Friday, September 18, 2015

डेली जी.के अपडेट

1.आरबीआई ने लघु ऋण बैंक लाइसेंस के लिए 10 आवेदकों को सैद्धांतिक मंजूरी दी
i.भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए 10 इकाइयों को लघु ऋण बैंकों की स्थापना के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी है| 
ii.ये लघु ऋण बैंक छोटे किसानों और सूक्ष्म उद्योगों को बुनियादी बैंकिंग सेवाएं प्रदान करेगीं|
iii.आरबीआई ने 27 नवंबर 2014 को जारी ‘निजी क्षेत्र में स्मॉल फाइनेंस बैंक के लाइसेंसिंग के दिशानिर्देशों के तहत’ ये सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की है| 
आरबीआई ने जिन बैंकों को सैद्धांतिक मंजूरी दी, उनकी सूची इस प्रकार है.
  • एयू फाइनेंसर्स (इंडिया) लि., जयपुर
  • कैपिटल लोकल एरिया बैंक लि. जालंधर
  • दिशा माइक्रोफिन प्राइवेट लि., अहमदाबाद,
  • इक्वीटाज होल्डिंग्स प्राइवेट लि.,चेन्नई
  • ईएसएएफ माइक्रोफाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लि. चेन्नई
  • जनलक्ष्मी फाइनेंशियल र्सिवसेज प्राइवेट लि., बेंगलुरु
  • आरजीवीएन (नॉर्थ ईस्ट) माइक्रोफाइनेंस लि., गुवाहाटी
  • सूर्योदय माइक्रो फाइनेंस प्राइवेट लि., नवी मुंबई
  • उज्जीवन फाइनेंशियल र्सिवसेज प्राइवेट लि., बेंगलुरु और
  • उत्कर्ष माइक्रो फाइनेंस प्राइवेट लि., वाराणसी
2.चीन-भारत आर्थिक और व्यापार सहयोग सम्मेलन में हुए 590 मिलियन डालर के 15 समझौते
i.चीन के ग्वांगडांग प्रांत तथा इसके सिस्टर स्टेट गुजरात के बीच परस्पर सहकार के लिए चीन के राजदूत ली यूचेंग और ग्वांगडांग के गर्वनर झू शियाओडान की मौजूदगी में आयोजित चीन-भारत आर्थिक और व्यापार सहयोग सम्मेलन 2015 के दौरान लगभग 590 मिलियन डॉलर के 15 समझौतों पर हस्ताक्षर किये हैं।
ii.इस अवसर पर गुजरात के मुख्य सचिव जीआर अलोरिया तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग अरविंद अग्रवाल समेत राज्य सरकार के कई अधिकारी भी मौजूद थे।

3.नेपाल की संसद ने पारित किया नया संविधान
i. नेपाल की संविधान सभा ने सात साल की लंबी कवायद और वार्ता के बाद जबर्दस्त बहुमत के साथ नए संविधान को मंजूरी दे दी। देश को सात संघीय प्रांतों में बांटा जाएगा।
ii.संविधान सभा अध्यक्ष सुभाष नेमवांग ने 601 सीटों वाली सभा में 507-25 के अंतर से संविधान को पारित करने की घोषणा की।
iii.अब सांसदों के दस्तखत और संविधानसभा के अध्यक्ष की पुष्टि के बाद विधेयक नेपाल का नया संविधान होगा।
iv.मूल अल्पसंख्यक समूहों के विरोध के बावजूद सभा ने संविधान को पारित कर दिया। इसके बाद नेपाल सात संघीय प्रांतों में बांटा जाएगा। नेपाली कांग्रेस, सीपीएन-यूएमएल और यूएसपीएन माओवादी के सांसदों ने मसौदा संविधान का समर्थन किया। 


4.केंद्र सरकार ने जल एजेंसियों के पुनर्गठन हेतु मिहिर शाह समिति का गठन किया
i.जल संसाधन मंत्रालय ने केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) और केंद्रीय भूजल बोर्ड (केंद्रीय भूमि जल बोर्ड) के पुनर्गठन हेतु सात सदस्यीय सलाहकार समिति का गठन किया है| 
ii.विशेषज्ञ समिति का नेतृत्व योजना आयोग के पूर्व सदस्य मिहिर शाह करेंगे| देश में जल संसाधनों के सर्वोत्कृष्ट विकास हेतु सुझाव देने के लिए समिति को दायित्व सौंपा गया है|
iii.इस प्रक्रिया में समिति नदी बेसिन नियोजन के रूप में विस्तृत मानचित्र जिसमे मानचित्रण और जलीय चट्टानी पर्त के निस्र्पक शामिल होंगे, के बारे में भी जानकारी देगी| 

