Wednesday, May 4, 2016

डेली जी के अपडेट 01-03 May

1.केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उजाला स्कीम का उद्घाटन किया
i.केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत सरकार का राष्ट्रीय कार्यक्रम- उन्नत ज्योति द्वारा सभी के लिए रियायती एईडी (उजाला) का एक समारोह के दौरान भोपाल में शुभारंभ किया है|
ii.इस कार्यक्रम का क्रियान्वयन बिजली मंत्रालय की संयुक्त उपक्रम की पीएसयू कंपनी ऊर्जा दक्षता सेवाएं लिमिटेड (ईईएसएल) द्वारा किया जा रहा है| इस कार्यक्रम के तहत अगले छह माह में तीन करोड़ एलईडी बल्ब बांटे जाएंगे|
iii. मध्यप्रदेश के लोग 9 वॉट का बल्ब 85 रुपये में खरीद पाएंगे| एक साल के भीतर 9 करोड़ एईडी बल्ब बांटे गए हैं| इससे प्रत्येक साल उपभोक्ताओं को 5500 रुपए की बचत करने में मदद मिलेगी|
iv.उजाला न सिर्फ उपभोक्तातओं को बिजली बिल कम करने में मदद देगा बल्कि देश में ऊर्ज संरक्षण में भी योगदान करेगा| उजाला कार्यक्रम की निगरानी पारदर्शी तरीके से राष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है|

2.हरमीत कौर ढिल्लों अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी में अहम पद पर नियुक्त
i.भारतीय अमेरिकी सिख महिला हरमीत कौर ढिल्लो को अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी में अहम पद पर नियुक्त किया गया है|  
ii.चंडीगढ़ में जन्मी हरमीत कौर ढिल्लों को हाल ही में बनाई गयी रिपब्लिकन नेशनल कमिटी की महिला समिति का सदस्य बनाया गया| 
iii.इससे पहले वे कैलिफोर्निया जीओपी की उपाध्यक्ष थीं| वे कैलिफोर्निया रिपब्लिकन पार्टी की उपाध्यक्ष बनने वाली पहली महिला हैं|

3.भारतीय रेलवे ने हरियाणा एवं पंजाब के साथ रेलवे ट्रैक के दोनों ओर पेड़ लगाने हेतु समझौता किया
i.भारतीय रेलवे ने हरियाणा एवं पंजाब के वन विभाग से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये जिसके तहत रेलवे ट्रैक के दोनों ओर पेड़ लगाए जायेंगे|
ii.इस समझौता ज्ञापन पर मुख्य अभियंता/पीएंड डी पंकज सक्सेना एवं उत्तर रेलवे की ओर से डॉ अमरिंदर कौर ने हस्ताक्षर किये| इस समझौते का उद्देश्य इस सीज़न में पांच लाख पेड़ लगाना है|
iii.रेलवे ट्रैक के दोनों ओर, रेलवे कार्यों को बिना बाधित किये, पेड़ लगाए जायेंगे| यह पेड़ वन विभाग के अधिकारियों द्वारा लगाये जायेंगे तथा इस क्षेत्र को संरक्षित वन घोषित नहीं किया जायेगा|
इससे रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जे को भी रोका जा सकेगा| 

4.भारतीय-अमेरिकन पत्रकार नीला बनर्जी एडगार ए पो पुरस्कार से सम्मानित
i.अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने भारतीय मूल की अमेरिकी पत्रकार नीला बनर्जी को एडगार ए पो पुरस्कार से सम्मानित किया है|
ii.उन्हें यह पुरस्कार व्हाइट हाउस पत्रकार संघ के वाषिर्क समारोह के दौरान वाशिंगटन में दिया गया|
iii.नीला बनर्जी और ‘इनसाइड क्लाइमेट न्यूज’ के उनके सहयोगियों जॉन कशमैन जूनियर, डेविड हासेमयर और लीजा सांग को प्रतिष्ठित ‘एडगार ए पो’ पुरस्कार से नवाजा गया| व्हाइट हाउस पत्रकार संघ के वाषिर्क पुरस्कार के जरिये राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय महत्व के पत्रकारिता कार्य को सम्मानित किया जाता है|

5.स्कॉर्पियन श्रेणी की पहली पनडुब्बी ‘कलवरी’ का सफल समुद्री परीक्षण
i.भारतीय नौसेना ने स्कॉर्पियन श्रेणी की पहली पनडुब्बी ‘कलवरी’ का सफल समुद्री परीक्षण किया है| इस पनडुब्बी को मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड मुंबई (एमडीएल) में बनाया गया है एवं यह पूर्ण रूप से स्वदेश निर्मित पनडुब्बी है|
ii.अपनी पहली समुद्री परीक्षण के दौरान पनडुब्बी ‘कलवरी’ मुंबई तट से दूर अपनी संचालक शक्ति (प्रोपल्शन) के जरिए करीब 1000 घंटे तक समुद्र में तैरती रही| इस दौरान प्रोपल्शन प्रणाली, सहायक उपकरण एवं प्रणालियों, नेवीगेशन सहायता, संचार उपकरण और स्टीयरिंग गियर के कई प्रारंभिक परीक्षण किए गए|
iii.‘कलवरी’ पनडुब्बियों के इस नए वर्ग के लिए विभिन्न मानक संचालन प्रक्रिया भी रक्षा मंत्रालय द्वारा मंजूर की गई हैं|

6.मोदी ने वाराणसी में देश की पहली सोलर उर्जा चालित नाव आयोजित की 
i.पहली बार ऐसा हुआ जब कोई प्रधानमंत्री मांझियों के बीच पहुंचे। अस्सी घाट पर ई बोट वितरण कार्यक्रम से मांझी बेहद उत्साहित हैं। अरसे से उपेक्षित यहां के मल्लाहों की 40 हजार की आबादी में एक नई आस जगी है। 
ii.नौका संचालन से जुड़े सभी मल्लाहों को ई बोट उपलब्ध हो जाए तो इससे न सिर्फ उनकी आजीविका का आधार मजबूत होगा बल्कि वह समाज की मुख्य धारा से जुड़कर अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर कर पाएंगे। ई बोट से गंगा में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। काशी में करीब पांच हजार नाविक हैं।  
iii.वाराणसी जिले में सूजाबाद और डोमरी में मांझियों की सबसे बड़ी बस्ती है। इसके अलावा राजघाट, सरायमोहाना, गायघाट, मणिकर्णिका घाट और जैन घाट पर भी माझियों की छोटी-छोटी बस्तियां हैं। ये सभी परिवार जीवन यापन के लिए गंगा पर आश्रित हैं। इनमें करीब पांच हजार से अधिक परिवारों की आजीविका का आधार नौका संचालन है। 

7.प्रधानमंत्री ने बलिया में 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' की शुरुआत की 
i.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' की शुरुआत की। इस योजना से 5 करोड़ गरीब परिवारों को लाभ पहुंचेगा। 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' के तहत गरीब परिवारों को मुफ्त में गैस कनेक्शन (एलपीजी) वितरित किए जाएंगे ताकि गरीबों को धुएं से मुक्ति मिल सके।
ii.पीएम मोदी ने कहा कि हम यहां मजदूर दिवस के दिन एकत्रित हुए हैं। पीएम ने कहा, 'मैं श्रमिकों के मेहनत केा सराहता हूं जो देश के विकास के लिए जरूरी है। मैं देश का मजदूर नंबर वन हूं। 
iii.प्रधानमंत्री ने पूरे देश में आज से लागू हुई 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' का जिक्र करते हुए कहा कि इससे बड़ी कोई योजना नहीं हो सकती, जो पांच करोड़ परिवारों को छूती हो। हमने पेट्रोलियम सेक्टर को गरीबों के लिये बना दिया है, जो पहले कभी नहीं बना था। मोदी ने इस मौके पर 10 बीपीएल महिलाओं को गैस कनेक्शन देकर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की।

