Tuesday, December 1, 2015

डेली जी.के अपडेट 25-30 नवम्बर 2015

1.धनुष मिसाइल का युद्धपोत सुभद्रा से सफल परीक्षण
i.परमाणु सक्षम धनुष मिसाइल का उड़ीसा के पुरी तट से बंगाल की खाड़ी में सफल परीक्षण किया गया है| यह परीक्षण, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा आयोजित किया गया है|

ii. यह उन पाँच मिसाइलों में से एक है जिसका निर्माण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन द्वारा एकीकृत निर्देशित मिसाइल विकास कार्यक्रम (आईजीएमडीपी) के अनतर्गत किया गया है|
iii.सतह से सतह मारक क्षमता युक्त यह मिसाइल पृथ्वी-द्वितीय मिसाइल का नौसैनिक संस्करण है| यह मिसाइल 500 किलोग्राम भार वाले पारंपरिक और परमाणु पेलोड ले जाने में सक्षम है| 
iv.यह एकल चरणीय और तरल प्रणोदक मिसाइल है. जो 350 कीमी की दूरी तक स्थित समुद्र और सतह लक्ष्य दोनों को भेद सकता है| धनुष मिसाइल को पहले ही सशस्त्र सेवाओं में शामिल किया जा चुका है| 

2.केंद्र सरकार ने विकलांगों के लिए 10 नयी योजनाओं की घोषणा की
i.केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री थावर चंद गहलोत ने नेशनल ट्रस्ट के तहत शारीरिक अक्षम व्यक्तियों के हित में 10 नयी योजनाओं की घोषणा की है| इनमें आत्मकेंद्रित, सेरेब्रल पाल्सी, मानसिक मंदता और बहु विकलांग व्यक्तियों के लिए कल्याणकारी योजनाएं हैं| 
ii.ये योजनाएं नेशनल ट्रस्ट के तहत शुरू की गयी हैं| केंद्रीय मंत्री ने नेशनल ट्रस्ट के लिए नई वेबसाइट http://thenationaltrust.gov.in/content/  का भी शुभारम्भ किया है|
iii.इसके अलावा, शारीरिक अक्षम व्यक्तियों के लिए विकलांगता श्रेणी की संख्या सात से बढा कर 19 तक करने की घोषणा की गयी है| ताकि सरकार इन घोषनाओं को नई पहल के दायरे में ले सके|
iv.वेबसाइट के माध्यम से गैर सरकारी संगठनों का पंजीकरण वेबसाइट पर ही किया जा सकता है और दान का भुगतान भी किया जा सकता है|

3.प्रसिद्ध हिंदी लेखक डॉ महीप सिंह का निधन
i.साहित्यकार एवं विचारक डॉं. महीप सिंह का गुड़गांव के मेट्रो अस्पताल में हृदयगति थम जाने से निधन हो गया है| वे 86 वर्ष के थे|
ii.उन्हें 60 के दशक में हिन्दी साहित्य जगत में सचेतन कहानी के आंदोलन की शुरुआत करने के लिए जाना जाता है| वर्ष 2009 में भारत-भारती सम्मान से विभूषित डॉ सिंह ‘संचेतना’ पत्रिका के संपादक थे| वह विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में राष्ट्रीय मुद्दों पर लेख भी लिखते थे| 
iii.उन्होंने लगभग 125 कहानियां और कई उपन्यास भी लिखे| वह दिल्ली विश्वविद्यालय में हिन्दी के प्रोफेसर रहे| उनके निधन पर शहर और देश के साहित्यकारों ने गहरा दुख जताया|

4.जापान ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के तहत पहले व्यावसायिक उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया
i.जापान ने तानेगासिमा अंतरिक्ष केंद्र (टीएससी) से संशोधित रॉकेट एच-2ए की सहायता से कनाडा की टेलीसैट कंपनी का टेलस्टार 12वी उपग्रह प्रक्षेपित किया है| इसके साथ ही जापान ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के तहत 
 
 
5.सुनील कनोरिया एसोचैम के नए अध्यक्ष बने
i.गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी श्री इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड के उपाध्यक्ष सुनील कनोरिया ने एसोसिएटेड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया है। 

ii.कनोरिया से पहले यस बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राणा कपूर एसोचैम के अध्यक्ष थे।
iii.कनोरिया श्री बीएनपी पारिबा के भी संयुक्त प्रबंध निदेशक हैं, जो श्री इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड और फ्रांस की कंपनी बीएनपी पारिबा लीजिंग ग्रुप की बराबर हिस्सेदारी वाली संयुक्त उपक्रम कंपनी है।
 
 
6.राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाया गया
i.26 नवम्बर 2015 को श्वेत क्रांति के पिता कहे जाने वाले डॉ वर्गीस कुरियन के 94वें जन्म दिवस पर देश भर में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाया गया है|
ii.पहला राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 26 नवम्बर 2014 को मनाया गया था जिसमें 22 राज्यों के विभिन्न दुग्ध उत्पादकों ने भाग लिया|

7.महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर कार्रवाई के लिए UN ने चलाया अभियान
i.महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ हिंसा को खत्म करने के लिए वैश्विक कार्रवाई के प्रति अपने समर्थन को रेखांकित करने के संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों के तहत भारत के ऐतिहासिक इंडिया गेट और दिल्ली मेट्रो समेत दुनियाभर के सैकड़ों स्मारकों पर रौशनी की जाएगी।
ii.संयुक्त राष्ट्र के ‘ओरेंज द वर्ल्ड’ अभियान के तहत इंडिया गेट को नारंगी रंग से रौशन किया जाएगा और दिल्ली मेट्रो की व्यस्त लाइनों पर पैनल बोर्डरों पर महिलाओं के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने संबंधी संदेश लिखे जाएंगे।
iii.इसका आयोजन लैंगिक हिंसा के खिलाफ 16 दिवसीय अभियान के तहत महिलाओं के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय हिंसा समाप्ति दिवस’ से शुरू होकर दस दिसंबर को मानवाधिकार दिवस तक किया जाएगा।

8.भारत ने पृथ्वी-II का सफल परिक्षण किया
i.भारत ने पूरी तरह से देश में बनी पृथ्वी-2 मिसाइल का कामयाब टेस्ट ओडिशा के चांदीपुर में किया है। 
ii.डीआरडीओ द्वारा तैयार की गई यह बैलिस्टिक मिसाइल 500 से 1000 किलो वजनी न्यूक्लियर हथियार से दुश्मन के ठिकानों को तबाह कर सकती है। यही नहीं, पृथ्वी-2 जमीन से जमीन पर 350 किलोमीटर तक मार कर सकती है। 
iii.22 नवंबर को डीआरडीओ ने ओडिशा के अब्दुल कलाम आइलैंड पर एंटी बैलिस्टिक इंटरसेप्टर मिसाइल का कामयाब टेस्ट किया था, जो 2000 किलोमीटर तक हमला कर सकती थी।

9.26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित
i.सरकार ने 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित किया है| इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है| सरकार ने संसद के विशेष सत्र का भी आयोजन किया है| 
ii.संसदीय कार्य मंत्रालय ने संविधान दिवस के दिन संसद भवन परिसर को रोशन करने का फैसला किया है|
iii.सरकारी सूत्रों के अनुसार, सरकार ने 26 नवंबर को अधिकारियों से संविधान की प्रस्तावना पढ़ने को कहा है| भारत दुनिया का सबसे बड़ा गणतंत्र है और इसके संविधान की कई खासियतें भी हैं|
 
 
 
 

