Thursday, February 11, 2016

डेली जी के अपडेट 06-10 Feb

1.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में पेट्रो रसायन संयंत्र राष्ट्र को समर्पित किया
i.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में पेट्रो रसायन संयंत्र को राष्ट्र को समर्पित किया है| इसके तहत प्रधानमंत्री ने डिब्रूगढ़ (असम) के समीप लेपेटकाटा में ब्रह्मपुत्र क्रेकर एडं पॉलिमर लिमिटेड को राष्ट्र को समर्पित किया है|


ii.इसके अलावा प्रधानमंत्री ने नुमालीगढ़ रिफाइनरीज लिमिटेड के वैक्स प्लांट (मोम संयंत्र) को भी राष्ट्र के नाम किया है|
iii.असम में पेट्रो रसायन संयंत्र को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की ‘मुद्रा’ और ‘स्टार्ट-अप इंडिया’ जैसी पहलों को गति देना एवं युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करना है|

2.सरकार ने सिक्किम में राष्ट्रीय जैविक खेती अनुसंधान संस्थान की स्थापना की
i.गंगटोक सिक्किम में राष्ट्रीय जैविक खेती अनुसंधान संस्थान की स्थापना की जाएगी|
ii.इसके लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के क्षेत्रीय केंद्र को उन्नयन किया जाएग| यह घोषणा 5 फ़रवरी 2016 को नई दिल्ली में की गयी|
iii.यह परियोजना दो महीने में पूरी की जाएगी| यह निर्णय केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह और नई दिल्ली में सिक्किम कृषि मंत्री सोम नाथ पौडेल द्वारा लिया गया|

3.गीतू मोहनदास ने फिल्म ‘इंशा अल्लाह’ की स्क्रिप्ट के लिए ग्लोबल फिल्म मेकिंग अवार्ड 2016 जीता
i.भारतीय लेखक गीतू मोहनदास ने सनडांस इंस्टिट्यूट ग्लोबल फिल्म मेकिंग अवार्ड-2016 जीता है|
ii.उन्हें यह पुरस्कार फिल्म इंशा अल्लाह के लेखन के लिए दिया गया है| यह समारोह पार्क सिटी, उटाह में आयोजित किया गया है|
iii.गीतू को यह पुरस्कार 11 वर्षीय बच्चे मुल्लाकोया की यात्रा की कहानी के लिए दिया गया जिसमे यह बच्चा अपने भाई को ढूंढने के लिए लक्षद्वीप से भारत के अन्य राज्यों की ओर रवाना होता है|

4.चांद पर चहलकदमी करने वाले छठे अंतरिक्ष यात्री मिशेल का निधन
i.चांद पर चलहकदमी करने वाले छठे अंतरिक्ष यात्री एडगर मिशेल का निधन हो गया है। वह 86 वर्ष के थे।
ii.मिशेल का फ्लारिडा के वेस्ट पॉम बीच में गुरुवार को निधन हो गया।
वह 1971 में 'अपोलो 14 अभियान के दौरान चांद पर चहलकदमी करने वाले पायलट थे।
iii.अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि अपनी पहली अंतरिक्ष यात्रा पर मिशेल अपोलो 14 के कमांडर एलन शेपहार्ड के साथ गए थे, जो अंतरिक्ष यात्रा करने वाले पहले अमेरिकी नागरिक थे।
iv.इनका लक्ष्य चंद्रमा पर वैज्ञानिक उपकरण तैनात करना और संचार संबंधी परीक्षण करने के साथ ही चांद की सतह की तस्वीरें लेना था।
उन्होंने चांद पर से पहले रंगीन टेलीविजन का ट्रांसमिशन भी किया था।

5.कार्टूनिस्ट सुधीर तैलंग का निधन
i.भारत के जाने-माने कार्टूनिस्ट सुधीर तैलंग का निधन हो गया है| वे 55 वर्ष के थे|
ii.मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है|
iii.उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "मैं ईश्वर से सुधीर तैलंग की आत्मा को शांति और परिजनों को यह असीम दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ|

6.दुनिया के 12 देशों ने सबसे बड़ी मल्टीनेशनल ट्रेड डील पर किए 'साइन'
i.12 देशों ने ट्रैंस-पसिफिक पार्टनरशिप के तहत दुनिया की सबसे बड़ी मल्टीनैशनल ट्रेड डील्स पर दस्तखत कर दिए।
ii.न्यूजीलैंड में इन सभी देशों के प्रतिनिधियों ने डील पर दस्तखत तो कर दिया, लेकिन इसे जमीं पर उतरने से पहले अभी कुछ और सालों तक कठिन समझौतों से होकर गुजरना होगा।
iii.इस समझौते के लिए पिछले 5 सालों से प्रयास किए जा रहे थे



7.गुजरात में बनेगा देश का पहला एविएशन पार्क
i.गुजरात में भारत का पहला विमानन पार्क बनने जा रहा है। इसमें रन-वे (एयरस्ट्रिप), प्रशिक्षण विद्यालय, हैलीपेड और छोटी विनिर्माण इकाइयां स्थापित होंगी। 
ii.गुजरात सरकार ने यह फैसला राज्य में विमानन क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से लिया है। 
iii.सरकार के स्वामित्व वाली गुजरात स्टेट एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी लिमिटेड (गुजसेल) के अधिकारियों के अनुसार, इस एकीकृत पार्क का उद्देश्य छात्रों, पेशेवरों, नीति निर्माताओं और कारोबारी संस्थाओं के बीच यह जागरूकता फैलाना है कि विमानन क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं। iv.गुजसेल ने पार्क के लिए बागडोरा के पास 60 हैक्टेयर जमीन चिह्नित की है।

8.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, भुवनेश्वर का उद्घाटन किया
i.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उड़ीसा के भुवनेश्वर में राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन किया है|
ii.ज्ञात हो इसी तरह के पाँच अन्य संस्थान मोहाली, भोपाल, पुणे, कोलकाता और तिरुअनन्तपुरम में स्थापित किए जा रहे हैं जिन्हें भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) नाम दिया गया है|
iii.राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान परमाणु ऊर्जा मंत्रालय द्वारा प्रायोजित है| जबकि भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अन्तर्गत आते है|

9.प्रोजेक्ट सनराइज का उत्तर-पूर्व राज्यों में शुभारम्भ
i.परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने इम्फाल, मणिपुर में ‘प्रोजेक्ट सनराइज’ का शुभारंभ किया है|
ii.इस परियोजना का उद्देश्य नशे के लिए इंजेक्शन का प्रयोग करने वाले लोगों को एचआईवी/एड्स से बचाना है|
iii.यह परियोजना 8 पूर्वोत्तर राज्यों के 20 जिलों में लागू की जाएगी. इस परियोजना की अनुमानित लागत 70 करोड़ रुपए है|
 
 
 

10.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पारादीप रिफाइनरी राष्ट्र को समर्पित किया
i.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) की 34,555 करोड़ रुपये की लागत से तैयार अत्याधुनिक पारादीप रिफाइनरी को राष्ट्र को समर्पित किया है| 
ii.इससे इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) रिलायंस इंडस्ट्रीज को पीछे छोड़कर देश की सबसे बड़ी रिफाइनरी कंपनी बन गई है|
iii.यह सालाना 56 लाख टन डीजल, 37.9 लाख टन पेट्रोल तथा 19.6 लाख टन केरोसिन-एटीएफ का उत्पादन करेगी. इसके अलावा यहां 7.90 लाख टन एलपीजी तथा 12.1 लाख टन पेटकोक का भी उत्पादन होगा|

11.श्रीलंका ने तमिल राष्ट्रगान से अनौपचारिक प्रतिबंध हटाया
i.श्रीलंका में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश का राष्ट्रगान तमिल भाषा में गाया गया| श्रीलंका में तमिल राष्ट्रगान पर लगे अनौपचारिक प्रतिबंध को हटा दिया गया है|
ii.यह कदम सजातीय अल्पसंख्यक तमिल समुदाय के साथ मैत्री के प्रयास के तहत उठाया गया है|
iii.पिछले साल के स्वतंत्रता दिवस समारोहों के दौरान ‘शांति घोषणा’ पढ़ी गई थी, जिसमें गृहयुद्ध के दौरान मारे गए सभी सजातीय समूहों के प्रति सम्मान प्रकट किया गया था|

12.विशाल मेहता इंटरनेशनल ग्रोन डायमंड एसोसिएशन के अध्यक्ष नियुक्त
i.विशाल मेहता को नव गठित इंटरनेशनल ग्रोन डायमंड एसोसिएशन(आईजीडीए) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है|
ii.मेहता सिंगापुर स्थित आईआईए टेक्नोलॉजीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं|
iii.आईआईए  टेक्नोलॉजीज की स्थापना से पहले, मेहता पश्चिम एशिया में अपनी मां द्वारा संचालित आभूषण व्यापार में शामिल थे|

13.मशहूर शायर निदा फ़ाज़ली का निधन 
i.निदा फ़ाज़ली को आसान भाषा में लिखे दोहों के लिए ख़ास तौर पर याद किया जाएगा| निदा फ़ाज़ली का असली नाम मुक्तदा हसन था|
ii.उनके दोहों और ग़ज़लों को जगजीत सिंह की आवाज़ ने लाखों-लाख लोगों तक पहुँचाया|
iii.1990 के दशक में निदा फ़ाज़ली के दोहों का एलबम जगजीत सिंह ने गाया था जो बहुत लोकप्रिय हुआ था, इस एलबम का नाम था –इनसाइट|

14.RBI ने चार NBFC कंपनियों का रजिस्‍ट्रेशन किया रद्द
i.भारतीय रिजर्व बैंक ने चार गैर-बैंकिंग वित्तीय कम्पनियों का रजिस्‍ट्रेशन कैंसिल कर दिया है।
ii.आरबीआई ने कोलकाता की गोयल कॉमर्शियल प्रा. लि. और फर्स्‍ट डेब्‍ट मैनेजमेंट लि., मुंबई की नास्टैल्जिया फिनवेस्ट प्राइवेट लिमिटेड और नारद रीयल्‍टर्स प्रा. लि. का रजिस्‍ट्रेशन रद्द किया है।

