, लेकिन भारत की विकास दर 7.6 फीसदी रहने का अनुमान दिया गया है।

14.रिलायंस पॉवर को बांग्लादेश में सैद्धांतिक मंजूरी
i.उद्योगपति अनिल अंबानी की अगुआई वाली रिलायंस पॉवर को बांग्लादेश सरकार से 3,000 मेगावॉट क्षमता के तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) आधारित बिजली संयंत्र के प्रथम चरण के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। 
ii.कंपनी ने यहां एक बयान में कहा, 'इस मंजूरी के तहत पहले चरण में 750 मेगावॉट का संयंत्र नारायणगंज जिले में मेघनाघाट पर स्थापित किया जाएगा। यह ढाका से दक्षिण पूर्व में 40 किलोमीटर दूर है। 
iii.इसी के साथ एक एफएसआरयू टर्मिनल कॉक्स बाजार जिले में महेशखली द्वीप पर स्थापित किया जाएगा।' रिलायंस पावर 20 लाख टन प्रतिवर्ष की क्षमता का एक तैरता हुआ एलएनजी आयात टर्मिनल स्थापित करेगी जिसके साथ एक तैरता हुए भंडारण एवं फिर से गैसीकरण करने वाली इकाई (एफएसआरयू) का भी निर्माण किया जाएगा ताकि ईंधन को जहाजों में लाया जा सके और इस ईंधन से बिजली संयंत्र को चलाया जा सके।

15.पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में आज़ादी के बाद पहली बार मतदान
i.पश्चिम बंगाल का कूचबिहार जिला पहली बार मई 2016 में चर्चा में आया| पूर्वी हिमालय के निचले क्षेत्र में स्थित यह जिला उस समय चर्चा में रहा जब इस क्षेत्र के 51 एन्क्लेव को वर्ष 1947 में आज़ादी के बाद पहली बार मतदान करने का अधिकार दिया गया|
ii.इन एन्क्लेवों में रहने वाले 9000 लोग 5 मई 2016 को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे| कूचबिहार के 51 जिलों को 31 जुलाई 2015 तक नो मैन्स लैंड के रूप में जाना जाता था| 
iii.इससे पहले इस क्षेत्र पर न तो भारत और न ही बांग्लादेश का अधिकार था| परिणामस्वरूप इस क्षेत्र के नागरिकों को किसी एक देश के पूर्ण अधिकार प्राप्त नहीं थे| यह परिक्षेत्र 31 जुलाई 2015 को दोनों देशों के बीच औपचारिक रूप से भूमि सीमा समझौता-1974 लागू होने पर देश का भाग बन गये| इस दिन भारत एवं बांग्लादेश के 162 एन्क्लेव हस्तांतरित किये गये|

16.गूगल ने भारतीय मूल के उद्यमी के स्टार्टअप का अधिग्रहण किया
i.तकनीकी क्षेत्र की कंपनी गूगल ने भारतीय मूल के एक उद्यमी द्वारा शुरू किए गए टेक्नॉलॉजी स्टार्टअप का अधिग्रहण किया है|
ii.टोरंटो आधारित सिनर्जीस के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी उद्यमी वरुण मल्होत्रा ने 2013 में यह स्टार्टअप गूगल ऐप्स की ट्रेनिंग देने के लक्ष्य के साथ शुरू किया था|
iii.यह अधिग्रहण गूगल द्वारा अपने ग्राहकों को गूगल ऐप्स प्रशिक्षण का दायरा बढ़ाने की योजना के तहत किया गया है|

17.किशोर बियानी को भारती रिटेल के प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया
i.फ्यूचर समूह के प्रमुख कार्यकारी किशोर बियानी को भारती रिटेल का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है|
ii.दोनों कंपनियों के बीच पिछले वर्ष हुए विलय समझौते के बाद बोर्ड पुनर्गठन के तहत यह घोषणा की गई|
iii.इसके अतिरिक्त फ्यूचर समूह के निदेशक राकेश बियानी को भी भारती रिटेल का संयुक्त प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है| भारती रिटेल का नाम बाद में फ्यूचर रिटेल लिमिटेड रखा जाएगा और इसे शेयर बाजार पर सूचीबद्ध किया जाएगा|