10.बिहार में शराब पर प्रतिबन्ध
i.बिहार की सत्ता की का पांचवीं बार सूत्रधार बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने चुनावी वादों को अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है| 
ii.प्रेस कांफ्रेंस कर नीतीश ने नई आबकारी नीति घोषित करते हुए पहली अप्रैल 2016 से अपने राज्य में शराब बंदी की घोषणा कर दी है| अब बिहार 31 मार्च के बाद से शराब मिलना पूरी तरह से बंद हो जाएगा|

11.रतन टाटा ने सिंगापुर की डेटा कंपनी में किया निवेश 
i.रतन टाटा ने सिंगापुर स्थित डेटा कंपनी क्रैयोन टेडा में निवेश किया है।टाटा ने यह निवेश अपनी निजी आय से किया है।
ii.क्रैयोन जंगल वेंचर्स की पोर्टफोलियो कंपनी है। जंगल वेंचर्स टेक कैटेगरी में निवेश और मदद देती है।
iii.टाटा ने इससे पहले स्‍नैपडील, कारयाह, अर्बन लीडर, ब्‍लयू स्‍टोन, कारदेखो, सैब्‍से टैक्‍नोलॉजीज, शियोमी और ओला में निवेश कर चुके हैं।
 
12.दुबई स्थित कंपनी के ब्रांड दूत बने धोनी 
i.भारत के वनडे क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दुबई स्थित इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ग्रैंड मिडवेस्ट ग्रुप के तीन साल के लिए ब्रांड दूत बन गए हैं और देश के बाहर यह उनका पहला करार है|

ii.दुबई स्थित प्रमुख हास्टिपटेलिटी और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ग्रांड मिडवेस्ट ग्रुप ने धोनी के साथ तीन साल का करार किया है।
iii.यूएई के व्यवसायी जफर शाह खान द्वारा स्थापित इस समूह के दुबई, ब्रिटेन और आयरलैंड में होटल हैं। ग्रांड मिडवेस्ट ग्रुप भारत में भी मनोरंजन व्यवसाय से जुडी है और यूएई में इसकी स्थानीय क्रिकेट टीम है। 
iv.धोनी ने कहा कि यह भारत के बाहर मेरा पहला करार है और मैं इस समूह को धन्यवाद देना चाहता हूं। मुझे उम्मीद है कि यह साझेदारी अच्छा अनुभव साबित होगी। 

13.विदेशी बैंक HSBC ने भारत में अपना कारोबार बंद करने का एलान किया
i.विदेशी बैंक HSBC ने भारत में अपना कारोबार बंद करने का फैसला किया है| बैंक के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि वैश्विक निजी बैंकिंग में भारतीय कारोबार की समीक्षा के बाद इसे बंद करने का फैसला लिया गया है|
ii.उनका कहना है कि इस कदम से एचएसबीसी का कारोबार का सरल होगा साथ ही सतत विकास के लक्ष्य को पाने में भी मदद मिलेगी|
iii.एक दौर में जब भारत की GDP ग्रोथ रेट 8 से 9 प्रतिशत थी| कई विदेशी बैंकों ने यहां  अपनी शाखाएँ खोली थीं, लेकिन उनमें से ज्यादातर बैकों को अब मुनाफा कमाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है|

14.इस्राइल ने भारत के साथ विकसित बराक-8 मिसाइल का परीक्षण किया
i.इस्राइली सेना ने भारत के साथ संयुक्त रूप से विकसित बराक-8 मिसाइल का एक और सफल परीक्षण किया है और इसने दुश्मन लक्ष्य के रूप में एक छोटे ड्रोन पर निशाना साधा। 
ii.इस्राइली सेना के सूत्रों ने कहा, कल अपनी तरह के पहले अभियान में एक इस्राइली नौसैन्य जहाज से दागी गई बराक-8 मिसाइल ने दुश्मन लक्ष्य पर सफलतापूर्वक निशाना साधा और 100 प्रतिशत सफलता दर्ज की गई। 
iii.उन्होंने कहा, प्रणाली का अगला परीक्षण इस साल दिसंबर में भारतीय नौसेना के पोत से किए जाने की संभावना है।
iv.परीक्षण के लिए भारतीय पोत आईएनएस कोलकाता का इस्तेमाल किए जाने की संभावना है क्योंकि पोत पर लॉंचर और मिसाइलों का पता लगाने के लिए रडार पहले ही तैनात किए जा चुके हैं।

15.अग्नि-1 मिसाइल का सफल परीक्षण
i.पूर्ण रूप से स्वदेशी तौर पर विकसित अग्नि-1 मिसाइल का शुक्रवार को सफल परीक्षण किया गया। अग्नि-1 परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम और 700 किलोमीटर तक की दूरी पर स्थित लक्ष्य को भेदने की क्षमता रखती है। 
ii.यह परीक्षण ओडिशा तट के निकट स्थित एक परीक्षण रेंज से स्ट्रेटेजिक फोर्सेज कमांड के प्रशिक्षण अभ्यास के तहत किया गया।
iii.जमीन से जमीन पर मार करने में सक्षम यह एकल चरणीय मिसाइल ठोस प्रणोदकों से संचालित होती है। इसका परीक्षण अब्दुल कलाम द्वीप (व्हीलर द्वीप) पर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज के लॉन्च पैड-4 से 10 बजकर दो मिनट पर किया गया।

16.वि‍देशी नि‍वेशकों को मि‍ली डि‍फॉल्‍ट बॉन्‍ड्स खरीदने की मंजूरी
i.रि‍जर्व बैंक ऑफ इंडि‍या (आरबीआई) ने वि‍देशी नि‍वेशकों को ऐसे बॉन्‍ड्स को खरीदने की मंजूरी दे दी है जो डि‍फॉल्‍ट हो चुके हैं।
ii.इसके अलावा, वि‍देशी नि‍वेशक नॉन कंवर्टि‍बल डि‍बेंचर में भी इन्‍वेस्‍टमेंट कर सकते हैं। 
iii.विदेशी निवेशकों के लिए इन डिफॉल्ट हुए बॉन्ड या एनसीडी का मैच्योरिटी पीरियड 3 साल या उससे ज्यादा रहेगा। आरबीआई के इस फैसले से बैंकों के एनपीए यानी डूबते कर्ज में कमी आने की उम्मीद है। 

17.जीआरएसई ने लड़ाकू पनडुब्बी एएसडब्ल्यू 'कदमत’ भारतीय नौसेना को सौंपी
i.गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) द्वारा निर्मित दूसरी पनडुब्बी (लड़ाकू जलपोत) 'कदमत’ औपचारिक रूप से कोलकाता में भारतीय नौसेना को सौंप दी गयी है| इसे शीघ्र ही पूर्वी बेड़े में शामिल किया जाएगा|
ii.अत्याधुनिक सीमावर्ती युद्धपोत रियर एडमिरल (सेवानिवृत्त) एके वर्मा अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक जीआरएसई द्वारा पॉट के कमांडिंग अधिकारी महेश सी मुदगिल को सौंपा गया है|
iii.युद्धपोत की सरंचना में वायुमंडलीय नियंत्रण, वेंटिलेशन सिस्टम का विशेष ध्यान रखा गया है| यह परमाणु, जैविक और रासायनिक युद्ध के वातावरण में लड़ने के लिए पूरी तरह से सक्षम और सुसज्जित है|