15.ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए बने नए स्टैण्डर्ड
i.मोदी सरकार ने ‘ईज ऑफ डूईंग बिजनेस’ के लिए टाइमबाउंड स्टैंडर्ड तय कर दिए हैं। नए फ्रेमवर्क में राज्यों की रैंकिंग तभी बेहतर होगी, जब वह इन स्टैंडर्ड को फॉलो करेंगे|
ii.अभी गुजरात, आंध्र प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों को टॉप फाइव में रैंकिंग मिली हुई है।
iii.पहले मापदंडों को आठ कैटेगरी में बांटा गया था लेकिन इस बार इसे 10 कैटेगरी में बांटा गया है। इन 10 कैटेगरी को भी अलग-अलग श्रेणी में बांटा गया है।
iv.पहले एक्सेस टू इंफॉर्मेशन और ट्रांसपेरेंसी, सिंगल विंडो सिस्टम, इंडस्ट्री के लिए लैंड, सरकारी विभागों से नो ऑबजेक्शन सर्टिफिकेट, एनवायरमेंट क्लीयरेंस, लेबर लॉ, इलेक्ट्रिसिटी और वॉटर कनेक्शन, टैक्स, इंसपेक्शन और पेपर लैस कोर्ट के नाम से 10 कैटेगरी बनाई गई है।


16.भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सूर्य किरण IX’ का पिथौरागढ़, उत्तराखंड में शुभारम्भ
i.भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सूर्य किरण’ के नैव संस्करण का उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में शुभारम्भ हुआ है|
ii.यह सैन्य अभ्यास 21 फरवरी 2016 को सम्पन्न होगा|
iii.सेना के मध्य कमान के अंतर्गत पंचशूल ब्रिगेड के नेतृत्व में यह सैन्य अभ्यास चलेगा| दोनों देशों के जवान आपदा प्रबंधन, आतंकवाद विरोधी विषयों की जानकारी लेंगे और अपने अनुभवों को साझा करेंगे|
iv.नेपाली सेना की सबसे श्रेष्ठ बटालियन श्री रुद्रधोज बटालियन इसमें हिस्सा ले रही है|

17.फ़्रांस, सुपरमार्केट द्वारा खाद्य पदार्थों की बर्बादी को प्रतिबंधित करने वाला पहला देश बना
i.फ्रांस की सीनेट ने सर्वसम्मति से एक एसा क़ानून पारित किया जिसके अंतर्गत सुपरमार्केटों द्वारा खाद्य पदार्थों की बर्बादी को प्रतिबंधित किया गया है| 
ii.इस तरह के क़ानून को पारित करने वाला फ़्रांस पहला देश बन गया है|
iii.प्रायः सुपरमार्केट खाद्य पदार्थों की समयअवधि समाप्त होने पर उन्हें फेक देते हैं| इसलिए फ़्रांस सीनेट ने यह कानून पारित करके सभी सुपरमार्केटों को बाध्य किया है की वह इन खाद्य पदार्थों को फेकने के बजाए दान करें|

18.बृजभूषण शरण सिंह एसएडब्ल्यूएफ के अध्यक्ष नियुक्त
i.सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को सिंह दक्षिण एशिया कुश्ती महासंघ (एसएडब्ल्यूएफ) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है|
ii.इसके अतरिक्त पाकिस्तान के चौधरी मोहम्मद अज़गर, श्रीलंका के यूएच नेविले तथा नेपाल के राज मोहम्मद अंसारी को उपाध्यक्ष जबकि बंगलादेश के तबीऊर रहमान को एसएडब्ल्यूएफ का महासचिव नियुक्त किया गया है|
iii.बृजभूषण को यह अधिकार दिया गया है कि वह भारत से एक संयुक्त सचिव और अफगानिस्तान से एक कोषाध्यक्ष तथा प्रत्येक सदस्य देशों से एक कार्यकारी सदस्य की नियुक्ति करे|

19.नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सुशील कोइराला का निधन
i.नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और नेपाली कांग्रेस के प्रेजिडेंट सुशील कोइराला का काठमांडू स्थित उनके आवास पर निधन हो गया है| वे 78 वर्ष के थे| 
ii.कोइराला क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मनेरी डिजीज (सीओपीडी) से पीड़ित थे|
iii.वर्ष 2015 में नेपाल में नए संविधान को जमीन पर उतारने में कोइराला की अहम भूमिका थी|


20.भारत और चीनी सेनाओं के मध्य सैन्य अभ्यास ‘शिनो इंडिया कोऑपरेशन 2016’ सम्पन्न
i.भारत और चीन की सेनाओं का पहला रणनीतिक साझा अभ्यास ‘शिनो इंडिया कोऑपरेशन 2016’ 7 फरवरी 2016 को लद्दाख में किया| 
ii.ये संयुक्त सैन्य अभ्यास भारत-चीन सरहद के पास चुशुल-मोल्दो नामक इलाके में किया गया है|
iii.लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल यानी एलएसी पर ये अभ्यास दोनों देशों के जवानों के बीच सीमा पर आपसी मेलजोल को बढ़ाने और शांति कायम रखने के लिये हो रहे प्रयासों का हिस्सा है|

21.भारतीय टेलीकॉम नियामक संस्था (ट्राई) ने नेट न्यूट्रैलिटी का समर्थन किया
i.भारतीय टेलीकॉम नियामक संस्था (ट्राई) ने नेट न्यूट्रैलिटी का समर्थन करते हुए दूरसंचार कंपनियों पर डाटा शुल्क की दरों में किसी प्रकार का भेदभाव करने पर रोक लगा दी है| 
ii.ट्राई ने इस बारे में 'प्रोहिबिशन ऑफ डिस्क्रिमिनेटरी टैरिफ्स फॉर डॉटा सर्विसेज रेगुलेशनस 2016' जारी किया है|
iii.उपरोक्त निर्णय के तहत दूरसंचार कंपनियों द्वारा अलग-अलग शुल्क वसूलने पर ट्राई 50,000 रुपये प्रतिदिन का जुर्माना लगा सकता है|

22.केंद्र सरकार ने 12 अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में 24x7 टोल फ्री पर्यटक इंफोलाइन का शुभारंभ किया
i.केंद्र सरकार ने नई दिल्ली में हिंदी और अंग्रेजी सहित 12 अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में 24x7 टोल फ्री पर्यटक इंफोलाइन का शुभारंभ किया है|
ii.इन 12 भाषाओं में अंग्रेजी, हिंदी, अर्थात्, अरबी, फ्रेंच, जर्मन, इतालवी, जापानी, कोरियाई, चीनी, पुर्तगाली, रूसी और स्पेनिश भाषा शामिल है|
iii.यह परियोजना टाटा बीएसएस(बिजनेस सपोर्ट सिस्टम) के सहयोग से पर्यटन मंत्रालय द्वारा शुरू की गई है|
iv.यह सेवा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए निःशुल्क उपलब्ध होगी|

23.PAK में हिंदू मैरिज बिल को संसदीय बोर्ड ने दी मंजूरी
i.सालों के इंतजार के बाद आखिरकार पाकिस्तान में हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय के लिए वहां की संसद विवाह कानून उपलब्ध कराने जा रही है| 
ii.हिंदू बिल मैरिज को पाकिस्तान के एक संसदीय पैनल ने मंजूरी दी है| यह बिल दशकों से लटका पड़ा था और सरकार इसे लेकर सुस्त रवैया अपना रही थी|
iii.लॉ एंड जस्टिस के लिए बनाई गई नेशनल असेंबली स्टैंडिंग कमेटी ने सोमवार को हिंदू मैरिज बिल 2015 का ड्राफ्ट फाइनल कर दिया| इसके लिए खासकर पांच हिंदू कानून निर्माताओं को बुलाया गया था|

24.दक्षिण एशियाई खेलों की स्क्वैश एकल प्रतिस्पर्धा में जोश्ना चिन्नप्पा ने स्वर्ण पदक जीता
i.जोश्ना चिन्नप्पा ने दक्षिण एशियाई खेलों के दौरान स्क्वैश महिला एकल प्रतिस्पर्धा में पाकिस्तान की मारिया टूरपाकी वज़ीर को हराकर स्वर्ण पदक जीता है|
ii.गुवाहाटी स्थित आर जी बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गये मैच में शीर्ष वरीयता प्राप्त चिन्नप्पा ने दूसरी वरीयता प्राप्त वज़ीर को 10-12,11-7,11-9,11-7 से हराया है|
iii.वर्ष 2003 में वे अंडर 19 श्रेणी में ब्रिटिश स्क्वैश चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय थीं|

25.मुकेश अंबानी और सैम पित्रौदा अमेरिका की राष्ट्रीय इंजीनियरिंग अकादमी(एनएई) के सदस्य के रूप में निर्वाचित
i.रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मुकेश धीरूभाई अंबानी और दूरसंचार इंजीनियर, आविष्कारक, उद्यमी और नीति निर्माता सैम पित्रौदा को एनएई के नए विदेशी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है|
ii.यह घोषणा एनएई के अध्यक्ष सी डेनियल मोटे जूनियर ने की| इस निर्वाचन के साथ ही एनएई के कुल अमेरिकी सदस्यों की संख्या 2275 और विदेशी सदस्यों की संख्या 232 हो गई है|
iii.राष्ट्रीय इंजीनियरिंग अकादमी के लिए निर्वाचन इंजीनियरिंग के क्षेत्र में दी जाने वाली एक प्रतिष्ठित उपाधि है| यह सम्मान उन लोगों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने इंजीनियरिंग अनुसंधान या प्रौद्योगिकी विकास में योगदान दिया हो|
iv.इन लोगों को अधिकारिक रूप से 9 अक्टूबर 2016 को वाशिंगटन डीसी में सम्मानित किया जाएगा|

26.राजेंद्र कुमार पचौरी टेरी के कार्यकारी उपाध्यक्ष नियुक्त
i.राजेंद्र कुमार पचौरी को ऊर्जा और संसाधन संस्थान (टेरी) के कार्यकारी उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है|
ii.कार्यकारी उपाध्यक्ष के पद का गठन हाल ही में किया गया है और राजेंद्र पचौरी इस पद को धारण करने वाले पहले व्यक्ति हैं|
iii.राजेंद्र पचौरी को 20 अप्रैल 2002 को आईपीसीसी के अध्यक्ष के रूप मेंचुना गया|
iv.पर्यावरण के क्षेत्र में उनके महत्वूपर्ण योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें 2001 में पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया| वर्ष 2007 में अल्बर्ट अर्नाल्ड गोरे जूनियर और आईपीसीसी को नोबेल पीस सम्मान से सम्मानित किया गया. इस वर्ष पचौरी आईपीसीसी के अध्यक्ष थे|

27.अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा साइबर सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना प्रस्तुत
i.संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने देश में साइबर सुरक्षा के लिए एक राष्ट्रीय कार्य योजना प्रस्तुत की है| 
ii.अमेरिका के राष्ट्रपति के खुफिया विभाग की ओर से नई तकनीकों के बढ़ते खतरों की चेतावनी दिए जाने के बाद राष्ट्रपति बराक ओबामा ने साइबर सुरक्षा से जुड़ी एक राष्ट्रीय कार्य योजना प्रस्तुत की|
iii.इस कार्ययोजना को सुरक्षित इंटरनेट दिवस के उपलक्ष्य में जारी किया गया| 

