Tuesday, January 12, 2016

युवा दिवस


युवा दिवस - १२ जनवरी  
ले स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से प्रेरणा

उठो जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको मत - स्वामी विवेकानंद  


Friday, January 8, 2016

डेली जी.के अपडेट

1.नागरिक उड्डयन क्षेत्र में भारत और सिंगापुर के मध्य समझौते को कैबिनेट की मंजूरी
i.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्याक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और सिंगापुर सहयोग उद्यम के बीच नवंबर, 2015 में हस्ताक्षरित सहमति पत्र पर हस्ताक्षर को अपनी पूर्वव्यापी मंजूरी प्रदान की है|

ii.इस एमओयू पर प्रधानमंत्री की सिंगापुर यात्रा के दौरान हस्ताक्षर किए गए थे|
iii.इस एमओयू का उद्देश्य नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में पारस्परिक सहयोग कायम करना है, जो आरंभ में जयपुर और अहमदाबाद हवाई अड्डों को कवर करेगा| इस सहयोग के दायरे में आगे चलकर अन्य हवाई अड्डे भी पारस्परिक सहमति से आ जाएंगे|

2.फ़ोर्ब्स की सालाना लिस्ट जारी,45 भारतीयों को मिली जगह 
i.फ़ोर्ब्स की सालाना लिस्ट जारी हो गयी है इस लिस्ट में 30 साल तक के अचीवर्स को रखा जाता है| इस लिस्ट में 45 भारतीयों को जगह मिली है| आपको बता दे की इसमें अलग अलग फिल्म की 20 लिस्ट जारी की गई है|
ii.फ़ोर्ब्स न कहा की भारतीय गेम चेंजर की भूमिका में है| फ़ोर्ब्स की यह पांचवी सालाना लिस्ट है| इसमें 600 यंगस्टर्स को जगह दी गई है| जो अमेरिका के यांग एन्टरप्रेन्योर्स और क्रियेटिव लीडर्स है|
iii.फ़ोर्ब्स ने अपने स्टेटमेटन में कहा कि आटगर आप दुनिया बदलना चाहते है तो आपकी उम्र 30 साल से काम हे तो यह नया एडवांटेज है जीने इस लिस्ट में जगह मिली है|

3.विश्व का विशालतम नीलम रत्न श्रीलंका में खोजा गया
i.श्रीलंका की एक खान में 1404.49 कैरेट का नीलम रत्न मिला है जो विश्व का सबसे बड़ा नीलम रत्न है| इसे स्टार नीलम भी कहा जाता है|
ii.विश्व के इस सबसे बड़े रत्न का मूल्य लगभग 10 करोड़ डॉलर (करीब 666 करोड़ रुपये) है| श्रीलंका के रत्न विशेषज्ञों का कहना है कि देश के दक्षिणी भाग में रत्नपुर में यह रत्न प्राप्त किया गया|
iii.रत्नपुर को 'सिटी ऑफ जेम्स' के नाम से जाना जाता है| इसका मूल्य 10 करोड़ डॉलर आंका गया है| नीलामी में इसके 17.5 करोड़ डॉलर (करीब 1165 करोड़ रुपये) में बिकने की संभावना है|
अब तक नीलम का सबसे अधिक 1395 कैरेट का रिकॉर्ड रहा है|

4.कोस्टा बुक अवार्ड 2015 की घोषणा
i.वर्ष 2015 के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित और लोकप्रिय साहित्यिक पुरस्कार कोस्टा बुक एवार्ड की घोषणा की गई है|
ii.घोषणा के अनुसार लेखक केट एटकिंसन को उनके उपन्यास ‘अ गॉड इन रुइन’ के लिए ‘कोस्टा नॉवेल एवार्ड 2015’ श्रेणी के लिए चुना गया है|