18.रेल मंत्रालय ने रेल परियोजनाओं की निगरानी हेतु प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एंड इन्फोरमेशन सिस्टम लॉन्च किया
i.रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने रेल भवन में आयोजित एक समारोह में ई-सहायक परियोजना प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एंड इन्फोरमेशन सिस्टम (पीएमआईएस) लॉन्च किया है|
ii.भारतीय रेल की बड़ी परियोजनाओं की समुचित निगरानी और प्रबंधन समय की मांग है| पीएमआईएस प्रणाली जारी परियोजनाओं के बारे में सभी जानकारी रखेंगी और इससे परियोजना पूरी करने के समय में कमी आएगी|
iii.नई एप्लीकेशन से परियोजना में विलंब के लिए जिम्मेदारी निर्धारित करने में मदद मिलेगी, वहीं दूसरी ओर परियोजनाओं के समय से/समय से पहले पूरा करने के लिए अधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा|

19.एयर मार्शल पीपी खांडेकर वायु सेना मुख्‍यालय में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटिनेंस के पद पर नियुक्त
i.एयर मार्शल पीपी खांडेकर ने वायु सेना मुख्यालय, नई दिल्ली  में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटिनेंस के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है| उन्हें त्रिस्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण संस्थारन- एमआईएलआईटी का पहला कमांडेंड और निदेशक होने का गौरव प्राप्त है|
ii.वह एसयू-7, मिग-23 जैसे विमानों को उड़ाने के पर्याप्त अनुभवी है| वह एयरफोर्स स्टेशन हाई ग्राउंड्स और एयरफोर्स स्टेशन कानपुर की कमान संभाल चुके हैं| एमसी मुख्यालय, आईडीएस मुख्यालय तथा वायु सेना मुख्यालय में प्रतिष्ठित पदों पर रह चुके हैं|
iii.एओएम का पद ग्रहण करने से पहले वे मेंटिनेंस कमांड के मुख्यालय में सीनियर मेंटिनेंस स्टाफ ऑफिसर थे|

20.सांख्यिकीविद् डॉ. राधा बिनोद बर्मन राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के अध्यक्ष के रूप में मनोनीत
i.प्रख्यात सांख्यिकीविद् डॉ. राधा बिनोद बर्मन ने राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के अंशकालिक अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया है| 
ii.प्रो.एस.महेन्द्र देव, प्रो.राहुल मुखर्जी, डॉ. राजीव मेहता और डॉ. मनोज पांडा इस आयोग के अन्य अंशकालिक सदस्य हैं| नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इस आयोग के पदेन सदस्य हैं| 
iii.यह आयोग सांख्यिकी से जुड़े समस्त मुद्दों पर एक सलाहकार निकाय है जिसका गठन सरकारी आंकड़ों में जनता का विश्वास बढ़ाने के लिए किया गया है|

21.सात भारतीय शटलरों ने रियो के लिए किया क्‍वालिफाई
i.आगामी गुरुवार को जारी होने वाली बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग के बाद सात भारतीय शटलरों का रियो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करना लगभग तय है। यह पहला मौका होगा जब किसी ओलिंपिक में सात भारतीय शटलर खेलते नजर आएंगे।
ii.सिंगल्स स्पर्धाओं के लिए गुरुवार को जारी होने वाली रैंकिंग के शीर्ष 34 पुरुष और शीर्ष 34 महिला खिलाड़ियों खिलाड़ियों को रियो के लिए ओलिंपिक कोटा हासिल होगा।
iii.रैंकिंग में सातवें पायदान पर मौजूद लंदन ओलिंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल का यह तीसरा ओलिंपिक होगा। नौवें स्थान पर काबिज पीवी सिंधु रियो में महिला सिंगल्स में भाग लेने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी होंगी।
 