28.धीरेंद्र हीरालाल वाघेला बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त
i.न्यायधीश धीरेंद्र हीरालाल वाघेला को बंबई उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है|
ii.वर्तमान में हीरालाल वाघेला उड़ीसा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद पर कार्यरत हैं| मुंबई में 16 फरवरी 2016 को वह पदभार ग्रहण करेंगे|
iii.वह मोहित एस शाह का स्थान लेंगे जो सितम्बर, 2015 को पद से सेवानिवृत्ति हुए थे|

29.राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल डीवॉर्मिंग डे मनाया गया
i.केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम कें नेशनल डीवॉर्मिंग डे का शुभारंभ किया है|
ii.नवजात शिशुओं और स्कूली बच्चों को परजीवी कृमि संक्रमण से संरक्षित करने के लिए और इसके प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए प्रत्येक वर्ष 10 फरवरी को नेशनल डीवॉर्मिंग डे के रूप में मनाया जाता है|
iii.सर्वप्रथम इस दिवस का आयोजन वर्ष 2015 में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा किया गया था| जिसके अनतर्गत 11 राज्यों/संघ शासित प्रदेश के 277 जिलों  के 1 से 19 वर्ष आयु के बच्चों को कवर किया गया था|

30.इंग्लैंड की रॉयल नेवी भारत के ऑपरेशन राहत का अध्ययन करेगी
i.फरवरी 2016 के दूसरे सप्ताह में ऑपरेशन राहत उस समय चर्चा में रहा जब इंग्लैंड की रॉयल नेवी ने यमन में भारत द्वारा चलाए गये इस अभियान का अधिकारिक अध्ययन करने की इच्छा व्यक्त की है|
ii.रॉयल नेवी ऑपरेशन राहत का गहन अध्ययन करना चाहती है तथा इसमें निहित योजनाओं को भी जानने की इच्छुक है| इसे किस प्रकार अंजाम दिया गया यह भी रॉयल नेवी जानना चाहती है|
iii.ऑपरेशन राहत संघर्ष-ग्रस्त क्षेत्र में आयोजित अब तक के सबसे कठिन तारकीय बचाव अभियानों में से एक है|

31.यूनेस्को ने नैनो साइंस और नैनो टेक्नोलॉजी के लिए मेडल प्रदान किये
i.आठ वैज्ञानिकों को यूनेस्को द्वारा नैनो साइंस और नैनो टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में योगदान देने के लिए मेडल प्रदान किये गये हैं|
ii.वर्ष 2014 के फिज़िक्स नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर इसामु आकासकी इन विजेताओं में से एक हैं|
iii.यह प्रतिवर्ष यूनेस्को के डायरेक्टर-जनरल द्वारा प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों एवं संगठनों को नैनो तकनीक के विकास के लिए दिया जाता है| वर्ष 2000 में फिज़िक्स नोबेल पुरस्कार के विजेता ज्होरेस अल्फेरोव एवं चीन विज्ञान अकादमी के अध्यक्ष चुनली बाई को भी यह पुरस्कार प्रदान किया गया|

32.भारत सरकार ने वर्ष 2014 के लिए प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कारों की घोषणा की
i.भारत सरकार ने वर्ष 2014 के लिए प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कारों की घोषणा की है| 
ii.ये पुरस्कार केन्द्र और राज्य सरकारों के विभागीय तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों एवं 500 या इससे अधिक कर्मियों की निजी क्षेत्र की ईकाइयों में काम करने वाले 54 कर्मियों को उनके विशिष्ट प्रदर्शन, नवाचार की योग्यताओं, उत्पादकता के क्षेत्र मे महत्वपूर्ण योगदान तथा साहस और सजगता के लिए प्रदान किया जाएगा|
iii.वर्ष 2014 के लिए प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कारों के नामांकनों में से श्रम भूषण पुरस्कार के लिए 9, श्रम वीर / श्रम वीरांगना के लिए 19 और श्रमश्री /श्रम देवी के लिए 26 नामों का चयन किया गया| इनमें सार्वजनिक क्षेत्र के 36 और निजी क्षेत्र के 18 कर्मी शामिल हैं|


Sunday, February 7, 2016

डेली जी के अपडेट 01-05 Feb

1.भारत में पहली बार आयोजित होने वाले नासा के ‘सेप्सवार्ड बाउंड प्रोग्राम 2016’ के लिए लद्दाख का चयन
i.नासा का ‘सेप्सवार्ड बाउंड प्रोग्राम’ वर्ष 2016 के जनवरी माह में तब चर्चा में आया जब इस कार्यक्रम को पहली बार भारत में आयोजित करने का निर्णय किया गया है|

ii.भारत में पहली बार आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए जम्मू कश्मीर के शहर लद्दाख को चुना गया है|
iii.भारत के लद्दाख में इस कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त रूप से नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा), मार्स सोसायटी ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया और बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट ऑफ़ पैलेयोबोटनी, लखनऊ द्वारा किया जाएगा|
iv.यह कार्यक्रम विश्व के एस्ट्रोबायोलोजिस्ट, वैज्ञानिकों और छात्रों को विश्व के उन स्थानों पर अध्ययन करने का मंच प्रदान करता है जहां जीवन बहुत जटिल है|
v.इससे पूर्व इस कार्यक्रम का आयोजन मोजावे रेगिस्तान, इडाहो, उत्तरी डकोटा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, ध्रुवीय क्षेत्रों जैसी जटिल जगहों पर किया जा चुका था|

2.कंप्यूटर साइंस फॉर ऑल योजना में टीसीएस, इंफोसिस और विप्रो भी शामिल
i.अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की कंप्यूटर साइंस फॉर ऑल योजना में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इंफोसिस और विप्रो ने 01 फ़रवरी 2016 को शामिल होने की घोषणा की है|
ii.योजना में 100 से अधिक स्कूल शिक्षकों को शामिल किया जाएगा| इंफोसिस ने इस योजना के लिए 10 लाख डॉलर का डोनेशन देने की घोषणा की है|
iii.टीसीएस अमेरिका के 27 शहरों में शिक्षकों को ग्रांट देकर इस योजना में मदद करेगी|
iv.विप्रो और मिशीगन यूनिवर्सिटी, विप्रो एसटीईएम फेलोशिप प्रोग्राम इन विषयों में रिसर्च से जुड़े अनुभवों को शामिल कर सुधार करने की कोशिश करेगा|

3.तेलुगु साहित्यकार नयनी कृष्णकुमारी का निधन
i.तेलुगु साहित्यकार नयनी कृष्णकुमारी का हैदराबाद में निधन हो गया है| वह 86 वर्ष की थी|
ii.उन्होंने मात्र 18 वर्ष की आयु में ‘अन्ध्रुला कथा’ नामक साहित्य की रचना की थी, जो अन्ध्रावासियों के इतिहास पर आधारित है|
iii.इसके अतिरिक्त उन्हें पोट्टी श्रीरामुलु तेलुगू यूनिवर्सिटी ने भी सर्वश्रेष्ठ महिला लेखिका पुरस्कार से सम्मानित किया है|

4.अप्रैल-दिसंबर में राजकोषीय बजट मे 88 प्रतिशत घाटा
i.वित्त वर्ष 2015-16 के पहले नौ महीने में राजकोषीय घाटा बजट के सालाना लक्ष्य का 88 फीसदी रहा| 
ii.इससे पूर्व वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 100.2 फीसदी तक था| 29 जनवरी 2016 को उपलब्ध ताजा आंकड़े सरकार की वित्तीय स्थिति में सुधार का संकेत हैं|
iii.राशि के हिसाब से अप्रैल-दिसंबर, 2015 के दौरान राजकोषीय घाटा 4.88 लाख करोड़ रुपए रहा, जो 2015-16 के बजट अनुमान का 88 फीसदी है| घाटे की स्थिति में सुधार का मुख्य कारण कर संग्रह में वृद्धि है|

5.पूर्व सेना प्रमुख के वी कृष्ण राव का निधन
i.भारत के पूर्व सेना प्रमुख जनरल के वी कृष्ण राव का हृदयघात के बाद नई दिल्ली स्थित सैन्य अस्पताल में निधन हो गया| वे 92 वर्ष के थे|
ii.वे भारतीय सेना के 14वें सेना प्रमुख थे| राव पाकिस्तान के खिलाफ 1947-48 में जम्मू-कश्मीर में हुए युद्ध में शामिल रहे थे|
iii. राव 1989-90 में जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल भी रहे|

6.रमय्या शनमुदा सुंदर रूस द्वारा “ऑर्डर ऑफ़ फ्रेंडशिप” पुरस्कार से सम्मानित
i.रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कुडनकुलम परमाणु उर्जा परियोजना में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले परियोजना निदेशक रमय्या शनमुदा सुंदर को रूस के विशिष्ट सम्मान “ऑर्डर ऑफ़ फ्रेंडशिप” से सम्मानित किया है|
ii.कुडनकुलम परियोजना के लिए विभिन्न विरोधाभासों के बाद शनमुदा सुंदर की मध्यस्थता के कारण तालमेल कायम हो सका तथा परियोजना सफलतापूर्वक आरंभ की गयी|
iii.कुडनकुलम परियोजना भारत में रूस के सहयोग से स्थापित की गयी है जिसे वर्ष 1988 के अंतर सरकारी समझौते के तहत लागू किया गया. इस प्लांट से प्रथम चरण में उत्पादित 1000 मेगावाट यूनिट को वर्ष 2013 में राष्ट्रीय पावर ग्रिड के साथ जोड़ दिया गया| 
iv.इसी कड़ी में दूसरे चरण की यूनिट वर्ष 2016 में लॉन्च की जाएगी|

7.उत्तर प्रदेश ‘उदय’ योजना में शामिल
i.भारत सरकार, उत्तर प्रदेश ऊर्जा निगम लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने उत्तर प्रदेश डिस्‍कॉम्‍स (दक्षिणाचंल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, कानपुर इलेक्ट्रिक सप्‍लाई कंपनी लिमिटेड, मध्‍यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड और पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड) की ओर से ‘उदय’ – ‘उज्‍जवल डिस्‍कॉम एश्‍योरेंस योजना’ के तहत एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्‍ताक्षर किए हैं| 
ii.डिस्‍कॉम्‍स का परिचालन और वित्‍तीय स्थिति सुधारने के लिए यह समझौता ज्ञापन किया गया|
iii.‘उदय’ का उद्देश्‍य कर्ज में डूबी वितरण कंपनियों की वित्‍तीय स्थिरता के लिए स्‍थायी समाधान निकालना और उनकी परिचालन क्षमता में सुधार लाना है|