5.बिजली योजना उदय के तहत केंद्र के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वाला पहला राज्य बना झारखंड
i.झारखंड उज्जवल डिस्कॉम इंश्योरेंस योजना (उदय) में केंद्र के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वाला पहला राज्‍य बन गया है| झारखंड सरकार व केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के बीच नयी दिल्ली में 5 जनवरी 2016 को एमओयू हस्ताक्षर किया गया है|  
ii.झारखंड को उदय के माध्यम से लगभग 5300 करोड़ रुपये का एक समग्र शुद्ध लाभ प्राप्त होगा| राज्य में शेष 2200 गांवों में बिजली पहुचाने में राज्य सरकार को मदद मिलेगी|
iii.सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के बकाया राशि का 100 प्रतिशत से अधिक देनदारियों की जिम्मेवारी राज्य सरकार की और 75 प्रतिशत बकाया ऋण की जेबीवीएनएल को लेनी होगी|

6.हैदराबाद में क्रियाशील समुद्री विज्ञान के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण केन्द्र की आधारशिला रखी गई
i.केंद्र सरकार द्वारा हैदराबाद (आईएनसीओआईएस) में क्रियाशील समुद्री विज्ञान के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण केन्द्र की आधारशिला रखी गई है| केन्द्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री वाई एस चौधरी ने इसकी आधारशिला रखी है|
ii.अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण केन्द्र का मुख्य उद्देश्य क्रियाशील समुद्री विज्ञान को प्रोत्साहित करना तथा विज्ञान के लाभ को साधारण जन तक पहुंचाना है| 
iii.इसके लाभ मछुआरों को सलाह देने, समुद्री स्थिति का पूर्वानुमान व्यक्त करने, सुनामी तथा तूफान संबंधी प्रारम्भिक चेतावनी देने में काम आते हैं| भारत सरकार ने इसके लिए 5 वर्षों में 100 करोड़ से अधिक रुपये दिये|

7.वेन रूनी, वॉक्सहॉल इंग्लैंड प्लेयर ऑफ़ द इयर एवार्ड 2015 के लिए चुने गए
i.मैनचेस्टर यूनाइटेड के कप्तान वेन रूनी को लगातार दूसरी बार वॉक्सहॉल इंग्लैंड प्लेयर ऑफ़ द इयर एवार्ड के लिए चुना गया है|
ii.विजेता के लिए इंग्लैंड सपोर्टर्स क्लब द्वारा कराए गए मतदान में रूनी को 37 प्रतिशत मत प्राप्त हुए हैं|
iii.रूनी को यह खिताब चौथी बार प्राप्त हुआ है| इसके अतिरिक्त कराए गए मतदान में स्टोक सिटी फुटबाल क्लब के खिलाड़ी जैक बटलैंड को अंडर 21 प्लेयर ऑफ़ द इयर पुरस्कार के लिए चुना गया| बटलैंड को कुल मतदान में 54 प्रतिशत मत प्राप्त हुए|
iv.दोनों विजेआतों को यह पुरस्कार 26 मार्च,2016 को जर्मनी और इंग्लैंड के मध्य आयोजित होने वाले मैच के दौरान प्रदान किया जाएगा|

8.अपूर्वी चंदेला ने स्वीडन में वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाते हुए जीता गोल्‍ड मेडल
i.भारतीय निशानेबाज अपूर्वी चंदेला ने स्वीडिश कप ग्रांप्री में महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल में वर्ल्‍ड रिकार्ड के साथ गोल्‍ड मेडल जीता है।
ii.चंदेला ने कल हुई प्रतियोगिता में 211.2 अंक बनाये और चीन की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता यी सिलिंग के 211 अंक के रिकार्ड को तोड़ा। चंदेला के लिए यह वर्ष की सकारात्मक शुरुआत है। 
iii.वह रियो ओलंपिक के लिये पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं। स्वीडन की एस्ट्रिड स्टीफेन्सन ( 207.6 ) और स्टीन नीलसन (185.0) ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते हैं।
9.मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन पर एक दिन का राष्ट्रीय शोक 
i.पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे जम्मू-कश्मीर के सीएम और पीडीपी नेता मुफ्ती मोहम्मद सईद का 79 साल की आयु में गुरुवार सुबह दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया है।