5.नेशनल ज्योग्राफिक विज्ञान एवं नवाचार श्रेणी के तहत चैंपियंस ऑफ़ द अर्थ पुरस्कार के लिए चयनित
i.नेशनल ज्योग्राफिक सोसाइटी (एनजीएस) को यूएनईपी चैंपियंस ऑफ़ द अर्थ पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है| नेशनल ज्योग्राफिक सोसाइटी को विज्ञान एवं नवाचार श्रेणी के तहत चयनित किया गया|
ii.एनजीएस एक वैश्विक नॉन-प्रॉफिट संस्था है जो विज्ञान, खोज तथा वार्ता द्वारा अपनी बात लोगों तक पहुंचाती हैं| इसका मुख्यालय वाशिंगटन डीसी, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है|
iii.यह पुरस्कार चार श्रेणियों में दिए जाते हैं, नीति नेतृत्व, उद्यमशीलता की दृष्टि, प्रेरणा तथा कार्य एवं विज्ञान और नवाचार|

6.1965 के भारत-पाक युद्ध पर शौर्यांजलि प्रदर्शनी का उद्घाटन
i.1965 के भारत-पाक युद्ध में भारत की जीत और भारतीय सैनिकों के बलिदान की स्मृति में आयोजित शौर्यांजलि प्रदर्शनी का उद्घाटन रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने किया है| 
ii.भारतीय सशस्त्र बलों की अदभुत वीरता और बहादुरी को याद करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस अवसर पर एक स्मारक सिक्के का अनावरण भी किया है|
iii.सोवियत संघ और संयुक्त राज्य अमेरिका के राजनयिक हस्तक्षेप के बाद ताशकंद घोषणा को जारी कर इस युद्ध को अंतिम विराम दिया गया| ताशकंद समझौता पर भारत की ओर से तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान द्वारा हस्ताक्षर किए गए थे|

7.शॉट पुट में मनप्रीत कौर ने 18 वर्ष पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड ध्वस्त किया
i.भारतीय रेलवे की शॉट पुट खिलाड़ी मनप्रीत कौर ने 18 वर्ष पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड ध्वस्त किया है| उन्होने यह रिकॉर्ड राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के 55वें सीजन में कोलकाता में बनाया है|
ii.मनप्रीत ने वर्ष 1997 में हरबंस कौर द्वारा बनाये गये 17.43 मीटर के रिकॉर्ड को 17.96 मीटर की दूरी से ध्वस्त किया है| यह कीर्तिमान उन्होंने दूसरे प्रयास में स्थापित किया तथा स्वर्ण पदक जीता व नेशनल ओपन में टाइटल जीतने की हैट ट्रिक भी बनाई| 
iii.इस उपलब्धि से मनप्रीत कौर (25) ने रियो ओलंपिक (2016) के लिए भी क्वालीफाई किया है| रियो ओलंपिक 5 अगस्त 2016 से 21 अगस्त 2016 के बीच खेले जायेंगे|

8.चंद्रपॉल को मिला 'आइकॉन अवार्ड'
i.न्यूयार्क में हाल ही में आयोजित समारोह में 41 साल के दिग्गज टेस्ट बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल को इंडो-कैरेबियन एलायंस ने आइकॉन अवार्ड से नवाजा है।  
ii.चंद्रपाल ने कहा है कि वह यह सम्मान पाकर खुश हैं। इस दिग्गज बल्लेबाज के अलावा तीन अन्य लोगों को भी यह सम्मान दिया गया।
iii.बाकी के तीन लोगों में लक्ष्मी सिंह (टीवी प्रस्तोता), एरिक उलरिच (न्यूयार्क सिटी काउंसिल मेंबर) और डेव केदारनाथ (व्यवसायी) शामिल हैं।

यूएस ओपन में जीते खिलाड़ियों की सूची

i.सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन महिला युगल खिताब जीत लिया है|
ii.शीर्ष वरीयता प्राप्त इंडो-स्विस जोड़ी ने न्यूयॉर्क में आयोजित खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की केसी डेलाक्वा और कजाकिस्तान की यारोस्लावा श्वेदोवा की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से पराजित किया है|
iii.नोवाक जोकोविच ने अमेरिकी ओपन का पुरुष एकल खिताब जीता|
iv.नोवाक जोकोविच ने 13 सितंबर 2015 को अमेरिकी ओपन का पुरुष एकल खिताब जीता. न्यूयॉर्क में आर्थर ऐश स्टेडियम में आयोजित खिताबी मुकाबले में सर्बियाई खिलाड़ी जोकोविच ने रोजर फेडरर को 5-7, 6-4, 6-4, 6-4 से पराजित किया|
v.इटली की फ्लाविया पेनेटा ने अमेरिकी ओपन महिला एकल खिताब जीता|
vi..फ्लाविया पेनेटा ने 12 सितंबर 2015 को अमेरिकी ओपन महिला एकल खिताब जीत लिया. न्यूयॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में आयोजित खिताबी मुकाबले में पेनेटा ने इटली की रोबर्टा विंसी को 7-6 (7-4), 6-2 से पराजित कर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता|