8.सऊदी अरब में खुला पहला महिला बिजनेस पार्क
i.आइटी कंपनी विप्रो ने सऊदी अरम्को और प्रिंसेज नूरा यूनिवर्सिटी के साथ आज सऊदी अरब का पहला ‘वूमन बिजनेस एंड टेक्नोलॉजी पार्क (डब्ल्यूबीपी)’ का शुभारंभ किया है। इससे 2025 तक 21,000 नौकरियों के अवसर आने की उम्मीद है। 
ii.दुनिया के सबसे बड़े यूनिवर्सिटी पीएनयू और विप्रो अरबिया का संयुक्’ उपक्रम ‘डब्ल्यूबीपी’ है। रियाध में पार्क के इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास के साथ 21,000 सऊदी महिलाओं के रोजगार व प्रशिक्षण के लिए जेवी जिम्मेवार होगा। 
iii.2013 में विप्रो के प्रतियोगी टीसीएस ने रियाध में महिलाओं के लिए पहला बिजनेस प्रोसेस सर्विस शुरू किया जहां 1000 महिलाएं काम करती हैं और इनमें से 85 फीसद सऊदी राष्ट्र की हैं। विप्रो के इस वूमन बिजनेस पार्क का उद्देश्य 2025 तक 21,000 नौकरियों के अवसर प्रदान करना है। इस देश में 60 प्रतिशत महिलाएं यूनवर्सिटी ग्रेजुएट हैं लेकिन 15 फीसद से भी कम नौकरियों में हैं।

9.भारत और न्यूजीलैंड ने वायु सेवा समझौते पर हस्ताक्षर किए
i.भारत और न्यूजीलैंड ने दोनों देशों के बीच सीधी विमान सेवा शुरू करने के लिए वायु सेवा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं| इस समझौते से दोनों देशो के बीच व्यापार और पीपुल-टू-पीपुल कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा|
ii.इस समझौते पर भारत की ओर से कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री संजीव बालियान और न्यूजीलैंड की ओर से परिवहन मंत्री सायमन ब्रिजेस ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जॉन की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए|
iii.यह समझौता 1944 के कन्वेंशन ऑफ़ इंटरनेशनल सिविल एविएशन के तहत किया गया| भारत और न्यूजीलैंड के बीच व्यापार, शिक्षा और पर्यटन तेजी से बढ़ा है. न्यूजीलैंड में करीबन 1 लाख 75 हजार लोग भारतीय मूल के है जिनमें से लगभग 15 हजार भारतीय छात्र हैं|

10.बिटकॉइन निर्माता क्रेग राइट ने अपनी पहचान सार्जनिक की 
i.एक ऑस्ट्रेलियाई आंत्रप्रेन्योर ने दावा किया कि डिजिटल कैश सिस्टम बिटकॉइन को उसी ने बनाया था। इस डिजिटल करेंसी को बनाने वाले के बारे में कई वर्षों से अटकलें लगाई जा रही थीं। 45 साल के क्रेग राइट ने तीन मीडिया ऑर्गनाइजेशंस बीबीसी, द इकनॉमिस्ट और जीक्यू के सामने अपनी पहचान का खुलासा किया। 
ii.राइट ने कहा कि वही सातोशी नाकामोतो हैं। उन्होंने कहा कि इसी नाम से उन्होंने 2009 में यह करेंसी लॉन्च की थी। इससे पहले इन तीनों मीडिया ऑर्गनाइजेशंस ने जब दिसंबर में उनकी पहचान उजागर की थी, तो राइट ने कोई कमेंट नहीं किया था। एक बयान में उन्होंने कहा कि वह अपनी पहचान का खुलासा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि 'मुझे अपने काम से बेहद लगाव है। मैं बिटकॉइन के बारे में किसी भी तरह की नकारात्मक धारणा या डर को खत्म करना चाहता हूं।'
iii.उन्होंने कहा, 'बिटकॉइन के भविष्य को प्रभावित करने के लिए जिस तरह की गलत बातें की जा रही हैं, उन्हें मैं स्वीकार नहीं कर सकता हूं।' राइट के दावे का समर्थन जान मैटोनिस ने किया। मैटोनिस बिटकॉइन फाउंडेशन के फाउंडिंग डायरेक्टर्स में शामिल हैं। मैटोनिस ने कहा, 'मुझे तीन पहलुओं पर संबंधित डेटा की समीक्षा का अवसर मिला है। ये तीन पहलू हैं- क्रिप्टोग्राफिक, सोशल और टेक्निकल।'

11.रिलायंस ने हासिल किए रक्षा क्षेत्र में 15 नए लाइसेंस
i.रिलायंस डिफेंस को लगातार आगे बढ़ते हुए देखा जा रहा है। इसके साथ ही अन्य जानकारी पेश करते हुए आपको यह भी बता रिलायंस डिफेन्स हाल ही में निजी क्षेत्र की ऐसी उभरती हुई कम्पनी के रूप में देखा जा रहा है जोकि 25 औद्योगिक लाइसेंस रखती है और इस संख्या को रक्षा क्षेत्र में सर्वाधिक परमिट संख्या बताया जा रहा है। 
ii.साथ ही जानकरी में आपको इस बात से भी अवगत करवा दे कि कम्पनी को ये लाइसेंस भारी हथियार, सशस्त्र वाहन, गोला-बारूद, इलेक्‍ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम, यूएवी तथा निर्देशित ऊर्जा हथियार प्रणाली जैसे विभिन्न प्रकार के उच्च प्रौद्योगिकी वाले उपकरण बनाने के लिए मिले है।
iii.इसके अलावा यह भी बता दे कि कम्पनी के पास पहले से ही 10 लाइसेंस मौजूद थे। मामले में बताते हुए सूत्रों का यह कहना है कि इस 15 लाइसेंस में 10 जमीनी प्रणाली, 3 नौसेना से जुड़ी प्रणाली और 2 नई टेक्नोलॉजी से सम्बंधित है।

12.अजय मित्‍तल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में संभाला सचिव पद का कार्यभार
i.भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अजय मित्‍तल ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय में सचिव का पदभार संभाला। यह कार्यभार उन्होंने सुनील अरोड़ा के 30 अप्रैल को सेवानिवृत्‍त होने पर संभाला है।
ii.नियुक्ति से पहले अजय मित्‍तल शिमला में हिमाचल प्रदेश सरकार के अपर मुख्‍य सचिव थे। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के शिमला में सूचना और सार्वजनिक संबंध, वित्त, सतर्कता, समन्वय और लोक शिकायत सहित विभिन्न विभागों में अपर मुख्य सचिव के तौर पर सेवा दी। 
iii.वह हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे हैं। मित्तल कानून और अर्थशास्त्र में स्नातक और ग्रामीण विकास में स्‍नातकोत्‍तर हैं। वह हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी और उर्दू के ज्ञाता हैं।

13.नाबार्ड और जर्मन सरकार के मध्य सहयोग
i.नाबार्ड ने ‘खाद्य सुरक्षा के लिए मृदा संरक्षण और पुनर्वास’ पर एक विशेष कार्यक्रम के लिए जर्मन सरकार के साथ सहयोग किया है।
ii.इस सहयोग के तहत नाबार्ड दो प्रमुख कार्यक्रमों में भाग ले रहा है- महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में खाद्य सुरक्षा के लिए निम्नीकृत भूमि का मृदा संरक्षण और पुनर्वास करना।
iii.पांच राज्यों (आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान) में निम्नीकृत मिट्टी के पुनर्वास और जलवायु परिवर्तन अनुकूलन के लिए वाटरशेड विकास का उन्नयन करना।
iv.यह कार्यक्रम जर्मन सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा पर हाल ही में शुरू किए गए ‘वन वर्ल्ड,नो हंगर’ (One World, No Hunger) नामक एक विशेष पहल का हिस्सा है।