ii.मुफ्ती 24 दिसंबर को फेफड़ों में संक्रमण के बाद दिल्ली आए थे, ज्यादा हालत बिगड़ने के बाद पिछले दिनों डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था। फिलहाल उनके पार्थिव शरीव को श्रीनगर ले जाने की तैयारी चल रही है। iii.मुफ्ती के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, राष्‍ट्रपति प्रणव मुखर्जी समेत कई नेताओं ने शोक जताया।
iv.उनके निधन के बाद केन्‍द्र सरकार ने एक दिन के राष्‍ट्रीय शोक का एलान किया है। वहीं जम्‍मू कश्‍मीर में सात दिन का शोक घोषित किया है। 
v.राजकीय सम्‍मान के साथ शेरे कश्‍मीर क्रिकेट स्‍टेडियम में उनका अंतिम संस्‍कार किया जाएगा जबकि पैतृक गांव बिजबहेड़ा में उन्‍हें दफनाया जाएगा। 

10.केंद्र सरकार ने केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल में महिलाओं के 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व को मंजूरी दी
i.केंद्र सरकार ने केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में महिलाओं के 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व के प्रस्ताव को मंजूरी दी है| केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस प्रस्ताव का अनुमोदन किया है| 
ii.इसके तहत सशस्त्र पुलिस बलों में कांस्टेबल स्तर के 33 प्रतिशत पदों पर महिलाओं की नियुक्ति की जाएगी| नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है|
iii.केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में महिलाओं के 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व को मंजूरी से संबंधित मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारी सूचना के अनुसार, नई व्यवस्था के तहत केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल और केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में 33 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे जबकि सीमा सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल और भारत तिब्बत सीमा पुलिस में आरक्षण सीमा 14 से 15 फीसदी होगी|

11.ऐक्सिस को नए शिखर के लिए शिखा शर्मा को सम्मान
i.ऐक्सिस बैंक की प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) शिखा शर्मा को 2014-15 के लिए बिज़नेस स्टैंडर्ड बैंकर ऑफ दि इयर सम्मान से नवाजा गया है। 
ii.इस पुरस्कार के लिए उनका चयन एक पांच सदस्यीय निर्णायक मंडल ने किया जिसकी अध्यक्षता भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व डिप्टी गवर्नर और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पूर्व कार्यकारी निदेशक राकेश मोहन ने की है। 
iii.उन्हें यह सम्मान शानदार पूंजी बाजार कारोबार और मजबूत बैलेंसशीट में योगदान के लिए दिया गया है। 

12.कुणाल शाह आईएएमएआई के अध्यक्ष नियुक्त
i.गैर लाभकारी औद्योगिक संगठन आईएएमएआई (इन्टरनेट एंड मोबाइल एसोसिएश्न ऑफ़ इण्डिया) ने फ्रीचार्ज के सह-संस्थापक कुणाल शाह को आईएएमएआई का अध्यक्ष नियुक्त किया है|
ii.शाह लिंक्डइन के पूर्व प्रबंध निदेशक निशांत राव का स्थान लेंगे| राव को फ्रेशडेस्क ने ग्लोबल चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नियुक्त कर लिया है|
iii.इसके अतिरिक्त संघ ने भुगतान सेवा प्रदाता सीसीएवेन्यू के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्वास पटेल को नया कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है|

13.भारत की पहली नदी सूचना प्रणाली का शुभारम्भ
i.केंद्रीय जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने गंगा नदी पर 145 किलोमीटर लम्बे राष्ट्रीय जलमार्ग 1 (हलदिया से फरक्का) पर भारत की पहली नदी सूचना प्रणाली (आरआईएस) का उद्घाटन किया है|
ii.इस प्रणाली का उद्देश्य हवाई यातायात नियंत्रण की तरह जलमार्ग पर भी सुरक्षित और सटीक नेविगेशन की सुविधा प्रदान करना है|
iii.नदी सूचना प्रणाली आधुनिक ट्रैकिंग उपकरण और संबंधित हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर का संयोजन है|
iv.इस सुविधा को चरण 2 (फरक्का से पटना) और चरण 3(पटना से वाराणसी) तक प्राथमिकता के आधार पर विस्तृत किया जाएगा| इस परियोजना के अनतर्गत 26.23 करोड़ रुपए की लागत से सात दूरस्थ (बेस स्टेशन साइटों) को हल्दिया, गार्डन रीच (जीआर) घाट, त्रिवेणी, स्वरूपगंज, कुमारपुर, बलिया और फरक्का में स्थापित किया जाएगा|