डेली जी.के अपडेट 14-16 सितम्बर 2015

1.श्यामा प्रसाद मुखेर्जी RURBAN मिशन को मिली मंजूरी 
i.गांवों में भी शहरों जैसी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कैबिनेट ने 52,000 करोड़ रुपए लागत के प्रोग्राम श्यामा प्रसाद मुखर्जी RURBAN मिशन (एसपीईएसएमआरएम) को मंजूरी दी|
ii.एसपीईएसएमआरएम के तहत गांवों में शहरों जैसी 12 सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी| वे सुविधाएं कौशल विकास, सशक्तिकरण के लिए सूचना तकनीक, स्वास्थ्य सुविधा, पाइप वाटर सप्लाई, सफाई, कूड़ा प्रबंधन आदि शामिल हैं| 
iii.देश में सूखे के कारण पैदा हालत पर भी कैबिनेट ने अपने फैसलों के जरीय गंभीरता दिखाई| मनरेगा के तहत मिलने वाले रोजगार में 50 दिनों की बढ़ोतरी की गयी यानी अब मनरेगा के तहत 150 दिनों का रोजगार मिलेगा|

2.भारतीय मूल के अशोक अलेक्जेंडर श्रीधरन बॉन शहर के मेयर निर्वाचित
i.अशोक अलेक्जेंडर श्रीधरन जर्मनी में बॉन शहर के मेयर के रूप में निर्वाचित होने वाले भारतीय मूल (पीआईओ) के पहले व्यक्ति बन गए हैं|
ii.वह 21 अक्तूबर 2015 को बॉन के निवर्तमान मेयर जुआर्गेन न्यमटश से शहर प्रशासन की कमान संभालेंगे|  
iii.जर्मनी की पूर्व राजधानी बॉन में 21 वर्ष बाद सीडीयू पार्टी यानि क्रिस्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन ने जीत हासिल की| अब तक यहां एसपीडी यानि सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के ही उम्मीदवार मेयर के पद पर रहे| सीडीयू चांसलर अंगेला मैर्केल की पार्टी है| 
iv.सीडीयू के अशोक अलेक्जेंडर श्रीधरन को चुनावों में 50.06 प्रतिशत वोटों के साथ जीत हासिल हुई|

3.भारतीय मूल की स्वेथा प्रभाकरन व्हाइट हाउस द्वारा चैंपियंस ऑफ़ चेंज पुरस्कार से सम्मानित
i.भारतीय मूल की 15 वर्षीय किशोरी स्वेथा प्रभाकरन को अमेरिका में व्हाइट हाउस द्वारा चैंपियंस ऑफ़ चेंज पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| उसे यह पुरस्कार एक विशेष कार्यक्रम द्वारा अपने समुदाय को सशक्त बनाने के कारण प्रदान किया गया है|
ii.थॉमस जेफरसन हाई स्कूल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी की छात्रा स्वेथा प्रभाकरन उन 11 महिलाओं में शामिल है, जिन्हें अपने समुदायों को सशक्त बनाने के लिए "चैंपियंस ऑफ चेंज" पुरस्कार के लिए चुना गया है|
iii.स्वेथा 'एवरीबडी कोड नाऊ’ नामक गैर सरकारी संस्था की संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं जो अगली पीढ़ी के युवाओं को इंजीनियर, वैज्ञानिक और उद्यमी बनने के लिए सशक्त बनाने का काम करता है|

4.कृष्णा और गोदावरी हुईं एक 
1.आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू गोदावरी नदी का पानी कृष्णा नदी में छोड़ेंगे। इसी के साथ यह नदियां आधिकारिक रूप से एक-दूसरे से जुड़ जाएंगी। इस संबंध में राज्य के इब्राहिमपटनम गांव के पास एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
ii.राज्य के जल संसाधन मंत्री देवीनेनी उमामहेश्वर राव ने कहा कि कृष्णा-गोदावरी लिंक परियोजना को पूरा कर राज्य ने ऐतिहासिक कार्य किया है। इसके माध्यम से गोदावरी से कृष्णा में लगभग 80 टीएमसी पानी छोड़ा जाएगा। 

5.ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में गुजरात टॉप पर:वर्ल्ड बैंक 
i.ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिहाज से गुजरात देश में पहले और आंध्र प्रदेश दूसरे पायदान पर है। वर्ल्ड बैंक की ‘एसेसमेंट ऑफ स्टेट इंप्लीमेंटेशन ऑफ बिजनेस रिफॉर्म्स’ पर जारी रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। 

ii.इस अवसर पर जारी लिस्ट में गुजरात को 71.24 फीसदी अंक हासिल हुए। शीर्ष 5 राज्यों में झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश ने भी जगह बनाने में कामयाबी हासिल की। हालांकि रिपोर्ट में भारत में अभी भी बिजनेस के लिहाज से मुश्किल देश बताया गया।
iii.इस रिपोर्ट में वर्ल्ड बैंक ने एक बार फिर माना कि भारत बिजनेस के लिहाज से मुश्किल देश है और ग्लोबल ‘डूइंग बिजनेस इंडेक्स’ में रैंकिंग में सुधार के लिए यहां कई मोर्चों पर रिफॉर्म्स की जरूरत है।
iv.वर्ल्ड बैंक की डूइंग बिजनेस रिपोर्ट 2015 स्टडी में 189 देशों की लिस्ट में भारत को 142 रैंकिंग हासिल हुई थी।
v.वर्ल्ड बैंक ने सीआईआई और फिक्की के साथ मिलकर यह लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट को देश भर में किए जा रहे रिफॉर्म्स के आधार पर ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में राज्यों की स्थिति के आधार पर तय किया गया है। इस लिस्ट को केंद्र सरकार के रिफॉर्म से संबंधित 98 बिंदु के एक्शन प्लान के क्रियान्वयन के आधार पर तैयार किया गया है।