18.102 अमृत शहरों में जान फूंकेगी सरकार, इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार के लिए 3,120 करोड़ रुपए की दी मंजूरी
i. केंद्र सरकार ने पांच राज्यों के 102 अमृत शहरों के इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार के लिए 3120 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। इन पैसों का इस्तेमाल शहरों में पानी सप्लाई, ड्रेनेज नेटवर्क में सुधार, गैर-मोटरयुक्त ट्रांसपोर्ट सिस्टम और सरकारी जगहों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए किया जाएगा। 
ii.एक बयान के अनुसार शहरी विकास मंत्रालय ने अटल मिशन फॉर रेजुवेनशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (अमृत) के तहत निवेश को मंजूरी दी है।
iii.कार्य योजना के तहत हरियाणा के लिए 438 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है, जहां 18 अमृत शहर हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के (नौ अमृत शहर) के लिए 573 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। iv.इसके अलावा 416 करोड़ रुपए तेलंगाना (12 शहर) के लिए, केरल (नौ शहर) के लिए 588 करोड़ रुपए, पश्चिम बंगाल के लिए 1,105 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। पश्चिम बंगाल में अटल मिशन के तहत 54 शहर हैं।

 
19.पीएचडीसीसीआइ के अध्यक्ष चुने गए महेश गुप्ता
i.केंट आरओ सिस्टम लिमिटेड के चेयरमेन महेश गुप्ता पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स (पीएचडी सीसीआइ) के नए अध्यक्ष बने हैं। गुप्ता पीएचडी सीसीआइ के 110वें प्रेसिडेंट हैं। 

ii.चैंबर की 110वीं सालाना आम बैठक में उन्हें चुना गया है। गुप्ता आलोक बी श्रीराम की जगह लेंगे, जो अब तक अध्यक्ष पद पर थे। महेश फिलहाल इसी चैंबर में उपाध्यक्ष थे। 
iii.1केंट आरओ के सह संस्थापक गुप्ता ने देश में तेजी से बढ़ते वॉटर प्यूरीफायर के कारोबार में नई पहचान बनाई है। 
iv.प्योर वॉटरमेन ऑफ इंडिया के नाम से चर्चित गुप्ता को आइआइटी कानपुर ने मानद डॉक्टरेट की उपाधि से भी सम्मानित किया है। 

20.सोम सुब्रतो यूएई में मशरिक बैंकिंग समूह के खुदरा बैंकिंग कारोबार के प्रमुख नियुक्त
i.सिटी बैंक तथा स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में काम कर चुके पचपन वर्षीय भारत के सोम सुब्रतो को दुबई के वित्तीय समूह मशरिक के खुदरा बैंकिंग कारोबार का प्रमुख नियुक्त किया गया है| परिसंपत्तियों के द्रष्टिगत यह तीसरा सबसे बड़ा बैंक है|
ii.आईआईटी दिल्ली तथा आईआईएम अहमदाबाद के छात्र रहे सोम सुब्रतो ने फरहाद ईरानी का स्थान लिया है| ईरानी ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल के बाद बैंक को अलविदा कहा| सिटी बैंक तथा स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक जैसे संगठनों में खुदरा बैंकिंग क्षेत्र का तीन दशक का अनुभव है|
iii.सुब्रतो सिंगापुर, मलेशिया, ब्रुनेई, इंडोनेशिया, फिलीपींस, थाईलैंड और वियतनाम में अपने उपभोक्ता बैंकिंग कारोबार के रणनीतिक विकास और प्रबंधन के लिए जाने जाते हैं|

21.सऊदी अरब में पहली बार चुनाव में उतरीं महिलाएं 
i.सऊदी अरब में रविवार को सैंकड़ों महिलाओं ने चुनाव में हिस्सा लेने के लिए प्रचार शुरू कर दिया है| 
ii.सऊदी अरब में 12 दिसंबर को होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों में 900 से अधिक महिलाएं हजारों पुरुषों के साथ खड़ी होंगी|

22.आईसीजीएस सी-422 भारतीय तट रक्षक बल में शामिल
i.भारतीय तटरक्षक बल ने बंगाल की खाड़ी में पांडिचेरी और दक्षिण तमिलनाडु तट के पास अपनी निगरानी बढ़ाने के उद्देश्य से इंटरसेप्टर बोट 'आईसीजीएस सी-422' को शामिल किया है|
ii.आईसीजीएस सी-422 तटरक्षक बल के लिए बनाया गया 36वां इंटरसेप्टर है| यह बोट कराईकल पर तैनात की जाएगी और एक अधिकारी सहित 11 आईसीजीएस कर्मी इस पर सवार रहेंगे|
iii.इसका निर्माण लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड द्वारा किया गया है| 27.80 मीटर लंबी इस बोट की अधिकतम गति 45 समुद्री मील है| यह दो डीजल इंजन से लैस है| 

23.हुंडई ने आयोजित किया ट्रैफिक सेफ्टी कैंपेन 
i.हुंडई मोटर इंडिया ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सहयोग से देश में सड़क एवं यातायात सुरक्षा पर जागरूकता फैलाने के लिए एक पहल शुरू की है|
ii.इस पहल- सेफ मूव-ट्रैफिक सेफ्टी कैंपेन से स्कूली छात्रों में सड़क एवं यातायात सुरक्षा से जुड़ी अच्छी आदतों को प्रोत्साहन मिलेगा|
iii.हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) के प्रबंध निदेशक, वाय के कू ने यहां संवाददाताओं से कहा ‘‘बच्चे देश का भविष्य हैं और यातायात सुरक्षा अभियान बच्चों को यातायात सुरक्षा से जुड़ी अच्छी चीजों के प्रति उन्हें जागरूक करने की कोशिश है.’’
iv.इस अभियान के तहत गडकरी से लेकर एचएमआईएल के ब्रांड एंबेसेडर शाहरुख खान का संदेश हंगामा टीवी चैनल पर प्रसारित किया जाएगा|

24.अनंत गीते ने नई दिल्ली में 3 सिटिज फेम इंडिया इको ड्राइव का शुभारम्भ किया
i.केन्द्रीय उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्री अनंत गीते ने लाल किला से फेम इंडिया इको ड्राइव को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है|
ii.फेम इंडिया इको ड्राइव एक सार्वजनिक जागरूकता अभियान है जिसका उद्देश्य ऑटोमोबाइल परिवहन के विद्युतीकरण को बढ़ावा देना है ताकि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए राष्ट्रीय मिशन के उद्देश्यों को प्राप्त किया जा सके|
iii.इस अभियान के हिस्से के रूप में दिल्ली के अतिरिक्त जयपुर और चंडीगढ़ को भी शामिल किया गया| जयपुर में यह अभियान 30 नवम्बर 2015 को और चंडीगढ़ में यह 7 दिसंबर 2015 को आयोजित किया जाएगा|

25.पी वी सिन्धु ने मकाऊ ओपन ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट जीता
i.भारतीय खिलाड़ी पी वी सिन्धु ने लगातार तीसरी बार मकाऊ ओपन ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट जीता है| 
ii.खिताबी मुकाबले में सिन्धु ने जापान की मिनास्तु मितानी को 21-9, 21-23, 21-14 से हराया| यह इस सीजन में सिन्धु का पहला एवं कुल पांचवां ख़िताब है|
iii.दो बार की विश्व विजेता एवं कांस्य पदक विजेता सिन्धु 1,20,000 डॉलर की इनामी राशि वाले इस मुकाबले में जापान के अकाने यामागुची को सेमीफाइनल में 21-8,15-21,21-16 से हराकर पहुंची हैं|

26.79 वर्षों बाद ब्रिटेन ने जीता डेविस कप
i.उत्तर पश्चिमी बेल्जियम के शहर ‘घेंट’ में आयोजित वर्ष 2015 के डेविस कप फाइनल मुकाबले में ब्रिटेन के टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने बेल्जियम के डेविड गॉफिन को हराकर वर्ष 2015 का डेविस कप खिताब जीता है|
ii.ब्रिटेन ने डेविस कप के फाइनल मुकाबले में बेल्जियम को 3-1 से मात दी| एंडी मरे ने पुरुष एकल वर्ग के अंतर्गत हुए चौथे मुकाबले में बेल्जियम के डेविड गॉफिन को सीधे सेटों में 6-3, 7-5, 6-3 से हराया और ब्रिटेन को 10वीं बार डेविस कप चैम्पियन का खिताब दिलाया|
iii.इसके साथ ही मरे ने विंबलडन, अमेरिकी ओपन और ओलम्पिक स्वर्ण के बाद एक और प्रतिष्ठित पदक अपने नाम कर लिया है|