14.पवन कपूर इजरायल में भारत के अगले राजदूत
i.भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी पवन कपूर को गुरुवार को इजरायल में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “पवन कपूर (आईएफएस : 1990) इस वक्त मापुटो में उच्चायुक्त के रूप में काम कर रहे हैं। 
ii.पवन जयदीप सरकार की जगह लेंगे। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू के इस साल भारत दौरे पर आने के आसार हैं, ऐसे में इजरायल में भारत के नए राजदूत के रूप में पवन की नियुक्ति अहम मानी जा रही है।

15.डॉ. अच्युत सामंत वर्ष 2017-18 के भारतीय विज्ञान कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित
i.डॉ. अच्युत सामंत को वर्ष 2017-18 के भारतीय विज्ञान कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया है| इसके तहत डॉ. अच्युत सामंत वर्ष 2017-18 के 105वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस की अध्यक्षता करेंगे|
ii.वे कलिंग प्रौद्योगिकी संस्थान (KIT), कलिंग औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान (KIIT) तथा कलिंग समाज विज्ञान संस्थान के संस्थापक हैं| 
iii.इन संस्थानों में आदिवासी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा दी जाती है| वे भारत के किसी विश्वविद्यालय के सबसे कम उम्र के उप कुलपति रह चुके (लिम्का बुक ऑफ वर्ड रिकार्ड्स) हैं|

16.वतन को जानों पहल 
i.केन्‍द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गृह मंत्रालय की ‘वतन को जानो’ पहल के तहत जम्‍मू-कश्‍मीर राज्‍य के युवाओं से मुलाकात की।
ii.राजनाथ सिंह ने समूह के साथ बातचीत के दौरान कहा कि वह चाहते है कि युवा राज्‍य में अपनी वापसी पर अपने क्षेत्रों में लोगों के साथ अपने अनुभव साझा करें। गृह मंत्री ने उन्‍हें विकास प्रक्रिया का एक महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा होने के द्वारा देश की आर्थिक प्रगति में भी शामिल होने को कहा। सिंह ने विभिन्‍न स्‍थानों पर उनकी यात्रा के दौरान युवाओं के अनुभवों को सुनकर प्रसन्‍नता महसूस की।
iii.‘वतन को जानो’ एक पहल है जिसके तहत आतंकवाद के पीडि़त लोगों तथा जम्‍मू-कश्‍मीर के समाज के निर्बल वर्गों के बच्‍चों की कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों के रूप में जम्‍मू-कश्‍मीर राज्‍य पुनर्वास परिषद द्वारा पहचान की जाती है।
iv.गृह मंत्रालय राज्‍य सरकार समेत विभिन्‍न एजेंसियों के समन्‍वय से युवा विनिमय कार्यक्रम का संचालन करता रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्‍य जम्‍मू-कश्‍मीर के युवकों को गतिशील विकास एवं अन्‍य राज्‍यों में रहने वाले लोगों की संस्‍कृति की जीवन शक्ति से अवगत कराना है। इस कार्यक्रम में कुल 252 बच्‍चे एवं समन्‍वयक भाग ले रहे हैं।