6.टर्नबुल ने ली ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री पद की शपथ
i.मालकोम टर्नबुल ने ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है| वह आठ वर्षों में देश के पांचवें प्रधानमंत्री बन गए हैं। 
ii.गवर्नर जनरल पीटर कोसग्रोव ने टर्नबुल को यह शपथ दिलाई। एबॉट को चुनौती पेश करने वाले टर्नबुल ने पार्टी के अंदर अचानक हुए एक मतदान में नाटकीय ढंग से उन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया था। 
iii.देश के 29वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने के तत्काल बाद 60 वर्षीय नेता ने ऑस्ट्रेलिया को मंत्रणात्मक शैली का नए नेतृत्व देने का संकल्प लिया है।
iv.सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी में आंतरिक विद्रोह के कारण टोनी एबॉट को सत्ता के बेदखल किए जाने के बाद टर्नबुल को प्रधानमंत्री चुना गया था|

7.रेल मंत्रालय राजभाषा कीर्ति पुरस्कार से सम्मानित
i.राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रेल मंत्रालय को ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्कार’ से सम्मानित किया है| रेल मंत्रालय को यह (तृतीय) पुरस्कार वर्ष 2014-15 के दौरान हिंदी में श्रेष्ठ कार्य के लिए दिया गया है|
ii.हिंदी दिवस के अवसर पर राजभाषा नीति के श्रेष्ठ कार्यान्वयन के लिए रेल मंत्रालय को यह पुरस्कार प्रदान किया गया| 
iii.रेल मंत्रालय की ओर से अध्यक्ष, रेलवे बोर्ड ए.के. मित्तल ने यह पुरस्कार राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से प्राप्त किया|

8.इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान ब्रायन क्लोस का निधन
i.इंग्लैंड की ओर से सबसे कम उम्र में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले पूर्व कप्तान ब्रायन क्लोस का 84 वर्ष की उम्र में ब्रेडफोर्ड में निधन हो गया है|
ii.क्लोस ने वर्ष 1949 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 वर्ष और 149 दिनों की उम्र में टेस्ट पदार्पण किया था| वह वर्तमान में भी टेस्ट पदार्पण करने वाले इंग्लैंड के सबसे युवा खिलाड़ी हैं|
iii.उन्होंने वर्ष 1949 से 1976 के बीच अपने करियर में 22 टेस्ट मैच खेले जिनमें से सात टेस्ट में इंग्लैंड की कप्तानी की| उनके नेतृत्व में यार्कशायर ने चार काउंटी खिताब जीते| 

9.दुनिया की शक्तिशाली महिलाओं में शामिल हुई भारतीय महिला
i.भारतीय मूल की एक उद्यमी को फार्च्यून पत्रिका की 10 महिला नवोन्मेषी, अग्रणी, उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाली महिला उद्योगपतियों की 2015 की सालाना सूची में शामिल किया गया है।
ii.पायल कडाकिया दो साल पुरानी स्टार्टअप क्लासपास की मुख्य कार्यकारी और सह-संस्थापक हैं जो उपभोक्ताओं को उनके क्षेत्र में हजारों बुटीक फिटनेस केंद्रों की जानकारी मुहैया कराता है।|  
iii.इस सूची में ब्रिट प्लस की संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी ब्रिट मोरीन, बिजनेस टेलेंट समूह की सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी जोड़ी मिलर और माड्यूमेटल की अध्यक्ष क्रिस्टीना लोमास्ने शामिल हैं।
iv.फार्च्यून की साल 2015 की सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में ब्रिट  मोरिन, जोडी मिलर, क्रिस्टीना लोमान्से का भी शामिल है| वाशिंगटन में आयोजित किए जाने वाले एक समारोह में इन सभी विजेताओं को सम्मानित किया जायेगा| 

10.डीआरडीओ वैज्ञानिक डॉ जी सतीश रेड्डी रॉयल एयरोनॉटिकल सोसायटी द्वारा सम्मानित
i.लंदन स्थित ‘द रायल एयरोनाटिकल सोसाइटी’ (आरएईएस) ने सितम्बर,2015 को रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार डॉ जी सतीश रेड्डी को एयरोस्पेस की प्रगति एवं विकास में योगदान देने के लिए वर्ष 2015 के रजत पदक से सम्मानित करने की घोषणा की है|
ii.डॉ. जी सतीश रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के जेएनटीयू अनंतपुर से स्नातक की डिग्री प्राप्त की और वर्ष 1985 में डीआरडीओ में शामिल हुए|
iii.वर्तमान में वह हैदराबाद स्थित अनुसंधान केंद्र इमारत के निदेशक हैं| इसके अतिरिक्त वह वर्ष 2013 से एमआरएसएएम(मध्यम दूरी की सतह से हवा में मिसाइल) कार्यक्रम के निदेशक हैं| वर्तमान में वह रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार भी है|