14.निको रोसबर्ग ने रशियन ग्रां प्री फार्मूला1 रेस जीती
i.फार्मूला एफ1 ड्राईवर निको रोसबर्ग ने रशियन ग्रां प्री फार्मूला एफ1 रेस जीती| सोचि में आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्होंने लुईस हैमिलटन को पीछे छोड़ते हुए लगातार सातवीं बार यह रेस जीती है| 
ii.इस जीत के साथ निको रोसबर्ग ने माइकल शुमाकर द्वारा जीती गयी सात लगातार रेसों की बराबरी की| उनसे अधिक सेबेस्टियन वेटल ही रिकॉर्ड होल्डर हैं जिन्होंने वर्ष 2013 तक नौ रेस जीतने का रिकॉर्ड कायम किया था|
iii.यह उनके करियर की 18वीं जीत है जबकि सोचि में उनके द्वारा जीती गयी पहली रेस थी, उनसे पहले उनकी टीम के हैमिलटन ने 2014 एवं 2015 में यहां रेस जीती|

15.विजेंदर सिंह ने लगातार 5वीं प्रोफेशनल बाउट जीती
i.भारत के स्टार बॉक्सर विजेंदर सिंह ने अपनी करियर की लगातार पांचवीं प्रोफेशनल बाउट जीती। शनिवार देर रात खेले गए मुकाबले में विजेंदर ने फ्रांस के मैटिओज़ रोयर को कॉनआउट के जरिए हराया।
ii.बाउट की शुरुआत होते ही विजेंदर ने अपने विरोधी पर हमले शुरु कर दिए और पकड़ बना ली। विजेंदर के प्रतिद्वंदी मैटिओज़ रोयर शुुरुआत से ही डिफैंसिव मोड में नजर आए। दूसरे राउंड में भी विजेंदर ने रोयर पर मुक्कों की बरसात जारी रखी। रोयर ने मैच में वापिस आने की पूरी कोशिश की लेकिन विजेंदर कुछ और ही इरादा बनाकर आए थे।
iii.चौथे और पांचवें राउंड में विजेंदर ने अपने विरोधी पर कई शानदार वार किए। जिसकी वजह से रोयर की आंख में चोट आई। छठें राउंड में बाउट के दौरान डॉक्टर बीच में आ गए और विजेंदर ने मैच जीत लिया।

16.भारतीय निशानेबाजों ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीते
i.भारतीय निशानेबाजों ने जर्मनी के सुहल में आयोजित आईएसएसएफ (इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन) जूनियर विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीते हैं| 
ii.भारतीय खिलाड़ियों ने पुरुषों की 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल और महिलाओं की 50 मीटर राइफल प्रोन दोनों स्पर्धाओं में टीम वर्ग का स्वर्ण पदक जीता|
iii.इसके अतिरिक्त पुरुषों की 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में रितुराज सिंह ने व्यक्तिगत स्वर्ण पदक भी हासिल किया| गायत्री नित्यानंदम ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल प्रोन में कांस्य पदक जीता| रितुराज सिंह (569), शिवम शुक्ला (550) और अर्जुन दास (542) की टीम ने पुरुषों की 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में कुल 1661 स्कोर बनाकर टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक हासिल किया| फ्रांस के खिलाड़ियों ने रजत और ऑस्ट्रेलिया ने कांस्य पदक जीता|

17.तीरंदाजी विश्वकप में भारत ने एक रजत, दो कांस्य पदक जीता
i.भारतीय महिलाओं की रिकर्व टीम ने चीन के शंघाई में युआनशेन स्टेडियम में तीरंदाजी विश्व कप के फाइनल मुकाबले में रजत पदक जीता है| इसके अलावा भारत की पुरुष टीम और मिश्रित युगल टीम ने एक-एक कांस्य पदक हासिल किया|
ii.दीपिका कुमारी, बोमबाल्या देवी लैशराम और लक्ष्मीरानी मांझी की तिकड़ी ने फाइनल में लचर प्रदर्शन किया जिससे उसे रिकर्व टीम फाइनल में अपने से कम रैंकिंग वाली चीनी ताइपे की टीम के खिलाफ 2-6 से शिकस्त झेलनी पड़ी|
iii.चीनी ताइपे की टीम में या टिन टेन, चियेन यिंग ली और शीह चिया शामिल थे| दीपिका और अतनु की मिश्रित जोड़ी ने इसके बाद कांस्य पदक के करीबी मुकाबले में कोरिया की अनुभवी जोड़ी को 5-4 से हराकर भारत को एक और पदक दिलाया|


Tuesday, May 3, 2016

1.आईएमएफ द्वारा एशिया समिट का आयोजन किस शहर में किया जायेगा ?
1.काठमांडू  
2.नई दिल्ली
3.हिसार 
4.हरियाणा 
5.इनमें से कोई नहीं 

2.संयुक्त राष्ट्र मुक्ति पर्यवेक्षक सेना के प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
1.मेजर जनरल जयदेव सिंह 
2.मेजर जनरल जगदीप शंकर मेनन 
3.मेजर जनरल जय शंकर मेनन
4.मेजर जनरल जयराम साहय
5.इनमें से कोई नहीं 

3. फ्रेंच सिंडिकेट ऑफ़ सिनेमा क्रिटिक्स - 201 6 में सर्वश्रेस्ठ विदेशी फिल्म का एवोर्ड किस भारतीय फिल्म को दिया गया?
1.बाजीराव मस्तानी 
2.मक्खी 
3.तितली
4.काई पो छे 
5.इनमें से कोई नहीं 

4.किस स्थान पर केंद्र सरकार ने देश के पहले जैविक खेती अनुसंधान संस्थान की स्थापना की ?
1.बिहार 
2.गंगटोक
3.मध्यप्रदेश 
4.नेपाल 
5.इनमें से कोई नहीं 

5.10वें एशियन फिल्म अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित पांच श्रेणियों में नामांकित किस भारतीय फिल्म को किया गया है ?
1.पिकू 
2.प्रेम रतन धन पायो 
3.दिलवाले 
4.बाजीराव मस्तानी
5.इनमें से कोई नहीं 


6. हाल ही में किस गैर-नौसेना अधिकारी को तटरक्षक बल के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है?
1. रतन टाटा
2. त्रिलोक नेगी
3. राजेश्वर सिंह
4. राजेंद्र सिंह
5. इनमें से कोई नहीं

7. भारत की सरकार_______ तक 25,000 स्थानों पर वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना बना रही है ?
1. फ़रवरी 2016
2. मार्च 2016
3. अप्रैल 2016
4. दिसंबर 2016
5. इनमें से कोई नहीं

8. निम्नलिखित में से किस राष्ट्र महिलाओं साइक्लिंग टीम को इतालवी सांसदों के एक समूह ने उसके समर्पण के लिए 2016 में नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है?
1. ब्रिटेन
2. चीन
3. अफ़ग़ानिस्तान
4. जापान
5. इनमें से कोई नहीं

9. निम्न में से किस डेबिट/क्रेडिट कार्ड कंपनी ने हाल ही में नयी मोबाइल तकनीक का शुभारम्भ किया है जोकि कि ग्राहकों सेल्फी  या उंगलियों के निशान का उपयोग कर अपने ऑनलाइन खरीद को प्रमाणित करने की अनुमति देगा? 
1. NPCI
2. Maestrocard माइस्ट्रोकार्ड
3. मास्टरकार्ड
4. वीजा कार्ड
5. इनमें से कोई नहीं

10. किस सोशल नेटवर्किंग साइट ने टेलीकॉम इन्फ्रा प्रोजेक्ट की घोषणा कि  वह अरिसेंट (Aricent) HCL टेक्नोलॉजीज, इंटेल, नोकिया और टी मोबाइल की भागीदारी के साथ दूरसंचार के बुनियादी ढांचे के निर्माण और प्रसारण में नयी और वैकल्पिक तकनीक का विकास की देखरेख करेगा?
1. फेसबुक
2. गूगल +
3. ट्विटर
4. लिंक्डइन
5. इनमें से कोई नहीं