27.नरेन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने पर प्रतिबंध 
i.अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अवैध गेंदबाजी एक्शन के चलते वेस्टइंडीज के ऑफ स्पिनर सुनील नरेन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने पर तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है।
ii.आईसीसी ने नरेन के गेंदबाजी एक्शन के बायो-मैकेनिकल टेस्ट को अवैध करार दिया। श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच 9 नवंबर को पालेकेले में हुए तीसरे वन-डे में इस कैरेबियाई स्पिनर की संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए रिपोर्ट की गई थी। 
iii.आईसीसी ने नरेन को 14 दिनों के अंदर परीक्षण करवाने को कहा था और उस अवधि तक उन्हें गेंदबाजी करने की अनुमति प्रदान की गई थी।  

28.निको रोसबर्ग, वर्ष 2015 की अबु धाबी ग्रां प्री के विजेता बने
i.जर्मन फॉर्मूला 1 ड्राइवर निको रोसबर्ग ने मर्सडीज टीम के लिए अबुधाबी के यास आइलैंड में आयोजित वर्ष 2015 की अबु धाबी ग्रां प्री को जीत लिया है|
ii.इस प्रतियोगिता में उन्होंने 2015 वर्ल्ड चैंपियन लुईस हेमिल्टन को हराया|
iii.यह रोसबर्ग के लिए इस सत्र की लगातार तीसरी जीत है| जबकि रोसबर्ग ने वर्ष 2015 के सत्र में कुल 6 खिताब जीते हैं| इससे पूर्व रोसबर्ग ने इस सत्र में स्पेन, मोनाको, ऑस्ट्रिया, मैक्सिको और ब्राजील की ग्रां प्री जीती है|
iv.यह निको रोसबर्ग ने यास मरिना सर्किट पर पहली जीत है| 


 

Wednesday, November 25, 2015

डेली जी.के अपडेट 21-24 नवम्बर 2015

1.आसियान इकोनॉमिक कम्युनिटी का गठन
i.मलेशिया के प्रधानमंत्री नाजिब रज़ाक ने आसियान इकोनोमिक कम्युनिटी (एईसी) के गठन की औपचारिक घोषणा की है|

ii.कुआलालंपुर में आयोजित दसवें आसियान सम्मेलन में यह घोषणा की गई है| एईसी अगले वर्ष प्रभाव में आएगा और इसका मकसद आसियान के दस सदस्य देशों के बीच सहयोग को अगले दौर में ले जाना है|
iii.इसके तहत आसियान को मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाया जाएगा जिससे आगे चलकर श्रमिकों के बेरोकटोक एकदूसरे देश में जाने का मार्ग प्रशस्त होगा|

2.राजस्थान और दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया ने सिस्टर स्टेट समझौते पर हस्ताक्षर किए
i.राजस्थान और दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया ने दोनों राज्यों के बीच निर्यात और निवेश के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए सिस्टर-स्टेट समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं|
ii.इस समझौते पर दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया के निवेश और व्यापार मंत्री मार्टिन हेमिल्टन स्मिथ और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने हस्ताक्षर किए हैं|
iii.दक्षिण ऑस्ट्रेलिया और राजस्थान के बीच 'सिस्टर-स्टेट समझौता' अनुसंधान, नीति और तकनीकी क्षमताओं को बेहतर बनाने में एक दूसरे की मदद करेंगा|

3.अरुण कुमार डिश टीवी के नए सीईओ नियुक्त
i.डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सेवा प्रदाता डिश टीवी ने अरुण कुमार कपूर को नया मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की घोषणा की है। 
ii.यह नियुक्ति 23 नवंबर से प्रभावी होगी। डिश टीवी ने बीएसई को दी सूचना में कहा कि कंपनी की आज हुई बैठक में अरुण कुमार कपूर को सीईओ नियुक्त करने को मंजूरी दी गई है। 

4.भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने आईएलएफएस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
i.भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने वैश्विक कंपनी बनने के उद्देश्य से आईएल एंड एफएस ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं|
ii.आईएल एंड एफएस ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज बुनियादी ढांचे की प्रमुख कंपनी आईएल एंड एफएस की एक सहायक कंपनी है|
iii.इस समझौते के माध्यम से भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण का उद्देश्य हवाई अड्डे के विकास, संचालन और प्रबंधन में वैश्विक कंपनी बनना है|

5.राजस्थान ने हासिल किया 3.30 लाख करोड़ का निवेश 
i.राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के दिमाग की उपज 'रिसर्जेंट राजस्थान' ने लोगों के बीक उम्मीदें तो जगाई ही हैं, साथ ही उनका भरोसा भी हासिल किया है| 
ii.इस बार उन्होंने 3.30 लाख करोड़ रुपए का निवेश हासिल किया है| रिसर्जेंट राजस्थान-2015 के दौरान सीएम वसुंधरा काफी खुश दिखीं, क्योंकि इस बार 295 समझौता पर हस्ताक्षर किये गए हैं, जिनसे ढाई लाख नौकरियां पैदा होंगी| 

6.हर्षवर्धन नियोतिया फिक्की के अध्यक्ष निर्वाचित
i.अंबुजा नियोतिया ग्रुप के अध्यक्ष हर्षवर्धन नियोतिया को वर्ष 2016 के लिए फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) का अध्यक्ष चुना गया है|
ii.दिसंबर 2015 में फिक्की के वार्षिक आम बैठक के दौरान नियोतिया निवर्तमान अध्यक्ष ज्योत्सना सूरी से पदभार ग्रहण करेंगे, जो भारत होटल्स की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं|
iii.वर्ष 1999 में, नियोतिया को सामाजिक आवास में उनके उत्कृष्ट पहल के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया है|

7.आयकर रिटर्न की ई-फाइलिंग के लिए मोबाइल ऐप
i.इंटरनेट से आयकर रिटर्न दाखिल करने की सुविधा देने वाली वेबसाइट क्लियरटैक्स ने रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया और आसान बनाने के लिए मोबाइल एप्लीकेशन 'टैक्सक्लाउड' पेश किया है। 
ii.क्लियरटैक्स ने आज एक बयान में कहा, 'क्लियरटैक्स ने हाल ही में सीए फर्मों के लिए टैक्सक्लाउड मोबाइल ऐप पेश किया है। 
iii.इस नवंबर में देशभर में 10,000 से अधिक सीए फर्मों ने इस टैक्स क्लाउड प्लेटफार्म को अपनाया है।' कंपनी ने कहा कि इस एप्लीकेशन के साथ सीए को अपने ग्राहकों के दाखिल किए गए रिटर्न की स्थिति कहीं भी और कभी भी देखने की सुविधा होगी।

8.नामीबिया के विकेटकीपर बल्लेबाज रेमंड वान स्कूर का 25 वर्ष की आयु में निधन
i.नामीबिया के विकेटकीपर बल्लेबाज रेमंड वान स्कूर का एक सीएसए प्रांतीय एकदिवसीय चैलेंज क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान मैदान पर दौरा पड़ने के बाद 25 वर्ष की आयु में निधन हो गया है|
ii.नामीबिया और फ्री स्टेट के बीच 15 नवंबर 2015 को सीएसए प्रांत में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान स्कूर 15 रन बनाकर मैदान पर थे| लेकिन उसी दौरान मैदान पर ही अचानक दौरा पड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद से वे कोमा में थे|