8.आदित्य मेहता, वर्ष 2016 की राष्ट्रीय स्नूकर चैम्पियनशिप के विजेता बने
i.मुंबई के आदित्य मेहता वर्ष 2016 की राष्ट्रीय स्नूकर चैम्पियनशिप के पुरुष वर्ग के विजेता बने हैं|
ii.जबकि महिला वर्ग में यह खिताब कर्नाटका की विद्या पिल्लई ने जीता है|
iii.इसके अतिरिक्त वर्ष 2016 की राष्ट्रीय बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप में महिला वर्ग का खिताब दिल्ली की कीरथ भंडाल ने जीता|
iv.इस प्रतियोगिता का आयोजन इन्दौर के एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में किया गया था|

9.नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन पुरुष एकल खिताब जीता
i.विश्व के नंबर-1 पुरुष टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन का पुरुष एकल खिताब जीता है| 
ii.जोकोविच का यह छठवां ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब है| उन्होंने फाइनल मैच में विश्व नंबर-2 खिलाड़ी एंडी मर्रे को हराया|
iii.रॉड लेवर एरेना मैदान पर हुए फाइनल मैच में जोकोविच ने ब्रिटेन निवासी मर्रे को 6-1,7-5, 7-6 (3) से हराया|

10.रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने क्रेडिट पॉलिसी की घोषणा की
i.रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने अपने नए क्रेडिट पॉलिसी की घोषणा की है| 

ii.नए क्रेडिट पॉलिसी में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है| ये पूर्व की 6.75 फीसदी पर ही बरकरार रहेगी| रिजर्व रेपो दर भी बिना किसी बदलाव के 5.75 प्रतिशत पर बनी रहेगी|
iii.आरबीआई ने अपने नए क्रेडिट पॉलिसी में वर्ष 2017 तक महंगाई दर 5 फीसदी रहने का अनुमान जताया है|

11.सरोज कुमार झा विश्व बैंक में उच्च पद पर नियुक्त
i.भारतीय नागरिक सरोज कुमार झा को विश्व बैंक में महत्वपूर्ण पद पर भंगुरता (Fragility), संघर्ष (Conflict) और हिंसा (Violence) समूह के लिए वरिष्ठ निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है|
ii.सरोज कुमार झा बैंक के अध्यक्ष जिम योंग किम की कमजोर, संघर्ष और हिंसक मामले हल करने में उनकी मदद करेंगे|
iii.सरोज कुमार झा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर से पढ़े हुए हैं|
वह 2012 की फरवरी से लेकर पिछले सप्ताह तक अल्माटी में स्थित मध्य एशिया के लिए विश्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक रहे|

12.जय कुमार गर्ग कारपोरेशन बैंक के सीईओ एवं एमडी नियुक्त
i.केंद्र सरकार ने जय कुमार गर्ग को तीन वर्ष के लिए कारपोरेशन बैंक का प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है|
ii.उन्होंने 1 फरवरी 2016 को यह पद ग्रहण किया, उन्होंने एस आर बंसल का स्थान लिया जो 31 जनवरी 2016 को सेवानिवृत हुए|
iii.उन्हें क्रेडिट मैनेजमेंट, रिकवरी, फोरेक्स ऑपरेशन, रिटेल बैंकिंग एवं एडमिनिस्ट्रेशन में वृहद अनुभव प्राप्त है|

13.गंगा की सफाई के लिए आठ मंत्रालयों ने किया समझौता
i.केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नमामि गंगे के तहत गंगा को निर्मल एवं अविरल बनाने हेतु आठ केन्द्रीय मंत्रालयों ने एक संयुक्त सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये हैं|
ii.इसका उद्देश्य अगले तीन वर्षों के दौरान गंगा और उसकी सहायक नदियों में प्रदूषण फैलाने वाले तत्वों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने और आपसी तालमेल के साथ स्वच्छता पहल को गति प्रदान करना है|
iii.केन्द्र सरकार ने गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए 2015 से 2020 के दौरान करीब 20 हजार करोड़ रूपये की लागत की रूप रेखा तैयार की है| 
iv.नमामि गंगे परियोजना का 100 प्रतिशत खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी|

14.मेजर जनरल मेनन संयुक्त राष्ट्र मुक्ति पर्यवेक्षक सेना के अध्यक्ष नियुक्त
i.भारत के मेजर जनरल जय शंकर मेनन को संयुक्त राष्ट्र के मुक्ति पर्यवेक्षक सेना के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है|
ii.उन्हें संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून द्वारा 2 फरवरी 2016 को नियुक्त किया गया है|
iii.उन्हें नेपाल के लेफ्टिनेंट जनरल पूरन चन्द्र थापा के स्थान पर नियुक्त किया गया है जिनका कार्यकाल 7 फरवरी 2016 को समाप्त हो रहा है|

15.उर्दू लेखक इंतज़ार हुसैन का निधन
i.उर्दू कथा लेखक, उपन्यासकार, कवि और स्तंभकार इंतज़ार हुसैन का 2 फरवरी 2016 को पाकिस्तान के लाहौर में निधन हो गया है| वह 93 वर्ष के थे|
ii.वह पहले पाकिस्तानी और उर्दू लेखक जिसे प्रतिष्ठित मैन बुकर अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार के लिए नामित किया गया था|
iii.इससे पहले 2012 एवं 2013 में वे इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल कमांडिंग ऑफिसर रह चुके थे| 

16.सुप्रीम कोर्ट ने पीएसीएल की संपत्ति बेचने के लिए लोढ़ा समिति को नियुक्त किया
i.सुप्रीम कोर्ट ने पर्ल्स एग्रोटेक कारपोरेशन लिमिटेड (पीएसीएल) की संपत्ति बेचने तथा निवेशकों को 49 हज़ार करोड़ रुपये लौटाने के लिए पूर्व मुख्य न्यायाधीश आरएम लोढ़ा समिति को नियुक्त किया है|
ii.निवेशकों ने इस फर्म में सामूहिक निवेश योजना के तहत निवेश किया था जिसे भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने गैरकानूनी ठहराया है|
iii.जस्टिस अनिल दवे की बेंच के अनुसार पीएसीएल द्वारा अधिकृत विभिन्न स्थलों को सेबी को सौंपा जाना चाहिए| 

17.भारत-अफगानिस्तान के मध्य राजनयिकों के लिए वीजा मुक्त यात्रा हेतु समझौता
i.भारत और अफगानिस्तान ने 1 फरवरी 2016 को एक समझौता किया जिसके तहत दोनों देशों के राजनयिक बिना वीज़ा एक-दूसरे देश में यात्रा कर सकते हैं|
ii.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अफगानिस्तान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अब्दुल्ला अब्दुल्ला की मुलाकात के बाद यह समझौता हुआ है| iii.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफगान सरकार के प्रति गहरा आदर व्यक्त करते हुए कहा कि युद्धग्रस्त देश में भारतीय नागरिकों की रक्षा और एनएसए व अफगान सेनाओं के अदम्य साहस के लिए अफगान सरकार का आभार व्यक्त किया|

18.अर्चना रामासुंदरम अर्द्धसैनिक बल की पहली महिला महानिदेशक नियुक्त
i.वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अर्चना रामासुंदरम को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है| वह भारत के किसी अर्द्धसैनिक बल का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं|
ii.कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) द्वारा जारी आदेश के अनुसार 58 वर्षीय अर्चना रामासुंदरम फिलहाल राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की निदेशक हैं|
iii.अर्चना इससे पहले सीबीआई की एडिशनल डायरेक्टर बनाई गई थीं. वे उस समय चर्चा में रहीं जब उन्होंने तमिलनाडु कैडर से रिलीव हुए बिना ही सीबीआई ज्वाइन कर ली थी| अदालत ने अर्चना को यह पद संभालने से मना कर दिया था क्योंकि इस पोस्टिंग में प्रक्रियात्मक खामी थी. इसके बाद अर्चना नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की महानिदेशक बनाई गईं|


19.परदेशी, हरीश मेक्सिको, वियतनाम में भारत के राजदूत नियुक्त
i.वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी मुक्तेश कुमार परदेशी मेक्सिको में भारत के राजदूत के रूप में नियुक्त किए गए हैं|
ii.परदेशी 1991 बैच की भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के अधिकारी हैं| वर्तमान में वह विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (पासपोर्ट प्रभाग) के पद पर तैनात है|
iii.उन्होंने वर्ष 2007 से 2010 के दौरान जकार्ता में भारतीय दूतावास में मिशन उप प्रमुख के रूप में कार्य किया है| 

20.विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ज़ीका वायरस को अन्तरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया
i.विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने जीका वायरस को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है| यह वायरस अभी तक ब्राजील सहित लैटिन अमेरिका के 23 देशों में फैल चुका है|
ii.इस संबंध में विश्व स्वास्थ्य संगठन के जिनीवा मुख्यालय में एक आपातकाल बैठक बुलाई गयी जिसमें विशेषज्ञों द्वारा जीका वायरस को अन्तरराष्ट्रीय आपातकाल के लिए आवश्यक माना गया|
iii.डब्ल्यूएचओ ने यह आशंका जताई है कि वर्ष 2017 तक अमेरिका महाद्वीप में इस वायरस की चपेट में 40 लाख लोग आ सकते हैं| 
iv.मच्छर से फैलने वाले इस वायरस से सबसे अधिक खतरा नवजात शिशुओं एवं गर्भवती महिलाओं को होता है. इस वायरस से प्रभावित नवजात शिशुओं के सिर छोटे होते हैं तथा उनमें रोगप्रतिरोधक क्षमता का विकास न होने के कारण उन्हें बचाना भी मुश्किल होता है|

21.पहला अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट अगरतला में सम्पन्न
i.पहला अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट अगरतला में सम्पन्न हो गया है| 
ii.इस पांच दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन ऑल त्रिपुरा पेरेंट्स चेस फोरम ने खेजुरबागन स्थित शहीद भगत सिंह यूथ हॉस्टल में किया था|
iii.यह इस राज्य का पहला बड़ा शतरंज टूर्नामेंट था इसमें पश्चिम बंगाल, मणिपुर, असम, मिजोरम, दिल्ली और पंजाब जैसे विभिन्न अन्य राज्यों से लगभग 139 खिलाड़ियों ने भाग लिया|