उत्तर
1.2
2.3
3.3
4.2
5.4
6.4
7.2
8.3
9.3
10.1

Saturday, April 30, 2016

आईएएस २०१६ के लिए नोटिफिकेशन जारी



;wih,lh }kjk o’kZ 2016 ds fy;s vkbZŒ,Œ,lŒ ijh{kk ds fy;s uksfVfQds”ku tkjh dj fn;k gSA bl o’kZ ;g ijh{kk 7 tqykbZ dks fu/kkZfjr dh x;h gSA


ijh{kk QkeZ ds Hkkx 1 fy;s ;gka fDyd djsa& fDyd djsa


Hkkx 2 ds fy;s ;gka fDyd djsa& fDyd djsa


uksfVfQds”ku ds fy;s ;gka fDyd djsa& fDyd djsa

vkWfQf”k;y ossCklkbV fDyd djsa
 

Tuesday, April 19, 2016

एस एस सी सीजीएल २०१६ परीक्षा स्थगित

कर्मचारी चयन आयोग ने एस एस सी सीजीएल २०१६ परीक्षा स्थगित कर दी हैं| यह परीक्षा 8 और 22 मई को होनी थी जो की अब अगस्त में होगी|
एस एस सी द्वारा परीक्षा पैटर्न में बदलाव के कारण ये परीक्षा स्थगित मानी जा रही हैं |
नए पैटर्न के अनुसार अब प्री परीक्षा केवल क्वालिफिंग कर दी गई हैं जबकि मुख्य परीक्षा में कुछ बदलाव किये बिना निबंध और जोड़ दिया गया है |
अधिक जानकारी के लिए आप यहाँ पर क्लिक करें - CLICK HERE


Sunday, April 10, 2016

डेली जी के अपडेट 05-10 Apr

1.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'स्टैंड अप इंडिया योजना' का नोएडा में शुभारम्भ किया
i.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबु जगजीवन राम की जन्मजयन्ती पर नोएडा, उत्तर प्रदेश में 'स्टैंड अप इंडिया योजना' का शुभारम्भ किया है|
ii.इस योजना के तहत बैंक अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति तथा महिला उद्यमियों को 10 लाख रुपए से एक करोड़ रुपए तक का कर्ज देंगे जिससे रोजगार पैदा करने वाले उद्दमियों को बढ़ावा मिलेगा|
iii.सरकार इस योजना के तहत 2.5 लाख दलित उद्यमी तैयार करेगी|
iv.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त 2015 को अपने भाषण में ‘स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया’ पहल की घोषणा की थी|

2.डीसीबी बैंक ने भारत का पहला आधार सक्षम एटीएम आरंभ किया
i.डीसीबी बैंक लिमिटेड ने भारत में पहली बार आधार संख्या और आधार फिंगरप्रिंट सक्षम एटीएम की शुरुआत की है| 
ii.इसे फ़िलहाल मुंबई के लोअर परेल के पेनिंसुला बिजनेस पार्क स्थित डीसीबी बैंक में आरंभ किया गया है|
iii.इस एटीएम द्वारा आधार में अंकित अंगुली की छाप और आधार संख्या के माध्यम से बिना एटीएम/डेबिट कार्ड और पिन संख्या दर्ज किये बगैर खाते से कैश ट्रांजेक्शन किया जा सकता है|

3.विश्व का पहला डेंगू टीकाकरण कार्यक्रम फिलीपींस में शुरू
i.फिलीपींस ने डेंगू बुखार के लिए विश्व का सबसे पहला सार्वजनिक टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया है|
ii.इस कार्यक्रम के तहत लाखो स्कूली बच्चों को विश्व का पहला लाइसेंस्ड डेंगू टिका ‘डेंगवक्सिया’ (Dengvaxia) दिया जायेगा|
iii.डब्ल्यूएचओ (WHO) के पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में फिलीपींस में 2013 से 2015 के अवधि के बीच में सबसे ज्यादा डेंगू के मामले दर्ज किए गए| केवल 2015 में ही रिकॉर्ड 200415 मामले दर्ज किए गए थे|

4.भारत की सबसे तेज ट्रेन ‘गतिमान एक्सप्रेस' का शुभारम्भ
i.भारत की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन ‘गतिमान एक्सप्रेस’ को रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है|
ii.गतिमान एक्सप्रेस 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी| दिल्ली से आगरा के बीच 200 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 100 मिनट में तय करेगी|
iii.ये ट्रेन निजामुद्दीन से सुबह 8:10 बजे रवाना होगी और 9:50 बजे आगरा पहुंचेगी| लौटते समय यह आगरा से शाम 5:50 बजे चलेगी और 7:30 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी|
iv.यह ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलेंगी. शुक्रवार के दिन यह ट्रेन नहीं चलेगी|

5.भारतीय वायु सेना ‘रेड फ्लैग’ वायु अभ्यास में लेगी हिस्सा
i.भारतीय वायु सेना प्रतिष्ठित ‘रेड फ्लैग’ वायु अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए अलास्का, अमेरिका के लिए रवाना हुई| यह अभ्यास 28 अप्रैल से 13 मई 2016 तक चलेगा|
ii.यह वायु अभ्यास भारत और अमेरिका के संबन्धों में आती नजदीकीयों को और मजबूत बनाने के दिशा में एक और कदम है|
iii.इस अभ्यास में भारतीय वायुसेना के 12 विमान हिस्सा लेंगे जिनमे रूसी मूल के चार सुखोई 30 एमकेआई, चार जगुआर, दो सी-17 परिवहन विमान और दो बीच हवा में ईंधन भरने वाले आईएल 78 शमिल हैं|

6.केंद्रीय कौशल विकास मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय कौशल मानकों की शुरुआत की
i.केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्यं मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने ‘अंतर्राष्ट्रीय कौशल मानकों’ की शुरुआत करने की घोषणा की है|
ii.इनका उद्देश्य केंद्र सरकार की दो प्रमुख पहलू क्रमशः ‘मेक इन इंडिया’ और ‘स्किल इंडिया’ को आवश्यतक समर्थन प्रदान करना और वैश्विक स्तर पर स्वीकार्य कौशल मानकों के अनुरूप बनाना है|
iii.कौशल विकास से जुड़े ये मानक समस्ति 82 चिन्हित रोजगारों के मामले में ब्रिटिश बेंचमार्क के अनुरूप हैं, जिसे खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के सभी सदस्य भी मान्यता प्रदान करते है|

7.देश का सबसे लंबा साइकिल ट्रैक यूपी में बनाया जाएगा
i.उत्तर प्रदेश सरकार ने आगरा से इटावा के लॉयन सफारी पार्क तक साइकिल हाईवे के निर्माण का फैसला किया है| चंबल और यमुना नदी के किनारे बसे तमाम छोटे-छोटे गांवों से होकर इसे बनाया जाएगा|
ii.आगरा से इटावा की दूरी मात्र 100 किलोमीटर है, लेकिन साइकिल हाईवे पर प्राकृतिक नजारा (नेचुरल लुक) बनाए रखने के लिए इसकी लंबाई करीब दोगुनी होगी| 
iii.यह देश का सबसे लंबा साइकिल ट्रैक होगा, जिसके निर्माण की अनुमानित राशि  93 करोड़ रुपये है|
iv.पीडब्ल्यूडी के अनुसार साइकिल हाईवे कुल 197.5 किलोमीटर लंबा होगा|

8.राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय भू-विज्ञान पुरस्कार 2014 प्रदान किए
i.राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन के कल्चरल सेंटर में राष्ट्रीय भू-विज्ञान पुरस्कार 2014 प्रदान किए हैं|
ii.वर्ष 2014 में भू विज्ञान, खनन तथा संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए 33 भू-वैज्ञानिकों को राष्ट्रीय भू विज्ञान पुरस्कारों से सम्मानित किया गया|
iii.पीआरएल अहमदाबाद के मानद प्रोफेसर अशोक कुमार सिंघवी को चतुर्धातुक भूविज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2014 का ‘उत्कृष्टता का राष्ट्रीय भू-विज्ञान पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है|
iv.आईआईटी कानपुर के सहायक प्रोफेसर डॉ. इन्द्र शेखर सेन को भू-रासायनिक उद्भव के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2014 का ‘युवा वैज्ञानिक भू-विज्ञान पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया|