Wednesday, January 6, 2016

डेली जी.के अपडेट

1.मुख्यमंत्री ने झारखण्ड के भूमि बैंक पोर्टल का उद्घाटन किया
i.झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने jharbhoom.nic.in नामक राज्य के भूमि बैंक पोर्टल का शुभारम्भ किया है|
ii.यह पोर्टल निवेशकों को भूमि संबंधित जानकारी प्रदान करने में मददगार साबित होगा| इस पोर्टल के मध्यम से निवेशक राज्य के जिलों में उपलब्ध जमीन के सन्दर्भ में जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे|

iii.इस व्यवस्था को और सुगम बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक जिले में नोडल अधिकारी की नियुक्ति भी की गई है और इन अधिकारीयों के मोबाईल नम्बर और ईमेल आईडी इस पोर्टल पर उपलब्ध हैं|

2.अक्षय कोठारी संभालेंगे लिंक्डन का भारतीय कारोबार
i.पेशेवर नेटवर्किंग साइट लिंक्डन ने आज अक्षय कोठारी को तत्काल प्रभाव से भारतीय कारोबार का प्रबंधक नियुक्त किया है।
ii.भारत ऐसे देशों में शामिल है जहां लिंक्डन के उपयोक्ताओं की संख्या सबसे अधिक है। देशभर इसके उपयोक्ताओं की संख्या 40 करोड़ है। 
ii.कोठारी, निशांत राव की जगह लेंगे जिन्होंने पिछले साल अक्टूबर में कंपनी छोड़ी थी। राव सॉफ्टवेयर कंपनी फे्रशडेस्क के मुख्य परिचालन अधिकारी बन गए हैं।

3.सचिन बने मधुमेह जागरूकता अभियान के ब्रांड एंबेसडर
i.सचिन तेंदुलकर अब देश में मधुमेह के प्रति जागरूकता फैलाते नजर आएंगे। मधुमेह के उपचार कि दिशा में काम करने वाली दुनिया की अग्रणी नोवो नॉर्डिस्क ने सचिन को मधुमेह के खिलाफ भारत में शुरू किए गए अपने जागरूकता अभियान 'चेंजिंग डायबिटीज' का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। 
ii.इस अवसर पर सचिन ने कहा कि मधुमेह भारत में ही नहीं पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है और इसके प्रति जागरूकता फैलाए जाने की जरूरत है।
iii.भारत में इस समय 6.92 करोड़ लोग मधुमेह से ग्रस्त हैं तथा 2035 तक यह संख्या 12.35 करोड़ तक पहुंच जाने की आशंका है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि 3.5 करोड़ लोगों को तो पता तक नहीं है कि उन्हें मधुमेह है।

4.किंग एयर सी-90 का प्रशिक्षण देने वाला पहला राज्य बनेगा-बिहार
i.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल सचिवालय की समीक्षा बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं| जिनमे राज्य में उर्दू को बढ़ावा देने, पर्यटक स्थल राजगीर और नालंदा को प्रदेश के दूसरे हिस्सों से जोड़ने, सभी जिलों में हेलीपैड और डबल इंजन प्लेन के प्रशिक्षण देने के निर्णय अहम हैं|
ii.बिहार उड्डयन प्रशिक्षण संस्थान को और सशक्त बनाया जाएगा. जिससे यहाँ पायलटों को प्रशिक्षण दिया जा सके| यह किंग एयर सी-90 हवाई जहाज का प्रशिक्षण देने वाला देश का पहला संस्थान होगा|
iii.इसके साथ ही यहां तीन और विमानों को मरम्मत कर अगले दो माह में प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध कराया जाएगा| प्रति घंटा प्रशिक्षण शुल्क डीजीसीए द्वारा निर्धारित शुल्क के आधार पर लिया जाएगा| यह प्रक्रिया सभी प्रकार के प्रशिक्षण उड़ानों पर लागू होगी|