22.सौम्या अग्रवाल ने रोप स्कीपिंग में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, गोल्डन बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में दर्ज
i.मध्य प्रदेश में उज्जैन की सौम्या अग्रवाल ने स्कीपिंग रोप में इतिहास रच दिया है| उन्होंने नीदरलैंड की महिला खिलाड़ी यादरा वोल्ड्रे को पीछे छोड़कर एक मिनट में 160 जम्प लगाकर अपना नाम गोल्डन बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में दर्ज कराया है|
ii.यह कार्यक्रम उज्जैन के सेंट मेरी स्कूल में आयोजित किया गया|
गोल्डन बुक से आए अधिकारी के सामने सौम्या ने यह रिकॉर्ड कायम किया है|
iii.इस अवसर पर उज्जैन के कलेक्टर ने सौम्या का नाम प्रदेश के एकलव्य अवार्ड के लिए भेजने का वायदा किया|
iv.सौम्या अग्रवाल ने अंडर 14 के जम्प रोप में एक मिनट में 160 जम्प लगाकर नीदरलैंड की यादरा वोल्ड्रे के एक मिनट में 158 का वर्ल्ड रिकार्ड तोडा| सौम्या ने एक मिनट में हाईएस्ट जम्प कर इतिहास रच दिया| 

23.ऋषभ पंत ने अंडर-19 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का विश्व रिकॉर्ड बनाया
i.भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अंडर-19 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है| 
ii.उन्होंने यह रिकार्ड बांग्लादेश में आयोजित अंडर-19 वर्ल्ड कप (U-19 वर्ल्ड कप) में नेपाल के खिलाफ भारत के आखिरी ग्रुप मुकाबले में किया|
iii.नेपाल से मिले 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंत ने 18 गेंदों में अर्धशतक बनाया, जिसकी बदौलत भारत मात्र 18.1 ओवरों में सात विकेट से बड़ी जीत हासिल करने में सफल रहा| 


24.टीसीएस आईटी क्षेत्र में दुनिया की सबसे ताकतवर ब्रांड

i.भारत की शीर्ष बहुराष्ट्रीय कंपनी टीसीएस को आईटी सर्विसेज उद्योग में दुनिया के सबसे ताकतवर ब्रांड के रूप में आंका गया है|
ii.दुनिया की प्रमुख ब्रांड वैल्युएशन फर्म “ब्रांड फाइनेंस’ ने वर्ष 2016 की सालाना रिपोर्ट में यह बात कही| यह रिपोर्ट प्रति वर्ष जारी की जाती है|
iii.कंपनियों को यह स्‍कोरिंग कई मापदंडों के आधार पर दी जाती है, जिसमें फैमिलिअरिटी, लॉयल्‍टी, स्‍टाफ सेटिसफैक्‍शन और कॉरपोरेट रेप्‍यूटेशन जैसे मापदंड प्रमुख हैं|
iv.इसमें लोगों में अच्छी जानकारी, लॉयल्टी, प्रमोशन, कर्मचारियों की संतुष्टि और प्रतिष्ठा जैसी बातों के आधार पर टीसीएस को 100 में से 78.3 अंक और “एए+’ रेटिंग दी गई है|

25.आईएमएफ नई दिल्ली में आयोजित करेगा 'एशिया सम्मेलन'
i.अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष भारत सरकार के साथ मिल कर अगले महीने नई दिल्ली में एशिया के आर्थिक प्रदर्शन पर का उच्च स्तरीय सम्मेलन का आयोजन करने जा रहा है। 
ii.इसमें इस क्षेत्र की अगले चरण की नीतिगत चुनौतियों की पड़ताल और रोजगार सृजन तथा असमानता कम करने वाली वृद्धि के उपायों पर चर्चा की जाएगी। 
iii.भारत सरकार के सह-आयोजन वाला यह समारोह नई दिल्ली में 11 से 13 मार्च को होगा। इसमें एशिया के मजबूत आर्थिक प्रदर्शन, झटकों को सहने की बेहतर क्षमता और इस क्षेत्र की आर्थिक नीति की चुनौतियों का जायजा लिया जाएगा।
iv.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आईएमएफ की प्रबंध निदेशक किस्टीन लेगार्ड इस सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 

26.राष्ट्रपति ने जनरल राजेन्द्र छेत्री को भारतीय सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान की
i.भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नेपाली सेना के सेनाध्यक्ष प्रख्यात त्रिसहकति-पट्टा जनरल राजेन्द्र छेत्री को उनकी सराहनीय सैन्य क्षमता एवं भारत के साथ नेपाल के दीर्घकालिक एवं मैत्रीपूर्ण संबंध को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए भारतीय सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान की है|
ii.जनरल राजेन्द्र छेत्री ने भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच तथा विश्व की अन्य सेनाओं के साथ भी सद्भावना एवं आपसी समझ पर आधारित मित्रता के वर्तमान संबंध को बढ़ावा देने में योगदान दिया है|
iii.जनरल छेत्री ने भारत, पाकिस्तान और चीन से सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया है|

27.मणिपुरी डाक्यूमेंट्री फुम शैंग ने एमआईएफएफ-2016 गोल्डन कोंच अवार्ड जीता
i.मणिपुरी डाक्यूमेंट्री फिल्म ‘फुम शैंग’ ने 14 वें मुंबई अन्तरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (एमआईएफएफ 2016) में सर्वश्रेष्ठ डाक्यूमेंट्री श्रेणी के तहत गोल्डन कोंच पुरस्कार प्राप्त किया है|
ii.इसका निर्देशन होबम पबन कुमार ने किया है| 52 मिनट की इस फिल्म में उत्तर पूर्व की नदी लोकटक लेक की समस्याओं को दर्शाया गया है| 
iii.पबन कुमार को महाराष्ट्र के गवर्नर चेन्नामनानी विद्यासागर एवं राज्य संस्कृति मंत्री विनोद तावड़े द्वारा गोल्डन कोंच पुरस्कार प्रदान किया गया| इसमें 3 लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र शामिल है|
iv.स्विस फिल्म ‘माय नेम इज़ साल्ट’ तथा एक अन्य भारतीय फिल्म ‘प्लेसबो’ को संयुक्त रूप से गोल्डन कोंच पुरस्कार दिया गया|

28.आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर एस एस तारापोर का निधन
i.भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व डिप्टी गवर्नर एसएस तारापोर का मुंबई में निधन हो गया है| वह 80 वर्ष के थे|
ii.उन्हें मुद्रास्फीति और पूंजी खाता परिवर्तनीयता के क्षेत्र में अपने विचारों के लिए जाना जाता था|
iii.वह भारतीय रिजर्व बैंक से वर्ष 1996 में डिप्टी गवर्नर के पद से सेवानिवृत्त हुए|

29.विश्वस्तर पर ‘वी कैन,आई कैन’ विषय के साथ विश्व कैंसर दिवस मनाया गया
i.विश्वस्तर पर विश्व कैंसर दिवस मनाया गया| इस वर्ष इस दिवस का विषय ‘वी कैन.आई कैन’ निर्धारित किया गया है|
ii.विश्व कैंसर दिवस कैंसर के खिलाफ लड़ाई में विश्व की जनसंख्या को एकत्रित करता है|
iii.विश्व कैंसर दिवस 2016-2018 लोगों से यह अपील करता है की वह कैसे सामूहिक और व्यक्तिगत रूप से कैंसर जैसे वैश्विक भार को कम करने में सहयोग कर सकते हैं|
iv.वर्तमान में विश्वस्तर पर  82 लाख लोगों की मृत्यु हर वर्ष कैंसर से होती है, जिनमें से 4 लाख लोग 30 से 69 वर्ष की आयु वर्ग से सम्बंधित होते हैं|

30.केंद्र सरकार ने वन रैंक वन पेंशन योजना (ओआरओपी) के कार्यान्व्यन की घोषणा की
i.केंद्र सरकार ने एक रैंक एक पेंशन (ओआरओपी) योजना के कार्यान्व्यन की घोषणा की है| इसका लाभ 18 लाख से अधिक पूर्व सैनिकों तथा युद्ध विधवाओं को मिलेगा|
ii.वर्तमान दर पर ओआरओपी के कार्यान्व यन खाते में वार्षिक आवर्ती वित्‍तीय अनुमान लगभग 7,500 करोड़ रूपए है| जेसीओ/ओआर को ओआरओपी के खाते पर कुल खर्च का 86 प्रतिशत लाभ मिलेगा|
iii. रक्षा बजट में पेंशन के लिए कुल बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है. यह 54,000 करोड़ रूपए (बजट अनुमान 2015-16) से बढ़कर करीब 65,000 करोड़ रूपए (प्रस्ता्वित बजट अनुमान 2016-17) होने का अनुमान है. इस प्रकार रक्षा पेंशन परिव्यकय में करीब 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी|

31.अल्फाबेट इंक विश्व की सबसे अधिक मूल्यवान कंपनी बनी
i.अल्फाबेट इंक के शेयर 3 प्रतिशत उच्च स्तर पर खुले जिससे इसने एप्पल इंक को पीछे छोड़ दिया है|
ii.इससे पहले 1 फरवरी 2016 को अल्फाबेट ने अपनी वार्षिक आय की रिपोर्ट जारी की जिसमें कंपनी की बढ़ोतरी दर्ज की गयी|
iii.अल्फाबेट इंक ने चौथी तिमाही में 4.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर अर्जित किये जबकि उसका लाभ 21.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर था|

32.न्यायमूर्ति आर. सुभाष रेड्डी गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त
i.राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने न्यायमूर्ति आर. सुभाष रेड्डी को गुजरात उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है| उऩकी नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी|
ii.राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भारत के संविधान के अधिनियम 233 द्वारा प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए न्यायमूर्ति आर. सुभाष रेड्डी को गुजरात उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है| 
iii.न्यायमूर्ति रेड्डी इसके पूर्व तेलंगाना एवं आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय, हैदराबाद में न्यायाधीश पद पर कार्यरत थे| 

33.सारंगी वादक पंडित राम नारायण को भीमसेन जोशी पुरस्कार के लिए चयनित किया गया
i.सारंगी वादक उस्ताद पंडित राम नारायण को प्रख्यात भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी शास्त्रीय संगीत पुरस्कार 2015-16 के लिए चुना गया है|
ii.उनका चयन महाराष्ट्र सांस्कृतिक मामलों के मंत्री विनोद तावडे द्वारा मुंबई में किया गया|
iii.पंडित राम नारायण ने सारंगी वादन को भारत में विशेष स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर भी उन्होंने विभिन्न उपलब्धियां हासिल की हैं|
iv.उन्हें वर्ष 2005 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया|




34.अरुणा सेठी भारतीय लागत लेखा सेवा की पहली महिला प्रमुख नियुक्त
i.अरुणा सेठी, प्रधान सलाहकार (लागत) भारतीय लागत लेखा सेवा की अध्यक्ष नियुक्त की गईं है|
ii.इस नियुक्ति के साथ इस पद को धारण करने वाली वह पहली महिला अधिकारी बन गईं हैं|
iii.इस नियुक्ति से पूर्व अरुणा सेठी ने उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय, कंपनी मामलों के मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, व्यय विभाग, वाणिज्य एवं उद्योग, रक्षा मंत्रालय के मंत्रालय में भी अपनी सेवा दी है|