9.नितिन गडकरी ने कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया
i.केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हरियाणा के पलवल में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी एक्सप्रेस-वे) सड़क योजना के पहले चरण का लोकार्पण किया है|
ii.इस मार्ग के संचालित होने से बाहरी राज्यों से आने वाले भारी वाहनों से होने वाले प्रदूषण तथा यातायात के दबाव से दिल्ली को राहत मिलेगी|
iii.केएमपी के कुल प्रोजेक्ट की लंबाई 135 किलोमीटर है| इस प्रोजेक्ट का नवंबर 2015 में प्रधानमंत्री मोदी ने सोनीपत के राई में शिलान्यास किया था| 
iv.तैयार किए गए इस सेक्शन की कुल लंबाई लगभग 52.33 किलोमीटर है| इससे एनएच-2 (दिल्ली – मुम्बई)  व एनएच-8 (दिल्ली – जयपुर) की आपस में कनेक्टिविटी भी शुरू हो गई है|

10.भारत-पाक सीमा पर सुरक्षा मजबूत करने हेतु मधुकर गुप्ता समिति गठित की गयी
i.केंद्र सरकार ने भारत एवं पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा मजबूत करने के लिए समिति गठित की ताकि उससे मिले सुझावों को अमल में लाया जा सके| 
ii.यह समिति भारत-पाकिस्तान सीमा पर बाड़ लगाने में आने वाली दिक्कतों एवं असुरक्षा के मुद्दों को भी देखेगी|
iii.इस समिति की अध्यक्षता पूर्व गृह सचिव मधुकर गुप्ता करेंगे एवं अगले तीन महीनों में अपनी रिपोर्ट केंद्र को सौंपेंगे|
iv.इस समिति का प्रमुख उद्देश्य सीमा पर लगाई जाने वाली बाड़ में देरी एवं अन्य दिक्कतों की जांच करना तथा भारत-पाकिस्तान सीमा पर अन्य सभी मुद्दों को देखना है| 

11.चीन ने एसजे-10 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया
i.चीन ने पुन: प्राप्त किए जा सकने वाले वैज्ञानिक अनुसंधान उपग्रह एसजे-10 (Shijian -10) का प्रक्षेपण किया है|
ii.इसका प्रक्षेपण उत्तरपश्चिमी चीन के गोबी मरूस्थल स्थित जिउक्वाल उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से लॉन्ग मार्च 2-डी रॉकेट के जरिए किया गया है|
iii.इसका उद्देश्य सूक्ष्म गुरूत्व और अंतरिक्ष जीवन विज्ञान का अध्ययन करने में वैज्ञानिकों की मदद करना है| 
iv.सीएएस (CAS) कार्यक्रम के चार वैज्ञानिक उपग्रहों में से एसजे-10 दूसरा वैज्ञानिक उपग्रह है और यह अन्यों से इस बात में अलग है कि यह लौटकर आ सकता है|

12.भारतीय वैज्ञानिकों ने जल शोधन हेतु इको-फ्रेंडली नैनो-टेक्नोलॉजी विकसित की
i.असम स्थित विज्ञान और प्रौद्योगिकी उन्नत अध्ययन संस्थान (आईएएसएसटी) के वैज्ञानिकों की टीम ने जल शोधन के लिए इको-फ्रेंडली नैनो-टेक्नोलॉजी विकसित करने में सफलता प्राप्त की है|
ii.यह हरित तकनीक पहली बार प्रयोग में लाई जाएगी जिसके द्वारा पानी को स्वच्छ करने के लिए बायोडिग्रेडेबल एवं हरित पदार्थों का उपयोग किया जायेगा|
iii.यह तकनीक दरअसल बायोपोलीमर है जिसमें प्राकृतिक पदार्थ चिटोसन का प्रयोग करता है| चिटोसन शेलफिश के कठोर कंकाल से प्राप्त किया जाता है, इसके अतिरिक्त इसे केकड़े और झींगे से भी प्राप्त किया  
जाता है|

13.नेशनल वाटर इंफॉर्मेशन सेंटर बनाने की योजना को कैबिनेट ने स्वीकृति दी
i.केंद्र सरकार ने कैबिनेट की बैठक में राष्ट्री य जल विज्ञान परियोजना, एन एच पी और राष्ट्री य जल सूचना केन्द्रर (नेशनल वाटर इंफॉर्मेशन सेंटर) के कार्यान्व,यन को मंजूरी दी है|
ii.नेशनल वाटर इंफॉर्मेशन सेंटर बन जाने के बाद लोगों को तय वक्त पर देश भर में पानी की उपलब्धता और उसके इस्तेमाल करने के बारे में डाटा जुटाने में मदद मिलेगी|
iii.इस परियोजना पर लगभग 36 अरब 80 करोड रूपए की लागत आएगी| एन एच पी, राष्ट्री य जल सूचना केन्द्रि के जरिए आंकडा संचयन, आदान-प्रदान और विश्लेगषण में सुधार सुनिश्चित करेगी|

14.विकास और शांति हेतु विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया
i.विकास और शांति हेतु 6 अप्रैल 2016 दुनिया भर में खेल अंतर्राष्ट्रीय दिवस (आईडीएसडीपी) 2016 मनाया गया है|
ii.आईडीएसडीपी 2016 के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र कार्यालय विकास और शांति (यूएनओएसडीपी) के लिए खेल के सतत विकास लक्ष्यों हेतु अभियान का शुभारंभ किया है|
iii.अभियान का उद्देश्य प्राथमिकता के आधार पर उन संगठनों और व्यक्तियों को प्रोत्साहित करना है जो एसडीपी की गतिविधियों को वर्णन उनकी टीम या लाभार्थियों की एक तस्वीर या छोटी वीडियो के साथ  
एसडीजी कार्ड के माध्यम से कर सके|

15.नई स्पेक्ट्रम पॉलिसी को कैबिनेट ने मंजूरी दी
i.केंद्रीय कैबिनेट ने स्पेक्ट्रम पॉलिसी में बदलाव की नई नीति को मंजूरी दे दी है| इसके बाद स्पेक्ट्रम यूसेज पॉलिसी में बदलाव किया जा सकेगा|
ii.नई नीति के तहत नीलामी के बिना स्पेक्ट्रम दिया जा सकेगा| नई पॉलिसी से सरकार को वित्त वर्ष 2017 में करीब 99000 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है|
iii.कैबिनेट की बैठक में एटीसी को व्योम नेटवर्क में 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने को भी मंजूरी दी गई|

16.पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी रंजन बेंदूर का निधन
i.रणजी ट्रॉफी के लिए मुंबई की ओर से खेलने वाले क्रिकेटर रंजन बेंदूर का हृदयघात के कारण मुंबई में निधन हो गया है| वे 61 वर्ष के थे|
ii.वे ऑफ स्पिनर एवं निचले क्रम के बल्लेबाज थे तथा टाटा स्पोर्ट्स क्लब के पूर्व सचिव थे|
iii.वे 1983-84 में सुनील गावस्कर की कप्तानी में दिल्ली के खिलाफ मुंबई टीम की ओर से खेले. इस टीम ने दिल्ली को हराया था जिसमे सुनील गावस्कर ने नाबाद 206 रन बनाये|
iv.बेंदूर मुंबई की अंडर-19 चयन समिति के अध्यक्ष भी थे|