5.भारत ने विश्व बैंक के साथ वित्तपोषण समझौते पर हस्ताक्षर किए
i.‘नई मंजिल- अल्पसंख्यकों के लिए शिक्षा एवं कौशल प्रशिक्षण’ हेतु 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर (समतुल्य) के आईडीए ऋण के लिए विश्व बैंक के साथ एक वित्तपोषण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं|
ii.भारत सरकार की ओर से आर्थि‍क मामलों के विभाग (डीईए) में संयुक्त सचिव राज कुमार और विश्व बैंक की ओर से भारत में विश्व बैंक के परिचालन सलाहकार माइकल हैनी ने इस वित्तपोषण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं|
iii.अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के प्रतिनिधि‍गण और विश्व बैंक के अनेक अधि‍कारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे|
iv.इस परियोजना का कुल आकार 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर का है, जिनमें से 50 मिलियन डॉलर आईडीए ऋण के रूप में उपलब्ध होंगे, जबकि शेष राशि का वित्तपोषण केंद्रीय बजट से होगा|

6.प्रधानमंत्री ने फ्रंटियर्स इन योगा रिसर्च एंड इट्स एप्लीकेशन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया
i.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेंगलुरू के जिगानी में ‘फ्रंटियर्स इन योगा रिसर्च एंड इट्स एप्लीकेशन’ पर 21वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया है| 
ii.इस सम्मेलन का आयोजन विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान द्वारा किया गया है|
iii.उपरोक्त अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हेल्थकेयर व्यवस्था में योगा के महत्व को स्थापित करना है| 

7.आर अश्विन आईसीसी टेस्ट रैकिंग में नंबर एक गेंदबाज बने
i.भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन आईसीसी रैंकिंग में बतौर टेस्ट गेंदबाज प्रथम स्थान पर रहे हैं| उन्हें ऑलराउंडर श्रेणी में भी शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ| उन्हें यह रैंकिंग दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ समाप्त हुई घरेलू श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन के आधार पर प्राप्त हुई है|
ii.अश्विन ने पिछले नौ टेस्ट मैचों में 62 विकेट लिये| इनमें से 31 विकेट उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार टेस्ट मैचों में हासिल किये| 
iii.बिशन सिंह बेदी के 1973 में नंबर एक रहने के बाद वे पहले भारतीय गेंदबाज हैं जो वर्ष के आखिर में शीर्ष पर रहे|

8.फिलिपो ग्रैंडी ने यूएनएचसीआर के नए प्रमुख का पदभार ग्रहण किया
i.इटली के फिलिपो ग्रैंडी को संयुक्त राष्ट्र रिफ्यूजी एजेंसी, यूएनएचसीआर (यूनाइटेड नेशन हाईकमीशन फॉर रिफ्यूजी) के नए प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है|
ii.ग्रैंडी ने एंटोनियो गटर्स का स्थान लिया है| एंटोनियो का कार्यकाल 31 दिसम्बर 2015 को समाप्त हो गया है| विदित हो एंटोनियो पूर्व पुर्तगाली प्रधानमंत्री हैं, उन्होंने इस पद पर 10 वर्षों तक अपनी सेवा दी|
iii.ग्रैंडी की वर्तमान नियुक्ति बहुत महत्वपूर्ण और चुनौतियों भरी मानी जा रही है क्योंकि विश्व के कई देशों में युद्ध के चलते प्रवासियों की संख्या में खासा वृद्धि हुई है| 

9.प्रणव धनावडे ने इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में 1000 रन बनाकर वर्ल्ड रिकार्ड कायम किया
i.मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रणव धनावडे ने रन बनाकर विश्व रिकार्ड कायम किया है| प्रणव का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 129 चौके और 59 छक्कों के साथ बनाए 1009 बना कर पूरा हुआ|
ii.प्रणव 1009 रन बनाकर नाबाद रहे| प्रणव ने पहले ही पारी में नाबाद 652 रन बनाकर 117 साल पुराना रिकार्ड तोड़ दिया था| इससे पहले 1899 में इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज आर्थर कोलिंस ने 628 रन बनाए थे| इस दौरान उन्होंने 78 चौके और 30 छक्के लगाये थे|