22.रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने जेके में नयी ट्रेनों का लोकार्पण किया
i.रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने बनिहाल-बारामूला फास्ट पैसेंजर (डेमू) (74619/74620) और बडगाम-बारामूला डेमू (74617/74618) को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर लोकार्पण किया है|
ii.बारामूला-बडगाम-बनिहाल खंड वर्तमान में 13 जोड़े रेल सेवाओं का परिचालन कर रहा है. यानि वर्तमान में 26 एकल सेवाएं परिचालित हैं.
iii.बनिहाल-बारामूला फास्ट पैसेंजर और बडगाम-बारामूला डेमू में पावर कोच -2, ट्रेलर कोच -6 यानि कुल 8 कोच होंगे| पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण सड़क परिवहन में बारामूला-बनिहाल के बीच लगभग 6 घंटे लगते हैं|
74619/74620 बनिहाल-बारामूला फास्ट पैसेंजर (डेमू) की औसत गति क्रमशः 51.37 किमी प्रति घंटे / 58.71 किमी प्रति घंटा है|
iv.74617/74618 बडगाम-बारामूला डेमू की औसत गति में क्रमश: 41.55 किलोमीटर / 45 किलोमीटर प्रति घंटे है| यह दूरी अब 02 घंटे 40 मिनट में तय की जाएगी| यात्री इसके लिए रेलवे को मात्र 30 रूपये किराए का भुगतान करेंगे|

23.अमेरिकी नौसेना ने दुनिया की सबसे बड़ी मानवरहित सतह पोत, सी हंटर का परीक्षण किया
i.संयुक्त राज्य अमेरिका की नौ सेना ने सैन डियागो में दुनिया की सबसे बड़ी मानवरहित सतह पोत, सी हंटर का परीक्षण किया है|
ii.यह स्व–चालित 132 फुट लंबा जहाज छुपे हुए पनडुब्बियों और पानी के भीतर बने खदानों की खोज के लिए 10000 नॉटिकल मील की दूरी तय कर सकता है|
iii.इसे इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि जहाज पर बिना किसी एक भी चालक दल के यह पोत समुद्र में हजारों मील की यात्रा कर सकता है| 
iv.पेंटागन की अनुसंधान शाखा, डिफेंस एडवान्स्ड रिसर्च प्रोजेक्ट्स एजेंसी (डीएआरपीए) ने इस जहाज को वर्जिनिया के लीयोडोस (Leidos) के साथ मिल कर बनाया है और यह अमेरिकी नौ सेना के साथ मिलकर परीक्षण करेगा|

24.कुमार राजेश चंद्रा नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के प्रमुख नियुक्त
i.वरिष्ठ आईपीएस ऑफिसर कुमार राजेश चंद्रा नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) के प्रमुख नियुक्त किये गये हैं|
ii.कैबिनेट नियुक्ति समिति ने चंद्रा के नाम को मंजूरी प्रदान की| वे आईपीएस जी एस मलही का स्थान लेंगे|| 
iii.मलही नवम्बर 2012 को ही अपना कार्यकाल पूरा कर चुके थे, यह पद तभी से रिक्त था| इस पद पर भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं भारतीय पुलिस सेवा द्वारा अपने-अपने अधिकारी नियुक्त किये जाने का दावा किया गया था|