11.नृत्यांगना कलामंडलम सत्यभामा का निधन
i.द्मश्री पुरस्कार से सम्मानित मोहिनीअट्टम नृत्यांगना कलामंडलम सत्यभामा का निधन हो गया है| वह 77 वर्ष की थी|
ii.मोहिनीअट्टम के साथ कई प्रयोगात्मक सुधार करने वाली सत्यभामा ने इस पारंपरिक नृत्य शैली को राज्य में एक लोकप्रिय नृत्य शैली बनाया है|
iii.वह कलामंडलम विश्वविद्यालय, केरल की पहली महिला उप प्रधानाचार्य नियुक्त की गईं तत्पश्चात वह वर्ष 1992 तक प्रधानाचार्या के पद पर कार्यरत रहीं|
iv.कलामंडलम सत्यभामा ने मलयालम भाषा में मोहिनीअट्टम- हिस्ट्री, टेकनीक एंड परफॉरमेंस शीर्षक से एक लेख भी प्रकाशित किया|

12.प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेता एवं नाटककार जॉन पी. कोनेल का निधन
i.प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेता एवं नाटककार जॉन पी. कोनेल का 91 वर्ष की आयु में लॉस एंजिल्स में निधन हो गया है| कोनेल एक टेलीविजन लेखक, नाटककार और व्यावसायिक वॉयसओवर कलाकार थे|
ii.फिलाडेल्फिया में जन्में कोनेल अभिनय क्षेत्र में आने से पूर्व द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान वायु सेना के साथ रेडियो ऑपरेटर एवं गनर के रूप में सेवारत थे| 
iii.द्वितीय विश्व युद्ध में उनके अतुल्य योगदान हेतु कोनेल को फाइव बैटल स्टार्स तथा एक पर्पल हर्ट से सम्मानित किया गया|

Sunday, September 13, 2015

डेली जी.के अपडेट

1.सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली शेन लूंग की पीपुल्स एक्शन पार्टी ने सिंगापुर के आम चुनाव में जीत दर्ज की
i.ली सियान लूंग की सत्तारूढ़ पीपल्स एक्शन पार्टी ने सिंगापुर के आम चुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज की है|
ii.पीएपी को 89 सदस्यीय संसद में से 83 सीटों पर जीत मिली, जबकि विपक्षी वर्कर्स पार्टी को मात्र छह सीटें मिली|

ii.वर्ष 2015 के संसदीय चुनावों में पीएपी को 69.86 प्रतिशत वोट मिले, जो वर्ष 2001 में पार्टी को मिली भारी जीत के दौरान मिले 75.3 प्रतिशत वोट के बाद सर्वाधिक है|
iii.सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सियान लूंग पीपल्स एक्शन पार्टी के अध्यक्ष हैं जो गणतंत्र के संस्थापक दिवंगत ली कुआन यू के ज्येष्ठ पुत्र हैं| 
iv.प्रधानमंत्री ली अपनी सामूहिक प्रतिनिधित्व सीट (जीआरसी) आंग मो कोई से दोबारा चुन लिए गए| जीआरसी सिंगापुर में एक प्रकार का निर्वाचन संभाग या संसदीय क्षेत्र है जहां से सांसद एक समूह में चुनकर संसद जाते हैं|

2.पैडलका ने बनाया अंतरिक्ष में रहने का रिकॉर्ड, 879 दिन बिताए
i.रूसी अंतरिक्ष यात्री गेनाडी पैडलका ने अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा वक़्त बिताने का रिकॉर्ड बनाया है। पांच बार अंतरिक्ष में गए पैडलका ने कुल 879 दिन वहां बिताए हैं जो कि पिछले रिकॉर्ड से दो महीने ज्यादा है। 
ii.इससे पहले यह रिकॉर्ड रूस के ही सर्गेई क्रिकालेव के नाम था। पैडलका अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से सोयूज के जरिए शनिवार को कजाखस्तान में उतरे। अपने पांचवें मिशन में पैडलका 168 दिन अंतरिक्ष में रहे। उनके साथ डेनमार्क के आंद्रेस मोगेनसन और कजाखस्तान के एडिन एमबेतोव भी सोयूज टीएमए-16एम के जरिए सुरक्षित पृथ्वी पर लौटे।

3.50,000 किमी नए National Highway बनाएंगे: गडकरी
i.सरकार देश में नेशनल हाईवे की लंबाई में 50,000 किमी की वृद्धि कर इसे 1.5 लाख किलोमीटर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। 
ii.फिलहाल देश में 48 लाख किलोमीटर सड़कें हैं जिनमें से 96 हजार किलोमीटर नेशनल हाईवे है। देशभर का 40 फीसदी से ज्यादा ट्रैफिक नेशनल हाईवे का इस्तेमाल करता है, इसलिए सड़कों पर काफी भीड़ होती है। इसलिए इसकी लंबाई बढ़ाने पर काफी तेजी से काम किया जा रहा है। इसके अलावा अगले दो साल में 10,000 किलोमीटर हाईवे को चौड़ाकर दो से चार लेन का किया जाएगा। 
विशेषताएं 
फिलहाल 96 हजार किलोमीटर है नेशनल हाईवे की लंबाई देश में रोजाना बनाई जा रहीं 14 किलोमीटर की नई सड़कें धौलाकुआं से मानेसर तक शुरू करेंगे मेट्रिनो प्रोजेक्ट 10 हजार किलोमीटर हाईवे को दो से फोरलेन किया जाएगा प्राइवेट-पब्लिक पार्टनरशिप में दिए जाएंगे नौ सड़क प्रोजेक्ट जलमार्ग को बढ़ावा देकर सड़कों पर कम करेंगे ट्रैफिक