9.पंकज आडवाणी बने 15वीं बार वर्ल्ड चैंपियन
i.भारत के पंकज आडवाणी ने इस साल की आईबीएसएफ विश्व स्नूकर चैंपियनशिप जीत ली है|
ii.मिस्र में खेले गए इस मैच में उन्होंने चीनी खिलाड़ी 18 वर्षीय चाओ शिनथोंग को फाइनल में 8-6 से हरा कर यह चैंपियनशिप जीती है|
iii.यह पंकज आडवाणी का 15वां विश्व चैंपियनशिप ख़िताब है|



10.रिपब्लिक डे पर चीफ गेस्ट होंगे फ्रांस के प्रेसिडेंट
i.फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुओ ओलांद 2016 में रिपब्लिक डे (26 जनवरी) के दौरान चीफ गेस्ट होंगे। पिछले साल अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा आए थे।

ii.इससे पहले फ्रांस के दो राष्ट्रपति और वहां के पीएम रिपब्लिक डे प्रोग्राम में चीफ गेस्ट बन चुके हैं। 
iii.पेरिस हमले के बाद आतंकवाद से लड़ने में जुटे फ्रांस के राष्ट्रपति का यह दौरा अहम माना जा रहा है।
iv.भारत के साथ फ्रांस पहले ही न्यूक्लियर और डिफेंस के मुद्दे पर भारत का रणनीतिक सहयोगी है।

11.दिल्ली में स्वच्छ दिल्ली अभियान आयोजित 
i.केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने राष्ट्रीय राजधानी के विकास के लिए 3,250 करोड़ रुपए घोषित किए हैं। नायडू ने दिल्ली की स्वच्छता के लिए अतिरिक्त 96 करोड़ रुपए घोषित किए।
ii.दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित स्वच्छ दिल्ली अभियान की लांचिंग के अवसर पर मंत्री ने कहा कि इस पैकेज के तहत विभिन्न परियोजनाओं पर काम करने के लिए दिल्ली सरकार को 1,500 करोड़ रुपए, दिल्ली विकास प्राधिकरण को 1,665 करोड़ रुपए और उत्तर दिल्ली नगर निगम को 85 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।
iii.इससे पहले सोमवार को केजरीवाल ने स्वच्छ दिल्ली एप लांच किया। इसकी मदद से आम लोग कूड़े-कचरों की तस्वीकर भेजकर अधिकारियों को उसकी सूचना दे सकते हैं। केजरीवाल ने 22 से 30 नवंबर तक स्वच्छ दिल्ली अभियान चलाने की घोषणा की है। 

12.DRDO ने किया स्वदेशी इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण
i.ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटिग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) और ओडिशा के धर्मा तट पर अब्दुल कलाम (व्हीलर) द्वीप पर स्वदेशी तकनीक से निर्मित एडवांस एयर डिफेंस (एएडी) इंटरसेप्टर मिसाइल का भारत ने सफलता पूर्वक परीक्षण किया है।
ii.आईटीआर के सूत्रों ने बताया कि इंटरसेप्टर मिसाइल को लॉन्च पैड नंबर-3 से सुबह नौ बजकर 46 मिनट पर बंगाल की खाड़ी में व्हीलर द्वीप से प्रक्षेपित किया गया, जबकि एक इलेक्ट्रॉनिक लक्ष्य को आईटीआर से प्रक्षेपित किया गया है।
iii.रक्षा सूत्रों ने बताया कि सात मीटर लंबी एडीडी इंटरसेप्टर एक एकल चरण ठोस रॉकेट चालित मिसाइल है जोकि इनीर्सियल नेविगेशन प्रणाली से लैस है।

13.श्रीलंका राष्ट्रपति द्वारा मटाले में महात्मा गांधी अन्तरराष्ट्रीय केंद्र का उद्घाटन
i.श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल श्रीसेन ने मटाले स्थित महात्मा गांधी अन्तरराष्ट्रीय केंद्र का उद्घाटन किया है| भारतीय उच्चायुक्त वाई के सिन्हा भी इस अवसर पर मौजूद थे|
ii.इसका आरंभ महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने एवं मानवता के प्रति उनके विचारों को आदर प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है|
iii.यह भारत सरकार के विकास सहयोग कार्यक्रम एवं श्रीलंका सरकार द्वारा वित्तपोषित हैं| 

14.एपेक शिखर सम्मेलन में घोषणा पत्र जारी किया गया
i.23वें एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) के आर्थिक नेताओं के शिखर सम्मेलन (18-19 नवंबर 2015) के अंतिम दिन फिलीपींस स्थित मनीला में एक घोषणा पत्र जारी किया गया है| 
ii.घोषणा पत्र में एपेक के सदस्य राष्ट्रों के लिए आने वाले वर्षों में नयी प्रतिबद्धताओं की रूपरेखा दी गयी है| इसमें समावेशी अर्थव्यवस्थाओं का निर्माण, सूक्ष्म, छोटे और मध्यम उद्यमों को क्षेत्रीय एवं वैश्विक बाज़ारों की सहायता से बढ़ावा देना, सतत विकासशील एवं बेहतर समुदायों का निर्माण करना, मानव विकास पर विशेष ध्यान देना, क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण के एजेंडे में वृद्धि, , समावेशी अर्थव्यवस्थाओं का निर्माण, सूक्ष्म, छोटे और मध्यम उद्यमों को क्षेत्रीय एवं वैश्विक बाज़ारों की सहायता से बढ़ावा देना, सतत विकासशील एवं बेहतर समुदायों का निर्माण करना, मानव विकास पर विशेष ध्यान देना, क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण के एजेंडे में वृद्धि शामिल हैं|

15.स्वाति दांडेकर को ओबामा ने एशियाई विकास बैंक का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया
i.अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतीय मूल के अमेरिकी राजनीतिज्ञ स्वाति दांडेकर को राजदूत रैंक के साथ एशियाई विकास बैंक (एडीबी) का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है|
ii.64 वर्षीय दांडेकर, रॉबर्ट एम ऑर के उत्तराधिकारी होंगे| रॉबर्ट एम ऑर 2010 से इस पद पर आसीन हैं| दांडेकर 12 अंतरराष्ट्रीय निदेशकों में से एक हैं, जिन्हें राजदूत का दर्जा हासिल होगा

16.जोकोविच एटीपी विश्व टूर चौथी बार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने
i.विश्व के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने एटीपी विश्व टूर के फाइनल मुकाबले में रोजर फेडरर को 6-3,6-4 से हराया है|  
ii.इस जीत के साथ ही वह एटीपी विश्व टूर लगातार चौथी बार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गये हैं| उन्होंने इवान लेंडल द्वारा वर्ष 1987 में इस स्पर्धा के लगातार तीन फाइनल मैच जीतने का रिकॉर्ड भी तोड़ा|
iii.इस वर्ष जोकोविच ने 12 टाइटल जीते हैं जिनमें 3 ग्रैंड स्लैम भी शामिल हैं|

17.शहरी विकास मंत्री ने छोटे व्यापारियों के लिए ई-कॉमर्स पोर्टल ई-लाला शुरु किया
i.शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने नई दिल्ली में कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) का एक ई-कॉमर्स पोर्टल 'ई-लाला' शुरु किया है|

ii.ई-कॉमर्स पोर्टल 'ई-लाला' को शुरु करने का उद्देश्य देश के करीब 5.77 करोड़ छोटे व्यापारियों के हितों को प्रोत्साहित करना है|
iii.ई-लाला, सिटी एवं लोकेशन बेस्ड पोर्टल है, जो बिजनेस-टू-बिजनेस और ट्रेडर्स-टू-कस्टमर्स ट्रांजेक्शन को शहर में प्रमोट करता है|