17.अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया
i.विश्व भर में  7 अप्रैल 2016 को विश्व स्वास्थ्य दिवस-2016 मनाया गया है| इस वर्ष का विषय है, मधुमेह: रोकथाम बढ़ाना, देखभाल को मजबूत करना है|
ii.विश्व स्वास्थ्य संगठन (डबल्यूएचओ) द्वारा जेनेवा में वर्ष 1948 में पहली बार विश्व स्वास्थ्य सभा का आयोजन किया गया जिसमें प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने की घोषणा की गयी.
iii.विश्व स्वास्थ्य दिवस के रुप में वर्ष 1950 में पूरे विश्व में इसे पहली बार मनाया गया| डबल्यूएचओ द्वारा अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर विषय आधारित कार्यक्रम आयोजित किये जाते है|

18.मिशन इंद्रधनुष का तीसरा चरण 7 अप्रैल से शुरू  
i.पिछले साल राष्ट्रीय स्तर पर शुरू किए गए मिशन इंद्रधनुष का तीसरा चरण 7 अप्रैल से शुरू होगा और जुलाई तक चलेगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं व दो वर्ष तक की आयु के बच्चों को सात प्रकार की घातक बीमारियों से बचाने के लिए इसकी शुरूआत की गई थी। 
ii.मिशन को सफल बनाने के लिए उपायुक्त ने सभी अधिकारियों और चिकित्सकों की बैठक ली।
iii.डीसी चंद्रशेखर सभी चिकित्सा अधिकारियों, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत विभाग तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मिशन की सफलता के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में इस मिशन के तहत संचालित किए जाने वाले टीकाकरण कार्यक्रम से कोई भी लक्षित गर्भवती महिला और बच्चा वंचित नहीं रहना चाहिए।
iv.डॉ. संजीव तंवर ने बताया कि मिशन का तीसरा चरण अप्रैल से जुलाई तक चलेगा। इसके अंतर्गत जिले में लगभग 24 हजार बच्चों और ढाई हजार गर्भवती महिलाओं को सात प्रकार की घातक बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण किया जाएगा।

19.केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और स्वीडन के बीच रेलवे क्षेत्र में तकनीकी सहयोग को मंजूरी दी
i.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और स्वीडन के बीच रेलवे क्षेत्र में तकनीकी सहयोग को पूर्व क्रियाकलाप के अनुसार मंजूरी दी है|
ii.दोनों देशो के बीच में इस सहयोग पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर 15 फरवरी 2016 को हुए थे|
iii.रेलवे नीति के विकास, नियम, संगठन और प्रत्येक देश के विशिष्ट विशेषताएं को बेंचमार्क करना| ज्ञान, तकनीकी विशेषज्ञता, नवाचार, प्रौद्योगिकी, सतत समाधान और अनुसंधान का आदान-प्रदान करना है|
20.गुजरात की मुख्यमंत्री ने ‘मां अन्नपूर्णा योजना’ शुरू की
i.राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के अस्तित्व में आने के तीन वर्ष बाद गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल ने कल आधिकारिक तौर पर प्रदेश भर में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत ‘‘मां अन्नपूर्ण योजना’’ शुरू की। 
ii.हालांकि खाद्य सुरक्षा अधिनियम केन्द्र में संप्रग-2 की सरकार द्वारा पारित किया गया था, लेकिन सनाथल गांव में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उन्होंने अधिनियम का जिक्र भी नहीं किया और सारा श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया।
iii.पटेल के अनुसार, यह सबकुछ मोदी का ही किया हुआ है। इससे नाराज कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा उसके पसंदीदा कार्यक्रम को अपना बता रही है। पार्टी ने कहा कि मोदी और पटेल की पार्टी ही ऐसी बेहयाई से इस तरह के काम कर सकती है। पार्टी का कहना था कि उच्चतम न्यायालय की व्यवस्था के बाद राज्य में खाद्य सुरक्षा कानून को लागू किया गया।

21.हरियाणा के पहले बागवानी विश्वविद्यालय का करनाल में शिलान्यास
i.केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने हरियाणा के करनाल में हरियाणा राज्य बागवानी विज्ञान विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया है|
ii.यह हरियाणा का पहला बागवानी विश्वविद्यालय होगा| यह शिक्षण, अनुसंधान और विस्तार कार्यकलापों के बीच के अंतर को पाटने की आवश्यकता को पूरा करेगा|
iii.आगे के विकास के लिए कार्यनीतियों की पहचान करने के अलावा यह युवा पीढ़ी को अद्यतन प्रौद्योगिकी और बागवानी शिक्षा के प्रसार में सहायता करेगा|

22.पेरिस में शून्य पर अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया
i.फ़्रांस स्थित पेरिस के यूनेस्को मुख्यालय में 4 से 5 अप्रैल 2016 को शून्य पर अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है| 
ii.इसका आयोजन यूनेस्को में भारत के स्थायी प्रतिनिधिमंडल एवं पियरे एवं मैरी क्यूरी यूनिवर्सिटी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया|
iii.इस अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन में गणित के प्रतिभाशाली एवं उल्लेखनीय इतिहास को साझा किया गया| इस दौरान यूनेस्को द्वारा विश्वभर से गणितज्ञों को जानकारी साझा करने के उद्देश्य से आमंत्रित किया गया|

23.संतोष गंगवार ने नगालैंड में तीन परियोजनाओं का उद्घाटन किया
i.केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने नगालैंड में तीन विशाल कपड़ा परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। 
ii.ये तीन परियोजनाएं हैं दीमापुर में अपैरल और गारमेंट निर्माण केंद्र, मोकाचुंग जिले में मुगा पी3 बेसिक सीट स्टोशन कोबुलांग और नव मंजूर एकीकृत इरि सिल्क विकास परियोजना। 

24.भारतीय पुरुष टीम ने एशियन नेशन्स कप शतरंज प्रतियोगिता जीती
i.भारतीय पुरुष टीम ने आबू धाबी में आयोजित वर्ष 2016 की एशियन नेशन्स कप शतरंज प्रतियोगिता जीती| भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में वियतनाम को 3-1 से हराकर यह प्रतियोगिता जीती|
ii.वियतनाम के साथ फाइनल मुकाबले में खेलते हुए ग्रैंडमास्टर एसपी सेतुरमन एवं के शशिकिरन ने दूसरे एवं चौथे बोर्ड में जीत दर्ज की, जबकि बी अधिबान एवं विदित संतोष गुजराती ने तीसरे बोर्ड पर मैच ड्रा किया|
iii.ख़िताब जीतने के लिए भारत ने 17 अंक हासिल किये जो कि ओलंपिक विजेता चीन से 2 अंक अधिक हैं| भारत ने 22 टीमों के बीच नौ राउंड के इस टूर्नामेंट में मंगोलिया से ड्रॉ खेला|
 
25.फोर्ब्स ने एशिया की 50 प्रभावशाली महिला उद्यमियों 2016 की सूची जारी की
i.फोर्ब्स पत्रिका ने एशिया की 50 प्रभावशाली महिला उद्यमियों की सूची (Asia’s 50 Power Businesswomen 2016) जारी की है| इस सूची में 27 नए चेहरे है और यह सूची वर्णानुक्रम में प्रस्तुत की गयी है|
ii.2016 की सूची में शामिल 50 नामों में चीन, इंडोनेशिया, आस्ट्रेलिया, वियतनाम, थाइलैंड, हांगकांग, जापान, सिंगापुर, फिलिपीन और न्यूजीलैंड की प्रभावशाली महिलाएं शामिल हैं|
iii.फोर्ब्स की इस 50 प्रभावशाली महिला उद्यमियों की सूची में आठ भारतीय महिला उद्यमियों को शामिल किया गया है| इनमें प्रमुख हैं: नीता अम्बानी, अरुंधति भट्टाचार्य, चंदा कोचर, किरण मजूमदार|