4.केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय अपतटीय पवन ऊर्जा नीति 2015 को मंजूरी दी
i.केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय अपतटीय पवन ऊर्जा की नई नीति को मंजूरी प्रदान की है| नई ऊर्जा नीति का फोकस भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) में अपतटीय पवन ऊर्जा क्षमता का  उपयोग करना है| 
ii.विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) समुद्र तट से 200 नॉटिकल मील दूर तक का क्षेत्र है|
राष्ट्रीय अपतटीय पवन ऊर्जा नीति की विशेषताएं-
• भारत के ईईजेड में अपतटीय पवन ऊर्जा क्षमता का विकास
• ऊर्जा बुनियादी ढांचे में निवेश को बढ़ावा देना
• कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए
• अपतटीय पवन ऊर्जा प्रौद्योगिकी के स्वदेशीकरण को बढ़ावा देना
• अपतटीय पवन ऊर्जा क्षेत्र में अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देना
• कुशल मानव शक्ति और रोजगार सृजन का नया उद्योग तैयार करना
5.उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने पुस्तक ‘फेमेनिस्ट एंड ओरियंटलिस्ट पर्सपेक्टिव्ज’ का विमोचन किया
i.भारत के उपराष्ट्रपति मोहम्मिद हामिद अंसारी ने डॉ. फरहा हिबा परवेज द्वारा लिखित ‘फेमेनिस्ट एंड ओरियंटलिस्ट पर्सपेक्टिव्ज – ए स्टडी ऑफ लेडी मेरी मॉन्टेगूज टर्किश एम्बेसी लेटर्स’ पुस्तक का विमोचन किया है|
ii.टर्किश एम्बेसी लेटर्स उस समय लिखी गई जब लेडी मेरी वॉर्टली मॉन्टेगू अपने पति एडवर्ड वॉर्टली मॉन्टेगू के साथ एक सफर पर  थीं| उनके पति को कोर्ट ऑफ टर्की में एम्बेडसडर एक्सीट्राऑर्डिनरी नियुक्तक किया गया था| वे इस क्षेत्र में कारोबार करने वाली लंदन की लीवान्टम कंपनी के प्रतिनिधि भी थे परन्तु वह युद्धरत ऑस्ट्रि्या और तुर्की के बीच शांति स्थापित करने में असफल रहे और उन्हें तुरंत पद से हटा दिया गया, इस क्रम में लेडी मेरी वॉर्टली मॉन्टेगू द्वारा अपने सफर के बारे में लिखे गए पत्र और ओटोमन जीवन के अवलोकन को ‘टर्किश एम्बेटसी लेटर्स’ के शीर्षक से प्रकशित किया गया|

6.राकेश शर्मा केनरा बैंक के नए प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त
i.राकेश शर्मा को केनरा बैंक के नए प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है| 
ii.इस नियुक्ति से पूर्व राकेश शर्मा मार्च, 2014 से लक्ष्मी विलास बैंक में प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत थे|
iii.राकेश शर्मा को बैंकिंग क्षेत्र में 30 वर्षों का अनुभव है| उन्हें खुदरा और थोक बैंकिंग, कॉर्पोरेट क्रेडिट, देयता प्रबंधन, ऋण समूहन, व्यापार वित्त, औद्योगिक संबंध और मानव संसाधन के क्षेत्र में विशेषज्ञता प्राप्त है|

7.ऑटो पोर्टल कारदेखो डॉट कॉम ने जिगव्हील्स का अधिग्रहण किया
i.जयपुर स्थित ऑटो पोर्टल ‘कारदेखो डॉट कॉम’ ने टाइम्स इंटरनेट के स्वामित्व वाले ऑटो पोर्टल जिगव्हील्स (Zigwheels) का अधिग्रहण किया है|
ii.कारदेखो, गाड़ी डॉट कॉम और जिगव्हील्स की संयुक्त इकाई कारट्रेड डॉट कॉम और कारवाले डॉट कॉम के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे|
iii.अधिग्रहण के पूरा होने के बाद, जिगव्हील्स इस समूह के अतंर्गत एक स्वतंत्र इकाई के रूप में काम करेंगा|