25.भारतीय प्रोफेसर पराशर कुलकर्णी नें एशिया क्षेत्र का 2016 राष्ट्रमंडल लघु कथा पुरस्कार जीता
i.भारतीय प्रोफेसर पराशर कुलकर्णी ने एशिया क्षेत्र का 2016 राष्ट्रमंडल लघु कथा पुरस्कार जीता है|
ii.सामाजिक विज्ञान के प्रोफेसर कुलकर्णी को उनकी "काउ एंड कंपनी" नामक लघु कथा के लिए यह सम्मान दिया जाएगा|
iii.एक गाय को ढूंढ़ने में जुटे चार लोगों वाली कुलकर्णी की "काउ एंड कंपनी" को एशिया से "अंग्रेजी में अप्रकाशित सर्वश्रेष्ठ लघु कथा" चुना गया है| पुरस्कार स्वरूप उन्हें 2500 पौंड (करीब ढाई लाख रुपये) की राशि प्रदान की जाएगी|

26.भारत में ब्रिक्स बैंक का पहला साझेदार आईसीआईसीआई बैंक बना
i.ब्रिक्स देशो की के.वी. कॉमत की अध्यक्षता वाले न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) ने आईसीआईसीआई बैंक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं|
ii.इसके साथ ही आईसीआईसीआई बैंक भारत में एनडीबी का पहला साझेदार बैंक बन गया| इस समझौता का उद्देश्य भारतीय बाजार में बॉन्ड, सह-वित्तपोषण, ट्रेजरी प्रबंधन और मानव संसाधन जैसे क्षेत्रों में संभावनाओं को खंगालना है|
iii.इस एमओयू के जरिये एनडीबी को भारतीय और अन्तर्राष्ट्रीय बाजारों में बॉन्ड जारी करने की संभावनाओं की तलाश में मदद मिलेगी| इसके अलावा, दोनों बैंक देश में विकास परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए कार्य करेगी|
iv.इसके अलावा ट्रेजरी जोखिम प्रबंधन, जोखिम प्रबंधन, एकाउंट और कैश मैनेंजमेंट को लेकर भी दोनों बैंक साथ में काम करेंगे| वर्ष 2014 में ब्रिक्स देशों ने इन्फ्रास्टक्चर परियोजनाओं को फंड करने के लिए एनडीबी को स्थापित करने का निर्णय लिया था|

27.रेल मंत्री सुरेश प्रभु द्वारा तीन रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई सुविधा आरंभ की गयी
i.प्रधानमंत्री द्वारा आरंभ की गयी डिजिटल इंडिया कार्यक्रम को लागू करने की दिशा में रेल मंत्री सुरेश प्रभु द्वारा तीन स्टेशनों पर निःशुल्क वाई-फाई आरंभ किया गया|
ii.सुरेश प्रभु द्वारा तीव्र गति वाले वाई-फाई हॉटस्पॉट विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), कचीगुडा (तेलंगाना) एवं रायपुर (छत्तीसगढ़) में आरंभ किए गए|
iii.वाई-फाई की यह सुविधा रेलवे मंत्रालय द्वारा पीएसयू रेलटेल एवं गूगल के सहयोग से यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए की गयी| इस अवसर पर रेल मंत्री ने कहा की रेलवे मंत्रालय जल्द ही 14 अन्य स्टेशनों पर वाई-फाई सेवा उपलब्ध कराएगा एवं इस वर्ष के अंत तक 100 स्टेशनों पर निःशुल्क वाई-फाई सुविधा दी जाएगी|

28.खगोलविदों ने ट्रेपिस्ट दूरबीन के माध्यम से पृथ्वी जैसे 3 ग्रहों की खोज की
i.ईएसओ ला सिला वेधशाला में ट्रेपिस्ट दूरबीन का उपयोग करके खगोलविदों ने शुक्र और पृथ्वी के आकार और तापमान के जैसे तीन ग्रहों की खोज की है| ये ग्रह पृथ्वी से सिर्फ 40 प्रकाश वर्ष की दूरी पर एक अल्ट्रा कूल ड्वार्फ तारा की तरह परिक्रमा करते देखा गया है|
ii.इस खोज को मई 2016 के नेचर जर्नल में प्रकाशित किया गया| बेल्जियम में लीज विश्वविद्यालय के खगोलविदों के माइकल जिल्लों ने टीम के नेतृत्व में टीम ने ट्रेपिस्ट दूरबीन का इस्तेमाल करके अल्ट्रा कूल ड्वार्फ तारा 2MASS J23062928-0502285,की खोज की| दूरबीन को ट्रेपिस्ट-1 के रूप में भी जाना जाता है|
iii.खोज में खगोलविदों ने पाया कि कम चमकने वाला और शांत तारा नियमित अंतराल पर आंशिक रूप से चमक रहा है| साथ ही तारे और पृथ्वी के बीच से गुजर रही अनेकों वस्तुओं को प्रतिबिंबित कर रहा है|
इसके विस्तृत विश्लेषण करने पर पता चला कि तीनों ग्रह उस तारे के चारों ओर मौजूद हैं|