35.गुजरात के पूर्व मुख्य सचिव डीजे पांडियन एआईआईबी के उपाध्यक्ष नियुक्त
i.गुजरात के पूर्व मुख्य सचिव डी जगथीसा पांडियन को एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक का चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर और वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है|
ii.पांडियन ने ऊर्जा और पेट्रोरसायन विभाग के अपर मुख्य सचिव के रूप में भजी सेवा दी है|वह गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड, गुजरात राज्य विद्युत निगम लिमिटेड और गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन निगम लिमिटेड के अध्यक्ष पर भी कार्य कर चुके हैं|

36.तितली को एफएससीसी में सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म अवार्ड दिया गया
i.भारतीय फिल्म निर्माता कनु बहल द्वारा निर्देशित तितली को 1 फरवरी 2016 को फ्रेंच सिंडिकेट ऑफ़ सिनेमा क्रिटिक्स-2016 (एफएससीसी) द्वारा सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म का अवार्ड दिया गया है|
ii.इससे पहले तितली विभिन्न फिल्म फेस्टिवल्स में अवार्ड जीत चुकी है जिसमें बोर्डोक्स, हवाई, न्यूयॉर्क, टर्की एवं स्पेन फिल्म फेस्टिवल शामिल हैं|
iii.इसमें प्रत्येक वर्ष चार पुरस्कार दिए जाते हैं – सर्वश्रेष्ठ फ्रेंच फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अन्तरराष्ट्रीय फिल्म, सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म एवं सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म|

37.पंजाब नेशनल बैंक को प्रधानमंत्री जनधन योजना हेतु सर्वोच्च बैंक का पुरस्कार
i.प्रधानमंत्री जन धन योजना के सबसे सफल कार्यान्वन लिए भारत की प्रमुख सार्वजानिक बैंक ‘पंजाब नेशनल बैंक’ (पीएनबी) को फरवरी 2016 के प्रथम सप्ताह में सर्वोत्तम बैंक के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है|

ii.पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को बड़े बैंकों में सीएसआर व कारोबार दायित्व के लिए सर्वश्रेष्ठ बैंक तथा एमएसएमई बैंक के लिए रनरअप बैंक चुना गया है|
iii.सर्वोत्तम बैंक का पुरस्कार पंजाब नेशनल बैंक के कार्यकारी निदेशक डॉ. राम एस संगापुरे ने ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल व सीआइएमएसएमई के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता से प्राप्त किया.

38.केंद्र सरकार ने एचएससीसी को मिनिरत्न श्रेणी-I प्रदान की
i.केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने हॉस्पिटल सर्विसेज कंसल्टेंसी कारपोरेशन लिमिटेड (एचएससीसी) को मिनिरत्न श्रेणी-I प्रदान की है| 
ii.यह उपाधि इसके सीएमडी ज्ञानेश पांडे को निर्माण भवन, नई दिल्ली में प्रदान की गयी है|
iii.इसे उत्कृष्ट प्रदर्शन में निरंतरता एवं पिछले पांच वर्ष में अर्जित किये गये लाभ के कारण यह उपाधि प्रदान की गयी है| 
iv.इसका चयन भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय के तहत सार्वजनिक उद्यम विभाग द्वारा किया जाता है|

39.जॉन निकोल्सन अफगानिस्तान में नाटो कमांडर नियुक्त
i.आर्मी लेफ्टिनेंट जनरल जॉन निकोल्सन को अफगानिस्तान में नाटो कमांडर नियुक्त किया गया है| 
ii.उनकी नियुक्ति पर यूएस सीनेट कमिटी ने मंजूरी प्रदान की है|
iii.सीनेट आर्म्ड सर्विसेज कमिटी ने निकोल्सन के नाम को अफगानिस्तान से संबंधित एक बैठक में मंजूरी प्रदान की जिसमें यूएस जनरल जॉन कैम्पबेल की समयावधि समाप्त होने की घोषणा भी की गयी है|
iv.इससे पहले वे विभिन्न चुनौतीपूर्ण स्थानों पर कार्यरत रह चुके हैं इनमें वे - अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) और अमेरिकी बल अफगानिस्तान, पाकिस्तान / अफगानिस्तान संयुक्त स्टाफ के समन्वय प्रकोष्ठ के निदेशक एवं क्षेत्रीय कमांड आईएसएएफ के डिप्टी कमांडर आदि पदों पर रह चुके हैं|

40.सीमेंट कारोबार को लेकर रिलायंस-बिरला में हुआ करार
i.बाजार से हाल ही में यह खबर सामने आई है कि बिरला कारपोरेशन के द्वारा रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के सीमेंट बिजनेस को ख़रीदा जाना है| ii.इस बिज़नेस को लेकर दोनों कम्पनियों के बीच बातचीत भी हुई है और साथ ही दोनों कंपनियों ने एक समझौते पर हस्ताक्षर भी किये है| iii.कम्पनी के द्वारा वर्ष 2017 तक डेट फ्री होने का लक्ष्य भी तय किया गया है| इसको देखते हुए ही कम्पनी ने यह अहम फैसला किया है|
iv.रिलायंस सीमेंट का मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में करीब 50.8 मिलियन टन सालाना का संयंत्र स्थापित है. जबकि साथ ही रिलायंस के पास महाराष्ट्र में 0.5 एमटीपीए क्षमता की ग्राइंडिंग यूनिट भी मौजूद है. कंपनी ने जानकारी देते हुए यह भी कहा है कि यह डील 4,800 करोड़ रुपए में की गई है|

41.वित्त मंत्रालय ने किया यू-ट्यूब चैनल लांच
i.वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरूवार को वित्त मंत्रालय का आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल लांच करते हुए कहा कि समय-समय पर मंत्रालय अर्थव्यवस्था के संबंध में अनेक घोषणाऐं तथा स्पष्टीकरण देता है और इसलिए एक ऐसे प्लेटफॉर्म की जरूरत है जहां यह सब एक साथ उपलब्ध हो।
ii.जेटली ने कहा कि हालांकि मंत्रालय की अधिकतर गतिविधियों से लोग अवगत रहते हैं इसके बावजूद बाहरी दुनिया को भी इसके बारे में बताने के लिए यह चैनल एक उपयोगी प्लेटफॉर्म साबित होगा।
इस मौके पर वित्त सचिव रतन पी. वाटल, आर्थिक मामलों के सचिव iii.शक्तिकांता दास तथा राजस्व सचिव हसमुख अधिया भी मौजूद थे।

42.गुरदीप सिंह बने एनटीपीसी के सीएमडी
i.गुरदीप सिंह को एनटीपीसी परियोजना के सीएमडी का प्रभार दिया गया है| नई दिल्ली में उन्हें यह प्रभार सौंपा गया है| 
ii.एनटीपीसी का सीएमडी बनने से पूर्व वे गुजरात राज्य विद्युत निगम लिमिटेड में कार्यरत रह चुके श्री सिंह एनटीपीसी के सीएमडी के क्रम में 51 नंबर के सीएमडी के रूप में कार्य करेंगे|
iii.मैकेनिकल इंजीनियर होने के साथ ही बिजली उत्पादन के क्षेत्र में उन्हें 28 साल का अनुभव है|

43.फीफा रैंकिंग में सुधार कर भारत 162वें स्थान पर पहुंचा
i.भारतीय फुटबॉल टीम ने गुरुवार को जारी फीफा की वर्ल्ड रैंकिंग में एक स्थान का लाभ हासिल किया है|
ii.भारतीय टीम वर्ल्ड रैंकिंग में एक पायदान ऊपर 162वें नंबर पर आ गई है| अब भारत के 139 रेटिंग अंक हैं|
iii.पिछले महीने दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ चैम्पियनशिप जीतने के बाद भारत तीन स्थान की छलांग लगाकर 166वें से 163वें स्थान पर पहुंच गया था|

44.द्रविड़ आईसीसी के भ्रष्टाचार रोधी निगरानी समूह में शामिल
i.भारत के महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को आईसीसी की नवनियुक्त भ्रष्टाचार रोधी निगरानी समूह में शामिल किया गया है।
ii.ऐसा आईसीसी की इंटीग्रिटी वर्किंग पार्टी की सिफारिशों के बाद किया गया। द्रविड़ इस समय बांग्लादेश में चल रहे अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम को कोचिंग दे रहे हैं।
iii.आईसीसी के बयान के अनुसार, "निगरानी समूह में कार्यकारी समिति के चेयरमैन शामिल होंगे, जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान द्रविड़, कानून विशेषज्ञ लुई वेस्टन और स्वतंत्र भ्रष्टाचार रोधी सलाहकार जान एबॉट (इंटीग्रिटी वर्किंग पार्टी के चेयरमैन) भी शामिल हैं।


Monday, February 1, 2016

डेली जी के अपडेट 28-31 Jan

1.अभिनेत्री रेखा तीसरे 'यश चोपड़ा मेमोरियल पुरस्कार' से सम्मानित
i.बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा को तीसरे यश चोपडा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया है|
ii.महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने रेखा को उनकी प्रतिभा और फिल्म उद्योग में उनके योगदान के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया है|

iii.उन्हें तीन फिल्मफेयर पुरस्कार, दो सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए और एक सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए क्रमशः फिल्म  खूबसूरत, खून भरी माँग और खिलाड़ियों का खिलाड़ी  के लिए प्रदान किया गया.
iv.उन्हें ‘उमराव जान’ में उनके शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया|
v.वर्ष 2010 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया|

2.एचसीएल ने पी2पी और एचसीएलटीएसएस का अधिग्रहण किया
i.प्रमुख सॉफ्टवेयर निर्यातक कम्पनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने इंजीनिरियंग सेवा प्रदाता ब्रिटेन की कंपनी प्वाइंट टू प्वाइंट और प्वाइंट टू प्वाइंट प्रोडक्ट्स ( जिसे  संयुक्त रूप से पी2पी नाम से जाना जाता है) तथा एचसीएल ट्रेनिंग एंड स्टाफिंग सर्विसेज (एचसीएलटीएसएस) का कुल 101 करोड़ रुपये में अधिग्रहण कर लिया है|
ii.कंपनी ने पी2पी के शत-प्रतिशत अधिग्रहण में करीब 77.98 करोड़ रुपये और एचसीएलटीएसएस के अधिग्रहण में 23.50 करोड़ रुपये का निवेश किया है|
iii.यह कम्पनी गूगल क्रोम की पहली वर्चुअलाइजेश्न पार्टनर है|
iv.पी2पी को डेस्कटॉप वर्चुअलाइजेशन, गूगल क्रोम के क्षेत्र की अनुभवी कम्पनी है|