10.ओएनजीसी ने लालबहादुर शास्त्री हॉकी टूर्नामेंट जीता
i.भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ओएनजीसी) ने भारतीय रेलवे को पेनल्टी शूटआउट में 5-2 से हराकर प्रतिष्ठित लाल बहादुर शास्त्री हॉकी टूर्नामेंट जीत लिया है|
ii.पेनल्टी शूटआउट में ONGC की ओर से सुमित कुमार, गुरजंत सिंह और विक्रमजीत सिंह ने गोल किए जबकि इंडियन रेलवे की तरफ से कोई गोल नहीं कर सका|
iii.यह लाल बहादुर शास्त्री हॉकी टूर्नामेंट का 26वां संस्करण था और यह प्रतियोगिता 27 दिसम्बर 2015 से 3 जनवरी 2016 के मध्य नई दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में आयोजित की गई थी|

Tuesday, January 5, 2016

डेली जी.के अपडेट


1.प्रक्षेपास्त्र-सह-मल्टीबैरल रॉकेट लॉन्चर प्रणाली पिनाका-II का सफल परीक्षण
i.रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ‘डीआरडीओ’ द्वारा पिनाका-II प्रक्षेपास्त्र-सह-मल्टीबैरल रॉकेट लॉन्चर प्रणाली का पोकरण-चांधन के फील्ड फायरिंग रेंज से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है|
ii.डीआरडीओ और सेना द्वारा संयुक्त रूप से विकसित पिनाका मार्क द्वितीय ने लक्ष्य (जो फायरिंग बिंदु से 53 किलोमीटर की दूरी पर स्थित था) को सफलता पूर्वक नष्ट किया है|
iii. पिनाका प्रथम की मारक दूरी क्षमता 40 किमी तक है. पिनाका में शोध एवं विकास के बाद पिनाका द्वितीय संकरण का निर्माण किया गया जिसमें उच्च स्तरीय सॉफ्टवेयर से संचालित कर अधिकतम 60 किमी की दूरी पर मार करने की क्षमता विकसित की है|
iv.इस प्रक्षेपण वाहन में छह राकेट के ग्रुप में दो लांचर स्थापित हैं जो किसी अग्रिम चौकी में पहुंचकर एक समय में 12 राकेट सफलतापूर्वक दाग सकते हैं|

2.विश्वस्तर पर 'विश्व ब्रेल दिवस' मनाया गया
i.विश्वस्तर पर 4 जनवरी 2016 को विश्व ब्रेल दिवस में मनाया गया है| विश्व ब्रेल दिवस प्रति वर्ष 4 जनवरी को लुई ब्रेल के जन्मदिन के स्मरणोत्सव के रूप में मनाया जाता है|
ii.विश्व ब्रेल दिवस के दिन गैर-सरकारी संगठनों के साथ-साथ अन्य संगठन भी दृष्टि-बाधित लोगों को अन्य लोगों के समान स्थान दिलवाने में मदद करने के लिए उनके साथ की जाने वाली उपेक्षा के विरुद्ध जागरूकता पैदा करने के लिए एकसाथ काम करते हैं|
iii.ब्रेल लिपि का आविष्कार लुई ब्रेल ने वर्ष 1824 में किया| यह लिपि दृष्टि-बाधित लोगों को पढ़ने के साथ-साथ लिखने में भी मदद करती है| 

3.आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हुए पूर्व अंतरराष्ट्रीय राइफल निशानेबाज फतेह
i.पूर्व अंतरराष्ट्रीय राइफल निशानेबाज सूबेदार मेजर (रिटायर्ड) फतेह सिंह पठानकोट में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गए हैं| 
ii.फतेह सिंह ने 1995 में पहली राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैंपियनशिप में भारत के लिए एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता था| 
iii.फतेह सिंह 51 बरस के थे और डिफेंस सिक्यॉरिटी कोर का हिस्सा थे| वह फिलहाल डोगरा रेजिमेंट के साथ थे|