29.भारतीय रिजर्व बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ यूनाइटेड अरब अमीरात के बीच मुद्रा विनिमय सहयोग समझौता पत्र पर हस्‍ताक्षर
i.भारतीय रिजर्व बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ युनाइटेड अरब अमीरात के बीच मुद्रा विनिमय समझौते के बारे में सहयोग से संबंधित सहमति पत्र पर हस्‍ताक्षर किए गए|
ii.प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में फरवरी, 2016 में सहमति पत्र पर किए गए हस्‍ताक्षर को पूर्वव्‍यापी स्‍वीकृति प्रदान की गई|
iii.इस सहमति पत्र में प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की गई है कि भारतीय रिजर्व बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ युनाइटेड अरब अमीरात तकनीकी विचार विमर्श के बाद, संबंधित सरकारों की सहमति से परस्‍पर सहमत नियम और शर्तों के आधार पर द्विपक्षीय मुद्रा विनिमय समझौते पर हस्‍ताक्षर करने के बारे में विचार करेंगे|

30.दिवालिया विधेयक को लोकसभा में पास
i.दिवालिया विधेयक को लोकसभा से मंजूरी मिल गई। अब इसे राज्यसभा में पेश किया जाएगा, जहां सभी दलों के बीच इस पर सहमति होने के कारण इसके आसानी से पारित होने की उम्मीद है।
ii.इस विधेयक के कानून बनने के बाद दिवालिया आवेदनों को निश्चित समय के भीतर तेजी से निपटाया जा सकेगा। लोकसभा ने इस विधेयक को ध्वनिमत से मंजूरी दी।
iii.यह विधेयक देश की तस्वीर ही बदल देगा और भारत को कारोबार करने में सुगमता वाले देशों के बीच अपना रुतबा बढ़ाने में मदद मिलेगी। फिलहाल ऐसे देशों की विश्व बैंक की सूची में भारत का 130वां स्थान है।

31.भारत जूनियर निशानेबाजी विश्व कप में चौथे स्थान पर
i.भारतीय निशानेबाजों ने जर्मनी में आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में तीन स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर अपने अभियान का अंत चौथे स्थान पर किया|
ii.इस 29 अप्रैल से पांच मई तक चले टूर्नामेंट में 48 देशों के कुल 585 जूनियर निशानेबाजों ने शिरकत की लेकिन केवल 24 देश ही पदक तालिका तक पहुंच सके, जिसमें इटली सात स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक से शीर्ष पर रहा|
iii.रुस पांच स्वर्ण, छह रजत और नौ कांस्य पदक से दूसरे जबकि जर्मनी ने पांच स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक से तीसरे स्थान पर रहा| भारत के लिये रितुराज सिंह सबसे सफल निशानेबाज रहे जिन्होंने पुरुषों की 25 मी स्टैंडर्ड पिस्टल की व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा दोनों में दो स्वर्ण पदक जीते|
iv.शिवम शुक्ला ने भी पिस्टल स्पर्धा में प्रभावशाली प्रदर्शन किया, उन्होंने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता| उन्होंने व्यक्तिगत 25 मी रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल्स में भी जगह बना ली लेकिन पदक जीतने में असफल रहे|