26.केजरीवाल ने लॉन्‍च की इमरान हाशमी की किताब
i.दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की किताब ‘किस ऑफ लव’ गुरुवार को लॉन्‍च की। 
ii.इमरान हाशमी ने अपने छह साल के बेटे अयान की कैंसर से लड़ाई पर यह किताब लिखी है। इस दौरान केजरीवाल ने अयान को इमरान से भी बड़ा सुपरस्टार बताते हुए कैंसर के खिलाफ जंग में सफलता हासिल करने के लिए बधाई दी है।
iii.किताब को पेंग्विन रैंडम हाउस द्वारा प्रकाशित किया गया है। इमरान हाशमी और 21 वर्षीय बिलाल सिद्दीकी किताब के सह लेखक हैं। पूरी किताब अभिनेता के चार वर्षीय बेटे अयान के किडनी के कैंसर से जूझने के दौरान उससे उबरने की उनकी यात्रा और इस दौरान हाशमी और उनकी पत्नी ने जो कुछ भी सहन किया उस लंबे संघर्ष के दौर की दास्तां कहती है।

27.प्रमोद कोहली ने केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) के अध्यक्ष के रुप में पदभार ग्रहण किया
i.न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) प्रमोद कोहली ने अप्रैल 2016 के प्रथम सप्ताह को केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) के अध्यक्ष के रुप में पदभार ग्रहण किया है| 
ii.कोहली ने न्यायमूर्ति सईद रफत आलम का स्थान लिया है| प्रमोद कोहली अध्यक्ष के रुप में पदभार ग्रहण करने की तिथि से 5 वर्षों के लिए या 68 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो, कार्यरत रहेंगे|
iii.उन्होंने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड और श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के कानूनी सलाहकार के रूप में सेवाएँ प्रदान की हैं|
iv.वर्ष 2011 में उन्हें सिक्किम उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया|

28.गोजावाज़ ने अमिताभ कुमार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया
i.लॉजिस्टिक्स फर्म गोजावाज़ ने अमिताभ कुमार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है| कुमार की नियुक्ति विजय घाडगे द्वारा मुख्य संचालन अधिकारी (सीओओ) पद से हटने पर की गयी|
ii.इसके अतिरिक्त आईआईटी-खड़गपुर एवं आईएसबी हैदराबाद में शिक्षा प्राप्त जय वोहरा, कम्पनी की नीति निर्माण एवं योजना कार्यान्वन प्रमुख होंगे|
iii.यहां नियुक्ति से पूर्व वे भारतीय सेना में 12 वर्षों तक कार्यरत रहे| गोजावाज़ से पहले वे आईटीसी कोलकाता में ब्रांड मार्केटिंग के क्षेत्रीय प्रबंधक पद पर कार्यरत रहे|

29.नासा खगोलविदों ने 17 अरब सूर्यों जितने बड़े ब्लैक होल की खोज की
i.नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने 17 अरब सूर्यों के बराबर आकार एवं वजन वाले ब्लैक होल की खोज की है|
ii.इसकी खोज आकाशगंगा के बिलकुल मध्य में मौजूद क्षेत्र में की गयी जिससे पता चलता है कि इसी प्रकार के अन्य विशालकाय ब्लैक होल किसी भी अनुमान से अधिक विशाल हो सकते हैं|
iii.इस खोज के संबंध में 6 अप्रैल 2016 को नेचर नामक पत्रिका में लेख प्रकाशित किया गया| 

30.हाशिम थाची ने कोसोवो के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की
i.कोसोवो की डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता हाशिम थाची ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली है| कोसोवो संसद में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह का विपक्षी दलों ने बहिष्कार किया|
ii.थाची, अतिफेट जह्ज्गा के स्थान पर 26 फरवरी 2016 को निर्वाचित हुए थे| चुनाव के दौरान लगभग किसी भी विरोधी पार्टी ने मतदान नहीं किया एवं मतदान प्रक्रिया को आंसू गैस से प्रभावित करने का प्रयास भी किया है|
iii.शपथ लेने के पश्चात् थाची ने कहा, उनका लक्ष्यों में कोसोवो का नाटो और यूरोपीय संघ में एकीकरण तथा सर्बिया के साथ संबंधों को सामान्य करने की प्रक्रिया को जारी रखना है|

31.सिगुरदुर इंगी जोहानसन आइसलैंड के नए प्रधानमंत्री चयनित
i.आइसलैंड में सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार ने कृषि मंत्री सिगुरदुर इंगी जोहानसन को नया प्रधानमंत्री बनाने का निर्णय लिया है| सरकार द्वारा इसी शरद ऋतु में चुनाव कराये जाने की भी घोषणा की गयी है|
ii.पार्टी के उपनेता और कृषि मंत्री जोहानसन पूर्व प्रधानमंत्री सिगमुंदुर डेविड गुनलाउगसन के स्थान पर पदभार संभालेंगे| उन्होंने पनामा पेपर्स लीक मामले में नाम उजागर होने पर 5 अप्रैल 2015 को त्यागपत्र दे दिया था|
iii.राष्ट्रपति ओलाफुर रेगनर ग्रिमसन द्वारा जोहानसन की नियुक्ति को मंजूरी दिए जाने के बाद उन्हें प्रधानमंत्री नियुक्त किया जायेगा| ग्रिमसन जून 2016 में सेवानिवृत्त होंगे| आइसलैंड का आगामी चुनाव मूल रूप से अप्रैल 2017 में निर्धारित था|

32.केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के लिए स्वतंत्र कच्चे तेल की आयात नीति को मंजूरी दी
i.प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सरकारी तेल विपणन कंपनियों द्वारा कच्चे तेल के आयात पर वर्तमान नीति में बदलाव लाने को मंजूरी दी है|
ii.इसके तहत सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों को अपनी नीतियां निरूपित करने का अधिकार प्रदान किया गया| इससे परिचालन क्षमता में सुधार आएगा और कच्चे तेल की खरीद के लिए ज्यादा दक्ष, लचीली और गतिशील नीति उपलब्ध होगी, जिससे उपभोक्ता को लाभ प्राप्त होगा|
iii.न्यूनतम शासन, अधिकतम प्रशासन के सिद्धांत के अनुरूप इस बदलाव से तेल कंपनियों के प्रचालन और व्यावसायिक लचीलेपन में वृद्धि होगी और वे कच्चे तेल के आयात के लिए सबसे ज्यादा प्रभावपूर्ण खरीद पद्धतियां अपनाने में सक्षम हो सकेंगे|

33.आरबीआई ने पहले द्वि–मासिक मौद्रिक नीति कथन 2016–17 में रेपो दर में 0.25% की कमी की
i.5 अप्रैल 2015 को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पहला द्वि–मासिक मौद्रिक नीति कथन 2016–17 जारी किया| इस नीति के तहत की गई मुख्य घोषणाओं में से एक थी आरबीआई द्वारा वित्तीय प्रणाली पर लगाए जाने वाली रेपो दर में कमी|
ii.चलनिधि समायोजन सुविधा (LAF) के तहत नीति रेपो दर में 25 बेसिक प्वाइंट्स की कमी की गई है. यह 6.75 फीसदी से कम होकर अब 6.50 फीसदी हो गया है, पांच वर्षों की यह सबसे कम दर है|
iii. पॉलिसी रेट कॉरिडोर (नीतिगत दर गलियारा) को +/-100 बेसिक प्वाइंट्स (बीपीएस) से +/- 50 बीपीएस कर दिया जाएगा. इस वजह से रिवर्स रेपो रेट , रेपो रेट की तुलना में 50 बेसिक प्वाइंट्स कम हो जाएगा और एमएसएफ रेट रेपो रेट की तुलना में 50 बेसिक प्वाइंट्स अधिक हो जाएगा|