18.मॉरिसियो माकरी ने जीता अर्जेंटीना का चुनाव
i.अर्जेंटीना में कंज़रवेटिव पार्टी के उम्मीदवार मॉरिसियो माकरी ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है|
ii.सत्ताधारी पेरोनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार डेनियल सियोली ने हार स्वीकार कर ली है| माकरी को क़रीब 52 फ़ीसदी वोट मिले जबकि सियोली को 48 फ़ीसदी वोट मिले|
iii.ब्यूनोस आयर्स के मेयर रहे मॉरिसियो माकरी ब्यूनोस आयर्स प्रांत के गवर्नर डेनियल सियोली से अक्टूबर में हुआ पहले चरण का चुनाव हार गए थे|

19.कुलदीप नैयर रामनाथ गोयनका लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
i.स्तंभकार और लेखक कुलदीप नैयर, वरिष्ठ पत्रकार को पत्रकारिता में उनके योगदान के लिए रामनाथ गोयनका लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है|
ii.दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका एक्सीलेंस पुरस्कार समारोह के आठवें संस्करण में उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|
iii.वर्ष 2013 और 2014 में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली ने पत्रकारों को सम्मानित किया गया| इलेक्ट्रोनिक प्रसारण मीडिया और प्रिंट के विभिन्न 56 से अधिक पत्रकारों को उनके असाधारण रिपोर्ताज के लिए अलग अलग श्रेणियों में पत्रकारों को पुरस्कार प्रदान किए गए|

20.संस्कृत संवर्धन पर सुझाव देने के लिए एन गोपालस्वामी की अध्यक्षता में समिति का गठन
i.मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने संस्कृत संवर्धन पर अपनी अनुशंसा देने के लिए 13 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है| इस समिति की अध्यक्षता पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एन. गोपालस्वामी को सौंपी गई है| 
ii.वह वर्तमान में तिरुपति की राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ के कुलपति हैं| 
iii.इस समिति के अन्य सदस्यों के रूप में नीति आयोग के सदस्य बिबेक देवरॉय, भारत सरकार के पूर्व सचिव वीवी भट्ट, नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. रामदोराई, दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रमेश भारद्वाज, यूजीसी चेयरमैन वेद प्रकाश और आरएसएस से जुडे संस्कृ्त भारती के सीके शास्त्री शामिल हैं|

21.सेबी ने बांग्लादेश के प्रतिभूति और विनिमय आयोग के साथ द्विपक्षीय सहयोग पर समझौता किया
i.भारतीय प्रतिभूति और विनिमय आयोग (सेबी) ने बांग्लादेश के प्रतिभूति और विनिमय आयोग के साथ एक द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं|
ii.इस समझौते पर सेबी के चेयरमैन यू के सिन्हा एवं बीएसईसी, ढाका के अध्यक्ष डॉ एम खैरुल हुसैन ने हस्ताक्षर किये हैं| इस समझौते के अंतर्गत दोनों देशों के मध्य प्रशिक्षण एवं तकनीकी सहायता प्रदान की जाएगी|
iii.इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच प्रतिभूति बाजार के प्रभावी विकास के लिए सुरक्षित परिस्थितियों का निर्माण करना है| 

22.ऋषि गौर, सोडेक्सो इंडिया ऑन साइट में सर्विस कंट्री प्रेसिडेंट नियुक्त
i.ऋषि गौड़ ऑन लाइन सेवा प्रदाता कम्पनी सोडेक्सो इंडिया ऑन साइट सर्विस कंपनी में सपोर्ट सर्विसेज के लिए कंट्री प्रेसिडेंट नियुक्त किए गए हैं| उनका कार्यकाल 1 सितंबर 2015 से माना जाएगा|
ii.गौर ने 2011 में सोडेक्सो कंपनी को अपनी सेवाएँ देना शुरू किया और ज्वाइनिंग के समय से ही 400 से अधिक शिक्षा और स्वास्थ्य सम्बन्धी कॉर्पोरेट ग्राहक कंपनियों को गुणवत्ता पूर्ण सेवाएँ दे रहे हैं|
iii.सोडेक्सो ज्वाइन करने से पहले गौर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत कंपनियों डब्ल्यूएनएस ग्लोबल सर्विसेज, एक्सेंचर और सीआईटीईएल के साथ जुड़े रहे|

23.श्रम अर्थशास्त्री डॉ टी.एस.पपोला का निधन
i.श्रम अर्थशास्त्री डॉ टी.एस. पपोला का नई दिल्ली में निधन हो गया है| वह 74 वर्ष के थे| 
ii.उन्होंने वर्ष 1987 से 1995 तक योजना आयोग के सलाहकार के रूप में कार्य किया है| टी.एस. पपोला श्रम एवं रोजगार, औद्योगिक अर्थशास्त्र, विकास योजना, क्षेत्रीय विकास और उद्यम विकास के विशेषज्ञ थे|
iii.उन्हें वर्ष 1984 में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वीकेआरवी राव युवा सामाजिक वैज्ञानिक पुरस्कार और सामाजिक विज्ञान में योगदान के लिए वीकेआरवी राव लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, इसके अतिरिक्त वर्ष 2007 में यूपी-उत्तराखंड आर्थिक संघ द्वारा कौटिल्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है|

24.माइकल कीटिंग यूएनएसओएम के प्रमुख के रूप में सोमालिया के लिए विशेष प्रतिनिधि नियुक्त
i.संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की-मून ने इंग्लैंड के माइकल कीटिंग को सोमालिया के लिए विशेष प्रतिनिधि एवं यूएनएसओएम के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है|
ii.कीटिंग निकोलस के का स्थान लेंगे क्योंकि उनका कार्यकाल दिसम्बर 2015 को समाप्त हो रहा है| के यूएनएसओएम के साथ पिछले ढाई वर्षों से जुड़े हुए थे|

25.मराठी कलाकार प्रशांत दामले दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार के लिए चयनित
i.प्रसिद्ध मराठी कलाकार प्रशांत दामले को मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है| उन्हें अप्रैल 2016 में मास्टर दीनानाथ की पुण्यतिथि पर लता मंगेशकर द्वारा यह सम्मान प्रदान किया जायेगा|
ii.उन्हें थिएटर, फिल्म एवं संगीत के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान हेतु इस पुरस्कार के लिए चुना गया है|
iii.यह घोषणा पंडित हृदयनाथ मंगेशकर द्वारा दामले के मराठी नाटक करति कलजत घुस्ली के 100वें आयोजन के दौरान की गयी| हृदयनाथ इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे|









Saturday, November 21, 2015

डेली जी.के अपडेट

1.नीतीश कुमार के हाथ में बिहार की कमान
i.बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की ऐतिहासिक जीत के बाद पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। 

ii.नीतीश कुमार पांचवी बार बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं। उनके बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने शपथ ली। 
iii.जेडीयू नेता नीतीश कुमार ने पांचवी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ राजद के 12, जदयू के 12 और कांग्रेस के चार मंत्रियों ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण के दौरान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव मौजूद रहे।