8.JK ग्रुप 2,200 करोड़ में खरीदेगा केसोराम का टायर कारोबार
i.जेके ग्रुप जल्द ही बीके बिड़ला समूह की फ्लैगशिप कंपनी केसोराम इंडस्ट्रीज की हरिद्वार स्थित टायर मैन्युफैक्चरिंग को खरीदेगी। यह सौदा लगभग 2,200 करोड़ रुपए का होगा। इसके लिए दोनों कंपनियों के बीच बाइंडिंग एग्रीमेंट हो गया है।
ii.जेके टायर ने एक बयान में कहा कि जेके टायर और उसके पूर्ण स्वामित्व वाली जेके एशिया पैसिफिक सिंगापुर प्रा. लि. ने कैवेंडिशन इंडस्ट्रीज लि. (सीआईएल) की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए केसोराम इंडस्ट्रीज लि. (केआईएल) से बाइंडिंग एग्रीमेंट किया था।
iii.सीआईएल टायर कंपनी है, जिसके पास हरिद्वार इकाई का स्वामित्व है जो टायर, ट्यूब और फ्लैप्स बनाती है। टायर कंपनी ने कहा, ‘जेके ग्रुप अधिकतम 2,200 करोड़ रुपए मूल्य पर इसके अधिग्रहण पर सहमत हो गया है, जिसमें जेके टायर के पास सबसे ज्यादा शेयरहोल्डिंग होगी और सीआईएल के पास अपने सहयोगियों/ग्रुप कंपनियों के साथ 55 फीसदी हिस्सेदारी बढ़ाने के विकल्प व प्रभावी मैनेजमेंट कंट्रोल रहेगा।’

9.प्रोफेसर कुमकुम धर भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय की उपकुलपति नियुक्त
i.प्रसिद्घ कथक नृत्यांगना प्रोफेसर कुमकुम धर को भातखंडे संगीत संस्थान,समविश्वविद्यालय की उपकुलपति के रूप में नियुक्त किया गया है|
ii.धर पूर्व कुलपति प्रो श्रुति सदोलिकर कटकर का स्थान लेंगी| वह अभी भी संस्थान के नृत्य संकाय की विभागाध्यक्ष रहेंगी| 
iii.उनकी नियुक्ति का अनुमोदन उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक द्वारा किया गया| धर स्वर्गीय पंडित लच्छू महाराज की शिष्या हैं|

10.लिएंडर पेस और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन का मिश्रित युगल खिताब जीता
i.भारत के लिएंडर पेस और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट-2015 का मिश्रित युगल ख़िताब जीत लिया है|
ii.चौथी वरियता प्राप्त पेस-मार्टिना की जोड़ी ने फाइनल में अमेरिका के बेथनी मैटक सैंड्स और सैम क्वेरी की जोड़ी को  6-4, 3-6, 10-7 से पराजित किया| इसके साथ ही लिएंडर पेस सर्वाधिक मिश्रित युगल का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन गए|
iii.इस जीत के साथ मार्टिना हिंगिस 19 ग्रैंडस्लैम जीतने वाली महिला बन गई हैं| जिसमें से 5 एकल, 10 महिला युगल खिताब शामिल हैं| वर्ष 1969 के बाद यह पहला अवसर है जब मिश्रित युगल वर्ग में किसी जोड़ी ने एक ही वर्ष में तीन ग्रैंड स्लैम ख़िताब जीते हैं| 
iv.पेस के करियर का यह दूसरा यूएस ओपन मिश्रित युगल खिताब और 17वां ग्रैंडस्लैम खिताब हैं|

11.गोल्फः अदिति ने बेंकॉक में जीता एमेच्योर खिताब
i.भारत की नम्बर-1 महिला एमेच्योर गोल्फ खिलाड़ी अदिति अशोक ने 81वीं सिंघला थाईलैंड एमेच्योर चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है।
ii.दूसरे दौर की समाप्ति के बाद से ही अदिति पहले स्थान पर थीं। इस चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने वाली अन्य भारतीय सहर अटवाल और अनीसा पादुकोण क्रमश: 28वें और 38वें स्थान पर रहीं।
iii.पान्या इंद्रा गोल्फ क्लब पर आयोजित इस टूर्नामेंट का अंतिम दिन कुछ नाटकीय भरा रहा और अदिती ने -71 का कार्ड खेलकर खिताब पर कब्जा जमाया।



Saturday, September 12, 2015

आगामी परीक्षाओं हेतु सामान्य ज्ञान प्रश्न

1)आईसीआईसीआई बैंक के गैर-कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त किये गए हैं? एम.के शर्मा 

2) कौन सा पुरस्कार इसरो को मंगल मिशन को पूरा करने के लिए दिया गया? स्पेस पायनियर अवार्ड 

3) IIFA 2015 में, किसे सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड मिला है? क्वीन 

4)कैनेडियन ग्रां प्री 2015 किसने जीता? लुईस हैमिलटन 

5) राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के नए महानिदेशक (डीजी) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? आर.सी तायल 

6) किसने टेनिस के फ्रेंच ओपन 2015 पुरुष एकल खिताब जीत लिया है? स्तानिस्लास वावरिंका। 

7) FAO (Food and Agriculture Organisation) का 39वां संस्करण कहां हुआ? रोम 

8)किसने UEFA Champion's League trophy 2015 जीती? बार्सिलोना 

9) चीन के कुनमिंग में युन्नान मिन्जु विश्वविद्यालय में पहली बार भारत-चीन योग कॉलेज का उद्घाटन किसने किया? वी.के सिंह 