34.नहीं रहे दिग्गज पत्रकार योगेंद्र बाली
i. वरिष्ठ पत्रकार व लेखक योगेंद्र बाली का निधन हो गया है। वह 86 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार थे। 
ii.अपने लंबे करियर में योगेंद्र ने 'टाइम्स ऑफ इंडिया' में बतौर संवाददाता भी सेवा दी। वह 'द ट्रिब्यून', 'करंट वीकली', 'प्रोब', 'संडे मेल', 'द डे आफ्टर', 'एशिया डिफेंस न्यूज इंटरनेशनल' से भी जुड़े रहे। 
iii.वह ललित कला अकादमी की जनरल काउंसिल के सदस्य थे और इसकी कला, शिक्षा, प्रकाशन तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनियों से संबद्ध समितियों के भी सदस्य रहे। योगेंद्र द्वारा लिखित पुस्तकों में 'द कम्यूनल बोगी', 'चंद्र शेखर : ए पॉलिटिकल बायोग्रॉफी', 'पवन चैमलिंग : डेयरिंग टू बी डिफरेंट' और 'श्री सतगुरु राम सिंह जी एंड फ्रीडम मूवमेंट ऑफ इंडिया' शामिल हैं।

35.केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने आईएसबीएन पोर्टल का शुभारंभ किया
i.केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने लेखकों की रजिस्ट्रेशन में आने वाली समस्या के निदान हेतु गुरुवार को आईएसबीएन पोर्टल का शुभारंभ किया है।
ii.इस मौके पर ईरानी ने कहा कि यह एप विविध भाषाओं में छोटे लेखकों की मदद करने की एक बेहतर पहल है। हम अच्छे लेखन का हम सम्मान करते हैं और हर संभव उनके लिए काम करेंगे। 
iii..आईएसबीएन पोर्टल लांच अपडेट-रजिस्ट्रेशन के एक सप्ताह के अंदर मिलेगा। प्रकाशकों और लेखकों के लिए ISBN नंबर को होना बेहद जरूरी होता है और अभी तक जो व्यवस्था थी उसके अनुसार इस नंबर के लिए काफी दिनों तक इंतजार करना पड़ता था, लेकिन प्रकाशक, लेखक अब पोर्टल की वजह से सिर्फ सात दिनों में आईएसबीएन नंबर पा सकते हैं।

36.सचिन तेंदुलकर ‘स्किल इंडिया' अभियान के ब्रांड एंबेसडर बने
i.क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) ने 'स्किल इंडिया' अभियान का ब्रांड एम्बेसडर बनाया है|
ii.स्किल इंडिया अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 15 जुलाई 2015 को न्यू दिल्ली प्रथम विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर की गयी, जिसका मकसद 40 करोड़ लोगों को विभिन्न प्रकार के कौशल सिखाना है|
iii.इस अभियान के तहत चार योजनाओ का शुभारम्भ किया गया वे हैं
कौशल विकास और उद्यमिता राष्ट्रीय नीति 2015, राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन, प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना, कौशल ऋण योजना
iv.सचिन के स्किल इंडिया अभियान के लिए मनोनीत से इस अभियान के तहत भारत की मौजूदा युवा शक्ति का पूर्ण उपयोग करने में मदद मिलेगा|

37.संत उपाधि से पूर्व मदर टेरेसा को ब्रिटेन ने दिया फाउंडर्स अवॉर्ड
i.मदर टेरेसा के देहांत के 19 साल बाद ब्रिटेन उन्हें देश का प्रतिष्ठित फाउंडर्स अवॉर्ड देने जा रहा है। यह सम्मान वैश्विक एशियाई समुदाय के लोगों को उनकी अनुकरणीय उपलब्धियों को मान्यता देता है और उन्हें पुरस्कत करता है। 
ii.उन्होंने मिशनरीज ऑफ चेरेटी की स्थापना की थी और 45 साल तक गरीब, बीमार, अनाथ और कोलकाता की सड़कों पर रहने वाले बेसहारा लोगों की खिदमत की थी।
iii.छठे एशियन अवॉर्ड में फाउंडर्स अवार्ड का कल ब्रिटेन में आयोजन किया गया था। यह पुरस्कार एशियाई समुदाय के लोगों की अनुकरणीय उपलब्धियों को मान्यता देता है और उन्हें पुरस्कत करता है। 
iv.यह पुरस्कार व्यापार, लोकोपकार, मनोरंजन, संस्कति और खेल सहित 14 श्रेणियों में दिया जाता है।

38.उमा भारती ने जल फिल्म समारोह का उद्घाटन किया
i.केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती ने नई दिल्ली में वाटर एक्सपो-2016 में जल फिल्म समारोह का उद्घाटन किया है। 
ii.इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश की तरक्की और समृद्धि के लिए जल संसाधन महत्वपूर्ण है और फिल्मों के जरिए कारगार तरीके से जल संरक्षण का संदेश दिया जा सकता है। लोगों के हित के लिए ऐसी फिल्में देश के कोन-कोने में दिखाई जानी चाहिए।
iii.फिल्म समारोह जल सप्ताह 2016 समारोह के हिस्से के रूप में जल संसाधन नदी विकास तथा गंगा संरक्षण मंत्रालय के अंतर्गत सार्वजनिक प्रतिष्ठान जल तथा विद्युत सलाहकार सेवा (वैपकॉस) लिमिटेड द्वारा किया गया।

39.भारत में लैंड टाइटल विधेयक पास करने वाला पहला राज्य बना राजस्थान
i.राजस्थान, लैंड टाइटल विधेयक पारित करने वाला पहला राज्य बन गया है। राज्य विधान सभा ने शुक्रवार को राजस्थान शहरी भूमि टाइटल प्रमाणन विधेयक - 2016 पारित कर दिया है। 
ii.इसका मतलब है कि नगर निगमों या राज्य विकास प्राधिकरण द्वारा शासित शहरी क्षेत्रों में रहने वाले राज्य के निवासी राज्य सरकार को मामूली शुल्क देकर अपनी भूमि का मालिकाना प्रमाण पत्र ले सकते हैं। iii.राज्य सरकार भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी की अध्यक्षता में एक प्राधिकरण का गठन करेगी।

40.एयरटेल ने एयरसेल से खरीदा आठ सर्किलों का 4जी स्पेक्ट्रम
i.देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने एयरसेल के पास मौजूद आठ सर्किलों के 4जी स्पेक्ट्रम को खरीदने का एलान किया है। यह सौदा 3,500 करोड़ रुपये में हुआ है।
ii.इस अधिग्रहण के साथ एयरटेल देश भर में 4जी स्पेक्ट्रम वाली ऑपरेटर बन जाएगी। सरकार की ओर से स्पेक्ट्रम की बिक्री से जुड़े नियमों को उदार बनाए जाने के बाद से टेलीकॉम क्षेत्र में ऐसे सौदे शुरू हो गए हैं।
iii.एयरसेल के पास 2300 मेगाहर्ट्ज बैंड के स्पेक्ट्रम यानी रेडियोवेव बिहार, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, आसाम, पूर्वोत्तर, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा में हैं।

41.फ़्रांस में स्थापित होगा महाराजा रंजित सिंह का बुत
i.पंजाब सरकार महान सिख योद्धा महाराजा रणजीत सिंह का बुत जून महीनें भारत में फ्रांस के राजदूत को सौंप दिया जायेगा जोकि महाराजा रणजीत सिंह के जनरल जीन फ्रें कोइस ऐलार्ड की फ्रांस में जन्म भूमि सैंट ट्रोपोज में स्थापित किया जायेगा।
ii.पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने अपने निवास स्थान पर एक बैठक के दौरान सैंट ट्रोपेज के डिप्टीमेयर श्री हेनरी ऐलार्ड के नेतृत्व में दौरे पर आये एक शिष्टमंडल को यह जानकारी दी जोकि जनरल ऐलार्ड के परिवार से ही हैं।
iii.यह बुत पंजाब और फ्रांस के लोगों में आपसी गांठों को मज़बूत करेगा और दोनो क्षेत्रों के लोगों में मोह प्रेम की गांठों को और मज़बूत करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि जनरल एलार्ड ने जनरल वेंटूरा (इटली) के साथ महाराजा रणजीत सिंह की सेना में सेवा की।