2.अशोक अमृतराज को ईस्ट लंदन विश्वविद्यालय ने डाक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया
i.टेनिस चैंपियन और हॉलीवुड फिल्म निर्माता अशोक अमृतराज को ईस्ट लंदन विश्वविद्यालय द्वारा कला के क्षेत्र में डाक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है| 
ii.अमृतराज को भारत समेत दुनिया भर के प्रतिभाशाली फिल्मकारों को बढावा देने के लिये सम्मानित किया गया|
iii.अमृतराज ने 100 से अधिक फ़िल्मों का निर्माण किया है, जिनमे हॉलीवूड फ़िल्में एंटीट्रस्ट, प्रीमोनिशन, ब्लू वैलेंटाइन, घोस्ट राइडर: स्प्रिट ऑफ वेंजेंस, वाकिंग टाल और ब्रिन्गिंग डाउन द हाउस शामिल है जिनमें स्टीव मार्टिन और क्वीन लतीफ़ा ने अभिनय किया है|

3.7 वें वेतन आयोग की सिफारिशों से बढ़ेगा भार, तलाशने होंगे अन्य स्रोत: जेटली
i.सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के कारण सरकारी खजाने पर काफी बोझ पड़ेगा और इसे कम करने के लिए आय के अन्य स्रोत तलाश होंगे। 
ii.जेटली ने कहा कि सरकारों को गैर योजना मद में काफी राशि खर्च करनी पड़ती है। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने से भार और बढ़ जायेगा। 
iii.जेटली ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कुशल वित्तीय प्रबंधन की सराहना की। उन्होंने कहा कि आय के स्रोत खोजने और निवेश के नये क्षेत्र तलाशने से सरकार पर पडऩे वाले अतिरिक्त बोझ को आसानी से कम किया जा सकेगा।

4.गुजरात के पूर्व राज्यपाल एवं सीईसी आरके त्रिवेदी का निधन
i.गुजरात के पूर्व राज्यपाल राम कृष्ण त्रिवेदी का लम्बी बीमारी के उपरांत लखनऊ में निधन हो गया है| वे 94 वर्ष के थे|
ii.त्रिवेदी 18 जून 1982 से 31 दिसम्बर 1985 तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर कार्यरत रहे| उन्होंने भारतीय चुनावों में पहली बार वोटर आईडी कार्ड लागू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी|
iii.उन्हें अक्टूबर 1980 को केंद्रीय विजिलेंस आयुक्त नियुक्त किया गया है|

5.गरीबी उन्मूलन के लिए केंद्र सरकार ने त्रिपक्षीय समझौते के तहत इब्सा कोष पर हस्ताक्षर को मंजूरी दी
i.केंद्रीय कैबिनेट ने भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका (इब्सा – आईबीएसए) के बीच गरीबी और भूख उन्मूलन हेतु इब्सा कोष पर त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर करने की मंजूरी दे दी है| 
ii.यह फैसला इब्सा कोष को मजबूत बनाने में मदद करेगा जो दक्षिण–दक्षिण सहयोग के संदर्भ में अद्वितीय माध्यम है|
iii.ये देश इब्सा कोष में प्रति वर्ष 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर का योगदान देंगे, 26.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर के कुल कार्यान्वित/ अनुमोदित परियोजनाओं की प्रतिबद्धता के साथ जनवरी 2015 तक इस कोष में 28.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर जमा हो चुका है|

6."प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ़ फ्रीडम 2015” के प्राप्तकर्ताओं के नामों की घोषणा
i.संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ़ फ्रीडम 2015” प्राप्त करने वाले 17 व्यक्तियों के नामों की घोषणा की है|
ii.सूची में अमेरिकी पेशेवर बेसबॉल खिलाड़ी, मैनेजर और कोच योगी बैरा (मरणोपरांत) और अमेरिकी निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक स्टीवन स्पीलबर्ग का नाम भी शामिल है|
iii.“प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ़ फ्रीडम 2015” प्राप्त करने वाले 17 व्यक्तियों में संगीत, राजनीति, खेल, सार्वजनिक स्वास्थ्य और अंतरिक्ष यात्री हैं|

7.रूस ने ईकेएस (टुंड्रा) प्रणाली के पहले उपग्रह कॉसमॉस 2510 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया
i.रूस ने अपनी नवीनतम पूर्व चेतावनी प्रणाली के पहले उपग्रह एकीकृत अंतरिक्ष प्रणाली (ईकेएस) का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है| इस उपग्रह को आधिकारिक तौर पर कॉसमॉस 2510 (टुंड्रा 11एल) नाम दिया गया|
ii.इस नई पीढ़ी के उपग्रह का मॉस्को की क्षमता को बहाल हेतु निर्माण अंतरिक्ष में विश्व भर की मिसाइल प्रक्षेपण की पहचान करने और ट्रैक का पता लगाने के लिए गया है| 
iii.इस उपग्रह को उत्तरी रूस में स्थित प्लेस्तेक कॉस्मोड्रोम (Plesetsk Cosmodrome) की साइट 43/4 से सोयुज-2.1बी रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया है|
iv.कॉसमॉस 2510 को रूस एयरोस्पेस रक्षा बलों के उप कमांडर अलेक्जेंडर गोलोव्को की निगरानी में प्रक्षेपित किया गया| 

8.भारतीय साइक्लिस्टों ने ट्रैक एशिया कप के पहले दिन पांच पदक जीते
i.भारतीय पुरुष और महिला साइकिल चालकों ने ट्रैक एशिया कप के पहले दिन पांच पदक जीते हैं|
ii.साइकिल चालकों ने इंदिरा गांधी स्टेडियम कॉम्प्लेक्स वेलोड्रम, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में एक स्वर्ण पदक, तीन रजत पदक और एक कांस्य पदक जीता है|
iii.भारत ने दो अतिरिक्त टीमों भारतीय खेल प्राधिकरण राष्ट्रीय साइकिलिंग अकादमी (SAINCA) और पश्चिमी भारतीय दल को प्रतियोगिता में भेजा था|

9.सृष्टि पांडेय ने इंडियाना फिडे रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट जीता
i.महाराष्ट्र की शतरंज खिलाड़ी सृष्टि पांडेय ने अखिल भारतीय इंडियाना फिडे रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट जीता है|
ii.यह टूर्नामेंट नागपुर तालुका शतरंज एसोसिएशन द्वारा आयोजित कराया गया था जिसका समापन नागपुर स्थित डॉ हेडगेवार स्मारक समिति हॉल, रेशीमबाग में हुआ है|
iii.चौदह वर्षीय पांडेय ने मध्य प्रदेश के अवध चैतन्य के साथ पॉइंट शेयर करते हुए नौंवें एवं अंतिम राउंड में, स्विस लीग टूर्नामेंट के दौरान, प्रत्येक दौर में साढ़े सात पॉइंट्स के साथ जीत दर्ज की है|



Friday, November 20, 2015

डेली जी.के अपडेट

1.दुनिया मना रही विश्व शौचालय दिवस
i.मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने प्रदेशवासियों को विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर प्रदेश को खुले में शौच से मुक्त बनाकर महिलाओं की गरिमा बनाए रखने और स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के संकल्प को पूरा करने का सन्देश दिया है|
ii.जिला कलेक्टर डॉ आरुशी मलिक ने बताया कि मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे की वित्तीय वर्ष 2017-18 तक प्रदेश को खुले में शौच से मुक्त करने की संकल्पना को साकार करने में अजमेर जिला महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है| 
iii.अजमेर जिला प्रदेश में स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण में अव्वल बना हुआ है जिले ने शौचालय निर्माण के वार्षिक लक्ष्य कोब्पूर्ण करते हुए लगभग तीन गुणा (295.59 प्रतिशत) की उपलब्ध प्राप्त की है|