10) हाल ही में किसे भारतीय सांख्यिकी संस्थान के निदेशक (आईएसआई) के रूप में नियुक्त किया गया है?  संघमित्रा बंदोपाध्याय 

11) देश ग्लोबल पीस इंडेक्स2015 के अनुसार कौन सा देश सबसे शांतिपूर्ण है?आइलैंड 

12)हाल ही में कौन ट्रेन का नाम बदलकर “योग एक्सप्रेस” हो गया है? हरिद्वार एक्सप्रेस 

13)हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए मोगेंस लिकेटोफ्ट किस देश से सम्बंधित हैं? डेनमार्क 

14)आरबीआई के हाल ही की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार कहां तक पहुंच गया है? USD 354.29 billion. 

15)निम्नलिखित में से किस भारतीय पीएसयू ने अपने कर्मचारियों के लिए यूनिवर्सल खाता संख्या अनिवार्य बना दिया है? EPFO. 

16)निम्नलिखित में से किस स्टॉक एक्सचेंज ने रात भर निवेश की सुविधा शुरू कर दी है? NSE. 

17)कौन सा राज्य संपत्तियों का ई-पंजीकरण शुरू करने वाला भारत में पहला बन गया है?मध्य प्रदेश 

18) निम्नलिखित में से किस भारतीय जिले ने संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा 2015 पुरस्कार जीता है? नादिया, पश्चिम बंगाल।

19)किसे साइंटिफिक रिसर्च 2014 के लिए प्रतिष्ठित जीडी बिड़ला पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है? प्रो. संजीव गलांडे 

20)हाल ही में किस कंपनी को श्री रतन टाटा ने एक विशेष सलाहकार के रूप में शामिल हुआ है? जंगला वेंचर 

21)भारत के देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक, ने किस ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी के साथ भागीदारी की है? MakeMyTrip. 

22)ईरान की राजधानी? तेहरान

23)वर्ल्ड फ़ूड पुरुस्कार 2015 किसने जीता?फजल हसन आबेद 

24)विकास गोड़ा किस खेल से सम्बंधित है? डिस्कस थ्रो 

25)परमाणु ऊर्जा पर राष्ट्रीय सम्मेलन का छठा संस्करण किस शहर में आयोजित किया गया था? नई दिल्ली। 

26)यूनाइटेड किंगडम की मेयर निर्वाचित होने वाली पहली एशियाई कौन हैं? हरभजन कौर धीर  

27)व्हिटली पुरुस्कार 2015 किसे दिया गया?आनंद कुमार और प्रमोद पाटिल 

28)व्हिटली पुरुस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है? वन्यजीव संरक्षण 

29) कौन सा देश विश्व व्यापार संगठन का 161वां सदस्य बन गया है? सेशल्स 

30)योग का अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाताहै? 21 जून 

31)कौन संयुक्त राज्य अमेरिका की 'पहली अफ्रीकी-अमेरिकी महिला अटॉर्नी जनरल बन गयी है ?लोरेट्टा लिंच 

32)सेशल्स की राजधानी? विक्टोरिया 

33)सेशल्स की मुद्रा?सेशल्स रूपी 

34)कौन सा देश 194 जनसँख्या के साथ वर्ल्ड हंगर लिस्ट में शामिल हो गया है? भारत  

35)नरेंदर मोदी द्वारा नियुक्त किये गए नए केन्द्रीय सचिव? पी.के सिन्हा  

36)म्य्सुरु के महाराजा? यदुवीर 

37)इंजिनियर लिंडिया लिमिटेड के नए चेयरमैन?संजय गुप्ता 

38)विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर के 12वें महानिदेशक के रूप में कौन नियुक्त हुआ है? के.सिवान

39)कौन एशियन एथलेटिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त हुआ है?ललित भनोट 

40)वर्तमान रेपो रेट? 7.25 प्रतिशत 

41)बांग्लादेश लिबरेशन वार पुरुस्कार किसे दिया गया? अटल बिहारी वाजपेयी 

42)अरुणाचल प्रदेश के 19वें गवर्नर के रूप में किसने शपथ ग्रहण की है? ज्योति प्रसाद राजखोवा

43)भारतीय क्रिकेट टीम के महानिदेशक?रवि शास्त्री 

44)किसे दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर ऑफ़ द इयर के रूप में सम्मानित किया गया है? ए.बी.डिविलियर्स 

45)किसने स्पेनिश ग्रां प्री जीती है?निको रोसबर्ग 

46)बांग्लादेश की मुद्रा? टका 

47)'विश्व शान्ति दिवस’ कब मनाया जाता है? 21 सितम्बर 

48)'The Future of India' किस भारतीय बैंकर द्वारा लिखी गयी है?बिमल जालान 

49) ALM का विस्तृत रूप क्या है? Asset Liability Management. 

50) दक्षिण कोरिया की मुद्रा? वोन

51)सोलर पॉवर में कौन सा देश नंबर 1 बन गया है? राजस्थान