3.केंद्रीय कैबिनेट ने 17 भारतीय रिजर्व बटालियन के गठन को मंजूरी दी
i.केंद्रीय कैबिनेट ने जम्मू-कश्मीर और वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित राज्यों हेतु 17 भारतीय रिजर्व बटालियनों का गठन करने की मंजूरी दी है|
ii.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में जम्मू-कश्मीर और वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) से प्रभावित राज्यों को 17 भारतीय रिजर्व बटालियनों (आईआर बटालियनों) की स्थापना करने के लिए मंजूरी दी गई| 
iii.इसके तहत जम्मू-कश्मीर में पांच आईआर बटालियन, छत्तीसगढ़ में चार बटालियन, झारखंड में तीन, ओडिशा में तीन और महाराष्ट्र में दो बटालियनों का गठन किया जाएगा|

4.26 जनवरी 2016, अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस के रूप में मनाया गया.
i.दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस के रूप में मनाया जाता है| इस दिवस का अयोजन 26 जनवरी 1953 को विश्व सीमा शुल्क संगठन (डबल्युसीओ) के गठन की स्मृति में किया जाता है|
ii.26 जनवरी को प्रति वर्ष दुनिया भर के 179 सदस्य देशों के सीमा शुल्क प्रशासन द्वारा विश्व सीमा शुल्क संगठन के सीमा शुल्क सहयोग परिषद द्वारा पहले सत्र का जश्न मनाने के लिए के विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है| 
iii.डबल्युसीओ सचिवालय अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस के लिए एक विषय चुनता है| विश्व सीमा शुल्क संगठन (डबल्युसीओ) 2016 डिजिटल सीमा शुल्क के तहत सीमा शुल्क प्रक्रिया के डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है| 

5.अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू
i.राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने की केंद्रीय मंत्रिमंडल की सिफारिश को मंजूरी दे दी और राज्य विधानसभा को भंग कर दिया है|
ii.यह आदेश 26 जनवरी से लागू हो गया| अरुणाचल के राज्यपाल ज्योति प्रसाद राजखोवा ने पिछले वर्ष नौ दिसंबर को विधानसभा सत्र बुलाए जाने की तारीख आगे बढ़ा दी थी|
iii.कांग्रेस के 14 असंतुष्ट विधायकों के समर्थन से भाजपा विधायकों ने इटानगर के एक सभागार में विधानसभा सत्र बुलाकर रेबिया को अपदस्थ कर देने के बाद यह संवैधानिक संकट पैदा हुआ|

6.छठा मतदाता दिवस मनाया गया
i.भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा छठा मतदाता दिवस देश भर में मनाया गया है| इस दिवस का विषय “समावेशी और गुणात्मक भागीदारी” था|
ii.इसका उद्देश्य लोगों को मतदान करने हेतु जागरुक करना था| इसके लिए नई दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने की|
iii.इस अवसर पर मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ नसीम जैदी ने पुस्तक, “बिलीफ इन द बैलट” का भी विमोचन किया है|

7.वर्ल्ड इकोनॉमिक टास्क फोर्स का नेतृत्व करेंगे RBI गवर्नर राजन 
i.भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) ने अपनी टास्क फोर्स में शामिल किया है। 
ii.यह टास्क फोर्स इस बात पर स्टडी करेगी कि तकनीक में तेजी से आ रहे बदलावों ने आर्थिक स्थिरता और ग्रोथ को किस तरह से प्रभावित किया है। 
iii.इस फोर्स में दुनिया भर के बैंकर और पॉलिसी मेकर्स शामिल हैं।
इस समूह में बैंक ऑफ इंग्लैंड के गवर्नर मार्क कार्नी, बैंक ऑफ अमरीका के चेयरमैन ब्रायन मोनिहन, एचएसबीसी के चेयरमैन डगलस फ्लिंट, सिटी ग्रुप के सीईओ माइकल कॉर्बेट, ब्लैकरॉक के चेयरमैन और सीईओ लॉरेंस फिंक आदि शामिल हैं। 

8.जयपुर-उदयपुर बनेंगे स्मार्ट सिटी, चयनित 20 शहरों की पहली सूची में बनाई जगह 
i.केंद्र की मोदी सरकार ने देश में सौ स्मार्ट सिटी विकसित करने की अपनी महत्वाकांक्षी योजना के तहत 20 शहरों के नाम घोषित कर दिए हैं।
ii.घोषित हुई सूची के पहले पांच शहरों में राजस्थान की राजधानी जयपुर के अलावा भुवनेश्वर, पुणे, सूरत और अहमदाबाद शामिल हैं।
iii.शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडु ने संवाददाता सम्मेलन में पहले चरण में स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित किये जाने वाले 20 शहरों के नामों की घोषणा की।
iv.उन्होंने बताया कि पहले चरण में भुवनेश्वर, पुणे, जयपुर, सूरत, कोच्चि, अहमदाबाद, जबलपुर, विशाखापत्तनम, सोलापुर, दावणगेरे, इंदौर, नई दिल्ली नगर पालिका, कोयंबटूर, काकीनाडा, बेलगाम, उदयपुर, गुवाहाटी, चेन्नई, लुधियाना और भोपाल को स्मार्ट शहर के रूप में विकसित किया जाएगा।
v.इन स्‍मार्ट सिटीज के लिए 48 हजार करोड़ का फंड भी जारी किया गया है। यह फंड सिटीज के विकास में उपयोग किया जाएगा।

9.मुकेश, प्रेमजी एवं दि​लीप विश्व के शार्ष 50 धनकुबेरो में
i.'वेल्थ-एक्स' की ओर से जारी किए गए विश्व के शीर्ष 50 अमीर व्यक्तियों की सूची में भारत से मुकेश अंबानी, अजीम प्रेमजी और दिलीप सांघवी ने जगह बनाई है। इस सूची में माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स शीर्ष पर हैं।
ii.'वेल्थ एक्स' ने 'बिजनेस इनसाइडर' के साथ मिलकर यह सूची तैयार की है। विश्व के 50 सबसे धनी लोगों की इस सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी को 24.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 27वें स्थान पर रखा गया है।
iii.इस सूची में सॉफ्टवेयर कंपनी विप्रो के अजीम प्रेमजी 16.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 43वें स्थान पर हैं।

10.भारतीय मूल के तीन व्यक्ति ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘मेडल ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ आस्ट्रेलिया’ से सम्मानित
i.भारतीय मूल के चेन्नुपति जगदीश, जे चंद्रा और सजीव कोशी को ‘आस्ट्रेलिया दिवस’ के उपलक्ष में ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है|
ii.इन्हें क्रमशः भौतिक विज्ञान, इंजीनियरिंग और चिकित्सा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए इस सम्मान के लिए चुना गया है|
iii.चेन्नुपति जगदीश को विशेष रूप से नैनो के क्षेत्र में भौतिक विज्ञान और इंजीनियरिंग में अपनी सेवा के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया|

11.पत्रकार अरिंदम सेनगुप्ता का 61 वर्ष की आयु में निधन
i.मशहूर पत्रकार एवं देश के अग्रणी अंग्रेजी समाचार पत्र 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' के प्रबंध संपादक अरिंदम सेन गुप्ता का 61 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
ii.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, सूचना प्रसारण मंत्री अरुण जेटली, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी ने उनके निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।
iii.सेनगुप्ता विगत तीस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय थे। वह अपने पत्रकारिता जीवन में टाइम्स ग्रुप के साथ 'पॉयनियर' तथा 'प्रोब' के साथ भी काम किया है।

12.सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस संजय मिश्रा को यूपी का नया लोकायुक्त नियुक्त किया
i.सुप्रीम कोर्ट ने अपने पूर्ववर्ती फैसले को बदलते हुए रिटायर्ड जस्टिस (रिटायर्ड) संजय मिश्रा को यूपी का नया लोकायुक्त नियुक्त किया गया है|
ii.इस आदेश के साथ ही वीरेंद्र सिंह का नाम वापस ले लिया गया है|
iii.सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस वीरेंद्र सिंह के नाम और यूपी सरकार को लेकर गंभीर संदेह व्यक्त किया है|

13.भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता हेनरी तीफाग्ने वर्ष 2016 के एमनेस्टी इंटरनेश्नल ह्यूमेन राइट अवार्ड के लिए चयनित
i.भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता हेनरी तीफाग्ने को वर्ष 2016 के एमनेस्टी इंटरनेश्नल ह्यूमेन राइट अवार्ड (8वें एमनेस्टी इंटरनेश्नल ह्युमन राइट अवार्ड) के लिए चुना गया है|
ii.उन्हें यह पुरस्कार 25 अप्रैल 2016 को बर्लिन स्थित मैक्सिम गोर्की थियेटर में प्रदान किया जाएगा है|
iii.हेनरी भारत में मानवधिकार समूह 'पीपल्स वाच' के संस्थापक हैं| यह समूह मानवधिकार उल्लंघन पर शोध करके दस्तावेज जुटाने का कार्य करता है|
iv.इस पुरस्कार के रूप में दस हजार यूरो (7.39 लाख रूपए) की नकद राशी प्रदान की जाती है|

14.भारत के पहले विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत की स्मारक का मुंबई में अनावरण
i.देश के 67वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत के पहले विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत के स्मारक का मुंबई में अनावरण किया गया है|
ii.इस स्मारक का अनावरण दक्षिण मुंबई स्थित नौसेना डाकयार्ड में वाइस एडमिरल एसपीएस चीमा फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ पश्चिमी नौसेना कमान और नगर आयुक्त अजय मेहता द्वारा किया गया है|
iii.इस स्मारक का निर्माण धातु मूर्तिकार अर्जन खंबाटा द्वारा किया गया है|

15.गोल्ड पर निशाना लगाकर हीना सिद्धू ने जीता ओलंपिक कोटा
i.भारत की टॉप शूटर हीना सिद्धू ने डॉक्टर कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में एशियाई ओलंपिक क्वालिफाइंग शूटिंग चैंपियनशिप की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल पर निशाना साधते हुए अगस्त में होने वाले रियो ओलंपिक के लिए कोटा भी हासिल कर लिया है।
ii.26 साल की लुधियाना की रहने वाली सिद्धू ओलंपिक के लिए कोटा हासिल करने वाली नौंवीं भारतीय शूटर हैं। iii.सिद्धू ने अच्छी शुरूआत करते हुए कुल 387 के स्कोर के साथ क्वालिफाइंग में पहला स्थान हासिल किया जिसमें दूसरी और तीसरी सीरीज में लगातार 96 के स्कोर शामिल थे।
iv.अर्जुन अवॉर्ड जीत चुकीं सिद्धू के लिए यह लगातार तीसरा गोल्ड मेडल है।
16.अपर्णा कुमार , अंटार्कटिका के विनसन मैसिफ पर चढ़ाई करने वाली पहली भारतीय सिविल सेवक बनी
i.उत्तर प्रदेश कैडर की महिला पुलिस अधिकारी अपर्णा कुमार ने 17 जनवरी 2016 को अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विनसन मैसिफ पर चढ़ाई करने में सफलता हाथ लगी है|

ii.अपर्णा ने पर्वत की चोटी पर तिरंगे के साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस का झंडा भी फहराया है|
iii.मार्च 2015 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा उन्हें रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार से सम्मानित किया गया|