2.वी राजा फिलिप्स इंडिया के नए वीसी व एमडी बने
i.टिकाउढ उपभोक्ता सामान कंपनी फिलिप्स इंडिया ने वी राजा को अपना नया वाइस चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। 
ii.उनकी नियुक्ति एक दिसंबर से प्रभावी होगी। कंपनी ने बयान में कहा कि नई भूमिका में राजा भारत में फिलिप्स के स्वास्थ्य सेवा और कंज्यूमर लाइफ स्टाइल कारोबार को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। 
iii.वह ए कृष्ण कुमार का स्थान लेंगे। कुमार को एक सितंबर से वैश्विक स्तर पर फिलिप्स का इमर्जिंग कारोबार समूह का प्रमुख नियुक्त किया है। वह नीदरलैंड से कामकाज देख रहे हैं।

3.विजय केशव गोखले चीन में भारत के नए राजदूत नियुक्त
i.विजय केशव गोखले को चीन में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया। वह अभी जर्मनी में भारत के राजदूत हैं।
ii.एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ''विजय केशव गोखले (भारतीय विदेश सेवा-1981) अभी संघीय गणराज्य जर्मनी में भारत के राजदूत हैं। वह अब जनवादी गणराज्य चीन में भारत के राजदूत होंगे।
iii.गोखले चीन में अशोक के. कांथा की जगह लेंगे। जर्मनी के अलावा गोखले हांगकांग, हनोई, बीजिंग और न्यूयार्क में भारतीय राजनयिक की भूमिका निभा चुके हैं।

4.केंद्रीय विद्यालयों में अब पढ़ाई जाएगी जर्मन भी
i.केंद्रीय विद्यालयों (केवी) में अतिरिक्त भाषा के रूप में अब जर्मन भी पढ़ाई जाएगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय और जर्मनी के संघीय विदेश मंत्रालय के बीच इस आशय के संयुक्त घोषणा पत्र को मंजूरी दे दी।
ii. इससे दोनों देशों के बीच शिक्षा के क्षेत्र में अपने-अपने कानून के मुताबिक द्विपक्षीय संबंधों का विकास होगा।

5.कोल इंडिया लिमिटेड में 10 प्रतिशत प्रदत्त इक्विटी पूंजी के विनिवेश को मंजूरी
i.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) ने कोल इंडिया लिमिटेड के 10 प्रतिशत प्रदत्त इक्विटी पूंजी के विनिवेश को मंजूरी प्रदान की है|
ii.कोल इंडिया में इस विनिवेश से केंद्र सरकार को सरकारी खजाने में करीब 20000 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है| 
iii.कोल इंडिया के मौजूदा बाजार मूल्य के हिसाब से उसकी 10 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री से सरकार को 21,137.71 करोड़ रुपये प्राप्त हो सकते हैं|

6.न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर भारत के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त
i.राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने न्यायमूर्ति तीरथ सिंह ठाकुर को भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है|
ii.न्यायमूर्ति ठाकुर भारत के 43 वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में 3 दिसंबर 2015 को कार्यभार ग्रहण करेंगे| उनका कार्यकाल 3 जनवरी 2017 तक होगा|

7.पृथ्वी राज सिंह विश्व जल परिषद के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स चुने गए
i.जल भागीरथी फाउंडेशन के पृथ्वी राज सिंह को तीन वर्ष (2016-18) के लिए विश्व जल परिषद में बोर्ड ऑफ़ गवर्नर्स (WWC) चुने गए हैं|
ii.डब्ल्यू डब्ल्यू सी के चुनाव में कुल 35 सदस्यों का चयन किया गया इनमे से एक जल भागीरथी फाउंडेशन के पृथ्वी राज सिंह है| उन्हें सिविल सोसायटी ऑर्गेनाइजेशन एंड वाटर यूजर एसोशियन पांच में से (कॉलेज 4) श्रेणी में चुना गया|
iii.अगले तीन वर्ष 2016 – 2018 तक वे बोर्ड के सदस्य जल सुरक्षा, अनुकूलन, और स्थिरता पर परिषद की रणनीति को लागू करने के लिए राष्ट्रपति बेन्दितो ब्रागा का सहयोग करेंगे|

8.चीन का तियान्हे-2 विश्व का सबसे शक्तिशाली सुपरकंप्यूटर
i.चीन का सुपरकंप्यूटर तियान्हे-2 विश्व के सबसे शक्तिशाली सुपरकंप्यूटर के पद पर बरकरार है| यह घोषणा, वर्ष में दो बार जारी होने वाली विश्व के टॉप-500 सुपरकंप्यूटरों की सूची जारी करने पर की गयी है|
ii.चीन की रक्षा तकनीक के राष्ट्रीय विश्वद्यालय द्वारा तैयार किये गये इस सुपरकंप्यूटर को छ्ठी बार यह स्थान प्राप्त हुआ है|
iii.तियान्हे-2 का अर्थ है आकाशगंगा-2. इसने 33.86 पेटाफ़्लॉप प्रति सेकंड की गति से चलने के कारण पहला स्थान प्राप्त किया है| 

9.प्रथम अंतर्राष्ट्रीय कव्वाली महोत्सव 2016 की मेजबानी करेगी दिल्ली
i.“ताली हो” शीर्षक नाम से दिल्ली में आयोजित किया जाने वाला प्रथम अंतर्राष्ट्रीय कव्वाली महोत्सव 2016, 12 फरवरी  2016 से 14 फ़रवरी 2016 तक चलेगा|
ii.इसकी घोषणा इंडिया इस्लामिक सेंटर में भारत और पाकिस्तान के कव्वाली गायकों द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान की गयी|
iii.महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य यह सन्देश देना है कि संगीत को किसी निश्चित सीमा में बाँधकर नहीं रखा जा सकता|

10.रेल मंत्रालय ने जीई ग्लोबल सोर्सिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को पुरस्कार पत्र जारी किया
i.रेल मंत्रालय ने संयुक्त राज्य अमेरिका आधारित जीई ग्लोबल सोर्सिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को अवार्ड (एलओए) पत्र जारी किया है| 
ii.यह कंपनी बिहार के जिला सारण स्थित मारहावरा में डीजल लोकोमोटिव फैक्टरी (डीएलएफ) की स्थापना और मेनलाइन डीजल इलेक्ट्रिक इंजनों के रखरखाव और प्रबंधन के लिए रेल मंत्रालय के साथ संयुक्त उपक्रम के रूप में कार्य करेगी|
iii.कारखाना में भारतीय रेलवे के लिए 4500 अश्व शक्ति (एचपी) और 6000 अश्वशक्ति (एचपी) के आधुनिक डीजल विद्युत इंजनों का निर्माण होगा|
iv.संयुक्त उद्यम कंपनी में रेल मंत्रालय की इक्विटी 26 प्रतिशत होगी. जो अधिकम 100 करोड़ रुपये तक हो सकती है|

11.दिल्ली सरकार ने जन लोकपाल बिल को मंजूरी दी
i.दिल्ली सरकार ने जनलोकपाल विधेयक को मंजूरी दे दी जिससे अब भ्रष्टाचार विरोधी संस्था की स्थापना का रास्ता साफ हो जाएगा। सरकार ने दावा किया कि जनलोकपाल ठीक उसी तरह का होगा जैसा मशहूर अन्ना आंदोलन के दौरान प्रस्ताव किया गया था। दिल्ली सरकार जल्द ही जनलोकपाल विधेयक विधानसभा में पेश करेगी। 
ii.उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, 'कैबिनेट ने अन्ना आंदोलन के उस खास विधेयक को मंजूरी दी है, उसका नाम दिल्ली जन लोकपाल विधेयक, 2015 होगा। यह वही विधेयक है जो अन्ना आंदोलन के दौरान तैयार किया गया था। इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। 
iii.इस विधेयक के मसौदे में यह प्रावधान भी है कि जन लोकपाल के दायरे में मुख्यमंत्री को भी लाया गया है और यह उत्तराखंड के लोकपाल विधेयक की तरह है जिसमें समयबद्ध जांच का प्रावधान है।