4.एलआईसी की 'जीवन लाभ' योजना
i.जीवन बीमा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने सीमित प्रीमियम भुगतान वाली एंडॉवमेंट एश्योरेंस योजना 'जीवन लाभ' की शुरूआत की है। 
ii.एलआईसी की यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार योजना 8 वर्ष से 59 वर्ष आयु वर्ग के लिए उपलब्ध होगी और इसमें 16 वर्ष, 21 वर्ष और 25 वर्ष की अवधि चुनने का विकल्प दिया गया है। 
iii.इसके साथ ही इसमें संबंधित पॉलिसी धारक को दस, पंद्रह और 16 साल तक प्रीमियम भुगतान करना होगा। योजना के तहत परिपक्वता की अधिकतम आयु 75 साल रखी गई है। अतिरिक्त प्रीमियम का भुगतान करने पर योजना के तहत दुर्घटना में मृत्यु अथवा अंगभंग होने का अतिरिक्त लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा।

5.आबि‍द नीमचवाला बने वि‍प्रो के नए CEO
i.वि‍प्रो ने सोमवार को बताया कि‍ आबि‍द अली नीमचवाला कंपनी के नए सीईओ होंगे। आबि‍द अली वि‍प्रो के सीईओ पद का कार्यभार 1 फरवरी से संभालेंगे।
ii. फि‍लहाल, वि‍प्रो के सीईओ टी. के. कुरि‍यन हैं, जिन्हें कंपनी का नया एक्‍जि‍क्‍युटि‍व वाइस चेयरमैन बनाया गया है। 
iii.टी. के. कुरि‍यन कंपनी के बोर्ड में 31 मार्च 2017 तक बने रहेंगे।
 
 
 
 
 

6.आईआरबी को मिला 10050 करोड़ का ऑर्डर
i.बुनियादी ढांचा क्षेत्र की कंपनी आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय से जम्मू कश्मीर में जोजिला सुरंग के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-1 के निर्माण एवं रखरखाव के लिए 10050 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।
ii.कंपनी ने जारी बयान में बताया कि डिजाइन, निर्माण, वित्त, संचालन एवं हस्तांतरण आधारित यह परियोजना जम्मू कश्मीर के साथ ही लेह और लद्दाख के लोगों के लिए रणनीति, सामाजिक एवं आर्थिक द्रष्टि से काफी महत्वपूर्ण है।
iii.सर्दी के दिनों में जोजिला दर्रें के आसपास के इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण एनएच-1 पर यातायात बाधित हो जाता है। ऐसे में 14.08 किलोमीटर लंबे जोजिला सुरंग के निर्माण से सभी मौसम में राजमार्ग पर यातायात संभव हो सकेगा।
iv.परियोजना के लिए छूट अवधि 22 साल है जिसमें सात साल की निर्माण अवधि शामिल है। कंपनी को काम शुरू करने के लिए सड़क एवं परिवहन मंत्रालय से 981 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे। वहीं, परियोजना पूरी होने पर छूट अवधि के अंत तक साल में दो बार करके उसे शेष राशि मिलेगी।

7.सैफ कप: सातवीं बार चैम्पियन बना भारत
i.दक्षिण एशियाई फुटबाल में अपना दबदबा फिर से कायम करते हुए भारतीय फुटबाल टीम ने त्रिवेंद्रम अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हुए फाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान को 2-1 से हराकर सातवीं बार सैफ कप खिताब पर कब्जा कर लिया है|
ii.निर्धारित समय तक स्कोर 1-1 से बराबर रहने के बाद भारतीय टीम के कप्तान सुनील क्षेत्री ने मैच के 101वें मिनट में भारत के लिए विजयी गोल दागा|
iii.इससे पहले दोनों टीमों के बीच निर्धारित समय का खेल 1-1 से बराबरी पर छूटा और मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखी गई| मैच का पहला गोल अफगानिस्तान के लिए जुबैर अमिरी ने 70वें मिनट में किया. हालांकि भारत के स्ट्राइकर जेजे लालपेख्लुआ ने तेज पलटवार करते हुए 72वें मिनट में भारत को बराबरी दिला दी|

Friday, January 1, 2016

Happy New Year 2016

Wish Ahead Happy New Year 2016
Hard work is a two way street. You get back exactly what you put in.

Now this year take a point "LIVE YOUR EACH DAY AS YOUR LAST DAY"

http://improveyourgkbyvibhoragarwal.blogspot.in/