17.पुस्तक 'मिडनाइट फ्युरिज' के लिए निसिद हजारी 2016 कोल्बी पुरस्कार से सम्मानित किए गए
i.भारत के विभाजन और उसके घातक परिणामों पर लिखी गई पुस्तक 'मिडनाइट फ्युरिज' को अमेरिका में 5,000 $ का प्रतिष्ठित ‘2016 विलियम ई कोल्बाई अवार्ड’ प्रदान किया गया है|
ii.यह पुरस्कार निसिद हजारी की पुस्तक 'मिडनाइट फ्युरिज': द डेडली लीजेसी ऑफ़ इंडिया'ज पार्टीसन ने जीता है|
iii.हजारी की यह पहली पुस्तक है जिसमें वर्ष 1947 में हुए भारत के विभाजन और उसके आसपास हुई हिंसा के बारे में बताया गया है|
iv.'मिडनाइट फ्युरिज में उस समय 1947 के विभाजन और घटना में हिंसा की वीभत्सता को बखूबी दर्शाया गया है|

18.थावर चंद गहलोत ने विकलांग व्यक्तियों के लिए राष्ट्रीय नौकरी पोर्टल की शुरूआत की
i.सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने अलग तरह से सक्षम लोगों को समर्पित एक विशेष जॉब पोर्टल की शुरूआत की है| 
ii.‘‘सरकार का इरादा अलग तरह से सक्षम लोगों के कौशल प्रशिक्षण को उच्च प्राथमिकता देना है|
iii.अगले तीन सालों में पांच लाख लोगों को कुशल बनाए जाने का लक्ष्य निर्धारित है| कौशल प्रशिक्षण सरकार से आर्थिक सहायता प्राप्त ‘प्रशिक्षण सहयोगियों’ के 200 क्लस्टरों के एक नेटवर्क के माध्यम से दिया जाएगा|
iv.इस पोर्टल का पता डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट डिसएबिलटी जॉब्स डॉट जीओवी डॉट इन (www.disabilityjobs.gov.in) है|

19.लाला लाजपत राय पर 150 रुपये का स्मृति सिक्का जारी
i.केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. महेश शर्मा ने लाला लाजपत राय पर 150 रुपये का एक स्मृति सिक्का जारी किया है| 
ii.इसके साथ ही 10 रुपये का इस्तेमाल किया जाने वाला सिक्का भी जारी किया गया है|
iii.150 रुपये का स्मृति सिक्का मिश्रित चतुर्धातु से निर्मित है और इसका व्यास 44 मिमी और वजन 35 ग्राम है| 
iv.वहीं 10 रुपये के इस्तेमाल किए जाने वाले सिक्के का वजन 7.71 ग्राम और व्यास 27 मिमी है| यह द्विधात्विक सामग्री (बाई-मेटालिक मैटरियल) से बना है|

20.वन्य जीव फिल्म निर्माता नरेश बेदी, वी शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित
i.वन्य जीव फिल्म निर्माता नरेश बेदी को रविन्द्र नाट्य मंदिर, मुंबई में आयोजित मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 14वें संस्करण के दौरान वी शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है|
ii.इस महोत्सव का उद्घाटन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन राठौर द्वारा किया गया है|
iii.एमआईएफएफ 2016 का आयोजन महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से फिल्म प्रभाग द्वारा किया गया है|

21.भारत ने आकाश मिसाइल का परीक्षण किया
i.भारत ने चांदीपुर (ओडिशा) में एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से जमीन से हवा में प्रहार करने वाली स्वदेश में विकसित आकाश मिसाइल का परीक्षण प्रक्षेपण किया है|
ii.वायु सेना के अधिकारियों ने पैरा-बैरल लक्ष्यों पर निशाना साधकर मिसाइल का तीन दौर में परीक्षण किया| मिसाइल 25 किलोमीटर तक प्रहार करने में सक्षम है| मिसाइल 60 किलोग्राम वजन का आयुध लेकर जाने की क्षमता रखती है|
iii.मिसाइल का परीक्षण प्रक्षेपण आईटीआर के प्रक्षेपण परिसर-3 से पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न दो बजे तक किया गया है|
iv.परीक्षण के दौरान पैरा-बैरल लक्ष्य पर निशाना साधने वाली आकाश मिसाइल ‘रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन’(इसरो) द्वारा विकसित मध्यम स्तर की जमीन से हवा में प्रहार करने वाली विमान रोधी रक्षा प्रणाली है|

22.भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 श्रृंखला जीत कर इतिहास रचा
i.भारत की महिला क्रिकेट टीम ने मेलबर्न क्रिकेट मैदान, ऑस्ट्रलिया में आयोजित दूसरे टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 10 विकेट से हरा दिया है|
ii.मैच का फैसला डकवर्थ-लेविस नियम के आधार पर हुआ है| इसके साथ भारतीय महिलाओं ने तीन मैचों की इस सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया|
iii.भारतीय महिलाओं ने खराब मौसम के कारण 18 ओवरों तक सीमित किए गए मैच में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के 8 विकेट झटक 125 रनों पर सीमित कर दिया और फिर 9.1 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए संशोधित लक्ष्य हासिल कर लिया|

23.इशिका शाह ने 12वां सब जूनियर राष्ट्रीय स्नूकर चैम्पियनशिप का खिताब जीता
i.इशिका शाह ने इंदौर, मध्य प्रदेश में आयोजित 12 वीं सब जूनियर राष्ट्रीय स्नूकर चैम्पियनशिप का खिताब जीता है|
ii.खिताब जीतने के लिए उन्होंने अंतिम मैच में अनुष्का शेट्टी को 50-2, 50-33 से पराजित किया|
iii.फाइनल तक पहुंचने के लिए उन्होंने सेमीफाइनल में गत चैम्पियन डोयेल डे को पराजित किया|

24.सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस ने ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता
i.सानिया और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन चैम्पियन बनी हैं| 
ii.अब तक मिलाकर यह उनका तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है| वर्ल्ड की नंबर वन जोड़ी सानिया और हिंगिस ने चेक गणराज्य की एंद्रिया लावाच्कोवा और लूसी राडेका की जोड़ी के 1 घंटे 9 मिनट तक चले मुकाबले में 7-5, 6-3 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम किया है|
iii.इस खिताबी जीत के साथ ही उनकी हैट्रिक हो गई है| सानिया खुद भी मानती हैं कि टेनिस में उनके करियर की दूसरी पारी सपनों जैसी रही है|
 
25.नीतीश को मिलेगा वीरमणि सोशल जस्टिस अवार्ड
i.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में प्रतिष्ठित के वीरमणि सोशल जस्टिस अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा| 

ii.उन्हें यह पुरस्कार वर्ष 2015 के लिए दिया जायेगा| समाज सुधारक पेरियार इवी रामासामी के विदेशों में रहनेवाले एनआरआइ अनुयायियों की ओर से यह अवार्ड देने की घोषणा की गयी है|
iii.इसके तहत नीतीश कुमार को एक लाख नकद दिया जायेगा| फरवरी के पहले सप्ताह में नीतीश कुमार के दिल्ली प्रवास के दौरान पेरियार इंटरनेशनल के महामंत्री जी कृष्ण्मूर्ति उनसे मुलाकात करेंगे| 

26.पुडुचेरी के उप राज्यपाल एके सिंह ने 'मित्रा एप्प' का शुभारम्भ किया
i.पुडुचेरी के उप राज्यपाल एके सिंह ने संघ राज्य क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘मित्रा एप्प’ का शुभारंभ किया है|
ii.इस एप्प का शुभारम्भ पुडुचेरी में मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी की मौजूदगी में शुरू किया गया|
iii.यह एंड्रॉयड आधारित एप्प आपातकालीन एसएमएस भेजने में सक्षम है| इस सन्देश को भेजने के लिए व्यक्ति को तीन बार पॉवर बटन दबाना हगा|
iv.वर्तमान में यह सुविधा केवल स्मार्टफोन में उपलब्ध है| यह पुडुचेरी पुलिस की एक पहल है| यह एप्प महिलाओं, बच्चों और वृद्ध के लिए अधिक उपयोगी है|

27.लेस्ली बरलैंड ट्विटर इंक की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर नियुक्त
i.लेस्ली बरलैंड को सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर इंक का चीफ मार्केटिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है|
ii.बरलैंड  की नियुक्ति से पूर्व, मार्केटिंग गतिविधियों का संचालन ट्विटर के सीएफओ एंथोनी नोटो द्वारा किया जा रहा था|
iii.इस नियुक्ति से पूर्व लेस्ली बरलैंड अमेरिकन एक्सप्रेस नामक वीत्तीय सेवा प्रदाता कम्पनी में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत थीं|

28.भारत- पाकिस्तान रेल सम्पर्क समझौता तीन वर्ष के लिए बढ़ाया गया
i.भारत एवं पाकिस्तान ने अपने आपसी रेल सम्पर्क समझौता को जनवरी 2016 में तीन वर्ष के लिए बढ़ा दिया है| 
ii.भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इस समझौते को 19 जनवरी 2016 से 18 जनवरी 2019 तक के लिए बढ़ाया गया है|
iii.उपरोक्त समझौते पर 28 जून 1976 को हस्ताक्षर किया गया था, जिससे भारत और पाकिस्तान के बीच यात्री और माल यातायात दोनों के संदर्भ में रेल सम्पर्क संभव हो सका था|

29.जर्मनी की एंजेलिक कर्बर बनीं नई ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन
i.जर्मनी की एंजेलिक कर्बर ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए विश्व की नंबर एक खिलाड़ी और गत चैंपियन सेरेना विलियम्स का साम्राज्य शनिवार को ध्वस्त कर ऑस्ट्रेलियन ओपन की नई मल्लिका होने का गौरव हासिल कर लिया है।
ii.सातवीं वरीयता प्राप्त केर्बर ने शीर्ष वरीय सेरेना को दो घंटे आठ मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-4, 3-6, 6-4 से हराकर साल के पहले ग्रैंड स्लेम का खिताब अपने नाम कर लिया है।
iii.केर्बर इसके साथ ही ओपन युग में ग्राफ के बाद ग्रैंड स्लेम जीतने वाली दूसरी जर्मन महिला खिलाड़ी बन गयीं हैं।